बुधवार, 12 अप्रैल 2023

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 जवान शहीद

 


चंडीगढ़ । पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर बुधवार तड़के करीब 04: 35 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई है। घटना के बाद स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया। पूरे इलाके को घेर लिया गया और सील कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन जारी है। बठिंडा में आर्मी कैंट के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। हेलिकॉप्टर और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

दरअसल, बठिंडा मिलट्री स्टेशन में बुधवार सुबह करीब 4:30 फायरिंग से हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार फायरिंग में चार जवानों की मौत हुई है। जवानों के परिवारों को मामले की सूचना दी जा रही है। 

उक्त घटना के बाद मौके पर पहुंची पंजाब पुलिस को कैंट के बाहर ही रोक लिया गया और उनको कहा गया कि अभी आर्मी का तलाशी अभियान चल रहा है। सूत्रों ने बताया आर्मी अधिकारियों ने कैंट अंदर घरों में रहने वाले लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की सलाह दी है। 

बता दें कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के गार्ड रूम से दो दिन पहले इंसास राइफल चोरी हुई थी। आज की घटना को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...