शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022

जहरीली खांसी की दवा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी


नई दिल्ली। हरियाणा में बने चार कफ सिरप से गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के दावे के बाद  स्वास्थ्य विभाग की दिल्ली, सोनीपत और चंडीगढ़ की टीमों ने सोनीपत स्थित दवा फ़ैक्ट्री पर मारा छापा। हरियाणा ड्रग कंट्रोलर मनमोहन तनेजा की अगुवाई में टीमों ने सैंपल लिए जिनकी अभी भी जांच चल रही है। नई दिल्ली के पीतमपुरा स्थित कंपनी का कॉर्पोरेट कार्यालय भी बंद पाया गया। सोनीपत स्थित वरिष्ठ दवा निरीक्षक राकेश दहिया ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में पांच नमूने एकत्र किए गए और जांच के लिए कोलकाता में केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि सभी चार सिरप केवल निर्यात के लिए तैयार किए गए थे। भारत में इसे नहीं बेचा गया था।

विज ने कहा, ''मेडन फार्मास्युटिकल के दफ्तर से चारों कफ सिरप के पांच नमूने लेकर कोलकाता स्थित केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (सीडीएल) भेजा गया है। केंद्र के फार्मास्युटिकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य से इस बारे में विस्तार से बात की है। दवा कंपनी द्वारा तैयार कफ सिरप को सिर्फ निर्यात के लिए मंजूरी दी गई थी। यह देश में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है।''

आज का पंचाग एवँ राशिफल


🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️ *दिनांक - 07 अक्टूबर 2022*

🌤️ *दिन - शुक्रवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2079 (गुजरात-2078)*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - अश्विन*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - द्वादशी सुबह 07:26 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*

🌤️ *नक्षत्र - शतभिषा शाम 06:17 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*

🌤️ *योग - गण्ड रात्रि 11:31 तक तत्पश्चात वृद्धि*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 10:58 से दोपहर 12:26 तक*

🌞 *सूर्योदय - 06:32*

🌦️ *सूर्यास्त - 18:20*

👉 *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत त्रयोदशी क्षय तिथि*

🔥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

              🌞 ~ *वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

🏡 *गुलाब, चंपा व चमेली के पौधे घर में लगाना अच्छा माना जाता है क्योंकि इससे मानसिक तनाव व अवसाद में कमी आती है।*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *शरद पूर्णिमा* 🌷

➡️ *09 अक्टूबर 2022 रविवार को शरद पुर्णिमा है।*

🌙 *शरद पूर्णिमा रात्रि में चन्द्रमा की किरणों में रखी हुई दूध – चावल की खीर का सेवन पित्तशामक व स्वास्थ्यवर्धक है | इस रात को सुई में धागा पिरोने से नेत्रज्योति बढ़ती है |*

🙏🏻 *

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *शरद पूर्णिमा पर अध्यात्मिक उन्नति* 🌷

🌙 *शरद पूनम रात को आध्यात्मिक उत्थान के लिए बहुत फायदेमंद है । इसलिए सबको इस रात को जागरण करना चाहिए अर्थात जहाँ तक संभव हो सोना नही चाहिए और इस पवित्र रात्रि में जप, ध्यान, कीर्तन करना चाहिए ।*

🙏🏻 *- 

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *शरद पूनमः चन्द्र-दर्शन शुभ* 🌷

🙏🏻 *इस रात को हजार काम छोड़कर 15 मिनट चन्द्रमा को एकटक निहारना। एक-आध मिनट आँखें पटपटाना। कम-से-कम 15 मिनट चन्द्रमा की किरणों का फायदा लेना, ज्यादा करो तो हरकत नहीं। इससे 32 प्रकार की पित्तसंबंधी बीमारियों में लाभ होगा, शांति होगी।*

🌙 *फिर छत पर या मैदान में विद्युत का कुचालक आसन बिछाकर लेटे-लेटे भी चंद्रमा को देख सकते हैं।*

👁 *जिनको नेत्रज्योति बढ़ानी हो वे शरद पूनम की रात को सुई में धागा पिरोने की कोशिश करें।*

🙏🏻 *इस रात्रि में ध्यान-भजन, सत्संग कीर्तन, चन्द्रदर्शन आदि शारीरिक व मानसिक आरोग्यता के लिए अत्यन्त लाभदायक है।*

🌙 *शरद पूर्णिमा की शीतल रात्रि में (9 से 12 बजे के बीच) छत पर चन्द्रमा की किरणों में महीन कपड़े से ढँककर रखी हुई दूध-पोहे अथवा दूध-चावल की खीर अवश्य खानी चाहिए। देर रात होने के कारण कम खायें, भरपेट न खायें, सावधानी बरतें।*

🙏🏻 *


📖 *)*

             🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34


 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज व्यापार कर रहे लोगों को आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आपको अपने करियर में रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी आज उनके पीठ पीछे उनकी बुराई कर सकते हैं। आपको किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। कार्य व्यवहार से जुड़े लोग आज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में किसी अच्छे काम को करने के लिए कोई उपहार भी दिया जा सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। यदि आपको कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है,तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आज आ सकता है। आपके व्यवसाय के कुछ योजनाओं को आप गति देंगे। आज आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आध्यात्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने कुछ लक्ष्यों के प्रति सावधान रहना होगा। आप सफलता की नई सीढ़ी चढ़ेंगे,क्योंकि नौकरी में आपको अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। प्रेम जीवनजी रहे लोग आज साथी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं,जो उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपने यदि साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है,तो उसमें भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ आज कहीं मनोरंजन के कार्यक्रम में जा सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज करने से बचना होगा,नहीं तो भविष्य में वह कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। जल्दबाजी में आप अपने मन में चल रहे कुछ विचारों की चर्चा अपने किसी परिजन से कर सकते हैं,जो उसका फायदा उठाएंगे। संतान को कोई नई नौकरी के मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा। नौकरी में कार्यरत लोग टीमवर्क के जरिए काम करेंगे,तो वह समय से पहले कार्य पूरा करके देंगे। आपको अपने किसी मित्र से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है,जिससे आपको समस्या तो होगी। आज कोई आंखों से संबंधित कष्ट हो सकता है,उसके प्रति सावधान रहें। आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आपको किसी लेनदेन के मामले में सावधानी बनाए रखनी होगी व जिम्मेदारी से कोई कार्य करें। माता-पिता आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे। आपका कोई परिचित आपकी किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या का समाधान बता सकता है। आप अपनी मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल करने में कामयाब रहेंगे। नौकरी के साथ आपकी किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना विफल हो सकती है,इसलिए आपको एक ही जगह दिमाग लगाना बेहतर रहेगा

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आज आपको किसी आर्थिक मदद की आवश्यकता होगी,जो आपको आसानी से मिल जाएगी। मित्रों द्वारा आप किसी पिकनिक पर जाने की योजना बनाई जा सकती है। धन के मामले में आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा,लेकिन आप कम मेहनत करके भी अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थी अपनी कला कौशल से प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको कुछ महत्वपूर्ण मामलों में वरिष्ठ सदस्यों के सलाह की आवश्यकता होगी।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सलाह मांगेंगे,नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी बातें सुनेंगे और उन पर भरोसा भी करेंगे। जल्दबाजी में कार्यक्षेत्र में कोई निर्णय ना ले नहीं तो वह आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकती है। आपका कोई परिजन आपकी व जीवनसाथी के बीच चल रही अनबन को खत्म करने में आपकी मदद कर सकता है। आप आज अपने निजी मामलों में धैर्य बनाए रखेंगे और परिवार में बच्चों की खुशी के लिए उनके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़े,तो आपके लिए बेहतर रहेगा,नहीं तो आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के प्रताप व प्रभाव में वृद्धि का दिन रहेगा। आपके साहस व पराक्रम बना रहेगा। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको आज किसी परिजन की ओर से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आप व्यापार में कुछ नई योजनाओं को शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। आपको अपने साथी की बातों को भी मानना होगा,तभी रिश्ता आगे बढ़ सकेगा। जो जातक किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो उन्हें उसमें सावधान रहना होगा,क्योंकि उनकी कोई प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आपका आकर्षण देखकर लोग आपसे मित्रता रखने की चेष्टा करेंगे। घर व परिवार में खुशियां रहने से आप मानसिक तनाव से दूर रहेंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपनी खुशियों को परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होने से आपका भाग्य और मजबूत होगा। आपके साहस को देखकर आपके विरोधी भी आपके सामने डट नहीं पाएंगे। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे,तो उसमें उन्हें अच्छी सफलता मिलेगी। आपके पारिवारिक रिश्तों में चल रहे तनाव को लेकर आप परेशान रहेंगे,लेकिन उसके समाधान के लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करने का मौका मिलेगा,जिसमें आपको उसके नियमों का पूरा पालन करना होगा। आपकी धार्मिक कार्य के प्रति भी आस्था बढ़ेगी। घर परिवार मे आपको यदि कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी,तो आप उन्हे बखूबी निभाएंगे,जो जातक विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं,तो उनकी इच्छा भी पूरी हो सकती है। कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है,उन्हें अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको आज किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा

गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022

प्रदेश में निकाय चुनाव की तैयारियां लगभग पूर्ण, खर्च सीमा जारी, 20 अक्तूबर तक पूरा होगा आरक्षण, मुजफ्फरनगर में खतौली सर्वे पूरा, शहर पालिका के सर्वे में भी तेजी

 


नगर निकाय चुनाव  की सभी तैयारियां समय से हो पूर्ण : प्रमुख सचिव नगर विकास 

मुजफ्फरनगर में खतौली सर्वे पूरा, शहर पालिका के सर्वे में भी तेजी :अपर जिलाधिकारी प्रशासन 
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही है। नए और सीमा विस्तार वाले निकायों से वार्डों में रैपिड सर्वे यानी पिछड़ों की गिनती का काम पूरा कराते हुए। 20 अक्तूबर तक पूरा करने का निर्देश दिया है।

लखनऊ। प्रदेश में निकाय चुनाव नवंबर में प्रस्तावित है, लेकिन नए निकायों के गठन और सीमा विस्तार होने की वजह से अभी वार्डों के गठन का काम पूरा नहीं हो सका है। जिन नए निकायों में वार्डों के गठन का काम पूरा हो गया है, वहां पिछड़ों की गिनती का काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है।


वार्ड या सीट आरक्षण के लिए ओबीसी की गणना जरूरी है। इसके आधार पर ही सीटें और वार्ड आरक्षित होते हैं। नगर विकास विभाग चाहता है कि नवंबर के दूसरे हफ्ते तक आरक्षण का काम पूरा कर लिया जाए। 

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात( आईएएस) 

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात से हमारे विशेष संवाददाता की हुई वार्ता में उन्होंने कहा है कि विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है निकाय चुनाव को लेकर सभी तैयारियां समय से पूरी कराई जाएं। जरूरत के आधार पर अतिरिक्त अधिकारियों को लगाया जाए, जिससे इसमें किसी तरह की देरी न होने पाए

संयुक्त निर्वाचन आयुक्त के अनुसार नगर निकायों में वार्डों में के पुनर्गठन और परिसीमन के बाद रिपोर्ट का इंतजार आयोग के स्तर पर किया जा रहा है। इस रिपोर्ट के आने के बाद मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू किया जाएगा। नगर निकायों में वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल 5 जनवरी 2023 को समाप्त हो रहा है। इसको लेकर नवंबर-दिसंबर में चुनाव कराए जाने की तैयारी की गई है। वर्ष 2017 में प्रदेश में तीन चरणों में नगर निकाय चुनाव कराए गए थे। 22, 26 और 29 नवंबर 2017 को निकाय चुनाव की मतदान हुआ था । इसी तिथि के आसपास इस बार भी चुनाव कराए जाने की तैयारी है।

पद----------------वर्ष 2017----------वर्ष 2022

1- महापौर प्रत्याशी:------25 लाख---------40 लाख(वार्ड 80 से अधिक)

2- (वार्ड 80 से कम)-----20 लाख---------35 लाख

3- पार्षद नगर निगम------02 लाख ---------03 लाख

4- अध्यक्ष नगर पालिका----06 लाख---------09 लाख(25 से 40 वार्ड)

5- (41 से 55 वार्ड)------08 लाख---------12 लाख

6- सदस्य नगर पालिका ---1.50 लाख--------02 लाख

7- अध्यक्ष नगर पंचायत----1.50 लाख--------2.50 लाख

8- सदस्य नगर पंचायत-----30 हजार---------50 हजार

राज्य निर्वाचन आयोग से प्रत्याशियों के खर्च की व्यय सीमा, जमानत राशि और नामांकन शुल्क निर्धारित कर दिए गए हैं, इसका आदेश प्राप्त हो चुका है। जिला निर्वाचन कार्यालय नवीन आदेशों का अनुपालन करेगा।अभी तक यह राशि छह लाख थी। नगर पालिका परिषदों के सदस्य पद के लिए चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा दो लाख रुपये निर्धारित की गई है, अभी तक यह राशि डेढ़ लाख थी। नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्य पदों के प्रत्याशियों के लिए भी चुनाव खर्च की सीमा बढ़ाई गई है। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा ढाई लाख रुपये की गई है, जो अभी तक डेढ़ लाख थी। सदस्यों के लिए खर्च की अधिकतम सीमा 50 हज़ार रुपये निर्धारित की गई है, यह राशि अभी तक 30 रुपये थी।इसी तरह नगर पालिका और नगर पंचायतों के प्रत्याशियों के लिए भी खर्च की सीमा बढ़ाई गई है। ऐसे नगर पालिका परिषद जिनके वार्डों की संख्या 41 से 55 के बीच हैं, उनमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी 12 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे। यह राशि अभी तक आठ लाख रुपये थी। जिन नगर पालिका परिषदों में वार्डों की संख्या 25 से 40 है, उन पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नौ लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं।अब तक यह सीमा 25 लाख रुपये थी। जिन नगर निगम में वार्डों की संख्या 90 है। ऐसे नगर निगम जिनमें वार्डों की संख्या 80 से कम है, उनमें प्रत्याशी 35 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। यह राशि अभी तक 25 लाख थी। नगर निगम के पार्षद पद के प्रत्याशी चुनाव पर अधिकतम तीन लाख रुपये खर्च कर सकेंगे, यह राशि अभी तक दो लाख रुपये थी।महापौर का चुनाव लड़ने के लिए अब 40 लाख रुपये तक खर्च किए जा सकेंगे। पिछले चुनाव में यह राशि 25 लाख थी। नगर पालिका, नगर पंचायत और पार्षदों के चुनाव में भी चुनाव खर्च की राशि बढ़ाई गई है। संयुक्त निर्वाचन आयुक्त सुधा वर्मा ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर इस बार चुनाव पर खर्च सीमा बढ़ाने की जानकारी दी है। जिन नगर निगमों में 80 या उससे अधिक वार्ड हैं, उन पर महापौर के प्रत्याशी 40 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे।

वहीं दूसरी ओर मुजफ्फरनगर की दो नगर पालिकाओं की सीमा का विस्तार हुआ था।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह 

अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि खतौली नगरपालिका का सीमा विस्तार होने के बाद उनके वार्डो का सर्वे पूरा कर लिया गया है, वहीं दूसरी ओर मुजफ्फरनगर नगर पालिका का सीमा विस्तार कुछ दिनों पूर्व होने की वजह से वार्डो की संख्या में बढ़ोतरी के साथ साथ उनके सर्वे में तेजी लाई जा रही है। जिससे आगामी 20 अक्टूबर तक सर्वे को पूरा कर रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।

मुजफ्फरनगर में हाईवे पर ट्रक और पीकअप की भिड़ंत में दो की मौत

 मुजफ्फरनगर । खूनी सड़क ने एक बार फिर हादसे के दौरान दो लोगों को निकल लिया। 

दिल्ली हाईवे पर स्थित मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्लेजरा होटल के पास सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मृत्यु हो गई, बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। जिसमें हनीफ पुत्र राजू और नफीस पुत्र सत्तार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेज दिया है


चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जन्म दिवस पर विपक्ष का मेला, सत्ता पक्ष रहा गायब



मुजफ्फरनगर । सिसौली में भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक और किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 87 वीं जयंती सत्ता पक्ष गायब रहा वहीं विपक्ष के नेता बड़ी संख्या में पहुंचे। 

किसान सम्मान दिवस के रूप में चौ टिकैत का जन्म दिवस मनाया गया। सिसौली में किसान भवन में स्थित चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की समाधि के निकट हवन पूजन किया गया उन्हें याद किया गया। इसके साथ ही देश के कई राज्यों से आए किसान और किसान नेताओं के साथ-साथ राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी, हरियाणा की प्रमुख पार्टी जननायक जनता पार्टी के अजय चौटाला, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राष्ट्रीय लोक दल के जनपद मुजफ्फरनगर के चारों विधायक राजपाल सिंह बालियान, अनिल कुमार, चंदन चौहान व पंकज मलिक के अलावा जनपद शामली के विधायक प्रसन्न चौधरी और अशरफ अली खान भी मौजूद रहे। उन्होंने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि दी।

अंकित बिन्दल ने की डायबिटिक क्लीनिक की स्थापना



मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रसिद्ध उद्योगपति अंकित बिन्दल ने अपने स्वर्गीय पिता की स्मृति में आज चिकित्सा सुविधा के क्षेत्र में योगदान करते हुए आम लोगों के लिए डायबिटिक क्लीनिक की स्थापना की। इस चिकित्सालय का शुभारंभ उनकी माता निरूपा रानी ने फीता काटकर की। इस अवसर पर जनपद के गणमान्य लोगों की भी भारी संख्या में उपस्थिति रही। सैंकड़ों लोगों ने इस अवसर पर क्लीनिक पर अपना उपचार कराया और विशेषज्ञ चिकित्सक से उचित परामर्श प्राप्त किया। अंकित बिन्दल ने बताया कि यह क्लीनिक सप्ताह में छह दिन चलाया जायेगा। यहां पर एक विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवा लोगों को मिलेगी। 
जिले के प्रमुख उद्योगपति अंकित कुमार बिन्दल ने समाजसेवा के क्षेत्र में अब चिकित्सा सुविधा को लेकर कदम बढ़ाया है। उन्होंने अपने आवास के पास 47 साउथ भोपा रोड नई मण्डी निकट भोपा रोड ओवरब्रिज पर अपने पिता की स्मृति में स्व. श्रवण कुमार अग्रवाल चेरिटेबल डायबिटिक क्लीनिक की स्थापना की। इस अवसर पर क्लीनिक का उद्घाटन उनकी माता श्रीमती निरूपा रानी ने फीता काटकर की। इस अवसर पर जिले के कई उद्योगपति, नेता और समाजसेवियों के साथ ही गणमान्य लोगों की भी भारी संख्या में उपस्थित रही। अंकित बिन्दल अपने परिवार की समाजसेवा की परम्परा को हमेशा ही आगे बढ़ाने के लिए संवेदनशील रहते हैं। यह सेवा भी उन्हीं कार्यों की एक कड़ी के रूप में प्रारम्भ की गयी है। अंकित बिन्दल ने बताया कि इस डायबिटिक क्लीनिक पर एमडी फिजीशियन डा. आशुतोष शर्मा द्वारा सेवा प्रदान की जायेगी। क्लीनिक पर प्रतिदिन सवेरे 9.30 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक चिकित्सा परामर्श दिया जायेगा। रविवार को अवकाश रहेगा। डा. आशुतोष शर्मा डायबिटोलोजिस्ट हैं और उनके द्वारा क्लीनिकल डायबिटोलोजी में डिप्लोमा किया गया है। इस अवसर पर अंकित बिन्दल ने लायंस क्लब मुजफ्फरनगर दिव्य के सदस्यों सहित अन्य सहयोगियों का आभार जताया।
इस अवसर पर डा. आशुतोष शर्मा ने सैंकड़ों लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण करते हुए उनको उचित परामर्श दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंकित बिन्दल, वंछित बिन्दल, शौर्य बिन्दल, मयंक बिन्दल, रामी बिन्दल, अमरीश कुमार अग्रवाल, गिरीश कुमार अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, विवेक कुच्छल, अलका कुच्छल, अनिल लोहिया, सुनील कुमार जैन, शिवम जैन, जितेन्द्र जैन टोनी, भाजपा नेता राहुल गोयल, राकेश बिन्दल, अनिल बिन्दल, सतप्रकाश मित्तल, आईआईए चेयरमैन विपुल भटनागर, गोपाल बंसल, नंद गोपाल बंसल, अनुज गुप्ता, संजय काक्का, अमित अग्रवाल, अमित बिन्दल, मोहन भारद्वाज, राकेश सिंघल आदि मौजूद रहे।

किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई टिकैत की 87वीं जयंती


मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत जी के 87 वे  जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन आवास विकास कॉलोनी मुजफ्फरनगर में किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने अपने मसीहा को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।इस अवसर पर किसानो ने  संकल्प लिया कि हमेशा महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत जी के रास्ते पर चलते हुए किसानों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

 इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि हमें गर्व है कि हम महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत के सिपाही हैं गांव गरीब किसान के अस्तित्व की रक्षा के लिए आज उनके दिखाए रास्ते पर चलकर किसानों के लिए संघर्ष जरूरी है। किसानों की समस्याएं कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है किसान आत्महत्या कर रहा है किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है और किसानों पर महंगाई की मार भी पढ़ रही है ऐसे में किसानों को संयुक्त संघर्ष की आवश्यकता है

भाकियू अराजनैतिक  के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि आज हम अपने मसीहा को नमन करते हुए संकल्प लेते हैं कि हमेशा टिकैत साहब  के दिखाए हुए मार्ग पर  चलकर संघर्ष करते रहेंगे चाहे जो कठिनाई आए,लेकिन हम पीछे हटने वाले नही है।आज किसान नेता भी उनके दिखाए हुए मार्ग से पथभ्रष्ट हो गए हैं,उनका उद्देश्य केवल किसान संगठन की आड़ में राजनीतिक गतिविधियों को संचालित करना है ।ऐसे में किसानों को सतर्क रहना  होगा और यह भी देखना होगा कि किसानों की समस्याओं को लेकर कौन संघर्षरत है ।महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत ने देश को किसान की ताकत का एहसास कराया दिल्ली के लुटियंस जोन में महात्मा टिकैत की दहाड़ से देश के हुक्मरान हिल गए जब टिकैत साहब ने कहा कि इंडिया खबरदार दिल्ली में भारत आया है।

 भारत में आज भी दो हिस्से हैं एक है इंडिया जिसमें धनाढ्य और संपन्न वर्ग के लोग रहते हैं और दूसरा है भारत जिसमें गांव गरीब किसान मजदूर रहता है देश में योजनाएं धनाढ्य व्यक्तियों को ध्यान में रखकर बनाई जाती है यही कारण है कि आज किसान को फसलों का उचित मूल्य भी नहीं ले पा रहे हैं किसानों के शोषण के लिए पशु पक्षी से लेकर सरकार तक सब तैयार है अगर किसान संगठित नहीं होगा और महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत जी के विचारों को प्रबलता के साथ आगे नहीं बढ़ाएगा तो किसानो की समस्याएं कम होने के बजाय बढ़ती जाएगी।आज के दौर में महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत जी के द्वारा दिखाए रास्ते पर चलकर किसान संघर्ष को ऊंचाइयों तक ले जाने का समय है।

 देश का दुर्भाग्य है इतने बड़े आंदोलन के बाद भी किसानों की समस्याएं जस की तस बनी हुई है इससे स्पष्ट है कि किसान नेताओं द्वारा किसानों का नहीं अपने हितों की रक्षा की जा रही है हम सब आज यह संकल्प लेते हैं की टिकैत साहब के दिखाए रास्ते पर चलकर सर्वस्त्र न्योछावर करने के लिए भी तैयार रहेंगे ।किसानों की पीड़ा को हर स्तर पर तहसील से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के समक्ष रखते रहेंगे

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक सरकार की किसान विरोधी नीतियों का प्रबल विरोध करेगी और किसान हित में किए गए कार्यों के लिए सरकार का धन्यवाद भी करेगी ।

धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि वह किसान संगठन कभी भी अराजनीतिक नहीं हो सकता जो सही बात को कहने की हिम्मत ना रखता

आज हर व्यक्ति नेता बनने की चाह में किसान के कंधे पर बंदूक रखकर अपना हित साधना चाहता है

काफी समय से मेघालय के गवर्नर सतपाल मलिक द्वारा किसानों को गुमराह करने और उन्हें शक करने का प्रयास किया जा रहा है ऐसे लोगों से भी किसानों को सतर्क रहना होगा जिसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी नहीं होती वह किसानों का सहारा लेकर अपनी महत्वकांक्षी पुरी करना चाहता है।

कार्यक्रम में  अंकित चौधरी जिलाध्यक्ष,अक्षय त्यागी युवा जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर अरविंद मलिक, बब्बन ठाकुर सदर ब्लाक अध्यक्ष,कुशवीर सिंह चरथावल ब्लाक अध्यक्ष, पवित अहलावत खतौली ब्लाक अध्यक्ष, सुमित गुजर पुरकाजीब्लाक अध्यक्ष,कुलदीप सिरोही,जिला महासचिव,आदित्य बालियान शाहपुर ब्लाक अध्यक्ष, विपिन त्यागी मंडल महासचिव,सतेंद्र, पियूष पंवार नगर अध्यक्ष मुजफ्फरनगर,दिलशाद युवा नगर अध्यक्ष,हसरत प्रधान,मयंक त्यागी युवा पुरकाजीब्लाक अध्यक्ष,विजय मलिक,वीरेंद्र खरड़,अजय पंडित,संजय पाल, दामोदर सैनी,लोकेश पुंडीर,राजीव नीटू दुल्हेरा,नौशाद बालियान,वसीम खान राजीव पुंडीर,बाबा राजवीर सिंह,संदीप बालियान,वीरेंद्र वर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

संजीव बालियान के आवास पर मना चौधरी टिकैत का जन्मदिवस


मुजफ्फरनगर । किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्म दिवस केंद्रीय पशुपालन डेयरी एवं मत्स्य राज्य मंत्री संजीव बालियान के ए टू जेड स्थित आवास पर मनाया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि आज देश के सबसे बड़े किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का जन्म दिवस है। उनके कुछ पुराने साथी आज यहां इकट्ठा हुए और उनके साथ अपने अनुभवों को आज हम लोगों के बीच में बताया किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को बोलना सिखाया। सबसे बड़ा आंदोलन चलाने वाले चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत थे जिन्होंने किसानों हको के लिए आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों को आंदोलन करना सिखाया है। आज उनके जन्मदिवस पर सभी ने उन्हें नमन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक उमेश मलिक, सुभाष चौधरी और राजू अहलावत आदि मौजूद थे।

अचिंत मित्तल मंत्री दिनेश प्रताप से मिले

 मुजफ्फरनगर । भाजपा नेता अचिंत मित्तल द्वार उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि विपणन विदेश व्यापार एवं उद्यान मंत्री स्वतंत्र प्रभार  दिनेश प्रताप सिंह से लखनऊ आवास पर भेट कर कृषि उत्पादन मंडी समिति मुजफ्फरनगर की टूटी सड़क निर्माण, व  मंडी के अन्य विषय पर चर्चा हुई।



अशोक बाठला का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया


मुजफ्फरनगर । गांधी कॉलोनी दशहरा मैदान में रामलीला संस्था द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नेता व प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पश्चिमी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक बाठला को पगड़ी एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। भगवान रामचंद्र जी की आरती में केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री  कपिल देव अग्रवाल जी अनिल रॉयल जी उपस्थित रहे।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...