गुरुवार, 23 दिसंबर 2021

नितिन गडकरी ने क्या किए ऐलान

 


मुजफ्फरनगर । केन्द्रीय  सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने पानीपत-खटीमा मार्ग (लंबाई-8 किमी0) रु 326 करोड, पुरकाजी-लक्सर-हरिद्वार मार्ग के दो लेन पेव्ड शोल्डर सहित ई.पी.सी. मोड के अन्तर्गत चौडीकरण एवं सुदृढीकरण रु 228 करोड़ का शिलान्यास किया गया। 

जीआईसी मैदान में नितिन गडकरी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग द्वारा पानीपत-खटीमा मार्ग (लंबाई-8 किमी0) रु 326 करोड पुरकाजी-लक्सर-हरिद्वार मार्ग के दो लेन पेव्ड शोल्डर सहित ई.पी.सी. मोड के अन्तर्गत चौडीकरण एवं सुदृढीकरण रु 228 करोड, एन0एच0-334 ए, (लंबाई-15 किमी0), मेरठ-मुजफ्फरनगर खण्ड एनएच-58 के अन्तर्गत अतिरिक्त सुविधाओं (21 स्थानों पर सुरक्षा कार्य) का निर्माण रु 201 करोड, एन0एच0-58, लंबाई-78 किमी0 परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। नितिन गडकरी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि रोजगार सृजन और आर्थिक समृद्धि के लिए बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं से राज्य के विकास को बढ़ावा मिलेगा, क्षेत्र में बेहतर संपर्क उपलब्ध होगा और राज्य के विकास की गति दोगुनी होगी। मंत्री ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं से क्षेत्र में बेहतर संपर्क के साथ माल की आवाजाही में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि यह स्थानीय और अन्य उत्पादों के लिए बाजारों तक पहुंच की सुविधा प्रदान करेगा। उन्होने कहा कि सड़को के निर्माण का श्रेय केवल आम जनता है आम जनता के ही बदौलत सरकार आयी है इसी लिये विकास हर क्षेत्र में परिवर्तन दिखायी पड़ रहा है। उन्होने कहा कि मुजफ्फरनगर से मेरठ जाने में 2 घण्टे से अधिक लगते थे अब 30 मिनट में पहुचते है इसी तरह से मेरठ से दिल्ली 50 मिनट और मुजफ्फरनगर से दिल्ली 2 घण्टे लगते है। और उन्होने कहा कि  हापुड बाईपास 6 लाइन फरवरी 2022 में पूरा होगा। शामली-सहारनपुर 63 किलो मीटर फरवरी 2022 में पूरा होगा। शामली-मुजफ्फरनगर 42 किलोमीटर 4 लाइन अक्टूबर 2022 में पूरा होगा। शामली-पानीपत से 4 लाइन 36 किलोमीटर सितम्बर 2022 में पूरा होगा। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में बह रही विकास की धारा की प्रशंसा करते हुये श्री गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्याथ जी के बिना उत्तर प्रदेश का विकास में कोई काम पूरा नही हो सकता आज उत्तर प्रदेश में फोर लेन सड़को का जाल बिछाये जाने से यात्रा तय करने का समय बहुत कम लग रहा है। केन्द्र में मा0 प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी की डबल इंजन की सरकार बनाये जाने से उत्तर प्रदेश चतुर्मुखी विकास में हाईस्पीड पकड़ेगी। उन्होने कहा कि सड़के बनाये जाने और विकास के लिये एन0एच0ए0आई0 की ट्रिपल रेटिंग के लिये हमारे पास धन की कोई कमी नही है। और उन्होने अपने सम्बोधन में यह भी कहा कि राष्ट्रवाद हमारी आत्मा है इसको सुदृढ़ बनाना हमारा संकल्प है कि भारत में सुशासन हो जिसमें सभी सुरक्षित रहे। उन्होने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाये जाने में श्री योगी का बड़ा योगदान है कानून व्यवस्था सुदृढ़ होने से निवेश के क्षेत्र में रोजगार बढ़ रहा है सभी को आत्मनिर्भर बनाने में मा0 प्रधानमंत्री जी का महत्वपूर्ण योगदान हैं। जिससे उत्तर प्रदेश के तस्वीर बदल रही हैं। 

आजादी के बाद 1947 से लेकर 2014 तक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग के विकास में जितना कार्य नही हुआ होगा 2014 से 2021 तक उससे अधिक विकास कार्य हुआ हैं। उन्होने कहा कि जिस देश का शासक अपने नागरिको प्रति प्रजा वात्सल्य की भावना, संवदेना की भावना और उनके श्रम एवं जीवन की कीमत को समझता हो उसे दुनिया में आगे बढ़ने से कोई नही रोक सकता। उन्होने कहा कि भारत अपने श्रमिको, किसानो, नौवजवानो के दम पर भारत एक मतबूत राष्ट्र बन रहा हैं। उन्होने विकास के दूरदर्शाी एवं व्यापक सोच पर बल दिया और कहा कि हर विकास नई सम्भावनाये और अवसर प्रदान करता है। 

उन्होने कहा कि अमेरिका एक समृद्धि और अमीर देश है इस लिये वहाॅ की सड़के अच्छी नही है अपितु अमेरिका की सड़के अच्छी है इस लिये अमेरिका समृद्धि राष्ट्र बन पाया है अर्थात किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार वहाॅ की ट्रासपोर्ट एवं सड़क व्यवस्था, होती हैं। प्रतिदिन 38 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गेा का निर्माण कर दुनिया में भारत ’’हाइएस्ट कंस्ट्रक्शन रोड’ का रिकार्ड कायम किया हैं। उन्होने कहा कि 2014 की तुलना में 2021 तक 03 गुना अधिक कार्य हुये है। देश के अन्दर राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गाे का जो जाल बिछा वह देश के आर्थिक विकास में बल प्रदान करता हैं और सड़के देश के किसानो के फल फूल, अनाज, दूध उत्पादों को मण्डियो तक पहुॅचाकर उनको प्रगति पथ पर अग्रसर करती हैं। राष्ट्रीय राजमार्गाे मार्गाे के द्वारा वाणिज्य एवं व्यापार की प्रगति से आयात निर्यात बढ़ता है जिससे देश मजबूज होता हैं। उन्होने कहा कि पिछले 07 वर्षाे में मुजफ्फरनगर में मोदी योगी की समन्वयकारी सरकार ने विकास की अद्वितीय यात्रा तय की है। मंत्री डाॅ संजीव कुमार बालियान द्वारा मंत्री नितिन गडकरी से दो परियोजनाओं की सौगात मांगी गयी। उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे एवं अम्बाला-शामली एक्सप्रेस वे को खतौली होते हुए गंगा एक्सप्रेस वे से जोड दिया जाय। जिसकी स्वीकृति मंत्री द्वारा मंच से प्रदान कर दी गई।  दूसरी परियोजना शुक्रताल-चरथावल थाना भवन मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर निर्माण एवं चैडीकरण हेतु मंत्री डाॅ0 संजीव बालियान एवं  मंत्री सुरेश राणा द्वारा आग्रह किया गया। जिसके सम्बन्ध में नितिन गडकरी जी के द्वारा इस मार्ग को भारत माला परियोजना फेज-2 में जोडने का प्रयास किया जायेगा।

गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने मंचासीन अतिथियां  का किया एवं जनता जनार्दन का स्वागत सत्कार करते हुये उन्होने ने नितिन गडकरी को मजबूत इरादो, दृढ़ इच्छा संकल्प के कारण हाइयेस्ट परफार्मेंस मिनिस्टर बताया तथा उनके द्वारा हमेशा राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुये देश के हर एक कोने का, हर क्षेत्र का विकास किया गया। नितिन गडकरी के कार्यालय में लगे आदर्श वाक्य का उल्लेख किया।

कार्यक्रम में विधायक बुढाना, उमेश मलिक, विधायक खतौली, विक्रम सैनी  विधायक पुरकाजी प्रमोद ऊटवाॅल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निरवाल, विधायक संगीत सोम,जिला अध्यक्ष विजय सुक्ला सहित सभी जन प्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहें।

सिविल बार में मनोज शर्मा अध्यक्ष बने


 मुजफ्फरनगर। जिला सिविल बार संघ के चुनाव में आज कांटे की टक्कर पर मनोज कुमार शर्मा अध्यक्ष पद पर, अशोक कुमार कुशवाहा उपाध्यक्ष पद पर व सुनील कुमार मित्तल महासचिव पद पर विजयी हुए। सुधीर कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए। 


सपा ने चौधरी चरण सिंह को याद किया


मुजफ्फरनगर । सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी कार्यालय मुजफ्फरनगर पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के 119 वे जन्मदिन पर उनको नमन किया गया।

 किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाते हुए विचार गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन जिला महासचिव जिया चौधरी द्वारा किया गया।

 विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि चौधरी चरण सिंह द्वारा देश के किसानों मजदूरों गरीबों के हितों के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता, आजाद भारत में किसानों की दशा व दिशा सुधारने का काम केवल चौधरी चरण सिंह द्वारा किया गया।

 उनके द्वारा जमीदारा उन्मूलन,चकबंदी,सहकारिता जैसे क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम द्वारा किसानों को नई दिशा दी गई। प्रमोद त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह गांव,किसान,खेत,खलिहान की तरक्की के लिए हमेशा कार्य करते रहें उनके विचारों की सच्ची वारिस समाजवादी पार्टी है तथा समाजवादी पार्टी सरकार बनाकर ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।

पूर्व सांसद राजपाल सैनी व पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी ने समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मौजूद लोगों से चौधरी चरण सिंह के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा व गौरव स्वरूप ने अपने संबोधन में किसान मसीहा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह के विचारों को केवल समाजवादी पार्टी व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनाकर देश के किसानों की आवाज बने हुए है।

 पूर्व विधायक अनिल कुमार  व पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी,सतेंद्र सैनी ने किसानों मजदूरों छात्रों नौजवानों की तरक्की के लिए चौधरी चरण सिंह के विचारों की पैरोकार समाजवादी पार्टी सरकार बनाने की अपील की।

 सपा जिला उपाध्यक्ष असद पाशा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने चौधरी चरण सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि के लिए किसान मजदूरों की आवाज समाजवादी पार्टी सरकार बनाने की अपील की।

 वरिष्ठ नेता व सपा अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार एडवोकेट एवं सपा नेता उमा दत्त शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के साथ आंदोलन में अपने पलों को साझा करते हुए उनको राजनीति की सबसे व्यवहार कुशल सादगी पूर्ण जीवन तथा किसान मजदूर की आवाज की ऐतिहासिक किताब बताते हुए उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील की।

विचार गोष्ठी पर किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को नमन को करते हुए सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, सपा नेता सत्यवीर प्रजापति एडवोकेट,सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी,सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष सन्दीप धनगर,विधानसभा अध्यक्ष पंडित सत्यदेव शर्मा,सतबीर त्यागी,रमेशचंद शर्मा,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी, सपा पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष टीटू पाल रमन, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष पवन पाल,युवा नेता सलमान त्यागी,रामपाल सिंह पाल आदि ने सम्बोधित किया।

मुख्य रूप से प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड शमशेर मलिक,दर्शन सिंह धनगर,इस्राइल पहलवान,पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा रागिब कुरेशी, पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी सूर्यप्रताप राणा,चिकित्सा प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष डॉ काज़ी खुर्रम,शहजाद मेम्बर,आशीष त्यागी, नदीम राणा मुखिया,नवेद रँगरेज,लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष फ़राज़ अंसारी,नवनियुक नगर मीडिया प्रभारी शशांक त्यागी,प्रदीप डबास एडवोकेट,पंकज सैनी,राशिद जैदी,सागर कश्यप,मुकुल त्यागी चेम्पियन,अब्बास अली सहित अनेक सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संजीव बालियान और ठेकेदारों ने किया गडकरी का स्वागत


मुजफ्फरनगर। नगर के जीआईसी मैदान में पहुंचे केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के निकट के जिला पंचायत सदस्य एवं ठेकेदारों ने किया। आपको बता दें कि आज नगर के जीआईसी मैदान में नेशनल हाईवे अथॉरिटी के विकास कार्यों के शिलान्यास में जहां एक और केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान का बोलबाला रहा वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के स्वागत का सौभाग्य भी उन्हें मिला। इन लोगों को हेलीपैड तक जाने की अनुमति दी गई। भाजपा के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल विधायक उमेश मलिक व संगीत सोम जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल भी वहां मौजूद रहे । केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के सहित जिला पंचायत एवं सड़कों के निर्माण में लगे ठेकेदार एवं जिला पंचायत सदस्य भी हेलीपैड पर मौजूद रहे।

नरेश टिकैत हत्या के मामले में हुए कोर्ट में पेश

 


मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत गुरुवार को चौ. जगबीर सिंह हत्याकांड के मामले में कोर्ट में पेश हुए। राष्ट्रीय किसान मार्चा अध्यक्ष चौ. जगबीर सिंह की १८ वर्ष पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चौ. नरेश टिकैत सहित तीन आरोपियों को नामजद कराया गया था। जिनमें दो हत्यारोपियों की मौत हो चुकी है। पूर्व मंत्री योगराज सिंह के पिता एवं राष्ट्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष चौ. जगबीर सिंह की छह सितंबर २००३ को थाना भोराकला क्षेत्र के गांव अलावलपुर माजरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चौ. जगबीर सिंह के पुत्र तथा पूर्व मंत्री चौ. योगराज सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए नरेश टिकैत सहित तीन लोगों का आरोपी बनाया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान दो हत्यारोपियों की मौत हो चुकी है। घटना के मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-९ में चल रही थी। कुछ दिन पूर्व जिला जज चवन प्रकाश ने मुकदमे की फाईल अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-११ शाकिर हसन को स्थानांतरित कर दी थी। जिसके बाद गुरुवार को चौ. नरेश टिकैत एडीजे-११ शाकिर हसन की कोर्ट में पेश हुए। बचाव पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल जिंदल ने बताया कि चौ. नरेश टिकैत गुरुवार को कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने बताया कि बार चुनाव के चलते हड़ताल के कारण इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि लग जाएगी। जिसकी जानकारी बात में की जाएगी।

विधायक उमेश मलिक ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किए श्रद्धासुमन अर्पित

 


मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना विधानसभा से विधायक उमेश मलिक ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 119 वी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान श्याम पाल भाई जी, मणिकांत मित्तल, शाहपुर चेयरमैन परमेश सैनी, डॉक्टर प्रदीप चौहान, विधायक प्रतिनिधि सचिन सिंघल सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंत्री कपिल देव के नेतृत्व में भाजपाईयों ने मनाई चौ चरण सिंह की जयंती

 



मुजफ्फरनगर । किसान कल्याण के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले,देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं हम सबके प्रेरणास्रोत चौधरी चरण सिंह  की जयंती के अवसर पर टाउन हॉल रोड पर स्थित स्वर्गीय चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर हवन वह माल्यार्पण कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा कराया गया जिसमें राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वतंत्र प्रभार, सत्येंद्र सिसोदिया प्रभारी जिला मुजफ्फरनगर विधानसभा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर प्रजापति संजीव संगम क्षेत्रीय सदस्य किसान मोर्चा भूपेंद्र सिंह प्रजापति मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा नई मंडी मंडल नई मंडी युवा मोर्चा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, बागेश्वर दयाल डॉक्टर जीत सिंह, रेनू गर्ग, नगर चेयरमैन अंजू अग्रवाल, सोहन पाल प्रजापति, ब्रह्मपाल प्रजापति गोपाल प्रजापति आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

हरीश रावत उत्तराखंड में कांग्रेस के लिए खड़ी करेंगे मुश्किलें!


 देहरादून । विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हरीश रावत के बगावती तेवरों ने हाईकमान पर मोर्चा खोलकर मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। रावत ने उन पर हाथ पैर बांधने वाली टिप्पणी को लेकर ट्वीट कर कहा था कि बड़ी मुश्किल स्थिति है। जिनके आदेश पर मुझे तैरना है, उनके ही नुमाइंदे मेरे हाथ-पैर बांध रहे हैं। ऐसा लगता है कि अब आराम का समय आ गया है। रावत ने लिखा था कि अब नए साल पर भगवान केदारनाथ ही कोई राह दिखाएंगे। 

गुरुवार सुबह मीडिया के सवालों को लेकर वह कुछ भी बोलने से इनकार करते रहे। रावत ने कहा, 'समय जब आएगा, तब मैं आपसे हर चीज शेयर करूंगा। यदि मैं आपसे बात नहीं करूंगा तो फिर किससे कुछ कहूंगा। मैं आपसे बात करूंगा। फिलहाल मस्त रहिए।' इस बीच हरीश रावत के ट्वीट्स पर कांग्रेस के G-23 के नेताओं ने भी टिप्पणी की है। मनीष तिवारी ने उत्तराखंड कांग्रेस के हालात पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि पहले असम, फिर पंजाब और अब उत्तराखंड। पार्टी को डुबाने में कोई कसर न रह जाए।

मेरठ में लव जेहाद में फंसी भाजपा की महिला नेता से गैंगरेप


मेरठ। योगी राज में लव जेहाद में फंसी भाजपा महिला मोर्चा नेता को दूसरे समुदाय के युवक ने हापुड़ रोड स्थित काशीराम कॉलोनी में बुला कर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दो दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया।

मामला तब खुला जब उक्त महिला नेता मंगलवार सुबह बेहोशी की हालत में पार्क में पडी  मिली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर के बाद होश आया तो उसने पूरी कहानी बताई। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि उक्त दूसरे समुदाय की युवती भाजपा नेत्री को युवक ने फोन पर अपने घर बुलाया था। आरोप है कि उसके प्रेमी अब्दुल्ला ने दो दोस्तों को बुला लिया। तीनों ने कोल्ड-ड्रिंक में नशा पिलाकर बेहोशी की हालत में महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता तीन बच्चों की मां है और पति से विवाद चल रहा है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि पीड़ित महिला का मेडिकल कराया गया है। नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले की गंभीरता से जांच के बाद होगी।

साइबर ठगों से एक लाख रुपये वापस कराए


मुजफ्फरनगर । साइबर हेल्प सेन्टर ने ठगों से 1,05,000 रुपये वापस कराए हैं। 

जनपद में बृूजेश कुमार निवासी कस्वा व थाना फुगाना,  मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा वाहन बेचने की एडवांस पेमेन्ट की मनी रिक्वेस्ट भेजकर 81 हजार रुपये की धोखाधडी की गयी है।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए PAYTM को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा 81 हजार रूपये में से 50 हजार रूपये की आंशिक धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। शेष धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराने हेतु प्रयास जारी है।

जितेन्द्र कुमार पुत्र किशनलाल निवासी ग्राम उमरपुर थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति(साइबर ठग) द्वारा परिचित बन मनी रिक्वेस्ट भेजकर 05 हजार रुपये की धोखाधडी की गयी है। 

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए FOCOS ADVANCE PRIVATE LIMITED को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा 05 हजार रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। 

 मारूफ पुत्र फारूख निवासी रियावली थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति(साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर 50,000 रुपये की धोखाधडी की गयी है।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए MOBIKWIK & EASEBUZZ को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा *50 हजार रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। 

Featured Post

मुजफ्फरनगर आदर्श रामलीला मंचन पटेल नगर के पचास स्वर्णिम वर्ष पूर्ण

हम सभी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई। मुजफ्फरनगर। पटेल नगर जनपद मुजफ्फरनगर स्थित आदर्श रामलीला मैदान में भव्य रामलीला मंचन का आयोजन क...