रविवार, 14 नवंबर 2021

आज का पंचांग एवँ राशिफल 14 नवंबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 14 नवंबर 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - कार्तिक*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - एकादशी 15 नवम्बर प्रातः 06:39 तक तत्पश्चात द्वादशी*

⛅ *नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद शाम 04:31 तक तत्पश्चात उत्तर भाद्रपद*

⛅ *योग - हर्षण 15 नवंबर रात्रि 01:44 तक तत्पश्चात वज्र*

⛅ *राहुकाल - शाम 04:34 से शाम 05:57 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:49* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:56*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - देवउठी-प्रबोधिनी एकादशी (स्मार्त), भीष्मपंचक व्रत प्रारंभ*

💥 *विशेष - हर एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से घर में सुख शांति बनी रहती है l राम रामेति रामेति । रमे रामे मनोरमे ।। सहस्त्र नाम त तुल्यं । राम नाम वरानने ।।*

💥 *आज एकादशी के दिन इस मंत्र के पाठ से विष्णु सहस्रनाम के जप के समान पुण्य प्राप्त होता है l*

💥 *एकादशी के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए।*

💥 *एकादशी को चावल व साबूदाना खाना वर्जित है | एकादशी को शिम्बी (सेम) ना खाएं अन्यथा पुत्र का नाश होता है।*

💥 *जो दोनों पक्षों की एकादशियों को आँवले के रस का प्रयोग कर स्नान करते हैं, उनके पाप नष्ट हो जाते हैं।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *देवउठी एकादशी के दिन* 🌷

➡ *14 नवम्बर 2021 रविवार को प्रातः 05:49 से 15 नवम्बर सोमवार को प्रातः 06:39 तक एकादशी है ।*

💥 *विशेष - 15 नवम्बर सोमवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *देवउठी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को इस मंत्र से उठाना चाहिए*

🌷 *उतिष्ठ-उतिष्ठ गोविन्द, उतिष्ठ गरुड़ध्वज l*

*उतिष्ठ कमलकांत, त्रैलोक्यं मंगलम कुरु l l*

🙏🏻 *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *भीष्मपञ्चक व्रत* 🌷

*अग्निपुराण अध्याय – २०५*

🙏🏻 *अग्निदेव कहते है – अब मैं सब कुछ देनेवाले व्रतराज ‘भीष्मपञ्चक’ विषय में कहता हूँ | कार्तिक के शुक्ल पक्ष की एकादशी को यह व्रत ग्रहण करें | पाँच दिनों तक तीनों समय स्नान करके पाँच तिल और यवों के द्वारा देवता तथा पितरों का तर्पण करे | फिर मौन रहकर भगवान् श्रीहरि का पूजन करे | देवाधिदेव श्रीविष्णु को पंचगव्य और पंचामृत से स्नान करावे और उनके श्री अंगों में चंदन आदि सुंगधित द्रव्यों का आलेपन करके उनके सम्मुख घृतयुक्त गुग्गुल जलावे ||१-३||*

🙏🏻 *प्रात:काल और रात्रि के समय भगवान् श्रीविष्णु को दीपदान करे और उत्तम भोज्य-पदार्थ का नैवेद्ध समर्पित करे | व्रती पुरुष *‘ॐ नमो भगवते* *वासुदेवाय’ इस द्वादशाक्षर मन्त्र का एक सौ आठ बार (१०८) जप करे | तदनंतर घृतसिक्त तिल और जौ का अंत में ‘स्वाहा’ से संयुक्त *‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’* *– इस द्वादशाक्षर मन्त्र से हवन करे | पहले दिन भगवान् के चरणों का कमल के पुष्पों से, दुसरे दिन घुटनों और सक्थिभाग (दोनों ऊराओं) का बिल्वपत्रों से, तीसरे दिन नाभिका भृंगराज से, चौथे दिन बाणपुष्प, बिल्बपत्र और जपापुष्पों द्वारा एवं पाँचवे दिन मालती पुष्पों से सर्वांग का पूजन करे | व्रत करनेवाले को भूमि पर शयन करना चाहिये |*

🙏🏻 *एकादशी को गोमय, द्वादशी को गोमूत्र, त्रयोदशी को दधि, चतुर्दशी को दुग्ध और अंतिम दिन पंचगव्य आहार करे | पौर्णमासी को ‘नक्तव्रत’ करना चाहिये | इस प्रकार व्रत करनेवाला भोग और मोक्ष – दोनों का प्राप्त कर लेता है |*

🙏🏻 *भीष्म पितामह इसी व्रत का अनुष्ठान करके भगवान् श्रीहरि को प्राप्त हुए थे, इसीसे यह ‘भीष्मपञ्चक’ के नाम से प्रसिद्ध है |*

🙏🏻 *ब्रह्माजी ने भी इस व्रत का अनुष्ठान करके श्रीहरि का पूजन किया था | इसलिये यह व्रत पाँच उपवास आदि से युक्त हैं ||४-९||*

🙏🏻 *इस प्रकार आदि आग्नेय महापुराण में ‘भीष्मपञ्चक-व्रत का कथन’ नामक दो सौ पाँचवाँ अध्याय पूरा हुआ ||२०५||*

💥 *विशेष ~ 14 नवम्बर 2021 रविवार से 18 नवम्बर, गुरुवार तक भीष्म पंचक व्रत है ।*


📖 *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक काल,

12. 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 

13. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 

  14 नवंबर- देवोत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश

प्रदोष


16 नवंबर- भौम प्रदोष

02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

पूर्णिमा

18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

अमावस्या

मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।


आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आप अधिक मेहनत के कारण अपने कुछ कार्यों को आगे के लिए टाल सकते हैं, जिसके कारण आपके मन में उथल-पुथल रहेगी, लेकिन फिर भी आप उन कार्यों को आगे के लिए ही टाल देंगे। यदि आपके व्यापार में आपका धन कहीं अटका हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। आज आपको अपने घर परिवार में पूरी बात जाने बिना किसी पर भी नहीं बरसना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आप को खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज घर परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई नया काम सौंपा जा सकता है, लेकिन वह अपने सीनियर्स की सलाह से उस कार्य को समय से पूरा कर पाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई सरप्राइस मिल सकता है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपकी अपने मित्रों व सगे संबंधियों से मुलाकात लाभदायक रहेगी, लेकिन आज आपको अपने किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। आज आप अपने जीवनसाथी को कुछ कड़वी बातें बोल देंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज आपको अपने घर परिवार में किसी भी बात पर सोच समझकर बोलना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपके लिए कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। कार्यक्षेत्र से लेकर घर परिवार तक के सदस्य आज आप की मधुर वाणी के कारण आपसे प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने पहले कहीं निवेश किया हुआ था, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। छोटे व्यापारियों को आज नकद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आज आपको किसी भी कार्य के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं होना है। आपके सभी कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे, लेकिन आज आपकी माता जी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपके कुछ विरोधी भी आप को नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उनसे सतर्क रहना होगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। यदि आप किसी नए व्यवसाय अथवा रोजगार में परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो इसके लिए समय अनुकूल है, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को आज आंशिक लाभ होने की उम्मीद है, फिर भी वह अपने परिवार के खर्च निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपको कुछ मानसिक तनाव हो सकता है, जिसके कारण आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य से यदि कोई बहसबाजी हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा। पिताजी के मार्गदर्शन से किए गए कार्यों में आपकी सफलता मिलेगी। आज आपको अपने मित्रों से सावधान रहना होगा, उनसे आज आपको धोखा मिलने की आशंका बनी हुई है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे हैं आज का दिन उनके लिए उत्तम रहने वाला है। उनको आज कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे व कुछ लोग इसी नए कारोबार में भी निवेश कर सकते हैं। माता जी के साथ आज आपके कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिससे आपके परिवार के माहौल में भी अशांति भरा रह सकता है, लेकिन आप अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से उसे सायंकाल तक ठीक करने में सफल रहेंगे। यदि आज आप व्यापार में किसी जोखिम को उठाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने परिवार के सदस्यों से सम्मान प्राप्त हो सकता है। यदि नौकरी में आज आपके किसी साथी से कोई बहसबाजी हो,तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा। आज आप अपने काम को निकालने में जल्दबाजी करेंगे, जिसके कारण आपका कोई नुकसान भी हो सकता है। आज आपको अपने व्यापार में अपने मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज आपको अपने माता पिता को खुश करने में कुछ कठिनाई होगी, लेकिन आपको उन्हे समझने का प्रयास करना होगा। आज व्यापार में दूसरों की तुलना में आपको बेहतर लाभ होगा। यदि नौकरी कर रहे जातक किसी दूसरे व्यवसाय को करना चाहते हैं, तो वह आज उसे शुरू कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) आज आपको अपने किसी नए कार्य के कारण आपने डेली रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, लेकिन इसे देखकर आपके कुछ शत्रु आपसे गुस्सा करेंगे, जो आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की भी पूरी कोशिश कर सकते हैं। व्यस्तता के बीच आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आज का दिन आपके पारिवारिक वातावरण में शांति बनी रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। व्यापार में आज आपके सामने कुछ नई चुनौतियां आएंगी, जिनका आपको डटकर सामना करना होगा। आज आपको अपने काम के बीच में कुछ समय आराम के लिए भी निकालना होगा, नहीं तो आपके पास कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है

शनिवार, 13 नवंबर 2021

पलके ही पलके बिछाएंगे, बाबा श्याम हमारे आयेंगे

 


मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार द्वारा आयोजित 21 वा श्री श्याम वंदना जन्मोत्सव का आयोजन बड़ी धूम धाम से किया जा रहा है। 

जिसमें खाटू से हमारे *बाबा श्याम और जिसमें भक्तों को रिझाने(मुज़फ्फरनगर में पहली बार) मारवाड़ राजस्थान की धरती से धमाल किंग श्री रजनी राजस्थानी जी पधार रही है। जिसमें आप सभी श्याम प्रेमी सपरिवार बाबा के कीर्तन में पधारे। साय 7:15 से प्रभु इच्छा तक गुलशन राय जैन धर्मशाला नई मंडी मुजफ्फरनगर

सभी प्रेमियों के लिए बाबा के भोग प्रसाद की व्यवस्था की गई है

पलके ही पलके बिछाए बैठा है श्री श्याम परिवार सुखी परिवार

कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम परिवार *सुखी परिवार* समिति (रजि.) मुजफ्फरनगर द्वारा किया जाएगा

एक सप्ताह के लिए लॉक डाउन जैसे रहेंगे हालात, आदेश जारी

 


दिल्ली। वायु गुणवत्ता लगातार 'गंभीर' श्रेणी में बने रहने से सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आई दिल्ली सरकार ने सोमवार से दिल्ली में 1 सप्ताह के लिए सभी स्कूल बंद कर दिए हैं। सभी सरकारी कार्यालयों में 1 सप्ताह के लिए वर्क फ्राम होम लागू होगा। सरकार की ओर से निजी कार्यालयों के लिए भी वर्क फ्राम होम को बढ़ावा देने के लिए अपील जारी की जाएगी। इसके साथ ही सभी प्रकार के निर्माण कार्यों पर भी 17 नवंबर तक रोक लगा दी गई है। जिसको गंभीरता से लेते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली में लॉक डाउन के हालात बनाते हुए। एक सप्ताह के लिए आदेश लागू कर दिए हैं।

हिमांशु पाल ने क्विज में किया जिले का नाम रोशन


मुजफ्फरनगर । हिमांशु पाल  ने जीoकेo क्विज मैं द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान द्वारा ऑल इंडिया अफेयर्स एंड जीoकेo क्विज 2021 का आयोजन दिल्ली में किया गया जिसमें मुजफ्फरनगर के हिमांशु पाल जोकि पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुंदर पाल जी के सुपुत्र हैं, ने इस जीoकेo कंपटीशन में बहुत ही अच्छी तैयारी के साथ हिस्सा लिया और इस प्रतियोगिता में पूरे भारत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जिसमें यूनियन स्टेट मिनिस्टर ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर श्री राव इंद्रजीत सिंह ने हिमांशु पाल को प्राइस मनी एवम सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में हिमांशु ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर मुजफ्फरनगर जनपद का नाम रोशन किया जिसके बाद जनपद के लोगों ने घर पर जाकर उनको मिठाई खिलाई एवं फूल देकर उनका स्वागत किया।

जल्द लग सकता है लॉक डाउन, कोर्ट ने दिया सुझाव

 


दिल्ली। वायु प्रदूषण की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली दिन-प्रतिदिन गैस चैंबर बनती जा रही है। इस पर वायु प्रदूषण के खतरे को देखते हुए दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई और कहा कि प्रदूषण के लिए किसानों को कोसना एक फैशन बन गया है। कोर्ट ने प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए लॉकडाउन का भी सुझाव दिया। भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने केंद्र को बताया कि वायु प्रदूषण एक गंभीर स्थिति है। उन्होंने कहा कि हमें घर पर भी मास्क पहनकर रहना पड़ रहा है

ठगी के 39, 500 रुपये वापस कराए

 


मुजफ्फरनगर । साइबर हेल्प सेन्टर ने ठगी के 39,500 रुपये वापस करा दिए

आवेदक मौहम्मद सलमान पुत्र श्री सईद अहमद निवासी ग्राम बसेड़ा थाना छपार, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर कुल 15300/- रुपये स्थान्तरित करा लिए गये है।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए कैश फ्री को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा 5000 रूपये की धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। शेष धनराशि को शीघ्र ही आवेदक के खाते में वापस कराया जाएगा।

आवेदक फैजान अख्तर वरिष्ठ सहायक जिलाधिकारी कार्यालय थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति(साइबर ठग) द्वारा 10 हजार रुपये की धोखाधडी कर स्थान्तरित करा लिए गये है।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए एक्सिस बैक यूपीआई को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा 10 हजार रूपये की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। 

आवेदक मोहित कुमार पुत्र रमेश चन्द निवासी सैदपुर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा परिचित बनकर मनी रिक्वेस्ट भेजकर कुल 24500/- रुपये स्थान्तरित करा लिए गये है।

साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए रॉयल रम्मी को फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा 24500/- रूपये की सम्पूर्ण धनराश  को आवेदक के खाते में वापस कराया गया

आवेदकों द्वारा साईबर हेल्प सेन्टर द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के लिए धन्यवाद दिया गया।

ये है रामकुमार सर्राफ के यहां चोरी करने वाले का फोटो


मुजफ्फरनगर । भगत सिंह रोड स्थित रामकुमार सर्राफ के संस्थान पर हुई चोरी को लेकर चोरी करने वाले का एक और सीसीटीवी फोटो जारी किया गया है। फोटो में उक्त युवक एक थैला लिए जाता दिख रहा है। 

गत दिनों शहर के प्रसिद्ध रामकुमार सर्राफ के यहां सोने की चेन से भरा डिब्बा चोरी कर लिया गया था। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ने सभी ज्वेलर बंधुओं एवं आम नागरिकों से यह अपील की है यदि किसी भी शख्स को यह व्यक्ति दिखाई देता है या इस व्यक्ति की पहचान होती है तो तुरंत कृपया इस नंबर 9837066481 पर सूचना देने का कष्ट करें यह जो व्यक्ति फोटो में दिखाया गया है इसके द्वारा 6 नवंबर 2021 को राम कुमार ज्वेलर्स मुजफ्फरनगर के यहां से सोने की 46 चैनो का डब्बा चोरी किया गया है पहचान बताने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा सभी से अनुरोध है ज्यादा से ज्यादा इस मैसेज को और इन फोटो को वायरल करें ताकि चोर जल्दी से जल्दी पकड़ा जा सके।

स्कूलों के खुलने का समय बदला


मेरठ। ठंड बढ़ने के साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश के स्कूलों ने समय परिवर्तन किया है। 

दिवाली के बाद से ही  ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा है। सुबह के समय धुंध रहती है इसके कारण बच्चों को प्रदूषण के बीच में से गुजरकर स्कूल आना पड़ता है। इससे बचाने के लिए भी स्कूलों ने समय बदलना शुरू कर दिया है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के स्कूलों ने समय में बदलाव किया है। कोरोना लॉकडाउन के कारण डेढ़ साल से बंद चल रहे स्कुल कुछ समय पहले ही खुले थे। स्कूलों की मार्निंग टाइम 7.30 बजे थे। सर्दी बढ़ने के साथ ही स्कूलों ने समय बदलकर 8.30 बजे से किर दिया गया है। मेरठ के अलावा सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में भी पब्लिक स्कूलों ने क्लास की टाइमिंग सुबह 7 और 7.30 के बजाय 8 बजे के बाद और छुट्‌टी का समय 12 बजे के बाद कर दिया है। मिडिल विंग का टाइम 8.30 से 11.30 है। सीनियर क्लासेस 8.20 से 1.30 और 2 बजे तक चल रही हैं। आगे समय में और बदलाव हो सकता है।

फिर पुरानी सामान्य व्यवस्था से चलेंगी रेलगाड़ियां


नई दिल्ली। सभी ट्रेन अब पुराने नंबर और पुराने किराये से चलेंगी। रेलवे ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। कोरोना काल में रेलगाड़ियों का संचालन बंद करने के बाद पिछले दिनों आरक्षित टिकट पर यात्रा की अनुमति दी गई थी। अब पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी गई है।

भारतीय रेलवे ने अगले कुछ दिनों में कोविड पूर्व काल की भांति सभी यात्री रेल सेवाओं को पुरानी समय सारणी के अनुसार बहाल करने का निर्णय किया है। रेलवे बोर्ड ने आज यहां इस आशय का एक परिपत्र सभी जोनल रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधकों को जारी किया है। इस परिपत्र में कहा गया है कि समय सारणी के अनुसार सभी नियमित सुपरफास्ट, मेल एक्सप्रेस एवं पैसेंजर गाड़ियों का परिचालन शुरू किया जाएगा। इन गाड़ियों के पुराने नंबर बहाल होंगे और पहले ये जिन श्रेणियों के अंतर्गत परिचालित होतीं थीं, उसी श्रेणी एवं उसी किराये की दर के हिसाब से टिकट जारी किये जाएंगे।


शनिवार किसके लिए लाया खुशियों की बहार: पंचांग और राशिफल


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 13 नवंबर 2021*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - कार्तिक*

⛅ *पक्ष -  शुक्ल* 

⛅ *तिथि - दशमी 14 नवम्बर प्रातः 05:48 तक तत्पश्चात एकादशी*

⛅ *नक्षत्र - शतभिषा शाम 03:25 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*

⛅ *योग - व्याधात 14 नवंबर रात्रि 02:17 तक तत्पश्चात हर्षण*

⛅  *राहुकाल - सुबह 09:35 से सुबह 10:59 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:49* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:56*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अकाल मृत्यु से रक्षा हेतु विशेष आरती* 🌷 

➡ *15 नवम्बर 2021 सोमवार को प्रातः 05:49 से 16 नवम्बर, मंगलवार को प्रातः 06:39 तक (यानी 15 नवम्बर सोमवार को पूरा दिन) एकादशी है ।*

💥 *विशेष ~ 15 नवम्बर 2021 सोमवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *देवउठी एकादशी देव-जगी एकादशी के दिन को संध्या के समय कपूर आरती करने से आजीवन अकाल-मृत्यु से रक्षा होती है; एक्सीडेंट, आदि उत्पातों से रक्षा होती है l*

🙏🏻 *

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞रात के समय रसोई का कार्य करने के बाद चांदी की कटोरी में लौंग तथा कपूर जला दिया करें। यह कार्य आप हर रोज करेंगे तो जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी। साथ ही आपके घर में हमेशा समृद्धि बनी रहेगी।


🌷 *भीष्म पंचक व्रत* 🌷

➡ *14 नवम्बर 2021 रविवार से 18 नवम्बर 2021 गुरुवार तक भीष्म पंचक व्रत है ।*

🙏🏻 *कार्तिक शुक्ल एकादशी से पूनम तक का व्रत 'भीष्म-पंचक व्रत' कहलाता है l जो इस व्रत का पालन करता है, उसके द्वारा सब प्रकार के शुभ कृत्यों का पालन हो जाता है l यह महापुण्य-मय व्रत महापातकों का नाश करने वाला है l*

🙏🏻 *कार्तिक एकादशी के दिन बाणों की शय्या पर पड़े हुए भीष्मजी ने जल कि याचना कि थी l तब अर्जुन ने संकल्प कर भूमि पर बाण मारा तो गंगाजी कि धार निकली और भीष्मजी के मुंह में आयी l उनकी प्यास मिटी और तन-मन-प्राण संतुष्ट हुए l इसलिए इस दिन को भगवान् श्री कृष्ण ने पर्व के रूप में घोषित करते हुए कहा कि 'आज से लेकर पूर्णिमा तक जो अर्घ्यदान से भीष्मजी को तृप्त करेगा और इस भीष्मपंचक व्रत का पालन करेगा, उस पर मेरी सहज प्रसन्नता होगी l'*

🌷 *कौन यह व्रत करें* 🌷

👉🏻 *निःसंतान व्यक्ति पत्नीसहित इस प्रकार का व्रत करें तो उसे संतान कि प्राप्ति होती है l*

👉🏻 *जो अपना प्रभाव बढ़ाना चाहते हैं, वैकुण्ठ चाहते हैं या इस लोक में सुख चाहते हैं उन्हें यह व्रत करने कि सलाह दी गयी है l*

👉🏻 *जो नीचे लिखे मंत्र से भीष्मजी के लिए अर्घ्यदान करता है, वह मोक्ष का भागी होता है l*

🌷 *वैयाघ्रपदगोत्राय सांकृतप्रवराय च l*

*अपुत्राय ददाम्येतदुद्कं भीष्म्वर्मणे ll*

*वसूनामवताराय शन्तनोरात्मजाय च l*

*अर्घ्यं ददामि भीष्माय आजन्मब्रह्मचारिणे ll*

🙏🏻 *'जिनका व्याघ्रपद गोत्र और सांकृत प्रवर है, उन पुत्ररहित भीश्म्वार्मा को मैं यह जल देता हूँ l वसुओं के अवतार, शांतनु के पुत्र आजन्म ब्रह्मचारी भीष्म को मैं अर्घ्य देता हूँ l ( स्कन्द पुराण, वैष्णव खंड, कार्तिक महात्मय )*

🌷 *व्रत करने कि विधि* 🌷

*इस व्रत का प्रथम दिन देवउठी एकादशी है l इस दिन भगवान् नारायण जागते हैं l इस कारण इस दिन निम्न मंत्र का उच्चारण करके भगवान् को जगाना चाहिए :*

🌷 *उत्तिष्ठोत्तिष्ठ गोविन्द उत्तिष्ठ गरुडध्वज l*

*उत्तिष्ठ कमलाकान्त त्रैलोक्यमन्गलं कुरु ll*

🙏🏻 *'हे गोविन्द ! उठिए, उठए, हे गरुडध्वज ! उठिए, हे कमलाकांत ! निद्रा का त्याग कर तीनों लोकों का मंगल कीजिये l'*

➡ *इन पांच दिनों में अन्न का त्याग करें l कंदमूल, फल, दूध अथवा हविष्य (विहित सात्विक आहार जो यज्ञ के दिनों में किया जाता है ) लें l*

➡ *इन दिनों में पंचगव्य (गाय का दूध, दही, घी, गोझरण व् गोबर-रस का मिश्रण )का सेवन लाभदायी है l पानी में थोडा-सा गोझरण डालकर स्नान करें तो वह रोग-दोषनाशक तथा पापनाशक माना जाता है l*

➡ *इन दिनों में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए l*

➡ *भीष्मजी को अर्घ्य-तर्पण -*

*इन पांच दिनों निम्नः मंत्र से भीष्म जी के लिए तर्पण करना चाहिए :*

🌷 *सत्यव्रताय शुचये गांगेयाय महात्मने l*

*भीष्मायैतद ददाम्यर्घ्यमाजन्मब्रह्मचारिणे ll*

🙏🏻 *'आजन्म ब्रह्मचर्य का पालन करनेवाले परम पवित्र, सत्य-व्रतपरायण गंगानंदन महात्मा भीष्म को मैं यह अर्घ्य देता हूँ l'*

🙏🏻 


📖 * )*

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग * 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏जिनका आज आज जन्मदिन  है उनको हार्दिक शुभकामनाएं और और शुभ आशीष


दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,



 

शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान


 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा, लेकिन इसके लिए आपको अपने पारिवारिक तनाव को कम करना होगा। आज सायंकाल का समय आप अपने पिताजी के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर बातचीत करने में व्यतीत करेंगे। आज आपको नई नौकरी का अवसर मिल सकता है, लेकिन आपको अभी इसी नौकरी में ही टिके रहना अच्छा है। यदि आज आप किसी कार्यों को संयम से करेंगे, तो वह भी अवश्य पूरे होंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी पर विश्वास करना होगा, तभी वह अपने जीवन में चल रहे तनाव को कम कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में यदि कुछ खर्चे बढे हुए थे, तो वह आज आप उन पर रोक लगाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसायिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास आज फलीभूत होंगे।

 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने पारिवारिक दायित्वो की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। आजीविका क्षेत्र में जो लोग प्रयास कर रहे हैं,उन्हे लोगों को आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें वह मना नहीं कर सकेंगे। सामाजिक कार्य में भी आज आपकी रुचि बढे़गी, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। आज दिन का कुछ समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों से बेहतर रहने वाला है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज सुबह से ही आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेंगी। पारिवारिक सुखों का आज आपको सहयोग मिलेगा। भाई व बहन का आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने की आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। आज जीवनसाथी की तरक्की देख आप गर्व महसूस करेंगे। यदि आपको पहले से कोई शारीरिक कष्ट है, तो आज आपकी पीड़ा बढ़ सकती हैं। सायंकाल का समय आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच कोई तनाव बढ सकता है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिसके कारण आपकी संपति में भी इजाफा होगा। विद्यार्थी शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त करेंगे। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों को देखकर थोड़ी निराशा होगी, लेकिन अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप उन्हे पूरा करने में सफल रहेंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपने दांपत्य जीवन में तनाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन व्यापार में आज आप किसी कार्य के संपन्न होने से प्रसन्न रहेंगे, जिसके कारण आपपर मानसिक दबाव थोड़ा कम होगा। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी प्रियजन के घर जा सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको अपने किसी भी काम के लिए दूसरों पर आश्रित नहीं रहना है। यदि आपने ऐसा किया,तो आपके कार्य लंबे समय के लिए लटक सकते है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है,तो उसमें आज दोपहर बाद आपको जीत मिल सकती है। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आयेगा। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई ऐसा समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए, क्योंकि इसमे वाहन की खराबी की संभावना बनती दिख रही है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने पिता द्वारा किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होगी, जिसकी अभिलाषा आप लंबे समय से कर रहे थे। आज आप अपने भाइयों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा आज उन्हें उनके द्वारा किए गए कार्यो की सराहना होगी और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। सायंकाल के समय आज आपको आपके परिवार के सदस्य द्वारा कोई उपहार प्राप्त हो सकता है, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामाजिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास सफल होंगे। आज आपको दूसरों से सहयोग लेने से पहले सोचना होगा कि भविष्य में आपको इनकी भी मदद करनी होगी। आज नौकरी में आपकी मधुर वाणी आपको सम्मान दिलवाएगी सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य की फरमाइशों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आपके जीवनसाथी आपसे प्रसन्न हो सकते हैं

Featured Post

हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में अचानक भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत

 हरिद्वार। शिवालिक पहाड़ियों के विल्वा पर्वत पर स्थित मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ की चपेट में आकर छह लोगों की मौत होने की जानकारी मिल रही ...