रविवार, 7 नवंबर 2021

अखिलेश यादव की रैली को प्रमोद त्यागी ने किया व्यापक जनसम्पर्क

 



मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया की 11 नवंबर को बुढाना में आयोजित कश्यप महासम्मेलन मैं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के स्वागत के लिए भारी संख्या में कश्यप समाज की भागीदारी के लिए सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने लगातार गांव गांव में जनसंपर्क के तहत आज बुढाना क्षेत्र के ग्राम पलड़ी,आदमपुर,ढिंधावली,उमरपुर में कश्यप व अन्य समाज की मीटिंग को सम्बोधित करते हुए 11 नवम्बर के बुढाना कश्यप महासम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि बढ़ती महंगाई,घटते रोजगार व किसान,मजदूर,युवाओ की दुर्दशा की जिम्मेदार केवल भाजपा सरकार है भाजपा की योगी मोदी सरकार का चन्द उधोगपति समूह के आगे समर्पण व भाजपा सरकार का सरकारी संसाधनों को कम्पनियो को बेचने का निर्णय फिर से देश को कम्पनियों के आगे गुलाम बनाने जैसे विनाशकारी कदम को साबित करता है उन्होंने कश्यप समाज से बुढाना सम्मेलन में भारी तादाद में पहुंचने की अपील की।

मीटिंग में मुख्य रूप से सपा विधानसभा अध्यक्ष बुढाना अकरम खान,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूरहसन सलमानी,अनेश उपाध्याय, हरपाल सिंह कश्यप, प्रधान अतहर हसन,महेंद्र कश्यप बीडीसी,सुभाष कश्यप फौजी,प्रधान ओमप्रकाश कश्यप, पूर्व प्रधान तारा सैनी,सुखबीर सैनी,प्रधान सुशील, पूर्व प्रधान स्वामी सैनी,शेर सिंह,मुकेश सैनी,विनोद सैनी,बिट्टू सैनी,विकास सैनी,अतर सिंह सैनी,रामपाल सैनी राजेंद्र सैनी नरेश सैनी रमेश सैनी अनुज सैनी डॉ नरेश सैनी डॉक्टर शिव कुमार सैनी संजीव सैनी राकेश सैनी शोभाराम प्रधान चौधरी सुरेंद्र कश्यप,किशन लाल कश्यप, राजकुमार कश्यप,अमित कश्यप,योगेश कश्यप,सुभाष कश्यप,हरपाल कश्यप,प्रधान बाबू कुरेशी,प्रधान फरमान, प्रधान सरफराज खान सहित अनेक लोग मोजूद रहे।

चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने की जेल में पीटर से की मुलाकात

 


मुजफ्फरनगर । नगर स्वास्थ्य अधिकारी से मारपीट और अभद्रता के आरोप में जेल गए। सभासद प्रवीण पीटर से मिलने के लिए नगर पालिका परिषद चेयरमैन अंजू अग्रवाल पहुंची। जेल से मिलने के बाद बाहर आते हुए जो घर वालों ने बताया कि हमारे दोनों सभासदों को षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है।


शहर के रामकुमार सर्राफ़ के यहाँ 80 लाख के सोने पर चोरों ने किया हाथ साफ


 मुज़फ्फरनगर। शहर के एक बड़े सर्राफ रामकुमार ज्वैलर्स के यहां से चोर हाथ की सफाई दिखाते हुए लगभग 70 से 80 लाख रुपए के सोने के जेवर उड़ा ले गया। 

कोतवाली पुलिस के अनुसार व इस चोरी का पता तब चला जब उन्होंने पाया कि एक डिब्बा गायब है । इसमें सोने की चेन थी। इनकी कीमत 70 से 80 लाख रुपये बताई गई है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। चोर का कारनामा सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। पुलिस घटना के खुलासे के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सहारा ले रही है।

शाहपुर थाना क्षेत्र में पिकअप गाड़ी और ई-रिक्शा की भिड़ंत में एक की मौत, कई घायल

 


मुजफ्फरनगर। मार्ग पर हरसौली कांटे के पास तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक सहित उसमें मौजूद छह लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी ले जाकर उपचार दिलाया गया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए पिकअप को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कनीजा की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी इंतजार ई-रिक्शा चलाता है। शनिवार शाम वह शाहपुर से सवारियां लेकर हरसौली के लिए निकला था। ई-रिक्शा में छह लोग सवार थे। जैसे ही ई-रिक्शा मुजफ्फरनगर मार्ग पर हरसौली कांटे के निकट पहुंचा, हरसौली की ओर से आती तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा बीच सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। पुलिस ने तत्काल सभी को ई-रिक्शा से निकालने के बाद घायल चालक समेत छह लोगों को सीएचसी भेज दिया। घायलों में ई-रिक्शा चालक इंतजार के साथ ही शमशेर व उसकी पत्नी कनीजा, शीबा पत्नी इब्राहिम, खुर्शीदा पत्नी ताहिर और सनी सभी हरसौली निवासी शामिल हैं। पुलिस ने हादसे के बाद आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए पिकअप को भी कब्जे में ले लिया है।

पैसों के लेनदेन को लेकर हुई थी तालड़ा निवासी मोहित की हत्या

 


मुजफ्फरनगर। गांव तालड़ा में दीपावली की रात्रि में मोहित सैनी की उसके घनिष्ठ दोस्त सतीश पाल ने पैसों के लेनदेन के विवाद की रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने 36 घंटे में ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया।

शनिवार को कोतवाली में सीओ शकील अहमद ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि गांव तालड़ा निवासी रविंद्र सैनी के पुत्र मोहित सैनी की गांव के ही सराफ सतीश पाल से दोस्ती थी। दीपावली की रात सतीश मिठाई बंटवाने के बहाने मोहित को उसके घर से बुलाकर ले गया था। मिठाई बांटने के बाद दोनों बृहस्पतिवार रात करीब 10.30 बजे गांव में ही धारा की किराना शॉप पर बैठे थे। इसी दौरान सतीश ने मोहित को तमंचे से गोली मार दी। गोली मोहित की जांघ में लगकर पेट को पार करते हुए बाहर निकल गई थी। लहूलुहान मोहित ने घर पहुंचकर मां विमला व पत्नी पिंकी को सतीश द्वारा गोली मारने की जानकारी दी और अचेत हो गया था। परिजन उसे जानसठ सीएचसी ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।मोहित के पिता रविंद्र सैनी ने सतीश पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ ने बताया कि पुलिस ने 36 घंटे के अंदर ही नामजद आरोपी सतीश पाल को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके मोहित पर रुपये उधार थे। चार माह पूर्व पैसों के लेनदेन को लेकर उसका मोहित से झगड़ा भी हुआ था। उसी दिन से वह मोहित से रंजिश रखने लगा था। पैसों की रंजिश में ही उसने मोहित को गोली मारी। सीओ ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

हत्या का कोई पछतावा नहीं

जानसठ। गांव तालड़ा में मोहित सैनी की हत्या करने वाले आरोपी सतीश पाल ने जेल जाने से पूर्व बताया कि उसने ही अपने दोस्त की हत्या की है। हत्या करने का उसे कोई पछतावा नहीं है। उसका कहना था कि मोहित ने उससे कुछ रुपये उधार लिए थे, पैसे मांगने पर भी मोहित नहीं दे रहा था। पैसे मांगने पर मोहित उसको गाली गलौज और धमकी भी देता था। पैसों की रंजिश में हत्या कर दी।

चरथावल निवासी युवक की पचेंडा में मौत से हड़कंप


 मुजफ्फरनगर । लोहारी खुर्द निवासी युवक की पचेंडा स्थित कोल्हू में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के कारण परिवार में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त करा कर परीक्षा हेतु भेज दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र स्थित पचेंडा में कोल्हू पर काम कर रहे हैं थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम लोहारी निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसको लेकर परिवार में कोहराम मच गया परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया साथ ही परीक्षण हेतु भेज दिया।


आपकी वोट बनी है या नहीं, ऐसे चलेगा पता

मुजफ्फरनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा के पोलिंग बूथों पर जहाँ आप अपना वोट डालते हैं वहाँ पर  जाकर पता कर सकते हैं कि आपकी वोट बनी या नहीं। 

*07-11-2021 रविवार* 

*13-11-2021 शनिवार* 

*21-11-2021 रविवार*   

*27-11-2021 शनिवार* 

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक  फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जायेगी, जिसे देखकर आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं, कि आपका नाम मतदाता सूची में है, या नहीं, यदि है तो उसमें कोई गलती तो नहीं है, यदि कोई गलती है, तो आप सुधारने के लिए फार्म भर सकते हैं। 

 इसके अलावा नए वोटर कार्ड के लिए नए फॉर्म भरें जायेंगें । नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए ये कागजात साथ लेकर जाएं। 

👉(1) *दो रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो* ।

👉(2) *राशन कार्ड की फ़ोटो कॉपी*  या

👉(3) *आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी*  या

👉(4) *जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी* ।

            *(उम्र 18 वर्ष की चाहिए)*

👉(5) *घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फ़ोटो कॉपी*। 

पोलिंग बूथ पर बी.एल.ओ बैठेंगे

      👉 *वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक कर लीजिए , इस भरोसे में न रहें कि पिछले लोकसभा/विधानसभा चुनाव में हमने वोट डाला था, तो हमारा नाम लिस्ट में तो जरूर होगा । ऐसा नहीं है , जो अब नई लिस्ट आई है, उसमें बहुत लोगों के नाम नहीं हैं । यदि आपका वोटर लिस्ट मे नाम नहीं है, तो 6 नम्बर फार्म भर कर अपना नाम जरूर शामिल करवा लीजिए। 

              👉 _*वोटर कार्ड से सम्बंधित किसी अन्य समस्या के लिए भी इन्हीं दिनों में अपने-अपने बूथों पर बीएलओ से सम्पर्क किया जा सकता है।*

आज का पंचांग एवँ राशिफल 07 नवंबर 2021



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 07 नवंबर 2021*

⛅ *दिन - रविवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - कार्तिक*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - तृतीया शाम 04:21 तक तत्पश्चात चतुर्थी*

⛅ *नक्षत्र - ज्येष्ठा रात्रि 09:05 तक तत्पश्चात मूल*

⛅ *योग - अतिगण्ड शाम 07:09 तक तत्पश्चात सुकर्मा*

⛅ *राहुकाल - शाम 04:35 से शाम 06:00 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:45* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:58*

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष - तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


    🌷 *बच्चो को कफ हो तो* 🌷

👩‍👧‍👦 *बच्चों को कफ की प्रधानता होती है | खुश्की होती है....साल में २-३ बार कफ जन्य रोग होते हैं ...बच्चे बीमार होते हैं | बच्चो को अदरक का रस और शहद चटायें अथवा हरड और शहद चटा देव अथवा १ तोला ( १० ग्राम ) लहसुन, ५० ग्राम शहद कूटके चटनी बना दें ...वो बच्चों को २-२ ग्राम चटावें | बच्चे बढ़िया रहेंगे |*

🙏🏻 *

          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

🏡 *घर में तिजोरी के आसपास और किचन में जूते-चप्पल नहीं लेकर जाना चाहिए। ये आदत आपके लिए कई तरह के नुकसान का कारण बन सकती है।*

          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *सौभाग्य और ऐश्वर्य बढाने हेतु* 🌷

🙏🏻 *शुक्रवार के दिन जो लोग अपने जीवन में सुख सौभाग्य और ऐश्वर्य को बढ़ाना चाहे वे शुक्रवार का व्रत करें | व्रत मतलब नमक -मिर्च बिना का भोजन ..खीर आदि खा सकते हैं और जप ज्यादा करें |*

🙏🏻 *-

          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *करेला कैसे खाये* 🌷

➡ *हमारे शरीर में छ: रस चाहिए - मीठा, खट्टा, खारा, तीखा, कषाय और कड़वा | पांच रस, खट्टा/खारा/तीखा, तो बहुत खाते हैं लेकिन कड़वा नहीं खाते हैं | कड़वा कुदरत ने करेला बनाया है, लेकिन करेले को निचोड़ के उस की कड़वाहट निकाल देते हैं | करेले का छिलका नहीं उतारना चाहिए और उसका कड़वा रस नहीं निकालना चाहिए | हफ्ते में, पन्द्रह दिन में एक दिन करेला खाना तबियत के लिए अच्छा है |*

🙏🏻 *- 


📖 *

          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक काल,

12. 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 

13. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 

  14 नवंबर- देवोत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादश

प्रदोष


16 नवंबर- भौम प्रदोष

02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी

पूर्णिमा

18 नवंबर, बृहस्पतिवार : कार्तिक पूर्णिमा

18 दिसंबर, शनिवार: मार्गशीर्ष पूर्णिमा

अमावस्या

मार्गशीर्ष अमावस्या- 04 दिसम्बर 2021, शनिवार




दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25

 

शुभ अंक : 7, 16, 25, 34



 

शुभ वर्ष : 2023

 

ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु


 

शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहेगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने संतान की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, इसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज यदि आप कहीं अपने धन को निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपको दोगुना होकर मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, जो लोग आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपके कुछ नए लोगों से संबंध बनेंगे। आज आपके पास अचानक से बड़ी मात्रा में धन हाथ आ सकता है, जिसके कारण अपनी संतान के दायित्व की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। आज नौकरी से जुड़े लोगों को उनके अधिकारी कोई ऐसा लाभ का सौदा बता सकते हैं, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपको अपने परिवार की सुख शांति को बनाए रखने के लिए आपने शत्रुओं की चाल को समझना होगा, तभी आप अपने परिवार की सुख शांति को बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। आज ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ होगा, जिससे आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। आज आपको अपनी बुद्धि से लिए गए निर्णय में सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन रचनात्मक कार्य में सफलता दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले सोचना नहीं है, क्योंकि उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप दूसरों की मदद के लिए भी आगे आएंगे, लेकिन आप उसे यह देखकर करें कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम अवसर लेकर आयेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातक यदि किसी छोटे मोटे व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आज जीवनसाथी पर विश्वास और गहरा होगा, लेकिन आज आपके पिताजी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य द्वारा कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके सम्मान में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ के लिए किया गया कार्य सार्थक होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों के साथ और सहयोग की आवश्यकता होगी।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपको व्यर्थ के खर्चा को करने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई गहरा संकट मंडरा सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आप अपने व्यवसाय में किसी नई डील को फाइनल करने के लिए अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। यदि आज आप अपने धन को किसी शेयर बाजार अथवा लॉटरी में निवेश करेंगे, तो वह आपको लाभ अवश्य देगा, लेकिन इसमें आपको दूसरों की सलाह लेने से बचना होगा। प्रेम जीवन में यदि कोई अवरोध चल रहा था,तो वह भी आज समाप्त होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्साह भरा रहने वाला है। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप वही कार्य करने की कोशिश करें। सायंकाल के समय आज आपको परिवार के सदस्यों द्वारा कोई उपहार मिल सकता है, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास में सफल होंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज नौकरी में आपको किसी महिला अधिकारी का सहयोग मिलता दिख रहा है। आज परिवार में आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज यदि आप किसी से उधार मांगेगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आज आपको व्यर्थ के व्यय से बचना होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है, जिसके कारण आप परेशान भी अवश्य रहेंगे, लेकिन आज आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे और उसका लाभ भी अवश्य उठाएंगे।

 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आज आपको अपने किसी मित्र अथवा पड़ोसी से कोई तनाव मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन आज आप अपने पिताजी की मदद से अपनी समस्याओं का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। आज आपको कुछ ऐसी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा,जहां आप खुलकर निवेश करेंगे।

शनिवार, 6 नवंबर 2021

कुष्ठ आश्रम में साड़ियां वितरित की


मुजफ्फरनगर ।ब्राह्मण महासभा द्वारा आज मुजफ्फरनगर मे रुड़की रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में महिलाओं को साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें समाजवादी विचारक  पवन गिरी ने कहा कि गरीबों की मदद करना ही सच्ची समाज सेवा है। 

इस साड़ी वितरण कार्यक्रम में लोकेश गिरी,अजय शास्त्री, नैतिक मिश्रा, शुभम मिश्रा, सिमरन शर्मा ,देवांश शर्मा, कपिल मिश्रा, ज्योति मिश्रा, जय दवी मिश्रा, प्रिया शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

साजिशन वोट काटने व नई वोट रोकने को बर्दाश्त नहीं करेगी सपा-प्रमोद त्यागी

 




मुजफ्फरनगर । सपा कार्यालय महावीर चौक पर आयोजित सपा की मासिक मीटिंग की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन सपा जिला महासचिव जिया चौधरी द्वारा किया गया।

मीटिंग को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि 11 नवंबर को बुढ़ाना में आयोजित कश्यप महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

कश्यप महासम्मेलन में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सुनने के लिए कश्यप समाज भारी संख्या में सम्मेलन में पहुंचेगा।

प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने प्रशासन को चेताया कि भाजपा की साजिश से अगर संविधान को ताक पर रखकर किसी भी बूथ पर गलत प्रकार से वोट काटी गई या नई वोट बनने से रोकी गयी तो समाजवादी पार्टी खामोश नहीं रहेगी। इसको लेकर संवैधानिक रूप से व्यापक संघर्ष के लिए समाजवादी पार्टी तैयार है।

विगत दिनों कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सपा में आए पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, सलीम मलिक, चौधरी यशपाल, जुनैद रऊफ, राहुल भारद्वाज, चौधरी याकूब का सपा कार्यालय पर प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि वह और उनके साथी प्रदेश के माहौल को पूरी तरह भांपकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के अभियान को मजबूत करने के लिए सपा में आए हैं। भाजपा की निरंकुश सरकार के चलते कमरतोड़ महंगाई, किसान मजदूर की दुर्दशा युवाओं को नौकरी न देकर उनमें नफरत भरने का भाजपा का एजेंडा अब जनता से छुपा हुआ नहीं है। जनता एकमात्र विकल्प के रूप में लोकप्रिय नेता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला ले चुकी है इसलिए वह सेकुलर विचारधारा को मजबूत करने के लिए सपा में शामिल हुए हैं।

सपा में निष्ठा के साथ रहकर किसान मजदूर व युवा की आवाज को मजबूत किया जाएगा।

मीटिंग को सपा जिला महासचिव पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, पूर्व मंत्री महेश बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व सपा प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत अली, सपा नेता सौरभ स्वरूप बंटी व सैयद अली अब्बास काजमी ने कहा कि सपा कार्यकर्ता हर पात्र व्यक्ति की शतप्रतिशत वोट बनवाने तक अपनी मेहनत जारी रखे।

नगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी व सपा नेता रामनिवास पाल, जिला उपाध्यक्ष विनयपाल प्रमुख ने 11 नवम्बर के बुढाना कश्यप महासम्मेलन की सफलता के लिए सभी से एकजुटता के साथ तैयारी करने की अपील की।

 सपा जिला महासचिव जिया चौधरी व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने कहा कि वोट बनाने के अभियान में किसी भी तरह के भेदभाव व पक्षपात को सपा कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नही करेंगे।

मीटिंग को मुख्यरूप से लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी, पूर्व मंत्री फारुख हसन, सलीम मलिक, जुनेद रउफ, राहुल भारद्वाज, चौधरी यशपाल, जिले हैदर पूर्व प्रमुख आदि ने संबोधित करते हुए वोट बनवाने के अभियान को सबसे सक्रिय रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।

मीटिंग में मुख्यरूप से विधानसभा अध्यक्ष बुढाना अकरम खान, विधानसभा अध्यक्ष खतौली सत्यदेव शर्मा, सपा यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव शमशेर मलिक, युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, छात्र सभा जिलाध्यक्ष यूसुफ गौर, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरीश कुमार, प्रबुद्ध सभा जिलाध्यक्ष ईशान अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष मोरना कृष्णपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बुढाना सुरेश पाल, लोहिया वाहिनी नगर अध्यक्ष फ़राज अंसारी, हाजी गुफरान तेवड़ा, शमशाद अहमद, पंकज सैनी, हनीफ अंसारी एडवोकेट, हाजी दिलशाद अंसारी, विनोद शर्मा फौजी, शहजाद मेम्बर, नदीम राणा मुखिया, फैसल राणा, मोहसिन अंसारी, प्रदीप गुप्ता, सुशील गुर्जर, अरुण मुखिया, इकराम प्रधान, टीटू वालिया, सलमान त्यागी, नवेद रँगरेज, सैय्यद बाबर, मोहसीन कमर, रवि कुमार, काज़ी सरफराज, शानू तेवड़ा, वसीम राणा, शादाब राणा आदि मौजूद रहे।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...