बुधवार, 3 नवंबर 2021

दीपावली मेले का बीना शर्मा ने किया उद्घाटन


मुजफ्फरनगर । कम्पोजिट विद्यालय नसीरपुर में लगे दीपावली मेले का वरिष्ठ समाजसेविका  बीना शर्मा ने उद्घाटन किया। 

मुजफ्फरनगर। कम्पोजिट विद्यालय नसीरपुर में धनतेरस के दिन  बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा  दीपावली मेले का सुंदर आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ में प्रतिभाग किया बच्चों ने अपने बनाए हुए दीपक , कैंडल झूमर झालर इत्यादि की स्टाल लगाई और प्रसिद्ध समाजसेवी एवं जिला बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती बीना शर्मा द्वारा मेले का  उद्घाटन किया गया। उनके साथ में जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती पिंकी रानी एवं श्रीमती रीना पवार रही। उन्होंने मेले में खूब उत्साह से प्रतिभाग किया और बच्चों से उनके बनाए हुए दीपक, झूमर इत्यादि खरीद कर उनका प्रोत्साहन किया। बच्चों ने अपने बनाई हुई चीजों की बिक्री भी की, जिससे एक रोजगार की भावना का भी उनके अंदर विकास होगा सभी बच्चे बहुत ही अधिक उत्साहित थे। कुछ बच्चों ने भेलपुरी, रसगुल्ले छोले लौकी की मिठाई के भी स्टाल लगाए, कार्यक्रम बहुत ही सफल व रोचक रहा।

तुलसी पार्क में 5100 दीपों के साथ मनी दीपावली



मुजफ्फरनगर । सनातन संस्कृति के पर्व पर महालक्ष्मी एवं श्री गणेश की आराधना के उपरांत सत्य पर असत्य की जीत अधर्म पर धर्म की स्थापना का प्रतीक-  दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर शहर की हृदय स्थली शिव चौक पर- श्री गोस्वामी तुलसीदास धाम पार्क में चाइना की दमनकारी नीतियों के विरोध में 5100 दीप प्रज्वलित किये गए l संगठन के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम को सफल बनाया और अपना चाइना विरोधी संकल्प दृढ़ किया l

आज सांय : 06:00 बजे विजय शुक्ला जिला अध्यक्ष भाजपा  ने प्रथम दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया l इस इस अवसर पर महामंत्री विजय वर्मा ने अपने विचार रखे कि किस तरह चाइना की दमनकारी और विनाशकारी नीतियों का आर्थिक बहिष्कार कर मुकाबला करना है। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री संदीप दास अध्यक्ष, विष्णु स्वरुप अग्रवाल-महामंत्री,प्रांतीय मंत्री रेणुका शर्मा, विकास अग्रवाल, अंकित, हरि कृष्ण सुनेजा, पवन छाबड़ा, मुकेश बंसल, नमिष चंदेल, कार्तिक,  अभिषेक, नितेश बक्शी, शोभित, चंद्रशेखर, विकी राणा, अर्जुन वर्मा, प्रवीण वर्मा, रहेजा राजकुमार ,ईश्वर पाल सिंह, ज्ञान प्रकाश एवं हेमंत नैसीस्वेता बंसल अतिक्षा अग्रवाल ममता अग्रवाल कुलविंदर कपिल पाल का विशेष सहयोग रहा। 

551 दीप जला कर मनाई दिवाली



मुजफ्फरनगर । आतातायी रावण का वध एवं राक्षस जाति का समूल नाश करके भगवान श्री राम जी अयोध्या जी में पधारे उस वक्त श्री अयोध्या जी में राज दरबारिओ एवं आम नागरिकों ने दीप जलाकर श्री राम जी,श्री लक्ष्मण जी,एवं माता सीता जी का स्वागत किया उसी दीपावली को हम सब लोग प्रतिवर्ष बड़े हर्ष उल्लास के साथ मना कर इस दीपावली पर भगवान श्रीराम की एवं कुल देवी मां लक्ष्मी जी का पूजन अर्चन करते है आज मुजफ्फरनगर में सदर विधानसभा क्षेत्र के हनुमत मंडल में सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर भगत सिंह रोड पर व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के जिलाध्यक्ष श्री विश्वदीप गोयल बिट्टू जी के नेतृत्व में 551दीपक जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया, कार्यक्रम का  शुभारम्भ वरिष्ठ भाजपा नेता , स्वच्छ भारत अभियान विभाग भाजपा उत्तर प्रदेश के सहसंयोजक श्रीमोहन तायल ने किया और सभी के सुखी और सफल जीवन की भगवान श्री से प्रार्थना करते हुए दिवाली की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री दिनेश बंसल, श्री विश्व दीप गोयल बिट्टू, श्री अनिल तायल, श्री निशांक जैन, श्री कमल कांत शर्मा, श्री गोविंद सैनी, श्री अनुराग शर्मा, श्री संजय मित्तल, सभासद श्री मनोज वर्मा, सभासद श्री मोहित मलिक, सभासद श्री राजीव शर्मा, सभासद श्री अमित गोयल,श्री विपिन जैन चुन्नू श्री दीपक मित्तल श्री निकुंज मित्तल श्री हिमांशु गोयल आदि कार्यकर्ता एवं व्यापारी उपस्थित रहे उपस्थित रहे।

आईआईए के चेयरमैन का शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे उद्यमी : कुश पुरी


 मुजफ्फरनगर । नगर पालिका प्रकरण में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मुजफ्फरनगर चैप्टर के चेयरमैन विपुल भटनागर के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट के संदर्भ में हुई बैठक में इस घटना की निंदा की गई। 

आज इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक आई.आई.ए कार्यालय पर आहूत की गई। बैठक में उपस्थित प्रदेश संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा कुश पुरी ने आई.आई.ए के चेयरमैन विपुल भटनागर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि बिना तथ्यों के जांचे परखे एक प्रतिष्ठित उद्यमी के खिलाफ इस प्रकार एफआईआर दर्ज होना बहुत ही निंदनीय है और उन्होंने प्रशासन से अपील की कि तथ्यों की जांच परख करके तुरंत विपुल भटनागर का नाम इस एफआईआर से हटाया जाए और झूठी एफ आई आर दर्ज कराने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

बैठक में उपस्थित आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अश्वनी खंडेलवाल ने कहा की कार्रवाई न्याय संगत प्रतीत नहीं हो रही और यह एफआईआर तुरंत रद्द की जानी चाहिए।

फिस्मे  के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व आई.आई.ए के वरिष्ठ सदस्य  नीरज केडिया ने कहा कि यह एफआईआर पूर्णता दुर्भावना से की गई है और प्रशासन को इस पर संज्ञान लेकर यह एफआईआर निरस्त कराई जानी चाहिए।

पूर्व नगरपालिका चेयरमैन व अध्यक्ष पेपर मिल एसोसिएशन  पंकज अग्रवाल ने कहा कि विपुल भटनागर एक सच्चे समाजसेवी होने के साथ साथ उद्यमियों के नेता भी है। इस झूठी एफआईआर के ख़िलाफ़ हम सबको एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए और एसएसपी साहब से मिलकर बात करनी चाहिए।

आईआईए के पूर्व चेयरमैन सुधीर गोयल ने कहा कि वहां की वीडियोग्राफी से स्पष्ट है कि विपुल भटनागर ने इस प्रकार का कोई कार्य नहीं किया जिस प्रकार कि उनके खिलाफ रिपोर्ट की गई है अगर सदन में जनसमस्या उठाने पर इस प्रकार की दुर्भावनापूर्ण ग़लत एफआईआर होंगी तो जनप्रतिनिधी तो छोड़ो आम आदमी भी कुछ कहने से पहले सोचेगा एवं बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दीपावली के बाद आईआईए का एक डेलिगेशन संबंधित अधिकारियों से मिलेगा। बैठक में सचिव मनीष भाटिया, पवन गोयल, सुशील अग्रवाल, मनीष जैन, उमेश गोयल ,मनीष कपूर, तरुण गुप्ता, अनुज स्वरूप बंसल, अरविंद मित्तल, पंकज जैन, अमित गर्ग, दीपक सिंघल आदि अनेकों उद्यमी उपस्थित रहे।

डॉ संजीव बालियान और कपिलदेव अग्रवाल ने दी दिवाली की शुभकामनाएं


मुजफ्फरनगर । राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने आज शहर के बाजारों का भ्रमण कर लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर तमाम लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। 

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान और प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने भगत सिंह रोड का भ्रमण कर व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीमोहन तायल, सुदर्शन सिंह बेदी, सुरेन्द्र अग्रवाल व राहुल गोयल आदि मौजूद थे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश अशोक बाठला विजय वर्मा व घनश्याम भगत भी मौजूद थे।



दिवाली किसके लिए क्या लाई: जानिए पंचांग और राशिफल में

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~

⛅ *दिनांक - 03 नवंबर 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत* 

⛅ *मास - कार्तिक (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार अश्विन)*

⛅ *पक्ष -  कृष्ण* 

⛅ *तिथि -  त्रयोदशी सुबह 09:02  तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

⛅ *नक्षत्र - हस्त सुबह 09:58 तक तत्पश्चात चित्रा* 

⛅ *योग - विषकंभ दोपहर 02:54 तक तत्पश्चात प्रीति*

⛅  *राहुकाल - दोपहर 12:22 से दोपहर 01:47 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:43* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:00*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर  दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - नरक चतुर्दशी, काली चौदस (गुजरात), मासिक शिवरात्रि, चतुर्दशी क्षय तिथि*

💥 *विशेष -  त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *दिवाली के दिन* 🌷

🎆 *दिवाली के दिन  घर के पहले द्वार पर चावल का आटा और हल्दी का मिश्रण करके स्वस्तिक अथवा ॐ लगा देना, ताकि गृह दोष दूर हों और लक्ष्मी की स्थिति हो ।*

🙏🏻

           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय* 🌷

🎆 *दीपावली (04 नवम्बर 2021) गुरुवार की रात मुख्य दरवाजे के बाहर दोनों तरफ १-१ दिया गेहूँ के ढेर पे जलाएं और कोशिश करें की दिया पूरी रात जले| आपके घर में सुख  समृद्धि की वृद्धि होगी|*

🙏🏻 *जिनके घर में  आर्थिक परेशानी हो वो घर में भगवती लक्ष्मी का पूजन करें|*

🌷 *ॐ महालक्ष्मऐ नमः*

🌷 *ॐ विष्णुप्रियाऐ नमः*

🌷 *ॐ श्रीं नमः*

🙏🏻 *इन मन्त्रों में से किसी एक मंत्र का जप करें|*

🌙 *रात को चंद्रमा को अर्घ्य दें |*

👉🏻 *अर्घ्य देते समय :*

🌷 *ॐ सोमाय नमः |*

🌷 *ॐ चन्द्रमसे नमः |*

🌷 *ॐ रोहिणी कान्ताय नमः |*

🌷 *ॐ सोमाय नमः |*

🌷 *ॐ चन्द्रमसे नमः |*

🌷 *ॐ रोहिणी कान्ताय नमः |*

👉🏻 *इन मन्त्रों से पूजन करें |*

🎆 *दिवाली की रात को चाँदी की छोटी कटोरी या दिये में कपूर जलने से दैहिक दैविक और भौतिक परेशानी/कष्टों से मुक्ति होती है| दिवाली के दिन स्फटिक की माला से*

👉🏻 *इन मन्त्रों के जप करने से लक्ष्मी आती हैं*

🌷 *ॐ महालक्ष्मऐ नमः*

🌷 *ॐ विष्णुप्रियाऐ नमः*

🌷 *ॐ श्रीं नमः*

🎆 *दिवाली की रात गणेशजी को लक्ष्मी जी के बाएं रख कर पूजा की जाये तो कष्ट दूर होते हैं. अगर घर में खींचातानी हो या दुकान में बरकत नहीं हो तो *हर रविवार को एक लोटे में जल भर कर २१ बार गायत्री मन्त्र *(ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यम भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात)* *का जप करके जल को दीवारों पर छाँट दे पर ध्यान रहे की पैरों के नीचे जल ना आये इसलिए दीवारों पर ही छाँटना है|*

🙏🏻 *|*

🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *दिवाली में* 🌷

🎆 *दीपावली की सुबह तेल से मालिश करके स्नान करना 

🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *भूत प्रेत से रक्षा*

🎆 *दिवाली (04 नवम्बर 2021) गुरुवार के दिन सरसों के तेल का या शुध्द घी का दिया जलाकर काजल बना ले…ये काजल लगाने से भूत प्रेत पिशाच, डाकिनी से रक्षा होती है…और बुरी नजर से भी रक्षा होती है।*

🙏🏻

🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *माँ लक्ष्मी मन्त्र* 🌷

🎆 *दिवाली (04 नवम्बर 2021) गुरुवार की रात कुबेर भगवान ने लक्ष्मी जी की आराधना की थी तो कुबेर बन गए ,जो धनाढ्य लोगो से भी बड़े धनाढ्य हैं..सभी धन के स्वामी हैं..ऐसा इस काल का महत्त्व है.. दिया जला के जप करने वाले को धन, सामर्थ्य , ऐश्वर्य पाए…ध्रुव , राजा प्रियव्रत ने भी आज की रात को लक्ष्मी प्राप्ति का , वैभव प्राप्ति का जप किया था…मन्त्र बहुत सरल है…मन्त्र का फल प्राप्त करने के लिए श्रद्धा से मंत्र सुने -*

🌷 *माँ लक्ष्मी मन्त्र*

*ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा*

🙏🏻 

🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


*दिवाली में करने योग्य* 🌷

➡ *१. दीपावली के दिन श्री राम अयोध्या आए थे, तो हमारे जीवन में भी श्री राम (ज्ञान), सीताजी (भक्ति) और लक्ष्मणजी (वैराग्य) आए |*

➡ *२. दीपावली के दिन रात भर घी का दिया जले सूर्योदय तक, तो बड़ा शुभ माना जाता है |*

➡ *३. दीपावली के दिन चांदी की कटोरी में अगर कपूर को जलायें, तो परिवार में तीनों तापों से रक्षा होती |*

➡ *४. हर अमावस्या को (और दिवाली को भी) पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाने से पितृ और देवता प्रसन्न होते हैं, और अच्छी आत्माएं घर में जन्म  लेती हैं.*

➡ *५. नूतन वर्ष के दिन (दीपावली के अगले दिन ), गाय के खुर की मिट्टी से, अथवा तुलसीजी की मिट्टी से तिलक करें, सुख-शान्ति में बरकत होगी |*

➡ *६. दीपावली की शाम को अशोक वृक्ष के नीचे घी का दिया जलायें, तो बहुत शुभ माना जाता है |*


📖 

             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🍀🌷🌻🌺🌸🌹🍁🙏पंचक काल,

12. 12 नवंबर 2021 से 16 नवंबर 2021 तक। 

13. 09 दिसंबर 2021 से 14 दिसंबर 2021 तक।

एकादशी व्रत

 1 नवंबर- रमा एकादशी

  14 नवंबर- देवोत्थान एकादशी, देवउठनी एकादशी

 

 30 नवंबर- उत्पन्ना एकादशी

 

. 14 दिसंबर- मोक्षदा एकादशी

 

. 30 दिसंबर- सफला एकादशी


प्रदोष

02 नवंबर- भौम प्रदोष

16 नवंबर- भौम प्रदोष

02 दिसंबर- प्रदोष व्रत

31 दिसंबर- प्रदोष व्रत


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,



 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु


 

शुभ रंग : पीला , सुनहरा और गुलाबी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरी पेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी प्रसन्नता भरा रहेगा। सायंकाल के समय आपके व्यापार की कोई ऐसी डील फाइनल हो सकती है, जिसको फाइनल करने के लिए आप लंबे समय से लगातार प्रयास कर रहे थे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। नौकरी कर रहे जातको को अपने अधिकारियों से किसी बात पर नही उलझना है। यदि ऐसा किया, तो वह उन पर भारी पड़ सकते है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने माता पिता को देव स्थान की यात्रा पर लेकर जाने का प्लान बना सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, इसलिए आपको अधिकारियों से अपने रिश्ते को और बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जो उनके राजनीतिक करियर में उन्हें आगे बढ़ाएंगे। आज आपके दिमाग में अपने व्यवसाय के लिए कुछ नई योजनाएं आएंगी, जिन्हें आप अपने पिताजी से साझा कर सकते हैं और उनसे सलाह लेकर अगर आप उन्हें आगे बढ़ाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक अवश्य रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों व सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक रहने वाला है। आज सायंकाल के समय आप अपने किसी पुराने मित्र के घर किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिसका आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज आप जिस भी कार्य को पूरे लगन के साथ करेंगे। आपको उसका फल भी उसी प्रकार मिल सकता है, लेकिन आज आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन आप फिर भी अपने धार्मिक व सामाजिक कार्य के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी को आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको उन्हें रोकना होगा, फिर भी आपको अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको अपने व्यवहार में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने शत्रुओं से सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह उनकी तरक्की देखकर उनसे भी शक करने लगेंगे, इसलिए आज उनको अपने मित्र के रूप में जो शत्रु हैं, लेकिन आपको उन्हे पहचानने की आवश्यकता है। आज सायंकाल के समय आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आज बिजनेस कर रहे लोग यदि आपने पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा करेंगे, तो वह उनके लिए नुकसानदायक रहेगा।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो आज उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे, तो वह अवश्य पूरा होगा। शाम के समय आपको अपने आस पड़ोस में किसी भी विवाद में पड़ने से बचना होगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आप अपने नौकरी या व्यवसाय में कोई नवीनता ला सके, तो आगे चलकर आप इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। परिवार में यदि कोई कलह है,जो लंबे समय से पैर पसारे हुए थे, तो आज वह समाप्त हो सकती है, जिसके कारण परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आज आपको अपने बिजनेस में दिनभर लाभ के छोटे-मोटे अवसर प्राप्त होते रहेंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आज आप अपने रोजमर्रा के कार्यों से परे हटके कुछ नए काम में हाथ बनाएंगे, जिसमें आपको कुछ लाभ मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन की परेशानी में उसके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। यदि आज बिजनेस में आपको थोड़ा जोखिम उठाने को मिले, तो वह सावधानी में उठाए, नहीं तो आपको भविष्य में कोई परेशानी हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने दिन के कामों के साथ-साथ अपने रूके हुए कामों को निपटाने की भी पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप बहुत हद तक सफल भी अवश्य होंगे। यदि आपका पुत्र व पुत्री की शिक्षा से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े, तो उसमें जीवनसाथी की सलाह अवश्य ले। आज आपको कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से आपके व्याग्रता बढ़ सकती हैं, लेकिन फिर भी आपको अपनी बुद्धि से सही निर्णय लेने होंगे।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन सेहत के लिए आज कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। यदि आज आप किसी निर्णय को ले,तो जल्दबाजी में बिल्कुल ना लें और हर काम सोच समझ कर करें। सायंकाल के समय आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए खानपान में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। व्यापार कर रहे लोगों को आज उनके लाभ मिलेगा। संतान को आज आप कोई नया बिजनेस करवाने की सोच सकते हैं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। आज आप यदि किसी संकट में भी होंगे, तो आप उससे निकलने में अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सफल रहेंगे। यदि आज आपके ऊपर कोई परेशानी है, तो आपको अपने मधुर व्यवहार को बनाए रखना होगा। सायंकाल के समय आप अपने घर किसी पूजा पाठ  हवन आदि का कार्यक्रम रख सकते हैं। आज यदि आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का जोखिम उठाएंगे, तो उसमें आपको लाभ अवश्य मिलेगा।

क्या आप जानते हैं दीपावली के बारे में ये

दीपावली पर्व                                          

यह सर्वविदित है कि भारत त्योहारों का देश है | भारत भूमि पर 36  करोड़ देवी देवता निवास करते हैं | इसीलिए यहाँ का प्रतिदिन ही नहीं प्रतिपल भी उत्सवों का पल है | भारत में प्रत्येक उत्सव के  आयोजन के लिए निश्चित समय का महत्त्व व कारण मौजूद हैं | प्रत्येक त्यौहार के आयोजन का समय व कारण विज्ञान कि वर्तमान कसौटी पर खरा-परखा है | प्रत्येक वर्ष फागुन माह में होली तथा कार्तिक अमावस्या को दीपावली का आयोजन भारत ही नहीं, विश्व के प्रत्येक भाग में रहने वाले भारतीयों द्वारा उल्लास से किया जाता है|

दीपावली क्यों मनाई जाती है ? यह जानने के लिए हमें अपने ऋषि -मुनियों के चिंतन पर विचार करना होगा जो कि प्राचीन काल के वैज्ञानिक थे और नगरों से दूर वनों में अपने आश्रमों में शोधकार्यों द्वारा जनकल्याण के उपाय खोजा करते थे | उनके द्वारा खोजे गए सिद्धांत, उपाय आज भी अटल हैं | उन महामानवों ने अपने शोध विषयों को जनमानस से जोड़ने के लिए धर्म, त्यौहार व पर्व विशेष का सहारा लिया | उदहारण के लिए --हिन्दू धर्म में पीपल वृक्ष पर देवता अथवा भूत-प्रेत होने कि बात कहकर उसे काटने पर प्रतिबन्ध लगाया गया है, साथ ही उसके नीचे सफाई व पूजा का प्रावधान भी किया गया है | जबकि इसका मूल कारण पीपल द्वारा 24 घंटे प्राण वायु ऑक्सीजन का सृजन था, जिसे वर्तमान विज्ञान भी स्वीकार करता है |

 अब दीपावली पर्व कि बात करने से पहले कुछ बात धनतेरस यानी धन्वन्तरी त्रयोदशी के बारे में भी बता दूँ। पौराणिक कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के समय अमृत कलश धारण किये भगवान धन्वन्तरी प्रकट हुए थे | भगवान धन्वन्तरी ही आयुर्वेद के जनक कहे जाते हैं और यह ही देवताओं के वैध भी माने जाते हैं | कार्तिक कृषना त्रयोदशी उन्ही भगवान धन्वन्तरी का जन्म दिवस है जिसे बोलचाल की भाषा में धनतेरस कहते हैं |  सभी सनातन धर्म के अनुयायी भगवान धन्वन्तरी जी के प्रति इस दिन आभार प्रकट करते हैं | भगवान धन्वन्तरी का गूढ़ वाक्य आज भी आयुर्वेद में प्रमुखता से प्रयोग किया जाता है----

"यस्य देशस्य यो जन्तुस्तज्जम तस्यौषधं हितं ।

अर्थात जो प्राणी जिस देश व परिवेश  में उत्पन्न हुआ है उस देश कि भूमि व जलवायु में पैदा जड़ी  -बूटियों से निर्मित औषध ही उसके लिए लाभकारी होंगी |

इस गूढ़ रहस्य को हमारे मनीषियों ने समझा और उसी के संकल्प का दिन है " धनतेरस "| यह अलग बात है कि अनेक कारणों से वर्तमान में आयुर्वेद का प्रचार -प्रसार धीमा पड़ गया है | इस धनतेरस पर हम संकल्प लें कि भगवान धन्वन्तरी जी द्वारा स्थापित आयुर्वेद चिकित्सा का यथा संभव प्रचार-प्रसार एवं संरक्षण कर सुखी, समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करें |  आज ही के दिन प्रदोष काल में  यम के लिए दीप दान एवं नैवेध अर्पण करने का प्रावधान है | कहा जाता है कि ऐसा करने से अकाल मृत्यु से रक्षा होती है | मानव जीवन को अकाल मृत्यु से बचाने के लिए दो वस्तुएं ही आवश्यक हैं --प्रकाश  = ज्ञान तथा नैवेध = समुचित खुराक|

यदि यह दोनों वस्तुएं प्रचुर मात्र में दान दी जाएँ तो निश्चय  ही देशवासी अकाल मृत्यु से बचे रहेंगे|अ ब बात करते हैं छोटी दीपावली यानि नरक चतुर्दशी की | कार्तिक  कृष्णा चतुर्दशी को ही नरक चतुर्दशी कहा जाता है | आज के दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था | इस विजय के उपलक्ष्य में ही यह पर्व मनाने का उल्लेख पुराणों में मिलता है | इस दिन प्रात: उबटन , तेल आदि मलकर सरोवर, नदी तट पर नहाने का भी प्रावधान संभवत: इसीलिए किया गया है कि घरों की सफाई आदि के कारण शरीर थका हुआ तथा धूल, मिट्टी से त्वचा शुष्क हो जाती है | जिसके कारण किसी कार्य में मन नहीं लगता  | तेल, उबटन आदि से स्नान करने से शरीर में स्फूर्ति आ जाती है |

छोटी दीपावली से अगले दिन कार्तिक अमावस्या को दीपावली का आयोजन किया जाता है |

 दीपावली क्यों मनाई जाती है ?

शास्त्रों व किवदंतियों में इसके अनेक कारण बताये गए हैं, संक्षेप में उनका वर्णन निम्न है------

कहा जाता है कि कृषि प्रधान भारत देश में आज से सहस्त्रों वर्ष पूर्व इस उत्सव का प्रचलन ऋतू पर्व के रूप में हुआ था | इस समय तक शारदीय फसलें पककर घरों में आ जाती थी | अन्न, धन, रुई ,कपास से भण्डार भर जाते थे | अत: जनता का ह्रदय भी उल्लास से भर जाता था और अमावस्या के दिन दीपमालिका जलाकर नए अनाज से धन की देवी लक्ष्मी का पूजन कर उत्सव मनाया जाता था |


स्कन्द पुराण, पद्म पुराण व भविष्य पुराण में इसके भिन्न भिन्न कारणों का वर्णन किया गया है  जैसे---

१ - महाराजा पृथू द्वारा दीन-हीन भारत को पृथ्वी दोहन करके अन्न, धनादि प्राप्ति के साधन बताकर सुखी, समृद्ध करने के कारण दीपावली मनाने का वर्णन है |

२ -आज ही के दिन समुद्र मंथन से भगवती लक्ष्मी के प्रकट होने की प्रसन्नता के उपलक्ष्य में इस उत्सव को मनाने  व माँ लक्ष्मी की पूजा का प्रावधान पाया जाता है |

३ -कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी यानी नरक चतुर्दशी के दिन भगवान कृष्ण द्वारा नरकासुर राक्षस के वध के पश्चात उसकी कैद से मुक्त राजाओं व राजकन्याओं द्वारा श्री कृष्ण के अभिनन्दन के उपलक्ष्य में अगले दिन अमावस्या को  दीप मालाएं सजाई गई थी |

४ -महाभारत के आदि पर्व में पांडवों के वन से लौटने पर प्रजा जनों द्वारा उनके स्वागत में नगर को सजाने का भी संकेत पौराणिक गाथाओं में मिलता है |

५ -भगवान राम के लंका विजयोपरान्त अयोध्या आने पर वहां की जनता ने उल्लास पूर्वक यह उत्सव मनाया | अत: कहा जाता है कि श्री राम विजयोपल्क्ष में ही दीपावली मनाई जाने का प्रारंभ हुआ |

६ -सनत्कुमार संहिता के अनुसार एक बार दैत्य राज बलि ने समस्त भूमंडल पर कब्ज़ा कर लक्ष्मी सहित सभी देवी-देवताओं को बंदी बना लिया | तब भगवान विष्णु ने वामन अवतार धारण कर बड़े कौशल से बलि पर विजय प्राप्त कर सबको कारागार से मुक्त  कराया |  इस अवसर पर भगवती लक्ष्मी का विशेष सम्मान किया गया तथा चारों और दीप मालाएं सजा कर प्रसन्नता व्यक्त कि गई |

७ -कल्प सूत्र नामक जैन ग्रन्थ के अनुसार २५०० वर्ष पूर्व आज ही के दिन भगवान महावीर स्वामी ने अपनी ऐहिक लीला संवरण की थी |

८ -महर्षि वात्सायन अपने "काम सूत्र " में इसे "यक्ष रात्री " के नाम से याद करते हैं | उस समय यह "माहिमान्य " उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला विशेष पर्व था |

९ -सप्तम सती  में हर्ष वर्धन इसका उल्लेख अपने नाटक " नागानंद " में " दीप प्रतिप्दुत्सव " के नाम से करते हैं |

१०-नीलमत पुराण में " कार्तिक अमायां दीपमाला वर्णनम "  के अंतर्गत दीपावली का वर्णन किया गया है | जिसमे रोशनी, नए वस्त्र धारण करना, गाना बजाना आदि का निर्देश है |

                 इस प्रकार हम कह सकते हैं कि दीपावली पर्व अनेकों कारणों से संबध होता हुआ प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति का अहम् अंग है |

कुछ अन्य विवेचनाओं के अनुसार----

   शास्त्रों का कथन है “अन्धकार में भटकते मानव को प्रकाश प्रदान कर सन्मार्ग में लाने कि कामना करो |" प्रकाश यानि ज्ञान , यही भारतीय मनीषियों का चिंतन है |"

   वर्षा ऋतु के पश्चात कार्तिक माह में कीड़े य अन्य जहरीले कीट-पतंगे पैदा हो जाते हैं | जो रात्रि के अन्धकार में दिखाई नहीं देते | अत: दीप जलाकर कुँए, बावड़ी, मंदिर, धर्मशाला, चौराहे  व घर की चौखट आदि पर रखने का विधान है | कार्तिक मॉस की अमावस्या के पश्चात् शुक्ल पक्ष का प्रारंभ हो जाता है |

आज ही के दिन लक्ष्मी पूजन के समय बही, बस्ते, आय-व्यय खातों के पूजने की भी प्रथा है |

भारतीय अर्थ प्रणाली के अनुसार हमारा आर्थिक वर्ष आज ही के दिन प्रारंभ होता है |

वर्षा ऋतु में धूप की कमी से वायुमंडल में अनेक कीटाणु पैदा हो जाते हैं | इस अवसर पर घरों कि सफाई कर चूना व नीलाथोथा डालकर सफेदी की जाती थी ताकि घरों कि नमी ख़त्म हो कर घर कीटाणु मुक्त हो सकें |

 दीपावली पर्व के साथ ही द्यूत क्रीडा भी जुडी है | द्यूत क्रीडा पर अनेक मतभेद हैं | भविष्यत् पुराण के उत्तर पर्व, अध्याय चार और पद्म पुराण के उत्तर खंड १२२ में कहा गया है--

            कुर्यान्महोत्सवं राजा दिनानि नव सप्त वा |

                 वैश्यांगनानरैह्वाष्टई   धूर्त क्रीडामहोत्सवै: ||              

          प्रातगोवर्धन: पूज्यो धूतं रात्रौ समाचरेत ||

 अर्थात राजा का कर्त्तव्य है कि वह नौ य़ा सात दिन का उत्सव मनाये जिसमे राज्यभर के व्यापारी सम्मलित हों , महिला सम्मलेन हो, मल्ल, घुसें बाज़ी, लठैत,शास्त्रास्त्र, स्वस्थ प्रजाजनों की  प्रदर्शनी हों | वस्तुओं के भावी भावों के अनुमानिक सौदे, घुड दौड़ आदि  मनोरंजक कार्यक्रम हों | प्रात:काल गौ वंश की समृधि के प्रतीक देवता कि पूजा एवं रात के अधिवेशन में  द्यूत का पुरोगम संपन्न होना चाहिए |

   द्यूत दो प्रकार का होता है | एक पासे, कौड़ियों, सलाई आदि वस्तुओं कि संख्या दावं पर लगाना तथा दूसरा अन्नादि वस्तुओं के भावी भावों की कल्पना करना व अनुमान लगाकर सौदे करना।  प्रतियोगिता  में हार जीत का अनुमान कर प्रतियोगियों को प्रोत्साहित करना आदि |

   मनु स्मृति अध्याय ९ शलोक २३३ में  तथा नारद स्मृति में पहले प्रकार के द्यूत को ठगी तथा  दुसरे प्रकार को चुनौती कहा गया है | वेदादि में पहले प्रकार को निन्दित बताते हुए " अक्षैर्मा दिव्य" यानि पाशे मत खेलो " कहा गया है | जबकि दुसरे प्रकार के द्यूत को शास्त्रों में कल्पना शक्ति और साहस बढाने वाला कहा गया है | अत: अपने इस राष्ट्रीय त्यौहार पर पहले वाले द्यूत अर्थात ठगी , जुए का बहिष्कार करें , ऐसा शास्त्र सम्मत है |

डॉ अ कीर्तिवर्धन

विद्या लक्ष्मी निकेतन

53 -महालक्ष्मी एनक्लेव , जानसठ रोड

मुज़फ्फरनगर -251001 उत्तर प्रदेश

8265821800

e mail       a.kirtivardhan@gmail.com

kirtisushil1956@gmail.com


















मंगलवार, 2 नवंबर 2021

हरेन्द्र मलिक के निवास पर आयेंगे अखिलेश यादव

 मुजफ्फरनगर । 11 तारीख को आएंगे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव! बुढ़ाना कार्यक्रम के बाद मुजफ्फरनगर पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक के आवास प्रेमपुरी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आयेंगे।


नई मंडी डकैती का एक और अभियुक्त पकड़ा, 21.5 हजार रुपये बरामद


मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी, पुलिस ने चर्चित डकैती के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 21 हजार 500 रुपये बरामद किए।

गिरफ्तार अभियुक्त पवन सैनी पुत्र रामबीर निवासी कोताना थाना बडौत, बागपत द्वारा अपने साथियों के साथ दिनांक 26.09.2021 को थानाक्षेत्र नई मण्डी स्थित मकान में डकैती की घटना को कारित किया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पर CN-484/21 US-395,412,342 IPC पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त के 06 साथियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

उससे 21 हजार 500 रुपये (CN-484/21 US-395,412,342 IPC से सम्बन्धित) बरामद किए गए हैं। 


 इसके अलावा 30 हजार की चरस सहित मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अभियुक्त जाकिर पुत्र अनवर निवासी सरवट थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर को अवैध मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया। उसके पास 500 ग्राम चरस-कीमत लगभग 30 हजार रुपये मूल्य की बरामद की गई। 

सडक हादसे में युवक की मौत


मुजफ्फरनगर । मोरना के पास सडक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। 

भोपा थाना क्षेत्र के गाँव छछरौली में तीव्र मोड़ पर बाइक फिसलने से भोकरहेड़ी निवासी नवयुवक विशाल वाल्मीकि की मौत हो गई। मोड पर तेजी से आते हुए वह बाइक संभाल नहीं पाया। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...