बुधवार, 6 अक्टूबर 2021

किसान मसीहा की जयंती पर राजनैतिक दलों के नेताओं का जमावड़ा

 










सिसौली में किसान जागृति दिवस पर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मोत्सव समारोह में आए राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि किसान अपने इतिहास को समझें अपनी ताकत को पहचाने किसान ही बने रहे आपस में बंटे नहीं। उन्होंने यूपी की स्थिति को देखते हुए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।जयंत चौधरी ने कहा कि पहली बार लखीमपुर में ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला है उन्होंने कहा कि आंदोलन होते हैं कभी-कभी आंदोलन उग्र हो जाते हैं कभी टकराव भी होते हैं। लेकिन लखीमपुर में आंदोलन सरकार के खिलाफ था सरकार से मांग हो रही थी और सरकारी संरक्षण में गुंडे किसानों को रौंद रहे थे। जयंत चौधरी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि योगी जी को मंत्री के घर पर बुलडोजर चला देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने लिए सरकार के नियम कुछ और हैं। उन्होंने लखीमपुर जाते हुए विपक्षी दल के नेताओं की गिरफ्तारी को गलत बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों के जाने से स्थिति बिगड़ती नहीं बल्कि सुधरती है लोगों को विश्वास होता है कि उनके साथ भी कुछ लोग खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष को समाप्त करना चाहती है विपक्ष नहीं रहेगा तो लोकतंत्र नहीं रहेगा। आम जनता के मुद्दे कौन उठाएगा कौन सवाल पूछेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि जैसे किसी कश्मीर या नक्सल क्षेत्र के इलाके में हम आ गए हो, किसान को इन लोगों ने आतंकवादी बना दिया। मैं वहां होकर आया हूं, इंटरनेट बंद है, फोन बंद है। कहीं-कहीं जिले आसपास के प्रभावित हैं। प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की जयंत चौधरी ने कहा कि कल प्रधानमंत्री लखनऊ में गए लेकिन एक शब्द नहीं बोले। उन्होंने कहा है ऐसे मंत्रियों को मंत्रिपरिषद में नहीं रखा जाना चाहिए। लखीमपुर कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर जयंत चौधरी ने कहा कि वहां की जनता तय करेगी कि क्या करना है हम सब साथ खड़े हैं। उन्होंने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जन्म तिथि को शुभ दिन बताते हुए कहा कि उन्हें यहां आकर काफी प्रसन्नता हुई है। जिन्होंने किसानों के लिए संघर्ष खरा उनमें चौधरी चरण सिंह, चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जैसे लोग शामिल हैं। किसानों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का जमावड़ा रहा। 

रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी का निधन


नई दिल्ली। रामानंद सागर की ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार रात मुंबई में निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद त्रिवेदी काफी समय से बीमार थे और दिल का दौरा पड़ने तथा कई अंगों के काम नहीं करने चलते उनका निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह मुंबई में किया गया. वे 82 साल के थे.

रामायण में रावण का किरदार निभाने के बाद अरविंद त्रिवेदी को पहचान मिली थी. 2020 में रामायण का टीवी पर फिर से प्रसारण किए जाने के बाद वो काफी चर्चा में आए थे. 1987 में पहली बार रामायण का प्रसारण हुआ था लेकिन 2020 में अरविंद त्रिवेदी को बतौर रावण हर वर्ग के दर्शकों ने पसंद किया. अरविंद त्रिवेदी के रावण का रोल करने की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है. रामायण में रावण के किरदार के लिए अरविंद त्रिवेदी पहली पसंद नहीं थे. इस रोल के लिए राम का किरदान निभाने वाले अरुण गोविल समेत सभी सदस्य चाहते थे कि अमरीश पुरी इस किरदार को निभाएं. सभी का एक मत यही था कि वही इस किरदार के लिए परफेक्ट हैं.

रसोई गैस फिर हुई महंगी


नयी दिल्ली. आम आदमी को महंगाई का  एक और जोरदार झटका लगा है. घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 6 अक्टूबर को रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की है. तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भाव में 15 रुपये का इजाफा किया है. इस बढ़ोतरी के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 884.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं. 

आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत के पहले दिन तेल कंपनियों ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 43.5 रुपए प्रति सिलेंडर तक का इजाफा किया था. इस दौरान घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी. लेकिन बुधवार को एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं.

आज का पंचांग एवँ राशिफल 06 अक्टूबर 2021


 🙏🏻🙏🏻

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 06 अक्टूबर 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शरद* 

⛅ *मास -अश्विन (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार - भाद्रपद)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - अमावस्या शाम 04:34 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

⛅ *नक्षत्र - हस्त रात्रि 11:20 तक तत्पश्चात चित्रा*

⛅ *योग - ब्रह्म सुबह 08:33 तक तत्पश्चात इंद्र*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:27 से दोपहर 01:55 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:32* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:20*

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - चतुर्दशी का श्राद्ध, सर्वपित्री दर्श अमावस्या का श्राद्ध, महालय समाप्त*

 💥 *विशेष - अमावस्या तिथि, एवं श्राद्ध और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

💥 *श्राद्ध और यज्ञ आदि कार्यों में तुलसी का एक पत्ता भी महान पुण्य देनेवाला है | पद्मपुराण*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *शारदीय नवरात्रिः सफलता के लिए* 🌷

➡ *07 अक्टूबर 2021 गुरुवार से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ ।*

🙏🏻 *आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक शारदीय नवरात्रि पर्व होता है। यदि कोई पूरे नवरात्रि के उपवास-व्रत न कर सकता हो तो सप्तमी, अष्टमी और नवमी – तीन दिन उपवास करके देवी की पूजा करने से वह संपूर्ण नवरात्रि के उपवास के फल को प्राप्त करता है।*

🙏🏻 *'श्रीमद् देवी भागवत' में आता है कि यह व्रत महासिद्धि देने वाला, धन-धान्य प्रदान करने वाला, सुख व संतान बढ़ाने वाला, आयु एवं आरोग्य वर्धक तथा स्वर्ग और मोक्ष तक देने में समर्थ है। यह व्रत शत्रुओं का दमन व बल की वृद्धि करने वाला है। महान-से-महान पापी भी यदि नवरात्रि व्रत कर ले तो संपूर्ण पापों से उसका उद्धार हो जाता है।*

🙏🏻 *नवरात्रि का उत्तम जागरण वह है कि जिसमें- शास्त्र ज्ञान की चर्चा हो, प्रज्जवलित दीपक रखा हो, देवी का भक्तिभावयुक्त कीर्तन हो, वाट्य, ताल सहित का सात्त्विक संगीत हो, मन में प्रसन्नता हो, सात्त्विक नृत्य हो, डिस्को या ऐसे दूसरे किसी नृत्य का आयोजन न हो, सात्त्विक नृत्य, कीर्तन के समय भी जगदम्बा माता के सामने दृष्टि स्थिर रखें, किसी को बुरी नजर से न देखें।*

🙏🏻 *नवरात्रि के दिनों में गरबे गाने की प्रथा है। पैर के तलुओ एवं हाथ की हथेलियों में शरीर की सभी नाड़ियों के केन्द्रबिन्दु हैं, जिन पर गरबे में दबाव पड़ने से 'एक्यूप्रेशर' का लाभ मिल जाता है एवं शरीर में नयी शक्ति-स्फूर्ति जाग जाती है। नृत्य से प्राण-अपान की गति सम होती है तो सुषुप्त शक्तियों को जागृत होने का अवसर मिलता है एवं गाने से हृदय में माँ के प्रति दिव्य भाव उमड़ता है। बहुत गाने से शक्ति क्षीण होती है।*

🙏🏻 *

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अमावस्या* 🌷

➡ *06 अक्टूबर 2021 बुधवार को अमावस्या है ।*

🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है (विष्णु पुराण)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷

🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*

🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*

🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*

🔥 *आहुति मंत्र* 🔥

🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*

🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*

🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*

🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*

🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*


📖 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।

 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78



 

शुभ वर्ष : 2021, 2026

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 

शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने बिजनेस में कुछ व्यवधान आने के योग बनते दिख रहे हैं, जिसके लिए आपको आज व्यवसाय के किसी भी निर्णय पर पहुंचना से पहले सावधान रहना होगा। आज कुछ खर्च के कारण आपके ऊपर पारिवारिक दबाव रहेगा, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आज किसी कार्य को करें, तो बहुत ही सोच समझकर करें। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए दिन रोजगार के क्षेत्र मे सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयासरत हैं, उन्हे उनके प्रयासों का परिणाम मिलेगा, जो उनकी सफलता की सीढ़ी पर चढ़ाएगा। आज आपको अपने काम पर पूरा फोकस करना होगा, तभी आप कुछ हासिल कर पाएंगे। आज आप अपने दिन का काफी समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज आपको किसी भी ओर कदम बढ़ाने से पहले अपने माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज के दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज संतान के भविष्य से संबंधित आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे मनोबल भी बढ़ेगा। यदि आप कही निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। यदि कहीं निवेश करना हो, तो दिल खोलकर करें। आज आप अपने किसी परिचित की बातों में आकर अपने जीवनसाथी से कोई वाद-विवाद कर सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान देना होगा और किसी की कही गई बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आज आपके कुछ ऐसे खर्चे होगे, जो आपका धन खर्च कराएगे। व्यापार कर रहे लोगों के फैसले आगे चलकर आपके लिए लाभ देने वाले रहेंगे। सायंकाल का समय आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। प्रेम जीवनजी रहे लोगों को आज किसी अपने से मदद मांगने पड़ सकती है। संतान पक्ष के विवाह में यदि कुछ अड़चनें आ रही थी, तो वह आज समाप्त होग

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न हो उठेंगे। विरोधी आज आपके खिलाफ कुछ रणनीति बनाते नजर आएंगे, लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आजकल आपके खर्चों का बोझ अधिक हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति के लिए परेशान होना पड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज आप सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और उसमें कुछ धन भी खर्च करेंगे, जिससे आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। यदि आपका अपने जीवनसाथी से कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह समाप्त होगा। सायंकाल के समय आज आपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। ऑफिस में बॉस के साथ आज कुछ मतभेद हो सकता है, लेकिन आज आपको पदोन्नति जैसी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपके परिवार में कोई कलह चल रही थी,तो वह फिर से सिर उठा सकती है, जो आपको थोड़ा परेशान करेगी, लेकिन आज आपके कुछ विरोधी आपकी तरक्की देखकर जल सकते हैं, इसलिए आज आपको अपनी शान शौकत पर ज्यादा धन खर्च नहीं करना है। भाई बहनों के साथ आज आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं, जिससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। सायंकाल के समय आज आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं से काफी राहत मिलेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, लेकिन आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। यदि आज अपनी बातों को दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाए, तो आने वाले दिनों में प्रतिष्ठित व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे, लेकिन फिर भी आज आप निवेश करने से पहले अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन अपने परिवार के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके धन-धान्य में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल रही है। यदि स्वास्थ्य में पिछले कुछ दिनों से कोई समस्या चली आ रही थी, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो परामर्श अवश्य लें। संतान के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला आज आप ले सकते हैं, जिसमें आपको अपने भाई की सलाह की आवश्यकता होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपनी वाणी में कठोरता को बनाए रखने से बचना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो वह आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए खुशी देने वाला रहेगा। आज यदि आपका जमीन जायदाद से संबंधित कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो आज आपको उसका समाधान मिल जाएगा, जिसके कारण आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। परिवार में आज कुछ तनावपूर्ण माहौल रह सकता है, साथ ही आपकी किसी बुजुर्ग व्यक्ति से भी कुछ कहासुनी हो सकती है, लेकिन इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो यह परेशानी खड़ी कर सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो आज उसमें आज आपकी आपके पार्टनर से कुछ बहसबाजी हो सकती हैं, जिस कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन सायंकाल तक आप अपने भाई की मदद से उसे समाप्त करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज किसी मनचाही सफलता की प्राप्ति के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आपका मन धार्मिक कार्य में लगेगा। आज आपका लंबे समय से अटका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे, वैसा ही फल अवश्य मिलेगा, लेकिन आज आपको अपने कुछ शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपका पीछा करते-करते आपको परेशान करने के लिए आपका कोई काम बिगाडने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा दूर होंगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह भी आज सुलझेगा

मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021

पंकज पंत को नई मंडी थाने की कमान

 मुजफ्फरनगर । पंकज पंत को नई मंडी कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने पुलिस लाइन से पंकज पंत को नई मंडी थाने की कमान सौंपी है।


भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की बैठक में यूपी विजय के लक्ष्य पर चर्चा

मेरठ। भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की बैठक में क्षेत्रीय संयोजक अशोक बाठला ने कहा कि समाज में भ्रम फैला रही ताकतों को बेनकाब करना होगा। 
आईएमए की बिल्डिंग बच्चा पार्क के पास भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की परिचय बैठक एवं आगामी कार्यक्रम के बारे में चर्चा हुई।  परिचय बैठक एवं आगामी कार्यक्रम के बारे में चर्चा हुई। 2022 का लक्ष्य 350 सीट जीतने पर जोर दिया गया। अनिल मिश्रा ने कहा कि समाज में भ्रांतियां फैलाकर विवाद पैदा करने वाली ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है। समाज के प्रबुद्ध वर्ग को इसके लिए काम करना होगा। 
प्रदेश संयोजक अनिल मिश्रा, प्रदेश सह संयोजक मनोज सिवाच, क्षेत्रीय संयोजक अशोक बाठला, सह संयोजक डॉक्टर शुक्ला व सह संयोजक डॉ तनुराज सिरोही आदि उपस्थित रहे।

व्यापारी नेताओ ने किया शहर कोतवाल का चार्ज लेने पर स्वागत




 मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा नवागंतुक शहर कोतवाल अनंत देव मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की गई व उनक माल्यार्पण कर स्वागत किया गया,इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा कहां की आज व्यापार संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा नवागंतुक शहर कोतवाल अनंत देव मिश्रा का स्वागत किया जा रहा है व हम उनसे आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त सुरक्षा व नगर छेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग करते हैं व अभी हाल ही में नगर छेत्र में व्यापारियों के यहां हुई चोरी की घटना के जल्द खुलासे की मांग करते हैं इस दौरान शहर कोतवाल साहब को नगर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से भी उनके द्वारा अवगत कराया गया,कोतवाल साहब द्वारा व्यापारियों को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया गया

इसके पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा नव आगंतुक शामली चौकी स्टैंड प्रभारी जोगिंदर पाल सिंह से भी भेंट कर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं उनसे क्षेत्र से संबंधित व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं के बारे में चर्चा की गई जिस पर उनके द्वारा व्यापारियों की समस्याओं को हर संभव हल करने का आश्वासन दिया गया,इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ महामंत्री सरदार बलविंदर सिंह,जिला महामंत्री प्रवीन जैन,भूरा कुरेशी,पवन वर्मा,सभासद प्रवीन पीटर,सभासद अमित बॉबी,तरुण मित्तल,भीम बालियान,मुकेश गुप्ता,कार्तिक गोयल,शिवकुमार सिंहल,संजीव अग्रवाल,वासु गोयल,सुनील वर्मा,चंदन गुप्ता,गौरव जैन,पवन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे



सपा नेता गौरव स्वरूप ने फीता काटकर किया चिकित्सा शिविर का उद्घाटन


मुजफ्फरनगर । प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज द्वारा एक मुफ्त चिकित्सा शिविर डॉक्टर खुर्रम खालापार के क्लिनिक में लगाया गया। जिसका उद्घाटन मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने किया। महाप्रबंधक डॉ अरशद इकबाल ने बताया की मेडिसिन से डॉ विवेक गर्ग डॉ स्वतंत्र हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सज्जाद मंजूर के साथ डॉक्टर मोबादी, डॉक्टर दीपांशु कान नाक गला से डॉक्टर श्वेता गायनी डॉक्टर ऐश्वर्या बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक चौधरी स्किन रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गर्विता दबास और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ हरी कृपाल आदि लोग मौजूद थे। यहां पर टोटल पांच सौ से ज्यादा मरीज को देखे गए। इस प्रोग्राम में मुख्य रूप से डॉक्टर खुर्रम, डॉ अरशद इकबाल, अल्ताफ माशल, हाजी सरफराज अध्यक्ष आरके सोशल वेलफेयर ट्रस्ट , काजी इकबाल, मोहम्मद नदीम, अहबाब, नदीम राणा, असद रजा, डॉक्टर समीर, सलमान जैदी समीर अली नोमान रोशन, मोहम्मद कैफ डॉक्टर नाजिश डॉक्टर अब्दुल्ला आदि लोग मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत की लाभार्थियों को चाबी एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित





मुजफ्फरनगर। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 75000 पूर्ण आवास लाभार्थियों को चाबी वितरण एवं वर्चुअल संवाद कार्यक्रम लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया। जनपद मुजफ्फरनगर में उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला पंचायत सभागार में तथा अन्य नगर निकाय कार्यालय में आयोजित किया गया। शासन द्वारा उक्त कार्यक्रम हेतु समस्त निकायों का लक्ष्य 1500 पूर्ण आवास निर्धारित किया गया था। जिसमें नगर पालिका मुज़फ्फरनगर के 150 लाभार्थियों कों प्रमाणपत्र एवं चाबी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। निकाय मुजफ्फरनगर के 150 आवास पूर्ण लाभार्थियों को जिला पंचायत सभागार में चाबी एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला जी एवं जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्र0) अमित सिंह के द्वारा प्रदान किये गयें। कार्यक्रम में संजीव सैनी प्रशासन परियोजना अधिकारी डूडा समस्त स्टॉफ के साथ उपस्थित रहें।

चार धाम यात्रा पर लिमिट हटी


 नैनीताल. चार धाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिलने की खबर आई है. प्रतिदिन सीमित संख्या में यात्रियों को धामों में प्रवेश दिए जाने के हाई कोर्ट के फैसले में संशोधन के बाद अब केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में यात्रियों की संख्या को बढ़ाते हुए कोर्ट ने कहा कि अब कोई भी श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर जा सकता है. बड़ी खबर यह आ रही है कि कोर्ट ने यात्रियों की संख्या अनलिमिटेड करने के आदेश दिए हैं. हालांकि कोर्ट ने ये आदेश देते हुए उत्तराखंड सरकार से कहा है कि सभी यात्रियों के लिए मेडिकल संबंधी तमाम इंतज़ाम पर्याप्त और त्वरित होने चाहिए. चारों धामों में मेडिकल सुविधा के लिए हेलीकॉप्टर तैयार रखने के निर्देश भी हाई कोर्ट ने दिए.

असल में, करीब तीन हफ्ते पहले हाई कोर्ट ने चार धाम यात्रा को सशर्त मंज़ूरी देते हुए केदारनाथ में 800, बद्रीनाथ में 1000, गंगोत्री में 600 और यमुनोत्री में 400 श्रद्धालुओं को ही एक दिन में दर्शन के लिए अनु​मति दिए जाने की व्यवस्था दी थी. इसके बाद से ही श्रद्धालुओं का हुजूम धामों पर पहुंच रहा था और प्रशासन को कई श्रद्धालुओं को रोकना या लौटाना पड़ रहा था. इस समस्या और श्रद्धालुओं की मांग के अनुसार सरकार ने बीते गुरुवार को हलफनामा दाखिल कर यात्रियों की संख्या की सीमा बढ़ाए जाने की गुहार लगाई थी.

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...