रविवार, 4 जुलाई 2021

बीत गया जून, जानिए कब आएगा मानसून


नई दिल्ली। वेस्ट यूपी और दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी से बेहाल लोगों को अब भी मानसून का इंतजार है। अब 11 जुलाई को मानसून के आने की संभावना जताई जा रही है। 

हल्की बारिश के बावजूद दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान में अभी भी मानसून का आगमन नहीं हुआ है। यह पूछे जाने पर कि मानसून के दिल्ली सहित शेष हिस्सों में कब तक पहुंचने की उम्मीद है, राजीवन ने कहा कि यह 11 जुलाई के आसपास पहुंच सकता है। अपने पूर्वानुमान में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि इस महीने (जुलाई में) पूरे देश में अच्छी बारिश होगी। 

हालांकि, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों, दक्षिण प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम या सामान्य बारिश होने के अनुमान हैं। इसमें कहा गया है कि वैदर सिस्टम की कमी की वजह से 7 जुलाई तक मानसून की प्रगति के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। जुलाई के पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि प्रथम सप्ताह में अच्छी बारिश होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन महीने के दूसरे हफ्ते के दूसरे हिस्से से इसके जोर पकड़ने की संभावना है। इसके बाद अच्छी बारिश की आशा है।

सिचाई विभाग के अभियन्ताओं द्वारा यमुना नहर में किया गया वृक्षारोपण

 



 सहारनपुर। सिचाई विभाग के अभियन्ताओं द्वारा हथनीकुंड बैराज के समीप खाली पुरानी यमुना नहर में वृक्षारोपण किया गया।

सहायक अभियंता विकास त्यागी ने बताया कि बरसाती काल मे वृक्षारोपण करना बहुत ही अच्छा माना जाता है और हमारे जीवन मे वृक्षो का महत्व बहुत अधिक होता ये ऐसा हमने कोरोना की दूसरी लहर में देखा भी है की आक्सीजन की कितनी अधिक आवश्यकता लोगो को पड़ी, यह अभी पूर्ण माह जारी रहेगा। सहायक अभियंता विकास त्यागी ने बताया हमारा लक्ष्य है अधिक से अधिक यमुना के किनारों पर जहाँ भी जगह भरपूर हो वहां वृक्ष लगाए जाएं, साथ ही इन वृक्षो के बड़े होने तक इनकी देख रेख की व्यवस्था भी करवाई जा रही। जिससे भविष्य में इन पेड़ों से भरपूर ऑक्सिजन प्राप्त की जा सके व छाया भी मिलती है। उन्होंने कहा कि हम आगामी वर्षा काल तक वृक्षो को लगाने का अभियान जारी रखे है। सिचाई विभाग के सभी अभियंता व कर्मचारी इस अभियान में पूर्ण सहयोग करेगे।

वृक्षारोपण लगाने वालों में कालूराम जे ई, के.के.सैनी,तरुण भोला आदि कर्मचारी रहे।

रिपोर्ट। रमन गुप्ता/सुधीर गुप्ता

कोतवाली देहात पुलिस ने गैंगस्टर की लाखों रूपए की अचल सम्पत्ति की कुर्क

 



सहारनपुर। कोतवाली देहात पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से अवैध सम्पत्ति अर्जित करने वाले एक शातिर गैंगस्टर की साढ़े बारह लाख रूपए की अचल सम्पत्ति कुर्क कर ली। 

 एसएसपी की आख्या के

अनुसार कोतवाली देहात पुलिस में आकिल पुत्र शकील निवासी शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात के खिलाफ धारा-2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी आकिल द्वारा आर्थिक लाभ के लिए निरंतर गिरोहबंद रूप से गौकशी आदि आपराधिक क्रियाकलापों के माध्यम से अवैध धन अर्जित किया गया था तथा एक अचल सम्पत्ति प्लाट भी खरीदा गया था। आज कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी आकिल द्वारा आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से अर्जित किए

गए धन से खरीदा गया साढ़े बारह लाख रूपए की अचल सम्पत्ति को जिलाधिकारी केआदेशों के अनुपालन में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए कुर्क कर लिया। यह प्लॉट आकिल ने अपनी पत्नी के नाम से खरीदा था। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आपराधिक क्रियाकलापों के माध्यम से अर्जित धन व सम्पत्ति को जब्त करने का अभियान जारी रहेगा।

रिपोर्ट। रमन गुप्ता/सुधीर गुप्ता

ट्रस्ट का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना : सैम छेत्री

 


सहारनपुर । नुमाइश कैम्प स्थित राधा स्वामी कालोनी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दून एकता शक्ति ट्रस्ट के द्वारा ऑफिस का शुभारंभ दून एकता शक्ति ट्रस्ट के ट्रस्टी व किंग ऑफ देहरादून सैम छेत्री के द्वारा रिबन काट कर किया गया।

  ट्रस्ट के ट्रस्टी सैम छेत्री ने बताया की उत्तराखंड राज्य के देहरादून से दून एकता शक्ति ट्रस्ट के द्वारा अनेकों सामाजिक कार्य ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा किए गए है। जिसमें आपार सफलता प्राप्त करने के बाद अब सहारनपुर के राधा स्वामी कालोनी में विजय सैनी के आवास पर दून एकता शक्ति ट्रस्ट के कार्यलय का शुभारंभ किया गया, ताकि देहरादून की तर्ज़ पर सहारनपुर में भी ट्रस्ट के साथियों के द्वारा समाज की सेवा की जाए। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के द्वारा महिलाओं को प्रोत्साहित कर आत्मनिर्भर बनाने का विशेष अभियान चलाना हैं। ट्रस्ट द्वारा नियुक्त सहारनपुर की टीम लीडर नीलम चाणक्य व विजय सैनी मिलजुल कर टीम के साथ अनेकों कार्यों में अपना योगदान देंगे। वहीं दून एकता शक्ति ट्रस्ट के कार्यों को जन जन तक पहुंचने का काम करेंगे। विजय सैनी ने बताया की पिछले कई महीनों से ट्रस्ट के द्वारा अनेकों सामाजिक कार्य सहारनपुर के अलग अलग स्थानों पर किए गए हैं। जिसमें कोरोना काल में मास्क व सेनेटाइजर वितरित करने का कार्य हो या फिर नेहरु मार्केट के गवर्मेंट हॉस्पिटल में कोरोना वेक्सिन स्थल पर सोशल डिस्टेंस बनाने व लोगों को वेक्सिन लगवाने के लिए प्रेरित किया जाना।

 कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रेजिडेंट राहुल चंद, कोषाध्यक्ष मोनिका बीना छेत्री, सेकेट्री पायल थापा, विजय सैनी, नीलम चाणक्य, संध्या शर्मा, ब्यूटिशन टीचर आशा सब्बरवाल, आशा देवी अशोक वर्मा, मंजू देवी, पारुल चावला, नेहा बहोत आदि रहे।

रिपोर्ट। रमन गुप्ता/सुधीर गुप्ता

सपा व्यापार सभा का कुनबा बढ़ा, कई युवा सपा व्यापार सभा में शामिल

 




सहारनपुर। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री नगर विधायक संजय गर्ग के चकरौता रोड कैंप कार्यलय पर सरदार जतिंदर बीर सिंह ,सरदार मनकीरत सिंह दुआ , सरदार मनी खुराना ,सरदार हर्षदीप सिंह, सरदार करण दीप सिंह, सरदार मनप्रीत सिंह , सरदार तरवीदर सिंह, सरदार तरनजीत सिंह वैभव ठकराल, सरदार गुरप्रीत सिंह , लक्षय आनंद , ऋषभ मेहरा , सरदार मनदीप सिंह सहित अन्य लोगो सिख समाज के युवा वर्ग के दर्जनों साथियों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव में विश्वास जताते हुये समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 


नगर विधायक संजय गर्ग ने फूल मालाएं व समाजवादी पटका पहनाकर सभी का स्वागत किया। विधायक संजय गर्ग ने कहा समाजवादी पार्टी ने सभी समाज के लोगों सम्मान देने का कार्य किया है। समाजवादी पार्टी सर्व धर्म की पार्टी है पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

इस अवसर पर पार्षद अभिषेक ( टिंकू अरोड़ा ), महानगर अध्यक्ष आजम शाह , हरपाल सिंह वर्मा अखिल प्रसाद ,अशोक गुप्ता ,नवीन सिंघल ,विपिन जैन ,आयुष, सतपाल गौतम,सुनील कुमार अग्रवाल, सुरीन कुमार अग्रवाल आदि साथी मौजूद रहे।

रिपोर्ट। सुधीर गुप्ता/रमन गुप्ता

आठ जुलाई को राजमार्गों पर प्रदर्शन और संसद पर प्रदर्शन करेंगे किसान


नई दिल्ली. मानसून सत्र के दौरान लगभग 200 किसानों का एक समूह हर दिन संसद के सामने केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध  करेगा. आठ जुलाई को देश भर में राजमार्गों पर प्रदर्शन का भी ऐलान किया गया है. 

आज सिंघू बार्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद किसान आंदोलन के नेताओं ने आने वाले दिनों में अपने संघर्ष को तेज करने के लिए कई फैसलों की घोषणा की. मोर्चे ने फैसला लिया है कि वो मानसून सत्र में किसानों के आंदोलन के समर्थन हासिल करने के लिए जुलाई 17 तारीख को देश के सभी विपक्षी दलों को एक चेतावनी पत्र भेजेगा.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान नेता गुरनाम सिंह चारुनी ने कहा कि हम विपक्षी सांसदों से भी कहेंगे की वो सदन के अंदर हर दिन इस मुद्दे को उठाए, जबकि कानून के विरोध में हम बाहर बैठेंगे. उन्होंने कहा कि हम विपक्ष से कहेंगे की वो केंद्र को वॉक आउट करने का लाभ ना दें. हम सेशन को तबतक नहीं रुकने देंगे जबतक सरकार इस मुद्दे को संबोधित नहीं करती है.

पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ 8 जुलाई को देशव्यापी विरोध का भी आह्वान किया.उन्होंने लोगों से अपील की है कि 8 जुलाई को राज्य और नेशनल हाईवेज पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने अपने वाहन पार्क करें. साथ ही उन्होंने कहा कि इस बात का ख्याल रखा जाए कि इससे ट्रैफिक जाम ना हो. उन्होंने अपने विरोध प्रदर्शन में एलपीजी सिलेंडर लाने की भी मांग की है. वहीं पंजाब यूनियनों द्वारा यह भी घोषणा की गई कि राज्य में बिजली की आपूर्ति के संबंध में स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है, इसलिए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के ‘मोती महल’ के घेराव के पूर्व घोषित कार्यक्रम को अभी स्थगित कर दिया गया है.

मुजफ्फरनगर में सम्मान की लडाई को लेकर भाजपा में कलह

 


 

अभिषेक वालिया 

 निदेशक 

मुजफ्फरनगर। हाल ही में हुए जिला पंचायत चुनाव के बाद भाजपा में भी अंदरूनी कलह और नाराजगी लगातार सामने आ रही है। 

भाजपा में जिला कार्यकारिणी, समस्त मंडलों एवं सेक्टर व बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ता जिला कमेटी व जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते नाराज नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी के कई दिग्गज नेता भी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा की जा रही अनदेखी से नाराज हैं। कई कार्यकर्ताओं का तो यह भी कहना है कि जिला कार्यकारिणी एवं जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते हमारी सरकार होते हुए भी किसी भी विभाग में हमारी समस्या पर कार्रवाई नहीं होती है। कई कार्यकर्ताओं का तो यह भी कहना है कि हम अगर समस्या लेकर अपने चुने हुए जनप्रतिनिधियों के पास जाते हैं तो उनके द्वारा कार्रवाई करने पर हीला हवाली की जाती है। जब कार्रवाई नहीं होती है तो हमें भी जनता के सामने जरा सा मुंह लेकर रह जाना पड़ता है। भाजपा में यह गुटबाजी काफी समय से चली आ रही है। कभी कोई गुट हावी तो कभी कोई गुट हावी, जिस तरीके से भाजपा में आंतरिक कलह व गुटबाजी बढ़ती जा रही है, कहीं इसका नुकसान भाजपा को आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भुगतना ना पड़ जाए । ऐसी स्थिति में पार्टी के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सामंजस्य बनाकर एकजुट होकर पार्टी का कार्य करना होगा तथा पार्टी के हर कार्यकर्ता को सहयोग करने के साथ ही उनके मान-सम्मान में किसी भी तरह की कोई भी कमी ना होने पाए इसका भी ध्यान पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को रखना होगा।

मेरठ जोन में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

मेरठ। आईजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल द्वारा समस्त जोन के पुलिस आरक्षी के तबादले किए गए हैं




ज्यादा से ज्यादा वोट बनवाओ, भाजपा को हराओ: प्रमोद त्यागी


मुजफरनगर। समाजवादी पार्टी की मासिक मीटिंग में अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने सपा पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेताओ ने पुलिस प्रशासन को गुंडागर्दी के बल पर अपने वर्कर की तरह इस्तेमाल करते हुए जिला पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को बंधक बनाकर जबरिया जीत हासिल की है इसका परिणाम भाजपा को 2022 विधानसभा चुनाव में करारी हार से  चुकाना होगा।

प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि सपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर नई वोट बनवाने व भाजपा के इशारे पर सपा समर्थको की वोट कटवाने की साजिश पर जगरुक् रहे साजिशन बड़ी संख्या में वोट से खिलवाड़ की सूचना पर साजिश में शामिल अधिकारी कर्मचारी को बख्शा नही जाएगा।

सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओ से एकजुट होकर हर बूथ  पर सभी पात्र लोगो की शतप्रतिशत वोट बनवाने व भाजपा की साजिश से वोट की सुरक्षा पर ध्यान देने व जनहित के मुद्दों पर सँघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

पूर्व सपा प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत अली व सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल भाटी ने भाजपा सरकार को हर जनहित के मुद्दे पर विफल बताते हुए जनता के हितों की पैरोकार सपा की सरकार लाने को सक्रिय रहने पर बल दिया।

सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने संचालन करते हुए कहा कि जिला पंचायत चुनाव में कायर लोगो को चुनाव जिताने का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा है जो लोग भाजपा को हराने  के नाम पर वोट लेकर जीते वही लोग भाजपा को चुनाव जिताने में प्रमुख भूमिका निभाकर जनता से विशवास घात करते  नजर आए जो उन्के नैतिक पतन का उदाहरण है।

सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल व सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल ने भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई घटते रोजगार खत्म होती नोकरियो व चिकित्सा शिक्षा की बदहाल व्यवस्था पर का जवाब देने के लिए सपा सरकार के रूप में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।

मीटिंग को मुख्यरुप से  पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती,उमेश त्यागी,गौरव जैन,सतीश गुर्जर,सतबीर त्यागी,नासिर राणा,गुलज़ार सिंह प्रधान,डॉ इसरार अल्वी,फ़िरोज अंसारी,मा अल्ताफ,हिमांशु शर्मा,तन्नू कुरेशी,रोहन त्यागी,ईशान अग्रवाल,जोगेंद्र सैनी,सावन कुमार एडवोकेट,विनोद शर्मा,इमरोज पायलट,रजनीश शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।

सुशील शर्मा,तरुण गोयल एडवोकेट,बृजेश कुमार,हाजी गुफरान, डॉ नूरहसन सलमानी,ऐश मोहम्मद मेवाती,अरशद मलिक,शिवम त्यागी,सलमान त्यागी,वीरेंद्र तेजियांन,नवेद रंगरेज,जावेद सोल्जर,हाजी शराफत,शानू तेवड़ा,विपिन चौधरी एडवोकेट,जुलफू खान,शगुनपाल,रमेशचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में दो महिलाओं की हत्या


मुजफ्फरनगर । जिले में दो महिलाओं की हत्या कर दी गई।

भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम नंगला बुजुर्ग निवासी युसूफ पुत्र आबाद ने ककरौली थाने पर लिखित तहरीर देते हुए बताया है कि उसने अपनी लगभग 28 वर्षीय बेटी शाइस्ता की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व ग्राम व थाना ककरौली निवासी साजिद पुत्र अहसान के साथ की थी। यूसुफ का आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज के रूप में मायके से 200000 रूपये लाने की मांग कर रहे थे। जिसके चलते ससुराल वाले उसकी बेटी शाइस्ता का उत्पीड़न भी करते थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी ना होने पर ससुराल वालों ने 2 जुलाई को शाइस्ता को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। जिसके सेवन से उसकी हालत बिगड़ गई। शाइस्ता को प्रारंभिक इलाज के लिए मुजफ्फरनगर के हर्ष हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे इवान हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान 3 जुलाई को शाइस्ता की मौत हो गई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पति साजिद, ससुर अहसान, सास रुखसाना, देवर मुदस्सिर व खुशनसीब के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। एक अन्य घटना में बुढाना क्षेत्र के बसी खुर्द निवासी रामकिशन की पत्नी सुमन उर्फ बबली ने फांसी लगा ली,जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरनगर के मौहल्ला सिविल लाइन निवासी सुमन उर्फ बब्ली का विवाह कुछ वर्ष पूर्व हुआ था। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि पति-पत्नी के कलह चल रहा था। इस बीच सुमन के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सुमन के पति रामकिशन,सास ओमो व ससुर राजेन्द्र आदि के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच की जा रही है।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...