मंगलवार, 18 मई 2021

एडवोकेट अरविन्द राठी का कोरोना से दुखद निधन


 

मुजफ्फरनगर। अरविन्द राठी एडवोकेट मुजफ्फरनगर जो यशपाल राठौर एडवोकेट के भतीजे हैं उनका कोरोना से दुखद निधन हो गया है।


बहुत ही दुखद और हृदय विदारक घटना है ईश्वर अब तो कृपा करें अरविंद भाई बहुत ही मिलनसार और मृदुभाषी थे।


 ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। और उनके परिवार जनों को यह भारी दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।


ओम शांति। 

मेरठ के जुडवां भाईयों की कोरोना से मौत, मचा कोहराम

 



मेरठ। मां की कोख में एक साथ दोनों के दिल धड़कना शुरू हुए। साथ ही दुनिया में कदम रखा। पले.पढ़े और भविष्य की नींव गढ़नी शुरू की। दोनों जुड़वां भाई जिंदगी के सबसे रोशन मुकाम पर थे। नौकरी थी। घर में खुशहाली थी लेकिन इन खुशियों को अचानक कोरोना का ग्रहण लग गया। दोनों के सांसों की डोर थम गई। एक साथ दुनिया में आने वाले दोनों भाई सिर्फ 24 साल की उम्र में एक साथ रुख्सत हो गए। पीछे रह गईं तो  यादें जिसे यादकर माता.पिता की आंखें बार.बार नम हो जाती हैं।

सेंट थॉमस इंग्लिस मीडियम स्कूल के शिक्षक दंपति ग्रेगरी राफेल और सोजा ग्रेगरी का परिवार एक झटके में बिखर गया। कोरोना ने उनके जुड़वां बेटों को उनसे हमेशा के लिए छीन लिया। दस दिन पहले ही दोनों भाई अल्फ्रेड और जोफ्रेड को संक्रमण की पुष्टि के बाद आनंद हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। दोनों भाई इंजीनियर थे। एक हैदराबाद तो दूसरा बेंगलुरू की कंपनी में कार्यरत थे।

हालांकिए दोनों वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। इस बीचए वायरस ने उन्हें निशाना बना लिया। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी लेकिन फेफड़ों में संक्रमण फैल चुका था। दोनों की सांसों की डोर थामने की पूरी कोशिश की गई लेकिन नियति के आगे सारी कोशिशें बेकार साबित हुईं। अंत में सिर्फ 24 साल की उम्र में दोनों भाइयों ने एक साथ दुनिया को अलविदा कह दिया।


मंत्री डॉ संजीव बालियान के भाई की कोरोना से मौत, दूसरा भाई गंभीर


मुज़फ्फरनगर । केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भाई और कुटबी के निर्वाचित प्रधान जितेंद्र बालियान की कोरोना से मौत हो गयी । उनके दूसरे भाई की हालत गंभीर है और वह एम्स में भर्ती हैं। 

मृतक जितेंद्र बालियान पंचायत चुनाव में गांव कुटबी के प्रधान बने थे। वह पिछले कई दिनों से एम्स में भर्ती थे। 

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का परिवार पंचायत चुनाव के कोरोना संक्रमित कोरोना पॉजिटिव हुआ था। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। केंद्रीय मंत्री के तहेरे भाई ( ताऊ के बेटे ) मृतक जितेंद्र बालियान के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 18 मई 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 18 मई 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - षष्ठी दोपहर 12:32 तक तत्पश्चात सप्तमी*

⛅ *नक्षत्र - पुष्य दोपहर 02:55 तक तत्पश्चात अश्लेशा*

⛅ *योग - वृद्धि 19 मई रात्रि 02:17 तक तत्पश्चात ध्रुव*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:53 से शाम 05:32 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:00* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:09* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - श्री गंगा सप्तमी (गंगा जयंती)*

 💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *बुधवारी अष्टमी* 🌷

➡ *19 मई 2021 बुधवार को (दोपहर 12:51 से 20 मई सूर्योदय तक) बुधवारी अष्टमी है ।* 

👉🏻 *मंत्र जप एवं शुभ संकल्प हेतु विशेष तिथि*

🙏🏻 *सोमवती अमावस्या, रविवारी सप्तमी, मंगलवारी चतुर्थी, बुधवारी अष्टमी – ये चार तिथियाँ सूर्यग्रहण के बराबर कही गयी हैं।*

🙏🏻 *इनमें किया गया जप-ध्यान, स्नान , दान व श्राद्ध अक्षय होता है। (शिव पुराण, विद्यश्वर संहिताः अध्याय 10)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *गंगा जयंती महत्व* 🌷

🙏🏻 *गंगा जयंती हिन्दुओं का एक प्रमुख पर्व है | वैशाख शुक्ल सप्तमी के पावन दिन गंगा जी की उत्पत्ति हुई इस कारण इस पवित्र तिथि को गंगा जयंती के रूप में मनाया जाता है |*

🙏🏻 *गंगा जयंती के शुभ अवसर पर गंगा जी में स्नान करने से सात्त्विकता और पुण्यलाभ प्राप्त होता है | वैशाख शुक्ल सप्तमी का दिन संपूर्ण भारत में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाता है यह तिथि पवित्र नदी गंगा के पृथ्वी पर आने का पर्व है गंगा जयंती | स्कन्दपुराण, वाल्मीकि रामायण आदि ग्रंथों में गंगा जन्म की कथा वर्णित है |*

🙏🏻 *भारत की अनेक धार्मिक अवधारणाओं में गंगा नदी को देवी के रूप में दर्शाया गया है | अनेक पवित्र तीर्थस्थल गंगा नदी के किनारे पर बसे हुये हैं | गंगा नदी को भारत की पवित्र नदियों में सबसे पवित्र नदी के रूप में पूजा जाता है | मान्यता है कि गंगा में स्नान करने से मनुष्य के समस्त पापों का नाश होता है | लोग गंगा के किनारे ही प्राण विसर्जन या अंतिम संस्कार की इच्छा रखते हैं तथा मृत्यु पश्चात गंगा में अपनी राख विसर्जित करना मोक्ष प्राप्ति के लिये आवश्यक समझते हैं | लोग गंगा घाटों पर पूजा अर्चना करते हैं और ध्यान लगाते हैं |*

🙏🏻 *गंगाजल को पवित्र समझा जाता है तथा समस्त संस्कारों में उसका होना आवश्यक माना गया है | गंगाजल को अमृत समान माना गया है | अनेक पर्वों और उत्सवों का गंगा से सीधा संबंध है मकर संक्राति, कुंभ और गंगा दशहरा के समय गंगा में स्नान, दान एवं दर्शन करना महत्त्वपूर्ण समझा माना गया है | गंगा पर अनेक प्रसिद्ध मेलों का आयोजन किया जाता है | गंगा तीर्थ स्थल सम्पूर्ण भारत में सांस्कृतिक एकता स्थापित करता है गंगा जी के अनेक भक्ति ग्रंथ लिखे गए हैं जिनमें श्रीगंगासहस्रनामस्तोत्रम एवं गंगा आरती बहुत लोकप्रिय हैं |*

🌷 *गंगा जन्म कथा* 🌷

🙏🏻 *गंगा नदी हिंदुओं की आस्था का केंद्र है और अनेक धर्म ग्रंथों में गंगा के महत्व का वर्णन प्राप्त होता है | गंगा नदी के साथ अनेक पौराणिक कथाएँ जुड़ी हुई हैं जो गंगा जी के संपूर्ण अर्थ को परिभाषित करने में सहायक है | इसमें एक कथा अनुसार गंगा का जन्म भगवान विष्णु के पैर के पसीनों की बूँदों से हुआ गंगा के जन्म की कथाओं में अतिरिक्त अन्य कथाएँ भी हैं | जिसके अनुसार गंगा का जन्म ब्रह्मदेव के कमंडल से हुआ |*

🙏🏻 *एक मान्यता है कि वामन रूप में राक्षस बलि से संसार को मुक्त कराने के बाद ब्रह्मदेव ने भगवान विष्णु के चरण धोए और इस जल को अपने कमंडल में भर लिया और एक अन्य कथा अनुसार जब भगवान शिव ने नारद मुनि, ब्रह्मदेव तथा भगवान विष्णु के समक्ष गाना गाया तो इस संगीत के प्रभाव से भगवान विष्णु का पसीना बहकर निकलने लगा जिसे ब्रह्मा जी ने उसे अपने कमंडल में भर लिया और इसी कमंडल के जल से गंगा का जन्म हुआ था |*

🌷 *गंगा जयंती महत्व* 🌷

🙏🏻 *शास्त्रों के अनुसार बैशाख मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को ही गंगा स्वर्ग लोक से शिव शंकर की जटाओं में पहुंची थी इसलिए इस दिन को गंगा जयंती और गंगा सप्तमी के रूप में मनाया जाता है | जिस दिन गंगा जी की उत्पत्ति हुई वह दिन गंगा जयंती (वैशाख शुक्ल सप्तमी) और जिस दिन गंगाजी पृथ्वी पर अवतरित हुई वह दिन ‘गंगा दशहरा’ (ज्येष्ठ शुक्ल दशमी) के नाम से जाना जाता है इस दिन मां गंगा का पूजन किया जाता है | गंगा जयंती के दिन गंगा पूजन एवं स्नान से रिद्धि-सिद्धि, यश-सम्मान की प्राप्ति होती है तथा समस्त पापों का क्षय होता है| मान्यता है कि इस दिन गंगा पूजन से मांगलिक दोष से ग्रसित जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होता है| विधिविधान से गंगा पूजन करना अमोघ फलदायक होता है |*

🙏🏻 *पुराणों के अनुसार गंगा विष्णु के अँगूठे से निकली हैं, जिसका पृथ्वी पर अवतरण भगीरथ के प्रयास से कपिल मुनि के शाप द्वारा भस्मीकृत हुए राजा सगर के 60,000 पुत्रों की अस्थियों का उद्धार करने के लिए हुआ था तब उनके उद्धार के लिए राजा सगर के वंशज भगीरथ ने घोर तपस्या कर माता गंगा को प्रसन्न किया और धरती पर लेकर आए । गंगा के स्पर्श से ही सगर के 60 हजार पुत्रों का उद्धार संभव हो सका इसी कारण गंगा का दूसरा नाम भागीरथी पड़ा

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक


: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा हो सकता है। सायंकाल के समय आज आपका कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके बाद आपका मन आपके कार्यों में नहीं लगेगा। आज आपको आपके चारों ओर नेगेटिविटी फैली हुई मिल सकती है, जिससे आपका मन भी व्याकुल हो सकता है, लेकिन बेहतर यही होगा कि आप अपने काम में मन लगाए और दूसरों से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो आप शत्रु भी आपके इस समय का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ गुजारेंगे

वृष 

आज का दिन आपके लिए कुछ संतोष व शांति पिय रहेगा। संतान के भविष्य की ओर से आज आपको चिंता कम होगी। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता मिलेगी और आपके मन को शांति मिलेगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आज आपको कुछ नए अनुबंधों के प्राप्त होने से आप के पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि का समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से आपको कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आज यदि आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित सरकारी कार्य अटका हुआ है, तो उसमें आपको सफलता दिलवा सकता है।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए कुछ यात्रा करनी पड सकती हैं, लेकिन यात्रा पर जाते समय सावधानीपूर्वक जाए क्योंकि आपकी किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी होने का भय बना हुआ है। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए गुरुजनों के सहयोग की आवश्यकता होगी। रात्रि का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी ने मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। संतान को शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से मन में हर्ष होगा।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि आज आप कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। व्यापार में भी आज आप कुछ नए-नए तकनीकों का प्रयोग करेंगे, जिससे भविष्य में आपको भरपूर सफलता प्राप्त होगी। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी राज्य मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज संभल कर रहना होगा

सिंह

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार में भी आज आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। परिवार के सदस्यों में आज किसी बात को लेकर कोई विवाद हो सकता है, लेकिन भाइयों की सलाह से सायंकाल तक सब समाप्त हो जाएगा। आज व्यापार में यदि आपकी कोई डील लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है, जिससे आपको धन लाभ भी भरपूर मात्रा में होगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी दूसरी जगह से ऑफर आ सकता है। यदि आपके शरीर में कोई रोग है, तो वह आज आपके कष्टो मे वृद्धि कर सकता है।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी अच्छे कार्य में आज आपका धन खर्च हो सकता है और आपकी कीर्ति में भी वृद्धि होगी। रोजगार के क्षेत्र में आज आपको अकल्पित सफलता प्राप्त होगी। दोपहर बाद आज आपको किसी कानूनी विवाद व मुकदमे में जीत मिलने की भरपूर संभावना है, जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा। आज आप दान पुण्य के कार्यों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

तुला 

आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपके चारों का वातावरण सुखमय रहेगा और घर परिवार के सभी सदस्यों के बीच खुशियां भी बढ़ेंगी, जिसमें भाग्य भी आपका साथ देगा। यदि आज आप कोई लोन लेने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस के लिए आज अपने भाई की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल के समय आज आपका आपकी माता जी से कोई वाद विवाद हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आज आपको पास व दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए संभल कर रहने का होगा क्योंकि आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। यदि ऐसा हो, तो तुरंत डॉक्टर परामर्श अवश्य लें। आज का दिन आपको अपने व्यवसाय की और भी ध्यान लगाना होगा, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। व्यस्तता के बीच आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, इससे जीवन साथी प्रसन्न नजर आएंगे और जीवन साथी के लिए आज आप कुछ उपहार भी खरीद सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आज उधार देना पड़े, तो सोच विचार कर दें क्योंकि उसके आने की संभावना बहुत कम है।

धनु 

आज तक आपके लिए सुखमय रहेगा। विरोधी भी आज आप की प्रशंसा करते नजर आएंगे, इसे देखकर आपको कुछ समय के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपका कोई लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिसके लिए आप अपने परिवार के सदस्य के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष आजा आपको पर्याप्त मात्रा में धन मिलता दिख रहा है और इस धन को आप कहीं निवेश करके सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सायंकाल का समय आप अपने जीवन साथी को कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं।

मकर

आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहने वाला है। आज आपको पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी। आजीविका के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे, जिससे वह प्रसन्न नजर आएंगे। ऑफिस में आज आपको आपके हर प्रकार के सहयोग से लाभ प्राप्त होगा। रात्रि के समय किसी प्रिय व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। आप अपने भाई के साथ कोई पार्ट टाइम व्यापार करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उतम रहेगा।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नये-नये मार्ग खोलेगा। आज आपके किसी मित्र की सलाह से आपके व्यापार में चार चांद लगेंगे और आप अपने व्यापार को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में कामयाब रहेंगे। साझेदारी में कोई व्यापार चल रहा है, तो उसमें आज आपको भरपूर सफलता मिल सकती है। संतान के भविष्य के लिए भी आज आप कुछ परेशान नजर आएंगे। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, उनके हाथ पैरों में दर्द इत्यादि की समस्या बढ़ सकती है।

मीन 

आज का दिन कुछ चिंता में व्यतीत होगा। आज आपको संतान के परीक्षा से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, जिसमें आपको अपने जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। धार्मिक क्षेत्रों की यात्राओं पर कुछ खर्च हो सकता है। यदि आज किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो सावधान रहें क्योंकि इसमें आपकी किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी होने की आशंका है। यदि बहनोई व साले में से आज किसी को उधार देना पड़े, तो सोच समझ कर दें, इससे आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में यदि कई दिनों से कोई अवरोध चल रहा था, तो वह समाप्त होगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।


मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।



 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72


 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव

सोमवार, 17 मई 2021

श्री राम कॉलेज के चेयरमैन डॉ कुलश्रेष्ठ की पत्नी का निधन

 


मुजफ्फरनगर l श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉक्टर सुभाष चंद्र कुलश्रेष्ठ की पत्नी श्रीमती आभा का बीमारी के चलते निधन हो गया l जैसे ही इसकी सूचना उनके निकट संबंधियों को मिली l जिलेभर शोक की लहर दौड़ गई l राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी श्रीमती आभा के निधन पर शोक व्यक्त किया है l टी आर न्यूज इंडिया दुःख की इस घड़ी में परमपिता परमात्मा से शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है l दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की कामना करता है l

सपा नेता जयवीर सिंह का कोरोना के चलते निधन




मुजफ्फरनगर । समाजवादी पार्टी के नेता चौधरी जयवीर सिंह का कोरोना के चलते निधन हो गया। 

सामाजिक कार्य में सक्रिय रहने वाले और महावीर चौक के पास स्थित अपने कार्यलय पर हमेशा सक्रिय रहने वाले जयवीर सिंह के निधन पर तमाम लोगों ने दुख जताया हैऔर ईश्वर से प्रार्थना की कि 

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रधान करे और शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति दे।

जिले में 2 मौतों के साथ मिले 301 नए कोरोना के मरीज़

 मुजफ्फरनगर l *Corona Sheet -Muzaffarnagar DATE--17-05-2021* 

------------------


TOTAL RESULT RECVD--179


TOTAL NEGATIVE--68


TOTAL RTPCR POSITIVE 111


TOTAL ANTIGEN POSITIVE --101


PVT LAB POSITIVE --88


Positive Other Distt--1


 *TOTAL POSITIVE CASE --301* 


TOTAL CUMMULATIVE POSITIVE CASE --28124


TOTAL DISCHARGE --516


TOTAL CUMMULATIVE DISCHARGE --23524


TOTAL DEATH---02


CUMMULATIVE DEATH- 226


TOTAL ACTIVE CASE--4374

ये रिश्ता क्या कहलाता है का सेट तूफान में ध्वस्त


मुंबई। ताउते तूफान को लेकर महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में ताउते तूफान का कहर दिखने लगा है. इस तूफान के चलते कई टीवी सीरियल की शूटिंग भी बाधित हुई. महाराष्ट्र में लॉकडाउन घोषित होने के बाद टीवी शोज के प्रोड्यूसर्स गुजरात और गोवा के कुछ भागों में शूटिंग कर रहे हैं. इस तूफान के कारण ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की शूटिंग भी रुक गई है.

तूफान ने शो के सेट पर कैसा आतंक मचाया, इसका एक भयानक वीडियो शो के अभिनेता करण कुंद्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया. बता दें कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की शूटिंग सिलवासा में चल रही थी, जो कि दमन और दीव का एक इलाका है. अभिनेता करण कुंद्रा इन दिनों शो में रणवीर का किरदार निभा रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ताउते तूफान ने शो के सेट पर तबाही मचाई है, जहां पर क्रू मेंबर्स अगले एपिसोड की शूटिंग कर रहे थे. सेट पर अफरा तफरी मची है. क्रू मेंबर शूटिंग के सामान को तेज बारिश और हवाओं से बचाने के लिए एक कमरे में ले जाते हुए दिख रहे हैं.

ताउते तूफान को लेकर कई टीवी सेलिब्रिटीज ने अपने फैंस को घरों में ही रहने की सलाह दी है. पटियाला बेब्स फेम अशनूर कौर ने ट्वीट किया- बारिश हो रही है. सभी सुरक्षित रहें. हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करें।

वेस्ट यूपी तक होगा चक्रवातीय तूफान का असर, बारिश व ओलावृष्टि संभव


लखनऊ । मुंबई के बाद गुजरात की ओर बढ़ रहे अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान तौकते का असर वेस्ट उत्तर प्रदेश में भी पड़ेगा। प्रदेश के कई जिलों में 18 और 19 मई को तेज हवा के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। वेस्ट यूपी के कई हिस्सों में ओले गिरने की संभावना भी है। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 40 किमी प्रति घंटे की होगी। मौसम विभाग ने  इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम में बदलाव सोमवार शाम से देखने को मिलेगा। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि सोमवार को दिन के समय तापमान में वृद्धि लेकिन शाम से मौसम सुहावना हो जाएगा।18 और 19 मई को तौकते का असर तमाम इलाकों में नजर आएगा। स्काईमेट वेदर के अनुसार 18 मई को समुद्री तूफान तौकते के गुजरात तट पर लैंडफॉल करने की उम्मीद है। इसके बाद यह तूफान कमजोर पड़ेगा, लेकिन इसका असर धीरे-धीरे आगे पड़ेगा। एजेंसी के अनुसार 18-19 मई को उत्तर पश्चिमी भारत में तौकते के असर से आंधी-बारिश के आसार हैं। दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड तक तौकते के असर से मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं।

कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से व्यापारियों के लिए की ये मांग


मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास राज्यमंत्री एवं नगर विधायक मुजफ्फरनगर कपिल देव अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी महाराज को अपना एक मांग पत्र एवं अभिनंदन पत्र प्रेषित करते हुए मुख्यमंत्री जी से कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं के संबंध में अवगत कराया एवं समस्याओं का निदान हेतु निवेदन भी किया।

उन्होंने दो पांच और दस किलोवाट के दुकानदारों व शोरूम पर बिजली के फिक्स चार्ज पर  6 माह की छूट और बैंकों से वाहन और कामर्शियल लोन की किश्तों को छह महीने के लिए स्थगित करने की मांग की।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...