गुरुवार, 6 मई 2021

जिले में 21 मौतों के कहर के बाद, मिलें 777 नए मरीज़

 


मुजफ्फरनगर । आज कोरोनावायरस से 21 लोगों की मौत के साथ अब जनपद में कोरोना से अब तक 190 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर आज 777 पॉजिटिव केस मिले हैं, 334 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। अब जनपद में कुल एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 4869 हो गई है।आज 777 कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमे बघरा से 27, बुढ़ाना से 63, चरथावल से 8, जानसठ से 57, खतौली से 59, मोरना से 94, मुजफ्फरनगर ग्रामीण क्षेत्रों से 175, पुरकाजी से 23, शाहपुर से 7, मुजफ्फरनगर शहरी क्षेत्रों से 264 कोरोना पॉजिटिव मिले है।

वहीं, आज 334 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।

जबकि आज 21 लोगों की कोरोना से इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसमे: –

62 वर्षीय ओमवती पत्नी अशोक शर्मा पिन्ना बघरा,
55 वर्षीय सुधा पत्नी चंद्रबोस निवासी मोरना
75 वर्षीय विजय लक्ष्मी भटनागर निवासी नई मंड़ी
48 वर्षीय प्रमोद पुत्र सुरेंद्र निवासी पचेंड़ा रोड़
55 वर्षीय श्यामा देवी पत्नी सोमदत्त निवासी नई मंड़ी
55 वर्षीय बिजेंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह निवासी जानसठ
65 वर्षीय बाला देवी पत्नी उदयवीर निवासी बघरा
75 वर्षीय ऊषा गुप्ता पत्नी ब्रजमोहन गुप्ता निवासी पटेल नगर नई मंड़ी
40 वर्षीय विमल त्यागी पुत्र विनोद निवासी खाईखेड़ी
65 वर्षीय राजकुमारी पत्नी सुशील कुमार निवासी जानसठ
60 वर्षीय ऊषा रानी पत्नी सुभाष वर्मा निवासी अंकित विहार
62 वर्षीय सुरजमल पुत्र सेवा राम निवासी कृष्णापुरी
60 वर्षीय पुष्पलता पत्नी एमके शर्मा निवासी गांधी नगर
75 वर्षीय बागेश्वरी पत्नी हरीराम निवासी रोहना खुर्द
57 वर्षीय शीशपाल पुत्र जबेर सिंह निवासी अवध विहार
49 वर्षीय राजकुमार पत्नी जयवीर निवासी अलमासपुर
45 वर्षीय इस्लाम पुत्र शारिफ निवासी नरा
46 वर्षीय राजवती पत्नी मामचंद निवासी खतौली
52 वर्षीय रेखा गर्ग पत्नी राजेंद्र प्रसाद गर्ग निवासी सुरेंद्र नगर
59 वर्षीय शालिक पुक्ष रामानंद निवासी मुजफ्फरनगर
80 वर्षीय चंद्रकला पत्नी एमपी सिंह निवासी रामपुरम

दिल्ली में बारिश और जिले में तूफान


 मुजफ्फरनगर । गुरुवार की सायं दिल्ली में बारिश और जिले में आए आंधी तूफान ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। धूल भरी आंधी से ज्यादातर बाइक सवार परेशान दिखे। इस दौरान विद्युत विभाग द्वारा किसी अनहोनी के चलते विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी। मौसम में काफी तब्दीली दिखाई दी। आम के बाग के ठेकेदारों के चेहरों पर परेशानी साफ दिखाई दी। खेतों में पड़ा भूसा उड़ता दिखाई दिया। मौसम में काफी तब्दीली देखने को मिली।

T. R.NEWS tribute कुछ भूली, कुछ बिसरी यादें - चौधरी अजीत सिंह

 









नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का आज सुबह निधन हो गया। मुुुजफ्फरनगर से उनका खास रिशता रहा। भाकियू के साथ तमाम मौकों पर वेे संघर्ष में उतरे। 

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह बागपत से 7 बार सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं। 86 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है। उनके निधन के बाद बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है। चौधरी अजित सिंह की गिनती बड़े जाट नेताओं में होती थी। 

आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद से ही उनके फेफड़े में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा था। मंगलवार रात अजित सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया। 

चौधरी अजित सिंह ने अपनी सियासी सफर की शुरुआत 1986 से की थी। उस समय उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह बीमार पड़ गए थे। अजित सिंह 1986 में राज्यसभा भेजे गए थे। इसके बाद 1987 से 1988 तक वह लोकदल (ए) और जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रहे। 1989 में अपनी पार्टी का विलय जनता दल में करने के बाद वह उसके महासचिव बन गए। 1989 में अजित सिंह पहली बार बागपत से लोकसभा पहुंचे। वीपी सिंह सरकार में उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया. इसके बाद वह 1991 में फिर बागपत से ही लोकसभा पहुंचे। इस बार नरसिम्हाराव की सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया। 1996 में वह तीसरी बार कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा पहुंचे, लेकिन फिर उन्होंने कांग्रेस और सीट से इस्तीफा दे दिया।

1997 में उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल की स्थापना की और 1997 के उपचुनाव में बागपत से जीतकर लोकसभा पहुंचे। 1998 में चुनाव में वह हार गए, लेकिन 1999 के चुनाव में फिर जीतकर लोकसभा पहुंचे। 2001 से 2003 तक अटल बिहारी सरकार में चौधरी अजित सिंह मंत्री रहे। 2011 में वह यूपीए का हिस्सा बन गए।

2011 से 2014 तक वह मनमोहन सरकार में मंत्री रहे। 2014 में वह मुजफ्फरनगर सीट से लड़े, लेकिन हार गए। 2019 का चुनाव भी चौधरी अजित सिंह मुजफ्फरनगर से लड़े, लेकिन इस बार भी बीजेपी प्रत्याशी संजीव बलियान ने उन्हें हरा दिया। हालांकि, किसान आंदोलन को उन्हें फायदा हुआ है और जिला पंचायत चुनाव में आरएलडी ने शानदार प्रदर्शन किया है। 

एक तस्वीर ऐसी भी, कोई कुछ भी कहे या करे हमे नहीं कोरोना का डर

 एक तरफ एसएसपी अभिषेक यादव और एसडीएम सदर दीपक कुमार कोरोना नियमों का पालन कराने सड़कों पर उतरे 











मुजफ्फरनगर । टी.आर. न्यूज द्वारा कल प्रकाशित न्यूज के बाद आज जिले का सरकारी अमला हरकत में आया है। जिले में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए सड़को पर लोगो को समझाते नजर  आए। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा जनपद के मुख्य चौराहों व स्थानों पर भ्रमण कर लॉक़डाउन का पालन करवाने हेतु लगी पुलिस बल की ड्यूटी को चैक किया गया तथा लोगों से कोविड नियमों का लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन करने की अपील की गयी। इसका असर पुलिस की सक्रियता में दिखा। 
एसएसपी ने पुलिस बल को कोरोना संक्रमण से स्वंय को सुरक्षित रखते हुए ड्यूटी करने तथा अनावश्यक कार्य के घूम रहे/ कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों तथा मास्क न लगाने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि वह लगातार भ्रमणशील रहकर लोगों को घरों में रहने, मास्क लगाने तथा हाथों को नियमित अंतराल पर धोते रहने के लिए जागरुक करते रहे।
उपजिलाधिकारी सदर दीपक कुमार, चरथावल थाना क्षेत्र के दधेडू चैक पोस्ट पर चरथावल थाना प्रभारी के साथ सड़को पर घूम रहे लोगो को कोरोना के प्रकोप को समझाते हुए घर मे रहने की अपील की। साथ ही शहर में सड़कों किनारे खड़ी फल सब्जियों के ठेलों को भी पुलिस ने हटवाने की कोशिश की परंतु पुलिस के जाने के बाद भी लगातार अपनी मनमानी में जुटे रहे हैं। फिर से ठेलों को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया। ना ही मास्क लगाना और ना ही ही नियमो का पालन करना। बाबूराम गेट के सामने एक फर्निचर के शोरूम के मालिक ने भी लॉक डाउन को ना मानते हूए जमकर दुकानदारी की जा रही है। 

वही दूसरी ओर इनको नहीं किसी का भी डर खुलकर करते नियमों का उल्लंघन 







पश्चिम बंगाल हिंसा के विरोध में दिया धरना


मुज़फ्फरनगर। बंगाल में हो रही हिंसा के खिलाफ आज जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ओर अचिंत मित्तल ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए धरना दिया। आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता एकजुट होकर हिंसा के विरोध में जिले के सभी 29 मंडलों में आज धरना चल रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के चुनाव के बाद जो घटनाएं देखने व सुनने को मिली है, वह हैरान और चिंतित करने वाली हैं। जिस तरह की घटनाएं पश्चिम बंगाल में हो रही हैं ऐसी घटनाएं देश के विभाजन के समय देखी और सुनी गई थी। राजनैतिक लड़ाई विचारधाराओं पर आधारित होती है। ममता बनर्जी और उनकी पार्टी की राजनीति हिंसा और उत्पीड़न की राजनीति है। ममता बनर्जी की सोच इतनी हिंसक है तो उनके कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा व अराजकता किया जाना स्वाभाविक है। कार्यकर्ताओं-समर्थकों और गुंडों द्वारा लगातार हिंसा, मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में भाजपा के तमाम नेताओं ने अपने आवास पर धरना दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि अंग्रेजी हुकूमत से आजाद होने के बाद भारत में चुनाव नतीजों के बाद इतनी असहिष्पुता कभी नहीं देखी गई। राजनैतिक लड़ाई विचारधाराओं पर आधारित होती है न कि बम, बंदूक और तलवार पर। 

सिखेडा नहर में कूद गई महिला और फिर...


मुजफ्फरनगर । आत्महत्या करने नहर में कूदी महिला को पुलिस बल ने बचाया। सुबह 07.30 बजे उक्त महिला ने सिखेडा गंगनहर में छलांग लगाई थी। 

पीआरवी 2209 पर तैनात हैड कांस्टेबल राकेश कुमार व चालक होमगार्ड शिव कुमार सिखेडा जानसठ गंग नहर के पास गश्त कर रही थे। तभी एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को बताया गया कि अज्ञात महिला आत्महत्या करने के लिए नहर के पास बैठी है, यह बात पूरी हो पाती इससे पहले ही महिला नहर में कूद गयी। पीआरवी 2209 पर तैनात हैड कांस्टेबल राकेश कुमार द्वारा बिना वक्त गवांए रस्सी लेकर नहल में छलांग लगा दी गयी तथा तेज बहाव होने के पश्चात भी महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया गया तथा तत्काल सरकारी गाडी में बैठाकर प्राथमिक उपचार हेतु CHC जानसठ में भर्ती कराया गया। महिला ने अपना नाम रेखा पत्नी विजेंदर निवासी रामपुरी थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर बताया।

महिला को उपचार के उपरान्त थाना सिखेडा ले जाया गया जहां उससे आत्महत्या करने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि उसका बेटा उसके साथ मार-पिटाई करता है जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या करने की ठान ली थी। महिला के बेटे व अन्य परिवारजन को थाने पर बुलाकर सख्त हिदायत देते हुए महिला को उनके सुपुर्द किया गया।

चौ अजित सिंह के निधन से किसान राजनीति पर वज्रपात


नई दिल्ली. राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का आज सुबह निधन हो गया है. वह कोरोना संक्रमित थे. 86 वर्षीय अजित सिंह की मंगलवार रात को तबीयत बेहद बिगड़ गई थी. उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा था कि फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत नाजुक हो गई थी.

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे चौधरी अजित सिंह बागपत से 7 बार सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं. 86 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है. उनके निधन के बाद बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है. चौधरी अजित सिंह की गिनती बड़े जाट नेताओं में होती थी.

आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे. इसके बाद से ही उनके फेफड़े में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा था. मंगलवार रात अजित सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी. इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह उनका निधन हो गया.

चौधरी अजित सिंह ने अपनी सियासी सफर की शुरुआत 1986 से की थी. उस समय उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह बीमार पड़ गए थे. अजित सिंह 1986 में राज्यसभा भेजे गए थे. इसके बाद 1987 से 1988 तक वह लोकदल (ए) और जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रहे. 1989 में अपनी पार्टी का विलय जनता दल में करने के बाद वह उसके महासचिव बन गए. 1989 में अजित सिंह पहली बार बागपत से लोकसभा पहुंचे. वीपी सिंह सरकार में उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया. इसके बाद वह 1991 में फिर बागपत से ही लोकसभा पहुंचे. इस बार नरसिम्हाराव की सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया. 1996 में वह तीसरी बार कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा पहुंचे, लेकिन फिर उन्होंने कांग्रेस और सीट से इस्तीफा दे दिया. 

1997 में उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल की स्थापना की और 1997 के उपचुनाव में बागपत से जीतकर लोकसभा पहुंचे. 1998 में चुनाव में वह हार गए, लेकिन 1999 के चुनाव में फिर जीतकर लोकसभा पहुंचे. 2001 से 2003 तक अटल बिहारी सरकार में चौधरी अजित सिंह मंत्री रहे. 2011 में वह यूपीए का हिस्सा बन गए. 

2011 से 2014 तक वह मनमोहन सरकार में मंत्री रहे. 2014 में वह मुजफ्फरनगर सीट से लड़े, लेकिन हार गए. 2019 का चुनाव भी चौधरी अजित सिंह मुजफ्फरनगर से लड़े, लेकिन इस बार भी बीजेपी प्रत्याशी संजीव बलियान ने उन्हें हरा दिया. हालांकि, किसान आंदोलन को उन्हें फायदा हुआ है और जिला पंचायत चुनाव में आरएलडी ने शानदार प्रदर्शन किया है.

बदलेगा मौसम, बादल और बारिश के आसार


नई दिल्ली। देशभर में मौसम का उतार-चढ़ाव के आसार हैं। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तराखंड में भी बादल और बारिश के आसार हैं। 

भारतीय मौसम विभाग ने अपने अपडेट में कहा है कि देश में एक बार पुनः पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके कारण देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका बनी हुई है। उसने कहा है कि आगामी 24 घंटों के दौरान यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड समेत कुछ राज्यों में भारी बारिश की आशंका है, वही मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर रखा है। विभाग ने आगे कहा है कि दिल्ली-एनसीआर का मौसम भी बदलने वाला है, विभाग ने कहा है कि आगामी दो दिनों तक दिल्ली में भी बादल छाए रहेंगे।

आज का पंचांग और राशिफल 6 मई 2021


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 06 मई  2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - दशमी दोपहर 02:10 तक तत्पश्चात एकादशी*

⛅ *नक्षत्र - शतभिषा सुबह 10:32 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद*

⛅ *योग - इन्द्र शाम 07:22 तक तत्पश्चात वैधृति*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:13 से शाम 03:51 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:06* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:04* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - 

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार से गुरुवार के व्रत की शुरुआत कर सकते हैं. इसे 16 गुरुवार तक रखना होता है.

गुरु  दोष को दूर करने के लिए आप गुरुवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर स्नान करें। इसके साथ ही साथ नहाते वक्त "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप " अवश्य करें।

🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷

➡ *06 मई 2021 गुरुवार को दोपहर 02:11 से 07 मई, शुक्रवार को शाम 03:32 तक एकादशी है ।*

💥 *विशेष - 07 मई, शुक्रवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखें ।*

🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*

🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*

🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*

🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷

🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें  ...विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*

🙏🏻

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷

🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए

 

           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏पंचक


: 4 मई रात्रि 8.41 बजे से 9 मई सायं 5.30 बजे तक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी


07 मई, शुक्रवार वरुथिनी एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


08 मई: शनि प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

आज का दिन आपको सफलता को दिलवाने वाला होगा, लेकिन कोई आपके लिए परेशानी भी खड़ी कर सकता है, इसलिए यदि कोई कार्य करें, तो आज सोच समझ करें। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर आज आपको थोड़ी बहुत भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। कार्क्षेयत्र में आज आपको अपने साथियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। रात्रि का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने व्यवसाय के लिए परिवार के सदस्यों से सलाह ले सकते हैं।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको व्यवसाय के लिए कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आज आप कोई जमीन खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए जरूरी दस्तावेज अवश्य चेक करें, नहीं तो आगे चलकर आपको पछताना पड़ सकता है। आज प्रचुर मात्रा में धन हाथ लगने में कुछ विलंब हो सकता है, जिससे आप निराश हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यालय में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से समाप्त करने में कामयाब रहेंगे जिसमें शत्रु परास्त होंगे।

मिथुन 

आज का दिन आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, इस वजह से दिन भी अस्त-व्यस्त रहेगा। विद्यार्थी यदि नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अति उत्तम रहेगा। आज आप अपने कार्य व्यवसाय को लेकर गंभीर होंगे, लेकिन कुछ कमी के चलते मन थोड़ा परेशान रहेगा। यदि आपकी कोई वस्तु खोई हुई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है एवं यदि रिश्तों में कुछ खट्टास चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए रंग बिरंगा रहेगा। आज आपको अपने मित्र की मदद के लिए आगे आना पड़ेगा, जिसकी वजह से आपको अपने दिन के रूटीन में कुछ बदलाव करने पड़ेंगे। यदि आप कोई नया कार्य करेंगे, तो आज उसमें कुछ समय के लिए रुकावट आ सकती है, लेकिन कुछ समय बाद आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े जातकों के कार्यक्रमों में आज कुछ अड़चनें आ सकती हैं, जिससे आप परेशान रहेंगे। संतान को कार्यक्षेत्र में उन्नति करते देख मन मे प्रसन्नता होगी और आपको उसके भविष्य की चिंता भी कम होगी।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए कुछ मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज किसी भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें भ्रम की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन यदि आप किसी कार्य को पूरा कर पाएंगे, तो उसमें आज आपको विजय अवश्य प्राप्त होगी। दैनिक व्यापारियों की कमाई में बढ़ोतरी होने के साथ ही खर्च के बहाने मिल जाएंगे। आपके घर का सकारात्मक माहौल आज आपके खराब मोड़ को अच्छा बनाने में कामयाब रहेगा। यदि संपत्ति से संबंधित मामला चल रहा है, तो आज किसी अधिकारी की मदद से हल होगा, जिसमें आपको सफलता प्राप्त होगी।

कन्या 

आज आप मस्ती में कार्य करने के मूड में रहेंगे। रचनात्मक कार्य करने का आज आपको मौका मिलेगा और आपके अंदर छिपी प्रतिभा भी बाहर निकलेगी, जिसमें आप कामयाब भी होंगे। आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना पाएंगे। यदि आज आपको अपने व्यवसाय के लिए कोई निर्णय लेना पड़ेगा, तो सोच समझ कर लें नहीं, तो वह भविष्य में आपको परेशानी में डाल देगा। नौकरी में आज आपके सहयोगी आपकी मदद करते नजर आएंगे, जिससे आपके शत्रु भी परास्त होंगे। परिवार में आज आपके कुछ शत्रु भी बन सकते हैं, जिसके कारण आपका अपनी माताजी से वाद-विवाद हो सकता है।

तुला 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजना पर विचार विमर्श करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा। पूर्व में किए गए  कार्य के लिए आज आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ होता दिख रहा है। प्रेम जीवन में आज किसी बात पर आपको समझौता करना पड़ सकता है। नौकरी से जुड़े जातक आज अपना काम समय से पहले करके शत्रुओं की नाक में दम करेंगे। अधिकारी भी आप की प्रशंसा करते नजर आएंगे।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपका सामाजिक क्षेत्र भी बढ़ा हुआ रहेगा। समाज की भलाई के लिए आज आप कुछ कार्य करेंगे, जिससे आप लोगों की मदद करने पर मानसिक शांति महसूस करेंगे और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आज आपको अपने माता-पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा और उनके सहयोग से पारिवारिक बिजनेस में भी सफलता मिलेगी। आज आपके ऑफिस में काम के लिए माहौल बिल्कुल ठीक नहीं लगेगा, लेकिन यूजर्स की किसी बात पर कहासुनी हो सकती है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।

धनु 

आज का दिन आपके माहौल को थोड़ा गंभीर रखेगा, जिससे आप का मन मुश्किल से लगेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थियों को आज अपनी योग्यता परखने का मौका मिलेगा। आज आपकी अपने पिताजी से बहस बाजी हो सकती है, जिससे घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। व्यापार में आज काम कम, लेकिन धन लाभ अधिक हो सकता है, जिससे धन की आवक होगी और आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल का समय आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

मकर 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फल दायक रहेगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतना फल नहीं मिलेगा, लेकिन आप मेहनत करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। आज आपको व्यापार के लिए कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। आज विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती हैं। संतान के विवाह में यदि कोई बांधा आ रही थी, तो आज आप उसमें पिताजी की सलाह लेंगे। सायंकाल का समय आप आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ देवदर्शन आदि के लिए जा सकते हैं

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से निराश करने वाला रहेगा। आज आप धैर्य और संयम के साथ अपने ऑफिस की सभी समस्याओं का सफलतापूर्वक सामना करेंगे, जिनमें आप कामयाबी रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने विवेक बुद्धि से अपने व्यापार में नवीनता लाने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने अधूरे लक्ष्यों को पूरा करने में गुरुजी के साथ की आवश्यकता होगी। यदि कुछ कार्य आपके लंबे समय से अधूरे पड़े हैं, तो आज आप उनको पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। व्यापार में यदि आज किसी डील को फाइनल करना हो, तो करते समय कोई टेंशन ना लें। आज आप अपने खर्चे को काबू कर पाने में कठिनाई महसूस करेंगे, लेकिन यदि थोड़ी सी सख्ती दिखाएंगे, तो संभव हो जाएगा। सायंकाल के समय घर के सदस्यों को छोड़कर अन्य सभी लोग अपनी समस्याओं  को लेकर आपके सामने आएंगे। लोग आज आपके द्वारा किए गए मार्गदर्शन से लाभान्वित होंगे, इससे आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। रात्रि का समय आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  


 

शुभ दिनांक : 6, 15, 24 

 

शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


  

शुभ वर्ष :  2022, 2026   

 

ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।

बुधवार, 5 मई 2021

जिले में कोरोना कर्फ्यू को लेकर डीएम ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश


मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जनपद में लागू आंशिक कर्फ्यू को 10 मई की प्रातः 07 .00 बजे तक लागू रखें जाने के विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक 06 मई, 2021 की प्रातः 07.00 बजे तक लागू आंशिक कफ्र्यू को दिनांक 10.05.2021 की प्रातः 07.00 बजे तक कोरोना कफ्र्यू लागू किया जाता है। साथ ही निम्न प्रतिबन्ध भी लागू किए जाते हैः-

1- दूध एवं डेयरी की दुकानें प्रातः 05.00 बजे से प्रातः 07.00 बजे तक तथा शाम को 05.00 बजे से शाम     07.00 बजे तक भी खुलेगी।

2- किरयाना के थोक व्यापारियों के लिए दुकाने खुलने का समय प्रातः 07.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक रहेगा।

3- किरयाना रिटेल की दुकाने प्रातः 07.00 बजे से प्रातः 09.00 बजे तक ही खुलेगी।

4- फल-सब्जी, अन्य ठेले वाले प्रातः 7.00 बजे से प्रातः 09.00 बजे तक तथा शाम को 05.00 बजे से शाम 07.00 बजे तक ही ठेले लगायेेंगे।

उक्त संदर्भित पूर्व आदेश संख्या 1646/जे0ए0-2021 में उल्लिखित शेष शर्ते यथावत रहेगी। किसी व्यक्ति द्वारा उपर्युक्त निर्देशों का उल्लंघन किए जाने पर उसके विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 एवं आपदा प्रबन्ध अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

उपर्युक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...