मंगलवार, 23 मार्च 2021

होली मिलन में पत्रकार हंसी ठहाकों में शामिल हुए

 मुजफ्फरनगर। गणपति धाम में उद्योगपति भीम कंसल ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें तमाम पत्रकारों से हंसी ठहाकों के साथ एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज, रविन्द्र चैधरी, ऋषि राज राही, लोकेश भारद्वाज, वशिष्ठ भारद्वाज, दिलशाद मलिक, संजय अग्रवाल, कुलदीप त्यागी, सलेकपाल, श्याम चरण पंवार, संदीप वत्स, कुलदीप त्यागी, सत्यपाल सिंह , अभिषेेक वालिया, भूषण, मनीष चैहान,तरुण, तंजीम, राशिद सहित कई पत्रकार, कई उद्यमी और बीजेपी नेता राजीव गर्ग मौजूद रहे।




शहर कोतवाली क्षेत्र के पंचमुखी में हुई युवक की हत्या के मामले में पिता भाई गिरफ्तार

 


मुजफ्फरनगर l शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई 24 वर्षीय युवक दीपक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है जिसमें मृतक के पिता व भाई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है l आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खून से सना थोड़ा कपड़े भी बरामद किए हैं l बताया जा रहा है कि मां बहन हत्या के समय मंदिर गई हुई थी l इसी दौरान मृतक के पिता व भाई ने घटना को अंजाम दिया l



मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के पंचमुखी में युवक की मौत, माँ ने लगाया बेटे व पिता पर हत्या कराने का आरोप मचा हड़कंप

 मुजफ्फरनगर l संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत से क्षेत्र में कोहराम मच गया l माँ ने बाप व भाई पर हत्या के बाद जलाने का आरोप लगाया। 

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचमुखी मोहल्ले में एक महिला द्वारा अपने एक पुत्र को दूसरे बेटे व पिता द्वारा मारकर जलाए जाने का आरोप लगाया गया है l वहीं जब आरोपी पिता-पुत्र भागने की कोशिश करने लगे तो क्षेत्र वासियों ने उन्हें मौके पर दबोच लिया l इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है l



परिषदीय स्कूलों में परीक्षा मूल्यांकन अब अप्रैल में


लखनऊ । बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ सतीश चन्द्र द्विवेदी के हस्तक्षेप के बाद सरकारी प्राइमरी स्कूलों में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं का मूल्यांकन अप्रैल के पहले हफ्ते में होगा।

अभी तक 27 से 30 मार्च के बीच मूल्यांकन किया जाना था। शिक्षकों ने इस पर आपत्ति दर्ज करते हुए होली की छुट्टियों में ड्यूटी करने पर ऐतराज जताया था। डॉ द्विवेदी ने विभागीय अपर मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि होली के दौरान किसी शिक्षक की ड्यूटी न लगाई जाए और मूल्यांकन के काम को आगे बढ़ा दिया जाए। परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठ के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 25 व 26 मार्च होनी हैं।

ऑटो रिक्शा और बस की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत


ग्वालियर । मंगलवार सुबह ऑटो रिक्शा और बस की भिड़ंत में 10 लोगों की जान चली गई। इस भीषण सड़क हादसे में 3 लोग गंभीर रुप से घायल भी हो गए हैं। 

पुलिस के अनुसार ऑटो रिक्शा में क्षमता से ज्यादा लोग भरे हुए थे। ऑटो रिक्शा में कुल 13 लोग सवार थे, जिनमें से अधिकांश महिलाएं थीं। ये सब एक समारोह में खाना बनाने के लिए जा रहे थे तभी मुरैना से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार 9 महिलाओं और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को पास के अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इन घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है।


प्रदेश में 125 सीओ के तबादले, नई मंडी सीओ धनंजय कुशवाहा को को बस्ती और शरद चंद्र शर्मा को मुजफ्फरनगर के लिए मिलीं तैनाती



 लखनऊ l उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दूसरे दिन भारी संख्या में तबादले किए गए पुलिस विभाग में 125 सीओ के तबादले किए गए l जिनमें नई मंडी सीओ धनंजय कुशवाहा को बस्ती l शरद चंद्र शर्मा को गौतम बुध नगर से मुजफ्फरनगर के लिए स्थानांतरित किया गया l








गरजती रही गोलियां, गिरती रही लाशें : 137 लोगों को मार डाला


 नियामी। एक बड़ी हिंसक घटना में पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में मोटरबाइक सवार अज्ञात बंदूकधारियों ने 3 घंटे तक अंधाधुंध गोलीबारी कर 137 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और दर्जनों घरों को आग लगा दी । 

पुलिस ने बताया कि हमलावर बड़ी संख्या में थे और बाइकों पर सवार थे। हमलावरों ने वहां कई घरों को आग के हवाले कर दिया और भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। नाइजर के पश्चिमी क्षेत्र टाहौआ के इंटाजेने, बैकोरेट और अन्‍य स्‍थानों के गांवों में हमलावरों ने जमकर हिंसा की । यह इलाका माली सीमा के पास पड़ता है। हालांकि अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। स्थानीय अधिकारियों ने पहले करीब 60 लोगों की मौत की पुष्टि की थी, लेकिन अब वहां की सरकार ने बताया कि इस हमले में 137 लोग मारे गए हैं। हमलावरों की पहचान की जा रही है। गांवों में दहशत है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 23 मार्च 2021




🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 23 मार्च 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - फाल्गुन*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - नवमी सुबह 10:07 तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *नक्षत्र - पुनर्वसु रात्रि 10:46 तक तत्पश्चात पुष्य*

⛅ *योग - शोभन दोपहर 12:39 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:48 से शाम 05:19 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:41* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:49* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *ज्योतिष शास्त्र* 🌷

🙏🏻 *फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। इस बार ये पर्व 28 मार्च,रविवार को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,इस दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। आज हम आपको होली पर किए जाने वाले ऐसे ही अचूक उपायों के बारे में बता रहे हैं,जो इस प्रकार हैं-*

 🙏🏻 *1.होली की रात सरसों के तेल का चौमुखी दीपक घर के मुख्य द्वार पर लगाएं व उसकी पूजा करें। इसके बाद भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। इस प्रयोग से हर प्रकार की बाधा का निवारण होता है।*

 🙏🏻 *2.यदि व्यापार या नौकरी में उन्नति न हो रही हो,तो 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात में शिवलिंग पर चढ़ा दें। इससे बिजनेस में फायदा होने लगेगा।*

🙏🏻 *3.होली पर किसी गरीब को भोजन अवश्य कराएं। इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी।*

🙏🏻 *4. यदि राहु के कारण परेशानी है तो एक नारियल का गोला लेकर उसमें अलसी का तेल भरें। उसी में थोड़ा सा गुड़ डालें और इस गोले को जलती हुई होलिका में डाल दें। इससे राहु का बुरा प्रभाव समाप्त हो जाएगा।*

🙏🏻 *5. धन हानि से बचने के लिए होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और उस पर दोमुखी दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय धन हानि से बचाव की कामना करें। जब दीपक बुझ जाए तो उसे होली की अग्नि में डाल दें। यह क्रिया श्रद्धापूर्वक करें, धन हानि नहीं होगी।*

🙏🏻 *6. घर की सुख-समृद्धि के लिए परिवार के प्रत्येक सदस्य को होलिका दहन में घी में भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता अवश्य चढ़ाना चाहिए। साथ ही होली की 11 परिक्रमा करते हुए होली में सूखे नारियल की आहुति देनी चाहिए।*

🙏🏻 *7. अगर किसी ने आप पर कोई टोटका किया है तो होली की रात जहां होलिका दहन हो, उस जगह एक गड्ढा खोदकर उसमें 11 अभिमंत्रित कौड़ियां दबा दें। अगले दिन कौड़ियों को निकालकर अपने घर की मिट्टी के साथ नीले कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। जो भी तंत्र क्रिया आप पर किसी ने की होगी वह नष्ट हो जाएगी।*

🙏🏻 *8. यदि आपके घर में किसी भूत-प्रेत का साया है तो जब होली जल जाए, तब आप होलिका की थोड़ी-सी अग्नि अपने घर ले आएं और अपने घर के आग्नेय कोण में उस अग्नि को तांबे या मिट्टी के पात्र में रखें। सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।*

🙏🏻 *9. बेरोजगार हैं तो होली की रात 12 बजे से पहले एक नींबू लेकर चौराहे पर जाएं और उसके चार टुकड़े कर चारों दिशाओं में फेंक दें। वापिस घर आ जाएं किन्तु ध्यान रहे, वापिस आते समय पीछे मुड़कर न देखें।*

🙏🏻 *10. यदि आपका पैसा कहीं फंसा है तो होली के दिन 11 गोमती चक्र हाथ में लेकर जलती हुई होलिका की 11 बार परिक्रमा करते हुए धन प्राप्ति की प्रार्थना करें..फिर एक सफेद कागज पर उस व्यक्ति का नाम लाल चन्दन से लिखें जिससे पैसा लेना है फिर उस सफेद कागज को 11 गोमती चक्र के साथ में कहीं गड्ढा खोदकर दबा दें। इस प्रयोग से धन प्राप्ति की संभावना बढ़ जाएगी।*

🙏🏻 *11. यदि आपको कोई अज्ञात भय रहता है तो होली पर एख सूखा जटा वाला नारियल, काले तिल व पीली सरसों एक साथ लेकर उसे सात बार अपने सिर के ऊपर उतार कर जलती होलिका में डाल देने से अज्ञात भय समाप्त हो जाएगा।*

🙏🏻 *12. होलिका दहन के दूसरे दिन होलिका की राख को घर लाकर उसमें थोड़ी सी राई व नमक मिलाकर रख लें। इस प्रयोग से भूत-प्रेत या नजर दोष से मुक्ति मिलती है।*

🙏🏻 *13. शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन के समय 7 गोमती चक्र लेकर भगवान से प्रार्थना करें कि आपके जीवन में कोई शत्रु बाधा न डालें। प्रार्थना के पश्चात पूर्ण श्रद्धा व विश्वास के साथ गोमती चक्र जलती हुई होलिका में डाल दें।*

🙏🏻 *14. शीघ्र विवाह के लिए होली के दिन किसी शिव मंदिर जाएं और अपने साथ 1 साबुत पान, 1 साबुत सुपारी एवं हल्दी की गांठ रख लें। पान के पत्ते पर सुपारी और हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। इसके बाद पीछे देखे बिना अपने घर लौट आएं। यही प्रयोग अगले दिन भी करें। इसके साथ ही समय-समय पर शुभ मुहूर्त में यह उपाय करते रहें । जल्दी ही विवाह के योग बन जाएंगे।*

🙏🏻 *15. होली से शुरू करके बजरंग बाण का 40 दिन तक नियमित पाठ करने से हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है।*


11 मार्च प्रात: 9.19 बजे से 16 मार्च प्रात: 4.45 बजे तक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक


जया एकादशी मंगलवार, 23 फरवरी 2021


आमलकी एकादशी गुरुवार, 25 मार्च2021


26 मार्च: प्रदोष व्रत


फाल्गुन पूर्णिमा 28 मार्च, रविवार


मेष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरी में किसी बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक रह सकती है, इसलिए अपने क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। सामाजिक सम्मान भी आज आपको मिलता दिख रहा है। मित्रों के साथ आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सायंकाल का समय आप संतान की समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत करेंगे।

वृष

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आप एक व्यापारी है, तो आज अनावश्यक या अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है, तभी सफलता मिलती दिख रही है। नौकरी में आज आपको किसी अधिकारी के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेंगे। यदि आप अपने व्यापार के लिए कुछ नई योजनाएं तैयार कर रहे हैं, तो भविष्य में वह आपको उत्तम लाभ देंगी।

मिथुन 

नौकरी व व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे अगर चल रहे हैं, तो वह आज हल होते दिख रहे हैं। आज आपको अपने व्यवसाय में तरक्की के लिए किसी बुजुर्ग के अनुभव की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ किसी पार्टी में भी जा सकते हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों के लिए नए-नए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। माताजी से विशेष स्नेह रहेगा।

कर्क 

आज आप अपने सामाजिक क्षेत्र को चारों ओर फैलाने मे कामयाब रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात भी आपके तनाव को कम करेगी। आज आप खुद ही अपने में मस्त रहेंगे। आप अपने विरोधियों की कोई आलोचना पर ध्यान नहीं देंगे, जिससे आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। धन वृद्धि के लिए जीवनसाथी की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। संतान को आज कोई कष्ट हो सकता है, इसलिए ध्यान रखें।

सिंह 

आज किसी अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो कतई ना करें क्योंकि इसमें आपको नुकसान हो सकता है। व्यापार के लिए की गई यात्रा उत्तम लाभदायक रहेगी। आज शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। बिजनेस में नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होंगी, इसलिए अपनी मेहनत में कोई कमी नहीं रखें। संतान की सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ती नजर आएगी।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती हैं, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आज आप संतान के भविष्य के लिए योजना बनाते नजर आएंगे। आस पड़ोस में आज कोई वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी पद, प्रतिष्ठा व सम्मान में वृद्धि होगी। दूर व पास की यात्रा स्थगित हो सकती है। आज शाम का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिताएंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी। समस्याओं का समायोजन समाधान ना मिलने से मन में अशांति का भाव रहेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आप कठिन परिश्रम करेंगे।

वृश्चिक 

आज के दिन विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में जुटे नजर आएंगे। धन की कमी होने के कारण आज आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ हो सकता है। रोजगार से जुड़े जातकों के लिए आज कोई शुभ अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपको सामाजिक सम्मान मिलता दिख रहा है। आप अपने परिवार के सदस्यों को कहीं छोटी दूरी की यात्रा पर ले जा सकते हैं।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी है, किसी अज्ञात वाहन के खराब होने से आपका कुछ धन व्यय हो सकता है। आज आप अपनी संतान के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। यदि आज आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। शाम का समय आज आप अपने मित्रों के साथ पार्टी में व्यतीत करेंगे।

मकर 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपका जो रुका हुआ धन है वह अचानक से आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में सौम्यता बनी रहेगी। जीवनसथी भी आप का भरपूर साथ देंगे। नौकरी में व्यवसाय में आज आपको वरिष्ठ अधिकारियों से लाभ होगा। विद्यार्थियों को अपने सीनियर से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज आप अपने रूठे जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं। माता पिता का विशेष स्नेह मिलेगा। आज आपके भाई और बहन के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधान रहें। सायं काल के समय किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा।

मीन 

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आज उत्तम सफलता प्राप्त होगी। किसी खास उपलब्धि से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो वह आज फिर से सर उठा सकता है जो आपकी समस्या बन सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिन मेहनत से आप सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

सोमवार, 22 मार्च 2021

पहली से आठवीं तक के स्कूल 24 से 31 मार्च तक बंद


लखनऊ। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार 24 से 31 मार्च तक यूपी में क्लास 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच प्रदेश में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को 24 से 31 मार्च और कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों को 25 से 31 मार्च तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया। यह निर्णय सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों पर लागू होंगे। 

मुख्यमंत्री ने इस अवधि में स्कूलों में चल रही कक्षा 9 व 11 की परीक्षाओं का आयोजन कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिषदीय स्कूलों में 25 मार्च से छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिए प्रस्तावित मूल्यांकन (असेसमेंट) को स्थगित करने के निर्देश दिए है। बैठक में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा हुई। 

मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि होली के बाद समीक्षा की जाएगी। यदि संक्रमण की रफ्तार बढ़ी तो छुट्टियां आगे बढ़ाई जा सकती हैं।

प्रदेश में अब सार्वजनिक कार्यक्रम व जुलूस बिना पूर्व अनुमति के नहीं होंगे। वहीं, सरकार ने स्पष्ट किया है कि पर्व व त्योहारों पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। लेकिन बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बिना स्थानीय प्रशासन की पूर्वानुमति के कोई जुलूस तथा कार्यक्रम या सार्वजनिक समारोह आयोजित न किए जाएं। इन आयोजनों में हाई रिस्क कैटेगरी जैसे 10 वर्ष की उम्र से कम के बच्चों, 60 से अधिक के वृद्ध और एक से अधिक गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को इनमें शामिल होने से बचाया जाए। अनुमति के पूर्व यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसे आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन हो।

मुजफ्फरनगर के धर्म स्थल में जबरन निकाह , युवती की अश्लील वीडियो बना इंटर्नेट पर वायरल


सहारनपुर । एक लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने के बाद मुजफ्फरनगर के एक धर्म स्थल में उसका जबरन निकाह करा दिया गया।  लड़की का वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि पैन कार्ड बनवाने के लिए वह गांव के ही जनसेवा केंद्र पर गई थी। जहां उसकी मुलाकात अहमद से हुई। अहमद ने कई दिन तक पैन कार्ड नहीं बनवाया और सहारनपुर चलने की बात कही। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अहमद उसे सहारनपुर में एक होटल में ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। अहमद ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। अहमद उसे लगातार ब्लैकमेल कर संबंध बनाता रहा। फरवरी में उसकी शादी हो गई। इसके बाद भी अहमद नहीं माना और 50 हजार की डिमांड करने लगा। लड़की ने बताया कि वो ससुराल से 50 हजार रुपये चोरी करके अहमद के पास ले गई। जहां रिश्तेदार शबाना, रफीक, असरफ, युनुस, युसुफ, सहवान, मोतीलाल और उसके अन्य दोस्त मिले। सभी ने उसे बंधक बना लिया और मुजफ्फरनगर के एक धार्मिक स्थल पर ले गए तथा कागजों पर धर्म परिवर्तन कराने के लिए हस्ताक्षर कराए। इसके बाद उसे गांव के बाग में ही बंधक बनाकर रखा गया।

युवती के लापता होने के बाद से परिजन उसकी तलाश करते रहे। सोमवार को थाने पर पहुंची लड़की ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर उमेश रोरिया ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी सिटी राजेश कुमार के अनुसार 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...