बुधवार, 27 जनवरी 2021

किसानों की अनदेखी गलत: महेश बंसल

 


मुजफ्फरनगर । पूर्व राज्यमंत्री महेश बंसल ने किसानों की मांगों की अनदेखी की आलोचना की है। नई हवा है, नई सपा है।बड़ों का हाथ, युवाओं का साथ का नारा देते हुए उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिलेश यादव जी के निर्देश पर अन्नदाता के आह्वान पर किसान ट्रैक्टर रैली निकालकर सभी किसान भाइयों का समर्थन किया।

न ई मंडी संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया गणतंत्र दिवस


मुजफ्फरनगर । नई मण्डी संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल सम्बद्धः पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा 26 जनवरी, 2021 को 72 वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर नई मंडी में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि  अमित गर्ग (प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष) व  अनिल कंसल (प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री) के द्वारा संयुक्त रूप से किया एवं सभा का आयोजन  प्रवीण जैन नई मंडी के सानिध्य में किया गया,एवं सभा का संचालन नगर महामंत्री सुमित गर्ग ने किया।ध्वजारोहण में मुख्य रूप से कमल किशोर गोयल,विपुल भटनागर (प्रदेश मंत्री एवं सभासद), हर्ष वर्धन जैन (प्रदेश संगठन मंत्री), नरेन्द्र  मित्तल (नगर अध्यक्ष), विमल प्रसाद गुप्ता (कोषाध्यक्ष), राजीव सिंघल पंसारी, सोहन लाल गर्ग (मिडिया प्रभारी), राधेश्या‍म विश्वकर्मा, शिवम सिंघल, विनोद अग्रवाल, सुमित गर्ग, मनोज सिंघल,शिव कुमार (अलमासपुर), सुनील सैनी, कुलदीप मित्तल (मोबाइल), अमित अग्रवाल (वर्धमान ट्रेडर्स)ने अपने विचार रक्खे तथा अनेकों व्यापारियों ने ध्वाजारोहण में भाग लिया एवं उपस्थित जनसमूह को प्रसाद वितरण किया गया।

राकेश टिकैत के वीडियो पर सवाल



नई दिल्ली। दिल्ली के टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के मामले में अभी तक 22 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल हैं। राकेश टिकैत के एक वायरल वीडियो पर सवाल उठाए जा रहे हैं। 

इस वीडियो में राकेश टिकैत को कहते हुए सुना जा सकता है कि अपना झंडा भी ले आना और लाठी भी साथ रखना। अब बस आ जाओ, अब जमीन नहीं बचने वाली। जमीन बचाने आ जाओ। लोगों का कहना है कि राकेश टिकैत के इस वीडियो के बाद से प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए। हालांकि, इस वीडियो पर मचे बवाल पर राकेश टिकैत ने सफाई भी दी है और कहा कि हमने उन्हें झंडा में लगाने के लिए अपना डंडा लाने को कहा था।

उपद्रव के बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राकेश टिकैत लोगों से लाठी-डंडा साथ लेकर आने की अपील करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल के बाद किसान नेता ने गलती मानते हुए अपनी सफाई दी है।

राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा कि हमने कहा था कि अपनी लाठी ले आओ। कृपया मुझे लाठी के बिना झंडा दिखाएं। किसान नेता ने कहा कि मैं अपनी गलती स्वीकार करूंगा।

किसान नेता ने कहा कि जिसने झंडा फहराया वो कौन आदमी था? एक कौम को बदनाम करने की साजिश पिछले दो महीने से चल रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग को चिंहित किया गया है उन्हें आज ही यहां से जाना होगा। जो आदमी हिंसा में पाया जाएगा उसे स्थान छोड़ना पड़ेगा और उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 

राकेश टिकैत ने कहा कि दीप सिद्धू सिख नहीं हैं, वे भाजपा के कार्यकर्ता हैं। पीएम के साथ उनकी एक तस्वीर भी है। यह किसानों का आंदोलन है और ऐसा ही रहेगा। कुछ लोगों को तुरंत इस जगह को छोड़ना होगा। जिन लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ी हैं वे कभी भी आंदोलन का हिस्सा नहीं होंगे।

वीडियो : पिस्टल से फायर कर किसानों को विदा करने वाला प्रधान हिरासत में


बिजनौर। जिले से कुछ किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर दिल्ली गए तो पूर्व प्रधान रईस अंसारी ने पिस्टल से 5 फायर करके उन्हें विदा किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रईस को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया है। उसकी पिस्टल जब्त कर ली है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।

हिंसक घटनाओं के बाद जानिए सुबह का हाल

 


नई दिल्ली। दिल्ली को सुरक्षा बलों के हवाले करने के बाद हालत को सामान्य बनाने की कोशिश की जा रही है। बार्डर पर तनाव पूर्ण शांति है। 

कल उपद्रव के चलते जो रास्ते बंद किए गए थे, वो देर रात फिर से खोल दिए गए। बुधवार सुबह भी इन रास्तों पर ट्रैफिक सामान्य है। हालांकि, पुलिस ने आईटीओ से दिन दयाल उपाध्याय मार्ग, जो कनॉट प्लेस की तरफ जाता है, उसे बंद कर दिया है। साथ ही आईटीओ चौराहे से इंडिया गेट जाने वाला रास्ता भी बंद कर दिया है। मिंटो रोड से कनॉट प्लेस जाने वाला रास्ता भी बंद है। 

वहीं, दिल्ली से गाज़ियाबाद  या फिर गाज़ियाबाद से दिल्ली जाना चाहते है तो जरा संभल कर। एनएच-9 और एनएच-24 को सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया है। यानी आज इस हाईवे का प्रयोग करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गाज़ियाबाद से दिल्ली जाने के लिए आनंद विहार का रूट ले सकते हैं। 

इसके अलावा दिल्ली मेट्रो ने लाल किला छोड़कर सभी मेट्रो स्टेशन को खोल दिया है।लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद है, वहीं जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का एंट्री गेट बंद है, लेकिन कोई बाहर निकल सकता है। इसके अलावा सभी मेट्रो स्टेशन पर हालात सामान्य है।

इस पंजाबी एक्टर ने लालकिले पर लोगों को भड़काया


नई दिल्ली। दिल्ली में बवाल के लिए सिख फॉर जस्टिस को जिम्मेदार ठहराते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने एक वीडियो जारी करके कहा कि किसानों का हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है, हमारा इरादा शांति से केवल विरोध प्रदर्शन करना था लेकिन जो कुछ भी कल हुआ है वो दीप सिद्धू ने किया है। लालकिला जाने का हमारा कोई कार्यक्रम नहीं था लेकिन वह बागी होकर वहां गया और कुछ लोग भी उसके बहकावे में आ गए, वो लोग भी समझ ही नहीं पाए कि वे क्या करना चाह रहा है।

चढ़ूनी के इस वीडियो के सामने आने के बाद भड़की कांग्रेस ने कहा कि ऐसा लगता है कि जो कुछ भी कल हुआ वो एक सोची-समझी साजिश थी। दीप सिद्धू ,भाजपा सांसद सन्नी देओल का एजेंट रह चुका है, पहले भी उसके खिलाफ कई बातें सामने आई थीं लेकिन उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं हुआ, जिससे लगता है कि उसे कोई बचा रहा है। कांग्रेस के लोकसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने भी दावा किया कि वो दीप सिद्धू ही है जिसने लाल किले पर झंडा फहराया है वो एस एफ जे का मेंबर है। हालांकि बवाल बढ़ने के बाद दीप सिद्धू ने फेसबुक लाइव करते हुए दावा किया हमने लाल किले पर सिर्फ निशान साहिब ही फहराया और विरोध करना तो हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है।

मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही सन्नी देओल ने ट्वीट करके कहा था कि 'एक्टर दीप सिद्धू,जो कि चुनाव के वक्त मेरे साथ था, वो अब मेरे साथ नहीं है, मेरा उससे कोई संपर्क नहीं है इसलिए वो जो कुछ कह रहा है या कर रहा है, वो अपने मन से कर रहा है। मेरा उसकी गतिविधि से कोई लेना देना नहीं है। मुझे पता है कि कई लोग किसानों और सरकार के बीच की बातचीत में अड़चन डाल रहे हैं। वो किसानों के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे हैं हालांकि ये सब कुछ करने के पीछे उनको कई निजी स्वार्थ जरूर हो सकता है, फिलहाल मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि जल्द ही सब ठीक होगा।'

गौरतलब है कि एक्टर दीप सिद्धू किसान आंदोलन से जुड़े हैं और प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन कर रहे हैं। हाल ही में NIA ने उनसे और सिख फॉर जस्टिस नाम के अलगाववादी संगठन के खिलाफ दायर एक केस के बारे में पूछताछ की थी। दीप सिद्धू इससे पहले भी अपने विवादित बयानों के लेकर चर्चा में भी रहे है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 27 जनवरी 2021

 विज्ञापन 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 27 जनवरी 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - चतुर्दशी 28 जनवरी रात्रि 01:17 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*

⛅ *नक्षत्र - पुनर्वसु 28 जनवरी प्रातः 03:49 तक तत्पश्चात पुष्य*

⛅ *योग - विष्कम्भ रात्रि 08:57 तक तत्पश्चात प्रीति*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:52 से दोपहर 02:15 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:18* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:24* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞



🌷 *पुष्य नक्षत्र योग* 🌷

➡ *28 जनवरी 2021 गुरुवार को सूर्योदय से 29 जनवरी प्रातः 03:51 तक गुरुपुष्यामृत योग है ।*

🙏🏻 *१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –*

*ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |...... ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कैसे बदले दुर्भाग्य को सौभाग्य में* 🌷

🌳 *बरगद के पत्ते पर गुरुपुष्य या रविपुष्य योग में हल्दी से स्वस्तिक बनाकर घर में रखें |

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *गुरुपुष्यामृत योग* 🌷

🙏🏻 *‘शिव पुराण’ में पुष्य नक्षत्र को भगवान शिव की विभूति बताया गया है | पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से अनिष्ट-से-अनिष्टकर दोष भी समाप्त और निष्फल-से हो जाते हैं, वे हमारे लिए पुष्य नक्षत्र के पूरक बनकर अनुकूल फलदायी हो जाते हैं | ‘सर्वसिद्धिकर: पुष्य: |’ इस शास्त्रवचन के अनुसार पुष्य नक्षत्र सर्वसिद्धिकर है | पुष्य नक्षत्र में किये गए श्राद्ध से पितरों को अक्षय तृप्ति होती है तथा कर्ता को धन, पुत्रादि की प्राप्ति होती है |*

🙏🏻 *इस योग में किया गया जप, ध्यान, दान, पुण्य महाफलदायी होता है परंतु पुष्य में विवाह व उससे संबधित सभी मांगलिक कार्य वर्जित हैं | (शिव पुराण, विद्येश्वर संहिताः अध्याय 10)*🌺🙏

पंचक

12 फरवरी रात्रि 2.11 बजे से 16 फरवरी रात्रि 8.55 बजे तक


30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

जनवरी 2021: 


रविवार, 07 फरवरी 2021- षटतिला एकादशी


दर्श अमावस्या, माघ अमावस्या- गुरुवार, 11 फरवरी 2021


मेष 

 ग्रहों की चाल यह इशारा करती है कि आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणामदायक रहेगा। कई मामलों में आपको सफलता मिलेगी और अपनी मेहनत से कार्य में सिद्धि प्राप्त होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की बात बनेगी लेकिन शाम होते-होते वह स्थगित भी हो सकती है लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है। आप के कुछ अच्छे खर्चे होंगे, जिनको करने से आपको खुशी मिलेगी ।संतान की ओर से मन को संतोष प्राप्त होगा। यार दोस्तों से मुलाकात का लाभ मिलेगा। करियर में आज का दिन मजबूती से साथ आपका साथ देगा और बिजनेस करने वालों को सफलता मिलेगी। निजी जीवन में कुछ तनाव जरुर हो सकता है।

वृष 

 चंद्रमा राशि से दूसरे भाव में और आपकी राशि में राहु की उपस्थिति आज मान सम्मान दिलाएगी और आपके लिए शुभ फलदायक रहेगी। आपकी मान - प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के योग बनेंगे। आज आर्थिक तौर पर दिन मजबूत रहेगा। घर के जरूरी कामों में हाथ बँटाएंगे। रुके हुए काम भी आज पूरे हो सकते हैं, जिससे आपको खुशी मिलेगी। परिवार के बुजुर्गों के आशीर्वाद से काम पूरे होने लगेंगे। आज भाग्य थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए किसी बड़े निवेश से बच कर रहना ही ठीक होगा

मिथुन 

आज ग्रहों की स्थिति बताती है कि आपको भाग्य का साथ मिलेगा और बिजनेस में अच्छे लाभ की संभावना बनेगी लेकिन बेवजह से खुद अपने शत्रु पैदा कर सकते हैं, जिससे आपकी चिंताएं बढ़ेंगी, इसलिए सावधानी रखें। आज आपकी माता को कोई कष्ट हो सकता है और उनकी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होगा। जोखिम के किसी भी कार्य से आज बच कर रहें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपको परेशान होना पड़ सकता है लेकिन निजी जीवन आपको खुशी देगा और जीवन साथी के  सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं।

कर्क

आज राशि के स्वामी द्वादश भाव में रहेंगे, जिसके कारण खर्चों में तेजी आएगी और मानसिक तनाव बढ़ेगा लेकिन ग्रहों के शुभ संयोग के कारण भाग्य का साथ आपको मिलेगा। पिछले कई दिनों से जो काम रुक रहे थे, वे आज पूरे हो पाएंगे। आपके पराक्रम की बढ़ोतरी होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी और मन भी खुश होगा। आज जीवन साथी के पक्ष से आपको लाभ होगा और मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप का प्रभुत्व जमेगा। आज किसी चिट फंड में पैसा लगाने से बचें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सिंह 

आज आपकी राशि के स्वामी छठे भाव में शनि और बृहस्पति के साथ होंगे तथा चंद्रमा एकादश भाव में रहेंगे, जिससे आपको कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने का मौका मिलेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बड़ा रोमांटिक रहेगा। बिजनेस में लाभ के योग रहेंगे, जिससे आपकी स्थिति प्रबल होगी। आज निजी जीवन में उतार-चढ़ाव से बचें।

कन्या 

 आपकी राशि के स्वामी बुध छठे भाव में होंगे, जिससे स्वास्थ्य बिगड़ सकता है लेकिन कारोबार में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। आज गाड़ी संभल कर चलाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। किसी लंबी ट्रैवलिंग पर जाने का मौका मिल सकता है। तीर्थ स्थान की यात्रा भी कर सकते हैं। घरेलू खर्चों पर ध्यान देंगे। इनकम में बढ़ोतरी से मन में हर्ष की भावना रहेगी। अपने प्रिय से कुछ ऐसा सुनने को मिलेगा, जो आपको अच्छा नहीं लगेगा। इससे प्रेम जीवन में तनाव बढ़ेगा।

तुला 

आज भाग्य आपका साथ देगा और राजनीति से जुड़े मामलों में भी आज सफलता प्राप्त होने के सुखद संकेत दिखाई देते हैं। आज बौद्धिक सुखों का आनंद लेंगे और दांपत्य जीवन में खुशी से भरा दिन रहेगा। अपने दोस्तों और रिश्तेदारों का साथ मिलने से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और कहीं से रुका हुआ पैसा भी वापस आ सकता है। शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। अपने विरोधियों से सावधान रहें।

वृश्चिक

 वृश्चिक राशि के लोगों का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। एक साथ कई कामों में व्यस्तता रहेगी, जिसकी वजह से तनाव से भी दूरी रहेगी। आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए धन को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भाग्य का भी आज आपको साथ मिलेगा लेकिन अपने नजदीकी लोगों से बेवजह के विवाद जन्म ले सकते हैं। अच्छा यही होगा कि किसी से उलझने से बचें। आज आपकी सेहत में नरमी आ सकती है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। भाग्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य रूक सकते हैं लेकिन धैर्य रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

धनु

आज आपके अंदर आकर्षण की मात्रा ज्यादा होगी। लोग आप की ओर आकर्षित होंगे। किसी से विवाद में पड़ने से बचें। सप्तम भाव में चंद्रमा की उपस्थिति से बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। ससुराल पक्ष से कोई फायदे की बात सामने आएगी। परिवार के साथ घूमने जाने की योजना बन सकती है। मन में खुशी का भाव रहेगा। संतान के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे, जिससे दिल को खुशी मिलेगी। लव लाइफ में तनाव बढ़ेगा क्योंकि आपका प्रिय आपकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाएगा।

मकर 

 आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा और आप के प्रभाव में वृद्धि करेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आज अपेक्षा के विरुद्ध ज्यादा अच्छा लाभ मिल सकता है लेकिन फिर भी किसी बात को लेकर आपके मन में दुख हो सकता है। अच्छा यही होगा कि किसी के बारे में ज्यादा ना सोचें और किसी से उम्मीद ना रखें। आज वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे बिगड़े काम बनेंगे और नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। बिजनेस में आपको आज कुछ नए लोगों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा।

कुंभ 

कुंभ राशि के लोगों का भाग्य आज साथ देगा और मन में प्रसन्नता की भावना रहेगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी, जो आपको हर्ष देगी। अपनों का साथ मिलेगा। सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। चंद्रमा की अच्छी स्थिति से आपका भाग्य चमकेगा और अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित करने में आप कामयाब रहेंगे। आज आपका बिजनेस आपको जबरदस्त मुनाफा दिलवाएगा और ईश्वर की विशेष कृपा से आपके बहुत सारे काम आज बन सकते हैं। इस समय का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। दांपत्य जीवन से भी तनाव कम होगा।

मीन 

आज भाग्य की बदौलत आपको उत्तम संपत्ति का लाभ मिलेगा। आज का दिन रूके हुए पैसे को पाने के लिए प्रयास करने से सफलता की ओर इशारा करता है। आज मनन करने से कोई पुरानी समस्या सुलझ जाएगी और किसी विशेष कार्य में सफलता मिलेगी। लव रिलेशनशिप में आपको किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। आज आपके मन को कोई खास बात परेशान करेगी लेकिन घरवालों का सहयोग आपको सांत्वना देगा और इससे आप काफी हद तक संतुष्ट हो जाएंगे। जीवन साथी के सहयोग से किसी नए काम में हाथ डाल सकते हैं


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27   

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     




 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।

मंगलवार, 26 जनवरी 2021

लालकिले पर झंडा फहराने और हिंसा करने वालों की धरपकड़


नई दिल्ली। आज की दिल्ली हिंसा पर गृह मंत्रालय को मिले इनपुट के आधार पर खालिस्तानी के साथ कई किसान नेताओं को फंडिंग की गई है। इसमें सिख फॉर जस्टिस संगठन का हाथ होने की संभावना है। अब सख्ती के बाद हरियाणा में भी अलर्ट कर दिया गया है। देर रात कुछ बड़ा होने की सम्भावना है। बताया जाता है कि लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहराने वाले दीप सिद्धू को एनआईए ने हिरासत में लिया है। 

आज ईस्ट दिल्ली में 34 पुलिसकर्मी और द्वारका जिले में 30 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। लाल किले में 41 से ज्यादा पुलिसकर्मी हमले में घायल हुए है।

दिल्ली हिंसा को लेकर चार एफआईआर दर्ज की गई हैं। इस हिंसा में 81 पुलिसकर्मी घायल हुए और 25 वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांडव नगर, गाजीपुर और सीमापुरी में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। गाजीपुर बार्डर से निकले किसान प्रदर्शकारियों ने इन इलाकों में जमकर हिंसा की थी। किसानों ने 88 बैरिकेड्स तोड़े, चार क्रेन, डीटीसी की आठ बस और 17 निजी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।  

इसके अलावा, लाल किला हिंसा मामले में भी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यहां पर किसान आंदोलनकारियों ने दिल्ली पुलिस के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। फिर जबरन लाल किला के अंदर घुस गये और प्रवेश द्वार पर लगे स्कैनर और मेटल डिटेक्टर आदि को तोड़ दिया। इस दौरान उन्होंने सामने आने वाली सभी वस्तुओं को नष्ट कर दिया। आलम यह था कि किसानों से बचने के लिए पुलिसकर्मी किले की दीवार से सटी बीस फीट गहरी खाई में कूद गए। इसकी वजह से कई पुलिसकर्मियों के हाथ पैर टूटे हैं।

यह वीडियो बता रहा नंगा सच

 नई दिल्ली। लालकिले पर पुलिस पर किए गये हमले का यह वीडियो बता रहा है कि किसान के वेष में कौन लोग किस इरादे से आए थे। वायरल वीडियो देखिये। ईस्ट दिल्ली में 34 पुलिसकर्मी घायल, द्वारका जिले में 30 पुलिसकर्मी घायल, लाल किले में 41 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए है।

किसान नेताओं के साथ बातचीत में रूट निर्धारित किए गए थे परन्तु आज सुबह 9:30 बजे एक गुट ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की और गाजीपुर बॉर्डर के पास पहली झड़प पुलिस के साथ हुई। पुलिस द्वारा उन्हें रोकने की कोशिश की गई: *दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार*

काफी उग्र तरीके से ट्रैक्टरों द्वारा पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की गई। व्यापक पैमाने पर तोड़फोड और नुकसान किया गया। काफी उग्र तरीके से ये रैली की गई, इसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी:  *दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार*


पुलिस की कमजोरी से लालकिले पर पहुंचे किसान : चौ नरेश टिकैत


बागपत । भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत दिल्ली से बागपत पहुंचे. नरेश टिकैत ने आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस की गोली से किसान की मौत हुई है, जिसके चलते किसान के परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए. इस हिंसा में किसानों का जो नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाये.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो हिंसा हुई है, वह उसकी निंदा करते है. टिकैत ने कहा कि दिल्ली पुलिस की कमजोरी के कारण किसान लाल किले पर पहुंचे है, जो हिंसा हुई है वो नहीं होनी चाहिए थी कुछ लोग इस आंदोलन को तोड़ना चाहते है. किसानों का कोई दोष नहीं है. किसानों को तो दिल्ली का रास्ता भी नहीं पता. कोई किसानों को गुमराह कर रहा है. इसकी सरकार को जांच करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस घटना में सरकार का नहीं बल्कि किसानों का नुकसान हुआ है. और सरकार लगातार किसान को बेइज्जत करने में लगी है.

किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा और आंदोलन चलता रहेगा. इसके लिए चाहे उन्हें जेल भी जाना पड़े तो वो तैयार है. किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में किसानों ने कई इलाकों में हंगामा कर दिया और पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दिए. इस दौरान किसानों को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और बल प्रयोग भी किया गया.

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...