गुरुवार, 14 जनवरी 2021

अब कसेगा भूमाफिया पर शिकंजा, डीएम ने किया धरा एप लांच



मुजफ्फरनगर। एन्टी भूमाफियाओं के विरुद्ध प्रदेश का पहला धरा ,नाम का ऐप मुजफ्फरनगर में लॉन्च किया गया। 

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने प्रेस वार्ता कर ऐप के बारे में जानकारी दी।डीएम मुजफ्फरनगर सेल्वा कुमारी जे ने उक्त ऐप लांच किया करते हुए बताया कि एन्टी भूमाफिया ऐप लॉन्च होने से शासकीय व ग्राम सभा की जमीन की ऐप के जरिये निगरानी होगी। पुलिस को भी जमीन संबंधित शिकायतों में लांच हुए ऐप का लाभ होगा। धरा ऐप में तहसील से उपलब्ध राजस्व ग्रामो के डिजिटल नक्शे को भी इस सॉफ्टवेयर  में डाला जाएगा। धरा ऐप के जरिये सरकारी भूमि पर किये जाने वाले बैनामो पर लगेगी रोक। इस मौके पर एडीएम प्रसासन अमित कुमार,एडीएम फाइनेंस आलोक कुमार,एमडीए सचिव महेंद्र कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह सहित प्रसासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बेगराजपुर में कोरोना मरीज ने अस्पताल की छत से कूदकर की आत्महत्या


मुजफ्फरनगर । कोरोना के मरीज द्वारा अस्पताल की छत से कूदकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

मिली जानकारी के अनुसार मसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर मे स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज मे विद्युत कर्मचारी का कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इलाज चल रहा था बताया जा रहा है कि अस्पताल के स्टाफ द्वारा मरीज के इलाज में लापरवाही बरती जा रही थी l जिससे आहत मरीज ने अस्पताल की पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली l मृतक पचैंडा रोड निवासी राजकुमार था। उसका कोविड पेशेंट के रूप में इलाज चल रहा था। पचास वर्षीय राजकुमार को आठ जनवरी को यहां भर्ती कराया गया था। परिजनों को जैसे ही इसकी सूचना मिली परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया l इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस भी मौके पर मौजूद है l

भीषण कोहरे में लिपटी सुबह


मुजफ्फरनगर । भीषण कोहरे में लिपटी सुबह में मकर संक्रांति का आगमन हुआ। आसमान पर कोहरे की मोटी चादर के कारण सूर्य देव के अंतर्ध्यान रहने के साथ चली ठंडी हवा से ठिठुरन बढ़ने से लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया ।

पूरे उत्तर-भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे गिर चुका है। ठंड में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं बर्फबारी तो कहीं कोहरे का कहर जारी है। जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में आठ वर्षों में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी घने कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राजस्थान के गंगानगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले 3-4 दिनों के दौरान शुष्क उत्तर / उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रसार के कारण न्यूनतम तापमान उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

मकर संक्रांति पर करेंगे ये तो बरसेगी सूर्य और शनि दोनों की कृपा


 मकर संक्रांति विशेष 14,01,2021

🔸🔸🔹🔹🔸🔸🔹️🔸️🔸️🔹️🔸️🔸️

मकर संक्रांति का पौराणिक महत्व

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पुण्यकाल 08:30 ए एम से 10:51 पी एम

शास्त्रों के अनुसार, दक्षिणायण को देवताओं की रात्रि अर्थात् नकारात्मकता का प्रतीक तथा उत्तरायण को देवताओं का दिन अर्थात् सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। इसीलिए इस दिन जप, तप, दान, स्नान, श्राद्ध, तर्पण आदि धार्मिक क्रियाकलापों का विशेष महत्व है। ऐसी धारणा है कि इस अवसर पर दिया गया दान सौ गुना बढ़कर पुन: प्राप्त होता है। इस दिन शुद्ध घी एवं कम्बल का दान मोक्ष की प्राप्ति करवाता है।


मकर संक्रांति से अग्नि तत्त्व  की शुरुआत होती है और कर्क संक्रांति से जल तत्त्व की. इस समय सूर्य उत्तरायण होता है अतः इस समय किये गए जप और दान का फल अनंत गुना होता है मकर संक्रान्ति के अवसर पर गंगास्नान एवं गंगातट पर दान को अत्यन्त शुभ माना गया है। इस पर्व पर तीर्थराज प्रयाग एवं गंगासागर में स्नान को महास्नान की संज्ञा दी गयी है। सामान्यत: सूर्य सभी राशियों को प्रभावित करते हैं, किन्तु कर्क व मकर राशियों में सूर्य का प्रवेश धार्मिक दृष्टि से अत्यन्त फलदायक है। यह प्रवेश अथवा संक्रमण क्रिया छ:-छ: माह के अन्तराल पर होती है। भारत देश उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। मकर संक्रान्ति से पहले सूर्य दक्षिणी गोलार्ध में होता है अर्थात् भारत से अपेक्षाकृत अधिक दूर होता है। इसी कारण यहाँ पर रातें बड़ी एवं दिन छोटे होते हैं तथा सर्दी का मौसम होता है। किन्तु मकर संक्रान्ति से सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध की ओर आना शुरू हो जाता है। अतएव इस दिन से रातें छोटी एवं दिन बड़े होने लगते हैं तथा गरमी का मौसम शुरू हो जाता है। दिन बड़ा होने से प्रकाश अधिक होगा तथा रात्रि छोटी होने से अन्धकार कम होगा। अत: मकर संक्रान्ति पर सूर्य की राशि में हुए परिवर्तन को अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होना माना जाता है। प्रकाश अधिक होने से प्राणियों की चेतनता एवं कार्य शक्ति में वृद्धि होगी।

          

मकर संक्रांं‍ति पूजा व‍िध‍ि

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

भविष्यपुराण के अनुसार सूर्य के उत्तरायण के दिन संक्रांति व्रत करना चाहिए। पानी में तिल मिलाकार स्नान करना चाहिए। अगर संभव हो तो गंगा स्नान करना चाहिए। इस द‍िन तीर्थ स्थान या पवित्र नदियों में स्नान करने का महत्व अधिक है।इसके बाद भगवान सूर्यदेव की पंचोपचार विधि से पूजा-अर्चना करनी चाहिए इसके बाद यथा सामर्थ्य गंगा घाट अथवा घर मे ही पूर्वाभिमुख होकर यथा सामर्थ्य गायत्री मन्त्र अथवा सूर्य के इन मंत्रों का अधिक से अधिक जाप करना चाहिये।


मन्त्र 👉  १- ऊं सूर्याय नम: ऊं आदित्याय नम: ऊं सप्तार्चिषे नम:


२-  ऋड्मण्डलाय नम: , ऊं सवित्रे नम: , ऊं वरुणाय नम: , ऊं सप्तसप्त्ये नम: , ऊं मार्तण्डाय नम: , ऊं विष्णवे नम: 


पूजा-अर्चना में भगवान को भी तिल और गुड़ से बने सामग्रियों का भोग लगाएं। तदोपरान्त ज्यादा से ज्यादा भोग प्रसाद बांटे।


इसके घर में बनाए या बाजार में उपलब्ध तिल के बनाए सामग्रियों का सेवन करें। इस पुण्य कार्य के दौरान किसी से भी कड़वे बोलना अच्छा नहीं माना गया है। 


मकर संक्रांति पर अपने पितरों का ध्यान और उन्हें तर्पण जरूर देना चाहिए।


राशि के अनुसार दान योग्य वस्तु

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 गुड़, मूंगफली दाने एवं तिल का दान करें। 

वृषभ🐂 सफेद कपड़ा, दही एवं तिल का दान करें। 

मिथुन👫 मूंग दाल, चावल एवं कंबल का दान करें। 

कर्क🦀 चावल, चांदी एवं सफेद तिल का दान करें। 

सिंह🦁 तांबा, गेहूं एवं सोने के मोती का दान करें। 

कन्या👩 खिचड़ी, कंबल एवं हरे कपड़े का दान करें। 

तुला⚖️ सफेद डायमंड, शकर एवं कंबल का दान करें। 

वृश्चिक🦂 मूंगा, लाल कपड़ा एवं तिल का दान करें। 

धनु🏹 पीला कपड़ा, खड़ी हल्दी एवं सोने का मोती दान करें। 

मकर🐊 काला कंबल, तेल एवं काली तिल दान करें। 

कुंभ🍯 काला कपड़ा, काली उड़द, खिचड़ी एवं तिल दान करें। 

मीन🐳 रेशमी कपड़ा, चने की दाल, चावल एवं तिल दान करें।

    

कुछ अन्य उपाय

〰️〰️〰️〰️〰️

सूर्य और शनि का सम्बन्ध इस पर्व से होने के कारण यह काफी महत्वपूर्ण है

👉  कहते हैं इसी त्यौहार पर सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने के लिए आते हैं

👉 आम तौर पर शुक्र का उदय भी लगभग इसी समय होता है इसलिए यहाँ से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है

👉 अगर कुंडली में सूर्य या शनि की स्थिति ख़राब हो तो इस पर्व पर विशेष तरह की पूजा से उसको ठीक कर सकते हैं

👉 जहाँ पर परिवार में रोग कलह तथा अशांति हो वहां पर रसोई घर में ग्रहों के विशेष नवान्न से पूजा करके लाभ लिया जा सकता है

👉 पहली होरा में स्नान करें,सूर्य को अर्घ्य दें

👉 श्रीमदभागवद के एक अध्याय का पाठ करें,या गीता का पाठ करें

👉 मनोकामना संकल्प कर नए अन्न,कम्बल ठ घी का दान करें

👉 लाल फूल और अक्षत डाल कर सूर्य को अर्घ्य दें

👉 सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें

मंत्र  "ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः"

👉 संध्या काल में अन्न का सेवन न करें

👉 तिल और अक्षत डाल कर सूर्य को अर्घ्य दें

👉 शनि देव के मंत्र का जाप करें

👉 मंत्र  "ॐ प्रां प्री प्रौं सः शनैश्चराय नमः"

-👉 घी,काला कम्बल और लोहे का दान करें।

🔹️🔹️🔸️🔹️🔹️🔸️🔹️🔹️🔸️🔹️🔹️🔸️🔹️🔹️🔸️🔹️🔹️

आज का पंचांग और राशिफल 14 जनवरी 2021

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 

⛅ *दिनांक 14 जनवरी 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शिशिर*

⛅ *मास - पौष*

⛅ *पक्ष - शुक्ल* 

⛅ *तिथि - प्रतिपदा सुबह 09:01 तक तत्पश्चात द्वितीया*

⛅ *नक्षत्र - श्रवण 15 जनवरी प्रातः 05:05 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*

⛅ *योग - वज्र रात्रि 10:06 तक तत्पश्चात सिद्धि*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:10 से शाम 03:33 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:19* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:15* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - मकर संक्रांति (पुण्यकाल सुबह 08:16 से शाम 04:16 तक) चन्द्र दर्शन, हरिद्वार कुंभ स्नान*

 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *उत्तरायण / सूर्य मंत्र* 🌷

🙏🏻 *इसका जप करें । वो ब्रह्मवेत्ता महाव्याधि और भय, दरिद्रता और पाप  से मुक्त हो जाता है ।*

🌞 *सूर्य देव का मूल मंत्र है --*

🌷 *ॐ ह्रां ह्रीं सः सूर्याय नमः ।*

🙏🏻 *ये पद्म पुराण में आता है ....*

🌞 *सूर्य नमस्कार करने से ओज, तेज और बुद्धि की बढोत्तरी होती है |*

🌷 *ॐ सूर्याय नमः ।*

🌷 *ॐ रवये नमः ।*

🌷 *ॐ भानवे  नमः ।*

🌷 *ॐ  खगाय नमः ।*

🌷 *ॐ अर्काय नमः ।*

🙏🏻 *सूर्य नमस्कार करने से आदमी ओजस्वी, तेजस्वी और बलवान बनता है इसमें प्राणायाम भी हो जाते हैं ।*

💥 *विशेष -14 जनवरी 2021 गुरुवार को मकर संक्रांति (पुण्यकाल : सुबह 08:16 से शाम 04:16 तक ) है ।

           🌞 *~ हिन्दू - पंचांग ~* 🌞


🌷 *मकर संक्रांति* 🌷

🌷 *नारद पुराण के अनुसार*

*“मकरस्थे रवौ गङ्गा यत्र कुत्रावगाहिता । पुनाति स्नानपानाद्यैर्नयन्तीन्द्रपुरं जगत् ।।”*

🌞 *सूर्य के मकर राशिपर रहते समय जहाँ कहीं भी गंगा में स्नान किया जाय , वह स्नान आदि के द्वारा सम्पूर्ण जगत्‌‍ को पवित्र करती और अन्त में इन्द्रलोक पहुँचाती है।* 

🌷 *पद्मपुराण के सृष्टि खंड अनुसार मकर संक्रांति में स्नान करना चाहिए। इससे दस हजार गोदान का फल प्राप्त होता है। उस समय किया हुआ तर्पण, दान और देवपूजन अक्षय होता है।*

🌷 *गरुड़पुराण के अनुसार मकर संक्रान्ति, चन्द्रग्रहण एवं सूर्यग्रहण के अवसर पर गयातीर्थ में जाकर पिंडदान करना तीनों लोकों में दुर्लभ है।* 

👉🏻 *मकर संक्रांति के दिन लक्ष्मी प्राप्ति व रोग नाश के लिए गोरस (दूध, दही, घी) से भगवान सूर्य, विपत्ति तथा शत्रु नाश के लिए तिल-गुड़ से भगवान शिव, यश-सम्मान एवं ज्ञान, विद्या आदि प्राप्ति के लिए वस्त्र से देवगुरु बृहस्पति की पूजा महापुण्यकाल / पुण्यकाल में करनी चाहिए।*

👉🏻 *मकर संक्रांति के दिन तिल (सफ़ेद तथा काले दोनों) का प्रयोग तथा तिल का दान विशेष लाभकारी है। विशेषतः तिल तथा गुड़ से बने मीठे पदार्थ जैसे की रेवड़ी, गजक आदि। सुबह नहाने वाले जल में भी तिल मिला लेने चाहिए।*

🌷 *विष्णु पुराण, द्वितीयांशः अध्यायः 8 के अनुसार*

*कर्कटावस्थिते भानौ दक्षिणायनमुच्यते । उत्तरायणम्प्युक्तं मकरस्थे दिवाकरे ।।*

🌞 *सूर्य के ‪‎कर्क‬ राशि में उपस्थित होने पर ‪‎दक्षिणायन‬ कहा जाता है और उसके ‪मकर ‬राशि पर आने से ‪उत्तरायण‬ कहलाता है ॥*

🌷 *धर्मसिन्धु के अनुसार*

*तिलतैलेन दीपाश्च देया: शिवगृहे शुभा:। सतिलैस्तण्डुलैर्देवं पूजयेद्विधिवद् द्विजम्।। तस्यां कृष्ण तिलै: स्नानं कार्ये चोद्वर्त्नम तिलै: . तिला देवाश्च होतव्या भक्ष्याश्चैवोत्तरायणे*

👉🏻 *उत्तरायण के दिन तिलों के तेल के दीपक से शिवमंदिर में प्रकाश करना चाहिए , तिलों सहित चावलों से विधिपूर्वक शिव पूजन करना चाहिए. ये भी बताया है की उत्तरायण में तिलों से उबटन, काले तिलों से स्नान, तिलों का दान, होम तथा भक्षण करना चाहिए .*

🌞 *अत्र शंभौ घृताभिषेको महाफलः . वस्त्रदानं महाफलं*

👉🏻 *मकर संक्रांति के दिन महादेव जी को घृत से अभिषेक (स्नान) कराने से महाफल होता है . गरीबों को वस्त्रदान से महाफल होता है .*

🌞 *अत्र क्षीरेण भास्करं स्नानपयेव्सूर्यलोकप्राप्तिः*

👉🏻 *इस संक्रांति को दूध से सूर्य को स्नान करावै तो सूर्यलोक की प्राप्ति होती है .*

🌷 *नारद पुराण के अनुसार “क्षीराद्यैः स्नापयेद्यस्तु रविसंक्रमणे हरिम् । स वसेद्विष्णुसदने त्रिसप्तपुरुषैः सह ।।”*

🌞 *जो सूर्यकी संक्रान्तिके दिन दूध आदिसे श्रीहरिको नहलाता है , वह इक्कीस पीढ़ियोंके साथ विष्णुलोक में वास करता है।*


📖🌸🙏🏻मेष 

आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने की ओर इशारा कर रहा है। आज अपने बिजनेस में कुछ नई तरकीबें लड़ाएं, लाभ होगा। दिन की शुरुआत में आप अपनी लव लाइफ को एंजॉय करेंगे और आप की इनकम ठीक-ठाक रहेगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति में परिवर्तन होगा। खर्चों में तेजी आएगी। थोड़ी मानसिक चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। खुद की सेहत का ध्यान रखें। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने काम के साथ-साथ दूसरों की मदद हो सके, ऐसा भी कुछ करने की सोचेंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन में भी आज प्रिया के साथ वक्त बिताने के अच्छे मौके मिलेंगे

वृष 

आपके लिए आज का दिन बढ़िया होगा। परिवार के साथ साथ अपनी निजी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी संपत्ति को खरीदने का विचार बना सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांस से भरपूर रहेगा। एक दूसरे के साथ घर की जरूरत का कोई सामान खरीदने की बात होगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में भी आपको प्रिय के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा

मिथुन 

 आपके लिए आज का दिन मध्यम तौर पर फलदायक रहेगा। आज किसी भी तरह की यात्रा पर जाने से बचें। दोपहर बाद अपने परिवार वालों के साथ वक्त बिताएंगे। घर की जरूरतों को समझेंगे। काम के सिलसिले में आपको अपनी मेहनत पर ही निर्भर रहना होगा। किसी दूसरे पर निर्भरता गलत होगी। उसके बावजूद अल्प फल की प्राप्ति होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। एक दूसरे पर विश्वास जमेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आपके रिश्ते में रोमांस की बढ़ोतरी होगी। 

कर्क 

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। खर्चों में कमी आएगी। काम के सिलसिले में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा मेहनत करें और दूसरों के मामलों में टांग ना अड़ाएं। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। एक दूसरे से प्रेम पूर्ण स्थिति में रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को किसी बात की खुशी होगी। आपके प्रिय से आप की बातचीत बढ़ेगी।

सिंह

आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपका खुद पर विश्वास रहेगा और अपनी खुद की कार्य क्षमता को मजबूती देने के लिए आप और कुछ बड़ा सोचेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी और खर्चे लिमिट में रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण स्थितियों में रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय पर किसी बात को लेकर संदेह हो सकता है। अच्छा यही होगा कि आपसी बातचीत से मामले निपटाएं। काम के सिलसिले में अपना काम दिखाने का मौका मिलेगा और तारीफ मिलेगी। 

कन्या 

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। दोपहर तक आप थोड़े चिंतित रहेंगे। कुछ परेशानियाँ आपको सताएंगी। दोपहर बाद आपकी स्थिति मजबूत हो जाएगी। खुद की बातों को पूरा करने का समय आ गया है। दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में अपनी बुद्धि को प्रयोग करके अच्छा फायदा उठाएंगे। गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ेगी और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज का दिन आरामदायक रहेगा। एक दूसरे के साथ खूब प्यार भरी बातें करेंगे और अपने रिश्ते को नयापन देंगे, जिससे दोनों खुश होंगे।

तुला 

आपके लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। दोपहर तक आपकी स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन दोपहर बाद इनकम में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं और आपके खर्चे बढ़ जाएंगे। खर्चे इतने ना बढ़ें कि आपको बाद में समस्या हो इसलिए अभी से वित्त का नियंत्रण करें। सेहत के मामले में दिन कमजोर रहेगा। इसलिए खान-पान पर ध्यान दें। परिवारिक जिम्मेदारियों को निभाएंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय के गुस्से से दो चार होना पड़ेगा। 

वृश्चिक 

आज का दिनमान आपके लिए अच्छा है। आप अपने काम में पूरी ईमानदारी से अपना योगदान देंगे और दोपहर बाद आपकी इनकम में जबरदस्त तेजी आएगी। व्यापार में प्रॉफिट के अच्छे योग बन रहे हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्राओं को फिलहाल टाल दें। गृहस्थ जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसके बावजूद भी आप का एक दूसरे पर भरोसा बना रहेगा। 

धनु 

आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। अचानक से काम के सिलसिले में कुछ अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। कुछ ऐसी स्थितियां बनेंगी जिनकी आपको उम्मीद नहीं थी लेकिन वह आपके फायदे में रहेंगे इसलिए आप खुश रहेंगे। मन हर्षित होगा। परिवार में भी हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने प्रिय को खुश करने के लिए काफी कोशिशें करनी पड़ेंगी। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इनकम के लिए ज्यादा प्रयास करने पड़ेंगे। 

मकर 

आज का दिन आपको कोई ना कोई खुशी देकर जाएगा। दिन की शुरुआत में कोई बड़ा काम हाथ में ना लें। दोपहर बाद स्थितियां बदलेंगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज काफी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा और आप अपने रिश्ते में मजबूती महसूस करेंगे। एक दूसरे से प्रेम रहेगा।

कुंभ

आज का दिनमान आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दोपहर तक का समय पूरी तरह से आपके पक्ष में दिखाई देगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी लेकिन दोपहर बाद कोई बड़ा काम हाथ में ना लें। इनकम में गिरावट आ सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। बेवजह की चिंता परेशान कर सकती हैं। गृहस्थ जीवन शांति पूर्ण रहेगा। एक दूसरे के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज अपने प्रिय के लिए कोई खास शॉपिंग कर सकते हैं।

मीन 

 आपके लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको सुदूर क्षेत्रों से भी लाभ होगा लेकिन नौकरीपेशा लोगों को आज अपना ज्यादा पसीना बहाना पड़ेगा और उसके अनुपात में आपको फल थोड़ा कम ही मिलेगा। फिर भी हिम्मत ना हारें। काम और मेहनत करते रहें। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने मन की बातें करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनाव से बाहर निकलेगा और एक दूसरे के लिए कुछ अच्छी प्लानिंग करेंगे ताकि सरप्राइस देकर रिश्ते को और भी खूबसूरत बनाया जा सके


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है।



14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 




 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50   


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।

बुधवार, 13 जनवरी 2021

सरकारी आयोजन में रालोद समर्थकों ने जमकर मचाया हंगामा


 मुजफ्फरनगर । खतौली में आयोजित किसान मेले में रालोद समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और कुर्सियों को उलट पलट दिया। 

आज आयोजित मेले में विकास खंड अधिकारी पवन विश्वकर्मा द्वारा प्रमाण पत्रों का वितरण शुरू ही हुआ था कि रालोद पार्टी के करीब बीस पच्चीस कार्यकर्ता मेले में घुस गए। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने माइक कब्जाकर मंच से सरकार विरोधी भाषण देना शुरू किया। उन्होने कहा कि पिछले करीब पचास दिनों से देश के किसान दिल्ली बार्डर पर अपने हक के लिए डटे हुए है। 70 किसान अपनी जान भी गवा चुके हैं, लेकिन सरकार पर कोई असर होता नजर नहीं आ रहा है। एक ओर तो किसान बार्डर पर मर रहा है दूसरी ओर सरकार ऐसे मेले का आयोजन कर जश्न मना रही है। रालोद जिलाध्यक्ष की बातें सुनकर नावला निवासी एक किसान ने सरकार पर लगाए आरोपों को निराधार बताया तो रालोद कार्यकर्ताओं ने उसको घेर लिया। कुछ देर तक तो किसान ने रालोद नेताओं की बोलती बंद की, लेकिन उसके बाद कार्यकर्ता किसान पर भडक गए। इस दौरान काफी देर तक हंगामा रहा। रालोद कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में रखी कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। जिससे कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। करीब आधे घंटे चले हंगामे के बाद रालोद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल से निकल गएं। वह जहां से भी गुजरे उन्होंने वहां पर ही तोडफोड की। कार्यालय में लगाए गए कार्यंक्रम के गेट को उखाड दिया। वहां लगे गुब्बारे नीचे डालकर फोड दिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष के साथ ही प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर, विदित मलिक, पंकज राठी, विकास बालियान, राकेश चौधरी, सुधीर भारतीय, दीपक सिवाच, दीपक बालियान, अमित चौधरी, अकुश मलिका, आदेश तोमर आदि कार्यकर्ता कार्यालय में लगे गुब्बारों को तोडते हुए विकास खंड कार्यालय से बाहर निकल कर दिल्ली की ओर कूच कर गएं। हंगामे के दौरान मौजूद विभागीय अधिकारियों ने कार्यक्रम से बाहर निकल कर जान बचाई। कार्यकर्ताओं के जाने के बाद अधिकारियों ने प्रमाण पत्र वितरण किए।

36 बच्चों से हैवानियत कर वीडियो बनाने वाला रिटायर्ड लेखपाल फंसा शिकंजे में


बांदा। हैवानियत पर उतरा एक रिटायर लेखपाल मासूम बच्चों को नशा पिलाकर दुष्कर्म कर उनकी वीडियो बनाता रहा। यही वीडियो अब उसके गले का फंदा बन गयी हैं। 

उक्त हैवान ने एक दो नहीं बल्कि 36 बच्चों के साथ न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि वीडियो बना कर उन्हें ब्लैकमेल भी करता रहा। इससे त्रस्त एक बच्चे ने उसके घर से डीवीआर गायब कर दी और पुलिस तक सबूत के साथ शिकायत कर दी। डीवीआर के वीडियो देखकर पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन रिटायर लेखपाल राम बिहारी राठौर को गिरफ्तार कर उसके घर से मोबाइल व लैपटॉप बरामद किया गया तो उसमें 320 अश्लील वीडियो निकले। पुलिस पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया।

बताया गया है कि कोंच के भगत सिंह नगर का निवासी रिटायर लेखपाल रामबिहारी की पत्नी की मौत हो चुकी है। बच्चे नहीं हैं। मंगलवार देर रात मोहल्ले के दो बच्चों ने उसकी शिकायत दर्ज कराई। बच्चों ने बताया कि राम बिहारी ने काम के बहाने उन्हें अपने घर बुलाया और कोल्डड्रिंक में नशीली दवाएं पिला दीं। होश में आने पर उसने कुकर्म का वीडियो दिखा कर धमकाया। ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण करता रहा। पुलिस ने गिरफ्तार कर लैपटाप और मोबाइल की जांच की तो उसमें रामबिहारी के कुकर्म के तमाम सबूत मिले। पीडि़त बच्चों का मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने अब तक आठ पीडि़त बच्चों को खोज लिया है।

कांग्रेस नेता बोला-15 की उम्र में बच्चे पैदा करने लायक हो जाती हैं लडकियां


भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने के विचार का विरोध करते हुए अजीब तर्क देते हुए कहा है कि 15 साल की उम्र में ही लड़कियां प्रजनन के लायक हो जाती हैं और 18 साल में परिपक्व हो जाती हैं तो शादी की उम्र 21 साल क्यों हो?

सज्जन सिंह वर्मा ने बुधवार को भोपाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा और डॉक्टरों का हवाला देते हुए बच्चे पैदा करने लायक उम्र 15 बता डाला। उन्होंने कहा, ''शादी की उम्र 18 साल है तो कौन सा बड़ा वैज्ञानिक या डॉक्टर हो गया शिवराज की शादी की उम्र 21 करेगा। डॉक्टरों की रिपोर्ट है यह कि बच्चियां 15 साल की उम्र में प्रजनन के उपयुक्त पाईं जाती हैं, तो 18 साल में परिपक्व हो गई बच्ची, यह माना जाता है वैज्ञानिकों से, उसे रहना चाहिए। 21 साल का लॉजिक आप (पत्रकार) बता दो शिवराज की तरफ से।''

मायावती के जन्मदिवस के नाम पर अवैध वसूली


 मुजफ्फरनगर । पूर्व बसपा जिला अध्यक्ष कमल गौतम पर  बसपा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि ने बसपा अध्यक्ष मायावती के जन्मदिवस के नाम पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। 

बसपा जिलाध्यक्ष और सेक्टर प्रभारियों ने कहा कि कमल गौतम बहन जी के जन्म दिवस के नाम पर कर लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं। बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कमल गौतम को 1 साल पहले पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। फिर भी कमल गौतम गांव गांव जाकर बैठक कर लोगों से अवैध वसूली कर रहा है।

किसान मेले व गोष्ठी का आयोजन किया




मुजफ्फरनगर। किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों के माध्यम से किसान कल्याण तथा किसानों की आमदनी को दोगुना करने के अभियान के अन्तर्गत जनपद के आज विकास खण्ड बघरा, चरथावल व खतौली में किसान मेला, गोष्ठी व कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विकास खण्ड चरथावल में किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत आयोजित मेला, गोष्ठी व कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने फीता काटकर किया।  

विकास खण्ड बघरा मंे आयोजित किसान मेले में श्री ए0वी0 राजमौलि आयुक्त सहारनुपर मण्डल सहारनपुर ने कहा कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार कृषक हितार्थ निरन्तर कृषकों की आय को दोगुना करने हेतु प्रतिबद्व है। उन्होने कहा कि  भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निरन्तर किसानों के हितार्थ अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा यह संकल्प किया गया है कि प्रदेश में किसानों की वर्तमान आय को दोगुना करने का प्रयास किया जायेगा। इस संकल्प को पूरा करने हेतु यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में कृषि व कृषि आधारित अन्य गतिविधियों जिनमें पशुपालन, बागवानी, गन्ना इत्यादि तथा कृषि आधारित उद्योग सम्मिलित है, को विकसित कर इन गतिविधियों के माध्यम से किसान कल्याण तथा किसान की आमदनी दुगुना करने का एक अभियान किसान कल्याण मिशन के रूप में चलाया जा रहा है।  जनपद के विकास खण्डों में माननीय जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषि मेले एवं कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। विकास खण्ड बघरा में  ए0वी0 राजमौलि आयुक्त सहारनुपर मण्डल सहारनपुर,  आलोक यादव मुख्य विकास अधिकारी,  दर्शन सिंह राजपूत संयुक्त कृषि निदेशक सहारनपुर मण्डल सहारनपुर,  राकेश बाबू उप निदेशक (कृषि रक्षा) सहारनपुर मण्डल सहारनपुर, जसवीर सिंह उप कृषि निदेशक मुजफ्फरनगर, श्री पी0के0सिंह सह निदेशक कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा श्री सतीश कुमार गौतम खण्ड विकास अधिकारी बघरा रहे।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि विकास खण्ड स्तर पर आयोजित कृषि मेले एवं कृषि प्रदर्शनी में कृषि कल्याण से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता गोष्ठी के साथ-साथ इस क्षेत्र के किसानों के कल्याण से जुडे सभी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों को कृषि विविधीकरण अपनाकर उन्नत खेती करने के लिये प्रेरित किया। जैविक कृषि के लिये प्रेरित करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि जैविक खेती के माध्यम से उत्पादित उत्पादों की मांग शहरों में अधिक रहती है तथा किसान बेहतर प्रबन्धन से अधिक लाभ भी कमा सकते हैं। उन्होंने खेती के अतिरिक्त मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, शहद उद्योग आदि के द्वारा भी आमदनी बढ़ाये जाने के लिये किसान भाइयों को प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत आयोजित इस कार्यक्रम की उपयोगिता के विषय में बताते हुये सभी को प्रेरित किया कि कृषि प्रदर्शनी मे कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, सहकारिता, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, नेडा, विद्युत, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, वन, बाल विकास एवं पुष्टाहार इत्यादि विभाग द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं से सम्बंधित स्टाल लगाये गये है किसान लगाये गये स्टालों से लाभान्वित हों एवं अपनी समस्याओं का निराकरण करायें। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताये गये उपायों को करके कम लागत में अधिक उत्पादन करके लाभान्वित हों।

इस अवसर पर किसानों को विभिन्न लाभार्थी परक योजनाओं के स्वीकृतपत्र/प्रमाण-पत्र का भी वितरण किया गया।  विकास खण्ड चरथावल में मुख्य अतिथि श्री मनीष कुमार गर्ग, मण्डल अध्यक्ष चरथावल मण्डल भाजपा, श्री रवि कुमार पुण्डीर प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख चरथावल रहे। विकास खण्ड चरथावल में दीपक कुमार उप जिलाधिकारी सदर, तुलसीराम प्रजापति खण्ड विकास अधिकारी चरथावल एवं विकास खण्ड खतौली में इन्द्राकान्त द्विवेदी उप जिलाधिकारी खतौली, पवन कुमार विश्वकर्मा खण्ड विकास अधिकारी खतौली आदि उपस्थित रहे।

Featured Post

हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में अचानक भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत

 हरिद्वार। शिवालिक पहाड़ियों के विल्वा पर्वत पर स्थित मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ की चपेट में आकर छह लोगों की मौत होने की जानकारी मिल रही ...