मंगलवार, 1 सितंबर 2020

आया सितंबर, देखिए रसोई गैस के दाम

नई दिल्ली। अगस्त के बाद सितंबर महीने में भी एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी राहत मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्‍ली में 594 रुपये पर स्थिर है। अन्य शहरों में भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी स्थिर है. हालांकि, 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में गिरावट आई है। IOC की वेबसाइट पर दिए गए प्राइस के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर 2 रुपये तक सस्ता हो गया है। 


आपको बता दें कि इससे पहले जुलाई महीने में 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 4 रुपये तक कीमतें बढ़ाई गई थी। वहीं, इससे जून के दौरान दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर 11.50 रुपये महंगा हो गया था। जबकि, मई में 162.50 रुपये तक सस्ता हुआ था।



आज का पंचांग तथा राशिफल 1 सितंबर 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 01 सितम्बर 2020*


⛅ *दिन - मंगलवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - भाद्रपद*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - चतुर्दशी सुबह 09:48 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*


⛅ *नक्षत्र - धनिष्ठा शाम 04:38 तक तत्पश्चात शतभिषा*


⛅ *योग - अतिगण्ड दोपहर 01:05 तक तत्पश्चात सुकर्मा*


⛅ *राहुकाल - शाम 03:34 से शाम 05:07 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 06:23* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:53* 


(हर जिले के लिए समय मे अंतर हो सकता हैं)


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - अंनत चतुर्दशी, गणेश महोत्सव समाप्त, व्रत पूर्णिमा, प्रोष्ठपदी पूर्णिमा, महालय श्राद्धारम्भ, पूर्णिमा का श्राद्ध* 


 💥 *विशेष - चतुर्दशी, पूर्णिमा, श्राद्ध और व्रत के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *श्राद्ध के दिन* 🌷


🙏🏻 *जिस दिन आप के घर में श्राद्ध हो उस दिन गीता का सातवें अध्याय का पाठ करें । पाठ करते समय जल भर के रखें । पाठ पूरा हो तो जल सूर्य भगवन को अर्घ्य दें और कहें की हमारे पितृ के लिए हम अर्पण करते हें। जिनका श्राद्ध है , उनके लिए आज का गीता पाठ अर्पण।*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *श्राद्ध कर्म* 🌷


🌞 *अगर पंडित से श्राद्ध नहीं करा पाते तो सूर्य नारायण के आगे अपने बगल खुले करके (दोनों हाथ ऊपर करके) बोलें :*


🌞 *"हे सूर्य नारायण ! मेरे पिता (नाम), अमुक (नाम) का बेटा, अमुक जाति (नाम), (अगर जाति, कुल, गोत्र नहीं याद तो ब्रह्म गोत्र बोल दे) को आप संतुष्ट/सुखी रखें । इस निमित मैं आपको अर्घ्य व भोजन कराता हूँ ।" ऐसा करके आप सूर्य भगवान को अर्घ्य दें और भोग लगायें ।*


             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *तुलसी* 🌷


🌿 *श्राद्ध और यज्ञ आदि कार्यों में तुलसी का एक पत्ता भी महान पुण्य देनेवाला है | 


            🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *श्राद्ध के लिए विशेष मंत्र* 🌷


🙏 *" ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं स्वधादेव्यै स्वाहा । "*


🌞 *इस मंत्र का जप करके हाथ उठाकर सूर्य नारायण को पितृ की तृप्ति एवं सदगति के लिए प्रार्थना करें । स्वधा ब्रह्माजी की मानस पुत्री हैं । इस मंत्र के जप से पितृ की तृप्ति अवश्य होती है और श्राद्ध में जो त्रुटी रह गई हो वे भी पूर्ण हो जाती है।*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *श्राद्ध में करने योग्य* 🌷 


🙏 *श्राद्ध पक्ष में १ माला रोज द्वादश मंत्र " ॐ नमो भगवते वासुदेवाय " की करनी चाहिए और उस माला का फल नित्य अपने पितृ को अर्पण करना चाहिए।*


🙏 🙏श्राद्ध पक्ष 2020 की महत्वपूर्ण तिथियां


पूर्णिमा श्राद्ध- 2 सितंबर 2020


पंचमी श्राद्ध- 7 सितंबर 2020 


एकादशी श्राद्ध- 13 सितंबर 2020 


सर्वपितृ अमावस्या- 17 सितंबर 2020


पंचक


 


31 अगस्त मध्यरात्रि बाद 3.48 से 5 सितंबर मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे तक


 


28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक


 


एकादशी


 


इन्दिरा एकादशी - 13 सितंबर 2020


 


पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020


 


परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020


 


पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020


 


प्रदोष


 


रविवार, 30 अगस्त प्रदोष व्रत (शुक्ल)


 


15 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल )


 


14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण )


 


28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल


 


अमावस्या


गुरुवार, 17 सितंबर अश्विन अमावस्या


शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक)


 


 


पूर्णिमा


 


बुधवार, 02 सितंबर भाद्रपद पूर्णिमा व्रत


गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक)


शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत


मेष - पॉजिटिव- समय भाग्य वर्धक है। महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी कार्यों में भी आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।


नेगेटिव- परंतु काम की अधिकता की वजह से कभी-कभी आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। किसी भी प्रकार के स्थान परिवर्तन संबंधी गतिविधियों को लेकर तनाव रह सकता है।


व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम हासिल करने के लिए आप भरसक प्रयत्न करेंगे और उनका लाभ भी आपको अवश्य ही मिलेगा। आप अपने व्यवसाय को लेकर कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे जो एकदम सही साबित होंगे।


लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जिसका असर घर परिवार की सुख-शांति को भी बनाए रखेगा।


स्वास्थ्य- थकान व तनाव की वजह से शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती हैं। समय-समय पर आराम भी लेने की आवश्यकता है।


भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8


 


वृष - पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि लेंगे। तथा अपनी जीवन शैली को भी और अधिक उन्नत करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस समय आर्थिक स्थिति भी बेहतरीन बनी हुई है। कुल मिलाकर समय लाभकारी है।


नेगेटिव- विवाहित व्यक्तियों का ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का मतभेद होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए धैर्य और संयम बनाकर रखना आवश्यक है। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य परेशानी का कारण बनेगा। इस प्रकार की छोटी-छोटी समस्याएं आपके लिए तनाव का कारण बन सकते हैं।


व्यवसाय- कुछ व्यक्तिगत समस्याओं की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। परंतु फिर भी मेहनत और समय निकालकर आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में समर्थ रहेंगे। नौकरी में फाइलें तथा पेपर वर्क को पूरा करने में ओवरटाइम करना पड़ सकता है।


लव- समय के अभाव के कारण पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ अधिक समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। परंतु घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।


स्वास्थ्य- अत्यधिक मसालेदार खानपान से परहेज करें। मुंह में छाले जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं


भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3


 


मिथुन - पॉजिटिव- आज धार्मिक आयोजन संबंधी कार्य में व्यस्तता बनी रहेगी। और समान विचारधारा वाले किसी व्यक्ति से संपर्क बनना आपके लिए प्रसन्नता दायक रहेगा। तथा जीवन स्तर को सुधारने के लिए सिद्धांतवादी तथा व्यापक दृष्टिकोण रखेंगे।


नेगेटिव- बच्चों के कैरियर और विवाह को लेकर चिंता रहेगी। घर की विलासिता संबंधी चीजों की खरीदारी में खर्चा होगा। जिसकी वजह से बजट बिगड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने की भी आशंका लग रही है।


व्यवसाय- आज कामकाज का अत्यधिक बोझ रहेगा। परंतु अधिकतर काम समय पर निपट भी जाएंगे। कहीं से कोई रुका हुआ या अटका हुआ रुपया मिलने से राहत मिलेगी। तथा व्यापार में लिए गए ठोस व महत्वपूर्ण निर्णय फायदेमंद साबित होंगे।


लव- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग रहेगा तथा अपने प्रिय जनों और पारिवारिक लोगों की देखरेख करना आपके मान-सम्मान को और अधिक बढ़ाएगा।


स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से कुछ सुस्ती और आलस हावी हो सकता है।


भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9


 


कर्क - पॉजिटिव- बुजुर्ग तथा वरिष्ठ व्यक्तियों का आशीर्वाद व सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने खराब संबंधों में सुधार आएगा। धन संबंधी गतिविधियां सकारात्मक बनी रहेंगे। तथा आप अपने रचनात्मक तथा रुचि संबंधी कार्यों को भी सुचारू रूप से अंजाम दे पाएंगे।


नेगेटिव- संतान से संबंधित कार्यों में अधिक खर्चों की स्थिति रहेगी। भावुकता के आवेश में लोग आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। अपने क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। दोपहर बाद मन में कुछ नकारात्मक विचार भी परेशान करेंगे।


व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में सिर्फ वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान रखें क्योंकि किसी भी नई योजना या प्लानिंग पर काम करना नुकसानदेह रहेगा। व्यवसायिक दृष्टि से ग्रह स्थितियां अभी पक्ष में नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों पर अपने उच्चाधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।


लव- जीवनसाथी का अनुशासित व्यवहार घर की व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेगा। यदि पति-पत्नी के आपसी संबंधों में कुछ टकराव हो सकता है।


स्वास्थ्य- पैरों में दर्द या सूजन जैसी समस्या रहेगी। अत्यधिक काम के बीच आराम भी लेना आवश्यक है।


भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6


 


सिंह - पॉजिटिव- आज दिन की शुरुआत संतोषजनक कार्यों से होगी। मित्रों या सहयोगियों से फोन पर ही कोई महत्वपूर्ण वार्तालाप फायदेमंद साबित होगी। आप अपने आत्मविश्वास तथा भरपूर ऊर्जा द्वारा अपने कार्यों को उचित अंजाम देंगे।


नेगेटिव- परंतु दिन के दूसरे पक्ष में सावधान रहने की आवश्यकता है। अचानक कोई मुसीबत आपके सामने खड़ी हो सकती है, तथा व्यर्थ के कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। कभी-कभी आपका अति आत्मविश्वास व अहम आपके बनते कार्यों में रुकावट डाल सकता है।


व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में काम का दबाव रहने की वजह से तनाव महसूस करेंगे। परंतु जल्दी ही इन समस्याओं का निवारण भी हो जाएगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में फायदेमंद अनुबंध प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं।


लव- वैवाहिक संबंधों में गलतफहमी को लेकर कुछ तकरार उत्पन्न हो सकती हैं। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरियां ही बनाकर रखें।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक तनाव से अपना बचाव करें।


भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5


 


कन्या - पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। आर्थिक मामलों में जीत हासिल होगी। तथा कार्य योजनाएं भी सफल रहेंगी। कोई जमीन संबंधी रुका हुआ मामला भी हल होने से परिवार में सुकून रहेगा।


नेगेटिव- आय साधन तो बढ़ेंगे परंतु साथ ही खर्चों की अधिकता रहने के कारण कुछ तनाव महसूस करेंगे। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके कार्यों में विघ्न डालने की कोशिश भी करेंगे। इसलिए ऐसे लोगों से संपर्क ना बनाकर रखें। जीवन में किसी प्रकार के अधूरेपन का एहसास रह सकता है


व्यवसाय- प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में बहुत अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है। कागजी कार्यवाही में किसी प्रकार का धोखा होने की आशंका लग रही है। नजदीकी लोगों की अपेक्षा किसी अनजान व्यक्ति से सहायता मिलना आपको आश्चर्य चकित करेगा।


लव- पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। परंतु प्रेम संबंधों में किसी प्रकार का शक उत्पन्न हो सकता है।


स्वास्थ्य- वक्त के अनुरूप अपने आपको ढ़ालना आवश्यक है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।


भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2


 


तुला - पॉजिटिव- समय शांति दायक व धनदायक चल रहा है। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा व अनुसंधान मे उचित परिणाम हासिल होंगे। तथा जीवन बहुत ही सहज व सरल प्रतीत होगा।


नेगेटिव- किसी प्रकार की भी यात्रा को स्थगित रखना उचित है इससे समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। घर के किसी नजदीकी सदस्य के वैवाहिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न होने से तनाव रहेगा।


व्यवसाय- आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। परंतु आपकी मेहनत के परिणाम भी बहुत ही उत्तम प्राप्त होंगे। दिन के दूसरे पक्ष में व्यापार संबंधी कोई दिक्कत आ सकती है परंतु आप अपनी सूझबूझ द्वारा उसे हल करने में सक्षम रहेंगे।


लव- पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में सामंजस्य बनाकर रखना घर के माहौल को सुखमय बनाकर रखेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखना अति आवश्यक है।


स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से छाती में भारीपन महसूस हो सकता है। अपनी दिनचर्या संयमित बनाकर रखें।


भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1


 


वृश्चिक - पॉजिटिव- आपका आत्मविश्वास नई उम्मीदों व आशाओं को जागृत करेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति का समाधान पाने में आप सक्षम रहेंगे। घर में किसी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन संबंधी योजनाएं बनेंगी। विरोधियों के ऊपर आपका वर्चस्व बना रहेगा।


नेगेटिव- परंतु दूसरों के मामले में अधिक हस्तक्षेप करने से दूर रहें। क्योंकि किसी प्रकार का वाद-विवाद व लड़ाई-झगड़ा होने के आसार बन रहे हैं। अत्यधिक क्रोध व कटु वाणी पर भी नियंत्रण रखना आवश्यक है।


व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच विचार कर लें। क्योंकि एक गलत निर्णय आपके लाभ को हानि में तब्दील कर सकता है। साथ ही लाटरी, शेयर्स आदि जैसे कार्यों में अपना पैसा ना लगाएं।


लव- पति-पत्नी के संबंध ठीक रहेंगे। परंतु युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने अध्ययन व कैरियर के साथ कोई समझौता ना करें।


स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर या चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही है। अपने आवेग व क्रोध पर नियंत्रण रखें।


भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5


 


धनु - पॉजिटिव- आज समान विचारधारा के लोगों से मेल मिलाप आपके अंदर एक नई ऊर्जा प्रवाहित करेगा। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सुअवसर प्राप्त होंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से घर का वातावरण सुखमय बना रहेगा।


नेगेटिव- आर्थिक स्थितियों में कुछ उठापटक रहने से परेशान रहेंगे। घर परिवार के माहौल में भी नकारात्मक ऊर्जा महसूस हो सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों में बहुत अधिक रुझान आने की वजह से व्यक्तिगत कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे।


व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्य तथा ग्रह गोचर आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। पूरी तरह से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। आपकी बौद्धिक क्षमता व कार्यप्रणाली निश्चित ही सफलता प्रदान करेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी कार्यालय का माहौल उत्तम बना रहेगा।


लव- पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार की गलतफहमी की वजह से नोकझोंक हो सकती हैं। गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं।


स्वास्थ्य- स्वास्थ संबंधी चल रही समस्या से राहत मिलेगी। तथा आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।


भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6


 


मकर - पॉजिटिव- आज समय मिश्रित फलदायक है। परंतु दिन की शुरुआत अच्छी होगी। इसलिए अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान दें और उन पर तुरंत काम शुरू कर दें। लक्ष्य प्राप्ति में भाइयों का भी बखूबी सहयोग प्राप्त होगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बनेगी।


नेगेटिव- समय के दूसरे पक्ष में ऐसा महसूस होगा कि जैसे स्थितियां आपके हाथ से निकलती जा रही हैं। परंतु धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। घर-परिवार के कार्य मं् अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वयं पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।


व्यवसाय- काम संबंधी मामलों में कुछ बदलाव होंगे जिसे आप बहुत ही समझदारी से सुलझाएंगे। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान देना व उन पर काम शुरू करना आपको अपने लक्ष्य के निकट ले जाएगा।


लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। मित्रों से मेल मुलाकात तनाव भरे दिन से राहत प्रदान करेगी।


स्वास्थ्य- गले में किसी प्रकार का इन्फेक्शन व खांसी जुकाम रह सकता है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।


भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9


 


कुंभ - पॉजिटिव- आज चंद्रमा का आपकी राशि में भ्रमण आपके लाभ के द्वार खोल रहा है। सिर्फ अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आप अपनी योग्यता व काबिलियत के बल पर घर में, समाज में सम्मानित स्थान प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को भी आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से सुकून प्राप्त होगा।


नेगेटिव- परंतु जल्दबाजी व भावुकता में कोई निर्णय ना ले। किसी प्रिय जन द्वारा कोई अशुभ समाचार प्राप्त होने से मन में उदासी भी रहेगी। दोस्तों या रिश्तेदारों का आपके कार्यों में मीन-मेख निकालना आपसी संबंधों में कुछ दूरी ला सकता है।


व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी। परंतु आपको जमकर मेहनत करना आपकी व्यवसायिक गतिविधियों को मजबूत बना देगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों की तरक्की दायक यात्रा संपन्न हो सकती है।


लव- घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच में कुछ मतभेद रह सकते हैं। अगर समय पर इन्हें सुधारा ना गया तो तो दिक्कत बढ़ सकती हैं।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।


भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3


 


मीन - पॉजिटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां आपके लिए पूर्णतः अनुकूल रहेंगी। किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित फल प्राप्त होंगे तथा युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे।


नेगेटिव- परंतु दिन की शुरुआत कुछ कष्टदायक है इसलिए धैर्य व संयम से काम ले। वाहन या किसी महंगे इलेक्ट्रिक उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। किसी के साथ बातचीत करते समय भी बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।


व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां में सुधार आएगा। आपका काम करने का जुनून आपको महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी हासिल करवाएगा। इंश्योरेंस व कमीशन संबंधी व्यवसाय करने वाले लोग अधिक सफल रहेंगे। आर्थिक स्थितियों में सुधार आएगा परंतु धीमी गति से।


लव- वैवाहिक जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों ही सौहार्दपूर्ण रहेंगे। तथा भावनात्मक नजदीकियां भी आएंगी।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपने विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें।


भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


 


दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  


 


शुभ दिनांक : 6, 15, 24 


 


शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


 


 


  


शुभ वर्ष : 2022, 2026


   


ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 


 


शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


 


नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।


सोमवार, 31 अगस्त 2020

पुरकाजी थाना अध्यक्ष लाइन हाजिर, जितेंद्र यादव को पुरकाजी की कमान

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l जिले के पुलिस कप्तान एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा पुरकाजी थाना अध्यक्ष सुभाष गौतम को कार्य में अनियमितता एवं अनुशासनहीनता के चलते लाइन हाजिर कर दिया है l उनकी जगह कचहरी में सुरक्षा की बागडोर संभाल रहे जितेंद्र यादव को नया थानाध्यक्ष पुरकाजी बनाया गया है।



आज का पंचांग तथा राशिफल 31 अगस्त 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 31 अगस्त 2020*


⛅ *दिन - सोमवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - भाद्रपद*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - त्रयोदशी सुबह 08:48 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*


⛅ *नक्षत्र - श्रवण शाम 03:04 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*


⛅ *योग - शोभन दोपहर 01:23 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*


⛅ *राहुकाल - सुबह 07:46 से सुबह 09:20 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 06:23* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:54* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *श्राद्ध पक्ष में अपनाए जाने वाले सभी मुख्य नियम*


➡ *01 सितम्बर 2020 मंगलवार से महालय श्राद्ध आरम्भ ।*


👉🏻 *1) श्राद्ध के दिन भगवदगीता के सातवें अध्याय का माहात्मय पढ़कर फिर पूरे अध्याय का पाठ करना चाहिए एवं उसका फल मृतक आत्मा को अर्पण करना चाहिए।*


👉🏻 *2) श्राद्ध के आरम्भ और अंत में तीन बार निम्न मंत्र का जप करें l*


➡ *मंत्र ध्यान से पढ़े :*


🌷 *ll देवताभ्यः पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च l*


*नमः स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव भवन्त्युत ll*


🙏🏻 *(समस्त देवताओं, पितरों, महायोगियों, स्वधा एवं स्वाहा सबको हम नमस्कार करते हैं l ये सब शाश्वत फल प्रदान करने वाले हैं l)*


👉🏻 *3) “श्राद्ध में एक विशेष मंत्र उच्चारण करने से, पितरों को संतुष्टि होती है और संतुष्ट पितर आप के कुल खानदान को आशीर्वाद देते हैं*


➡ *मंत्र ध्यान से पढ़े :*


🌷 *ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं स्वधादेव्यै स्वाहा|*


👉🏻 *4) जिसका कोई पुत्र न हो, उसका श्राद्ध उसके दौहिक (पुत्री के पुत्र) कर सकते हैं l कोई भी न हो तो पत्नी ही अपने पति का बिना मंत्रोच्चारण के श्राद्ध कर सकती है l*


👉🏻 *5) पूजा के समय गंध रहित धूप प्रयोग करें और बिल्व फल प्रयोग न करें और केवल घी का धुआं भी न करें|*


🙏🏻 *श्राद्ध महिमा पुस्तक से* 


          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


 


🌷 *श्राद्ध में पालने योग्य नियम* 🌷


🙏🏻 *श्रद्धा और मंत्र के मेल से पितरों की तृप्ति के निमित्त जो विधि होती है उसे 'श्राद्ध' कहते हैं।*


🙏🏻 *हमारे जिन संबंधियों का देहावसान हो गया है, जिनको दूसरा शरीर नहीं मिला है वे पितृलोक में अथवा इधर-उधर विचरण करते हैं, उनके लिए पिण्डदान किया जाता है।*


*बच्चों एवं संन्यासियों के लिए पिण्डदान नहीं किया जाता।*


🙏🏻 *विचारशील पुरुष को चाहिए कि जिस दिन श्राद्ध करना हो उससे एक दिन पूर्व ही संयमी, श्रेष्ठ ब्राह्मणों को निमंत्रण दे दे। परंतु श्राद्ध के दिन कोई अनिमंत्रित तपस्वी ब्राह्मण घर पर पधारें तो उन्हें भी भोजन कराना चाहिए।*


🙏🏻 *भोजन के लिए उपस्थित अन्न अत्यंत मधुर, भोजनकर्ता की इच्छा के अनुसार तथा अच्छी प्रकार सिद्ध किया हुआ होना चाहिए। पात्रों में भोजन रखकर श्राद्धकर्ता को अत्यंत सुंदर एवं मधुर वाणी से कहना चाहिए कि 'हे महानुभावो ! अब आप लोग अपनी इच्छा के अनुसार भोजन करें।'*


🙏🏻 *श्रद्धायुक्त व्यक्तियों द्वारा नाम और गोत्र का उच्चारण करके दिया हुआ अन्न पितृगण को वे जैसे आहार के योग्य होते हैं वैसा ही होकर मिलता है। (विष्णु पुराणः 3.16,16)*


🙏🏻 *श्राद्धकाल में शरीर, द्रव्य, स्त्री, भूमि, मन, मंत्र और ब्राह्मण-ये सात चीजें विशेष शुद्ध होनी चाहिए।*


🙏🏻 *श्राद्ध में तीन बातों को ध्यान में रखना चाहिएः शुद्धि, अक्रोध और अत्वरा (जल्दबाजी नही करना)।*


*श्राद्ध में मंत्र का बड़ा महत्त्व है। श्राद्ध में आपके द्वारा दी गयी वस्तु कितनी भी मूल्यवान क्यों न हो, लेकिन आपके द्वारा यदि मंत्र का उच्चारण ठीक न हो तो काम अस्त-व्यस्त हो जाता है। मंत्रोच्चारण शुद्ध होना चाहिए और जिसके निमित्त श्राद्ध करते हों उसके नाम का उच्चारण भी शुद्ध करना चाहिए।*


*जिनकी देहावसना-तिथि का पता नहीं है, उनका श्राद्ध अमावस्या के दिन करना चाहिए।*


🙏🏻 *हिन्दुओं में जब पत्नी संसार से जाती है तो पति को हाथ जोड़कर कहती हैः 'मुझसे कुछ अपराध हो गया हो तो क्षमा करना और मेरी सदगति के लिए आप प्रार्थना करना।' अगर पति जाता है तो हाथ जोड़ते हुए पत्नी से कहता हैः 'जाने-अनजाने में तेरे साथ मैंने कभी कठोर व्यवहार किया हो तो तू मुझे क्षमा कर देना और मेरी सदगति के लिए प्रार्थना करना।'*


🙏🏻 *हम एक दूसरे की सदगति के लिए जीते जी भी सोचते हैं, मरते समय भी सोचते हैं और मरने के बाद भी सोचते हैं।*


🙏🏻 *क्या करें क्या न करें पुस्तक से*


         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


 


🌷 *श्राद्ध सम्बन्धी बातें* 🌷


➡ *श्राद्ध कर्म करते समय जो श्राद्ध का भोजन कराया जाता है, तो ११.३६ से १२.२४ तक उत्तम काल होता है l*


➡ *गया, पुष्कर, प्रयाग और हरिद्वार में श्राद्ध करना श्रेष्ठ माना गया है l*


➡ *गौशाला में, देवालय में और नदी तट पर श्राद्ध करना श्रेष्ठ माना गया है l*


➡ *सोना, चांदी, तांबा और कांसे के बर्तन में अथवा पलाश के पत्तल में भोजन करना-कराना अति उत्तम माना गया है l लोहा, मिटटी आदि के बर्तन काम में नहीं लाने चाहिए l*


➡ *श्राद्ध के समय अक्रोध रहना, जल्दबाजी न करना और बड़े लोगों को या बहुत लोगों को श्राद्ध में सम्मिलित नहीं करना चाहिए, नहीं तो इधर-उधर ध्यान बंट जायेगा, तो जिनके प्रति श्राद्ध सद्भावना और सत उद्देश्य से जो श्राद्ध करना चाहिए, वो फिर दिखावे के उद्देश्य में सामान्य कर्म हो जाता है l*


➡ *सफ़ेद सुगन्धित पुष्प श्राद्ध कर्म में काम में लाने चाहिए l लाल, काले फूलों का त्याग करना चाहिए l अति मादक गंध वाले फूल अथवा सुगंध हीन फूल श्राद्ध कर्म में काम में नहीं लाये जाते हैं l*


🙏🏻 💐🙏🏻


पुण्य लाभ के लिए इस पंचांग को औरो को भी व्हाट्सएप्प जरूर करे।🙏🏻


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 31 अगस्त 2020*


⛅ *दिन - सोमवार*


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - शरद*


⛅ *मास - भाद्रपद*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - त्रयोदशी सुबह 08:48 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*


⛅ *नक्षत्र - श्रवण शाम 03:04 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*


⛅ *योग - शोभन दोपहर 01:23 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*


⛅ *राहुकाल - सुबह 07:46 से सुबह 09:20 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 06:23* 


⛅ *सूर्यास्त - 18:54* 


⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - 


 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *श्राद्ध पक्ष में अपनाए जाने वाले सभी मुख्य नियम*


➡ *01 सितम्बर 2020 मंगलवार से महालय श्राद्ध आरम्भ ।*


👉🏻 *1) श्राद्ध के दिन भगवदगीता के सातवें अध्याय का माहात्मय पढ़कर फिर पूरे अध्याय का पाठ करना चाहिए एवं उसका फल मृतक आत्मा को अर्पण करना चाहिए।*


👉🏻 *2) श्राद्ध के आरम्भ और अंत में तीन बार निम्न मंत्र का जप करें l*


➡ *मंत्र ध्यान से पढ़े :*


🌷 *ll देवताभ्यः पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च l*


*नमः स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव भवन्त्युत ll*


🙏🏻 *(समस्त देवताओं, पितरों, महायोगियों, स्वधा एवं स्वाहा सबको हम नमस्कार करते हैं l ये सब शाश्वत फल प्रदान करने वाले हैं l)*


👉🏻 *3) “श्राद्ध में एक विशेष मंत्र उच्चारण करने से, पितरों को संतुष्टि होती है और संतुष्ट पितर आप के कुल खानदान को आशीर्वाद देते हैं*


➡ *मंत्र ध्यान से पढ़े :*


🌷 *ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं स्वधादेव्यै स्वाहा|*


👉🏻 *4) जिसका कोई पुत्र न हो, उसका श्राद्ध उसके दौहिक (पुत्री के पुत्र) कर सकते हैं l कोई भी न हो तो पत्नी ही अपने पति का बिना मंत्रोच्चारण के श्राद्ध कर सकती है l*


👉🏻 *5) पूजा के समय गंध रहित धूप प्रयोग करें और बिल्व फल प्रयोग न करें और केवल घी का धुआं भी न करें|*


🙏🏻 *श्राद्ध महिमा पुस्तक से* 


          🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


 


🌷 *श्राद्ध में पालने योग्य नियम* 🌷


🙏🏻 *श्रद्धा और मंत्र के मेल से पितरों की तृप्ति के निमित्त जो विधि होती है उसे 'श्राद्ध' कहते हैं।*


🙏🏻 *हमारे जिन संबंधियों का देहावसान हो गया है, जिनको दूसरा शरीर नहीं मिला है वे पितृलोक में अथवा इधर-उधर विचरण करते हैं, उनके लिए पिण्डदान किया जाता है।*


*बच्चों एवं संन्यासियों के लिए पिण्डदान नहीं किया जाता।*


🙏🏻 *विचारशील पुरुष को चाहिए कि जिस दिन श्राद्ध करना हो उससे एक दिन पूर्व ही संयमी, श्रेष्ठ ब्राह्मणों को निमंत्रण दे दे। परंतु श्राद्ध के दिन कोई अनिमंत्रित तपस्वी ब्राह्मण घर पर पधारें तो उन्हें भी भोजन कराना चाहिए।*


🙏🏻 *भोजन के लिए उपस्थित अन्न अत्यंत मधुर, भोजनकर्ता की इच्छा के अनुसार तथा अच्छी प्रकार सिद्ध किया हुआ होना चाहिए। पात्रों में भोजन रखकर श्राद्धकर्ता को अत्यंत सुंदर एवं मधुर वाणी से कहना चाहिए कि 'हे महानुभावो ! अब आप लोग अपनी इच्छा के अनुसार भोजन करें।'*


🙏🏻 *श्रद्धायुक्त व्यक्तियों द्वारा नाम और गोत्र का उच्चारण करके दिया हुआ अन्न पितृगण को वे जैसे आहार के योग्य होते हैं वैसा ही होकर मिलता है। (विष्णु पुराणः 3.16,16)*


🙏🏻 *श्राद्धकाल में शरीर, द्रव्य, स्त्री, भूमि, मन, मंत्र और ब्राह्मण-ये सात चीजें विशेष शुद्ध होनी चाहिए।*


🙏🏻 *श्राद्ध में तीन बातों को ध्यान में रखना चाहिएः शुद्धि, अक्रोध और अत्वरा (जल्दबाजी नही करना)।*


*श्राद्ध में मंत्र का बड़ा महत्त्व है। श्राद्ध में आपके द्वारा दी गयी वस्तु कितनी भी मूल्यवान क्यों न हो, लेकिन आपके द्वारा यदि मंत्र का उच्चारण ठीक न हो तो काम अस्त-व्यस्त हो जाता है। मंत्रोच्चारण शुद्ध होना चाहिए और जिसके निमित्त श्राद्ध करते हों उसके नाम का उच्चारण भी शुद्ध करना चाहिए।*


*जिनकी देहावसना-तिथि का पता नहीं है, उनका श्राद्ध अमावस्या के दिन करना चाहिए।*


🙏🏻 *हिन्दुओं में जब पत्नी संसार से जाती है तो पति को हाथ जोड़कर कहती हैः 'मुझसे कुछ अपराध हो गया हो तो क्षमा करना और मेरी सदगति के लिए आप प्रार्थना करना।' अगर पति जाता है तो हाथ जोड़ते हुए पत्नी से कहता हैः 'जाने-अनजाने में तेरे साथ मैंने कभी कठोर व्यवहार किया हो तो तू मुझे क्षमा कर देना और मेरी सदगति के लिए प्रार्थना करना।'*


🙏🏻 *हम एक दूसरे की सदगति के लिए जीते जी भी सोचते हैं, मरते समय भी सोचते हैं और मरने के बाद भी सोचते हैं।


         🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


 


🌷 *श्राद्ध सम्बन्धी बातें* 🌷


➡ *श्राद्ध कर्म करते समय जो श्राद्ध का भोजन कराया जाता है, तो ११.३६ से १२.२४ तक उत्तम काल होता है l*


➡ *गया, पुष्कर, प्रयाग और हरिद्वार में श्राद्ध करना श्रेष्ठ माना गया है l*


➡ *गौशाला में, देवालय में और नदी तट पर श्राद्ध करना श्रेष्ठ माना गया है l*


➡ *सोना, चांदी, तांबा और कांसे के बर्तन में अथवा पलाश के पत्तल में भोजन करना-कराना अति उत्तम माना गया है l लोहा, मिटटी आदि के बर्तन काम में नहीं लाने चाहिए l*


➡ *श्राद्ध के समय अक्रोध रहना, जल्दबाजी न करना और बड़े लोगों को या बहुत लोगों को श्राद्ध में सम्मिलित नहीं करना चाहिए, नहीं तो इधर-उधर ध्यान बंट जायेगा, तो जिनके प्रति श्राद्ध सद्भावना और सत उद्देश्य से जो श्राद्ध करना चाहिए, वो फिर दिखावे के उद्देश्य में सामान्य कर्म हो जाता है l*


➡ *सफ़ेद सुगन्धित पुष्प श्राद्ध कर्म में काम में लाने चाहिए l लाल, काले फूलों का त्याग करना चाहिए l अति मादक गंध वाले फूल अथवा सुगंध हीन फूल श्राद्ध कर्म में काम में नहीं लाये जाते हैं l*


🙏🏻 💐🙏🏻


मेष - पॉजिटिव- आज का दिन बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत होगा। संबंधों को और अधिक मजबूत करने और उन्हें खास महत्व देने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहेंगे। कोई रुका हुआ पैसा भी प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।


नेगेटिव- परंतु इस बात का भी अवश्य ध्यान रखें कि आप किसी साजिश या किसी प्रकार की गुप्त योजना के शिकार हो सकते हैं। उससे मुक्त होना भी मुश्किल होगा। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें।


व्यवसाय- व्यवसाय क्षेत्र में कुछ रुकावटें आने की वजह से तनाव रहेगा। हालांकि आप समस्याओं का निवारण करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ आपको अपने क्रोध और अति आत्मविश्वास पर कंट्रोल करना आवश्यक है। नौकरी में भी अपने काम के प्रति लापरवाही करना उच्च अधिकारियों के साथ संबंध खराब कर सकता है।


लव- वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमिओं का निवारण होगा और संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे।


स्वास्थ्य- गलत खानपान के कारण पेट खराब रह सकता है। संयमित आहार लें।


भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3


 


वृष - पॉजिटिव- अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से अत्यधिक खुशी महसूस होगी। आर्थिक स्थिति में बेहतरीन सुधार होगा। लाभदायक यात्राओं के भी योग बनेंगे और उनके द्वारा उचित अवसर की प्राप्ति भी होगी। घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं भी बनेंगी।


नेगेटिव- बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी। घर के वातावरण को अनुशासित बनाकर रखना आवश्यक है। पैसे संबंधी उधारी लेने या देने से परहेज करें क्योंकि नुकसान हो सकता है।


व्यवसाय- सबसे पहली बात तो यह ध्यान में रखना आवश्यक है कि व्यवसाय संबंधी अपनी गतिविधियों को सीक्रेट रखें। अन्यथा कोई अन्य व्यक्ति इसका दुरुपयोग करके आपको हानि पहुंचा सकता है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को तरक्की या स्थान परिवर्तन संबंधी शुभ अवसर प्राप्त होंगे।


लव- पति-पत्नी व्यस्तता के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। परंतु घर के वातावरण को अनुशासित बनाकर रखने के लिए समय निकालना आवश्यक है।


स्वास्थ्य- शरीर के किसी हिस्से में सूजन आदि की समस्या रह सकती हैं। अपनी उचित जांच करवाएं।


भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9


 


मिथुन - पॉजिटिव- आज की गई कड़ी मेहनत व प्रयत्न आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। परिवार की सुख-सुविधाओं के प्रति भी आपका पूरा योगदान रहेगा। काफी समय से कोई रुका हुआ पैसा मिलने की भी संभावना बन रही है।


नेगेटिव- नजदीकी मित्रों व रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें क्योंकि किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न होने की आशंका लग रही है। अकारण ही मन में उदासी महसूस होगी। बच्चों को अधिक सुख सुविधाएं देने की अपेक्षा उन्हें संयमित जीवन व्यतीत करना सिखाने की आवश्यकता है।


व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में क्वांटिटी की अपेक्षा क्वालिटी पर अधिक ध्यान दें क्योंकि इस गलती की वजह से कोई बड़ा ऑर्डर आपके हाथ से निकल सकता है या कोई डील भी कैंसिल हो सकती है। उचित गुणवत्ता के आधार पर आपको नए अनुबंध प्राप्त होंगे।


लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार जनों के साथ मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा।


स्वास्थ्य- यूं तो स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अपने ब्लड प्रेशर संबंधी जांच करवाते रहें।


भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6


 


कर्क - पॉजिटिव- आप अपने आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे अपने किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने में समर्थ रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भी आपकी आर्थिक स्थिति को और अधिक बेहतर बनाएगी। मानसिक शांति बनी रहेगी।


नेगेटिव- पड़ोसी के साथ कलह व वाद-विवाद जैसी स्थिति बन रही है। इसलिए बेहतर रहेगा कि दूसरों के मामले में ना उलझे। बातचीत के अपने लहजे में थोड़ी नरमी लाना आवश्यक है। व्यर्थ के कार्यों में भी अधिक खर्चा होगा।


व्यवसाय- व्यापार में कोई नया एग्रीमेंट हो सकता है परंतु उसकी शर्तों का पूर्ण रूप से अध्ययन करना आवश्यक है। पार्टनरशिप संबंधी चल रहे विवादों का समाधान निकलेगा और संबंध दोबारा से मधुर बन जाएंगे।


लव- पति-पत्नी के बीच बच्चों की किसी समस्या को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। अतः कुछ समय परिवार के लिए भी निकालना अति आवश्यक है।


स्वास्थ्य- बढ़ते हुए वजन को व्यायाम व संयमित खानपान द्वारा नियंत्रित करने की आवश्यकता है।


भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5


 


सिंह - पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन उत्तम है। अपने नजदीकी परिजनों की परेशानियों में उनकी मदद करना आपको सुखद अनुभूति देगा। प्रॉपर्टी खरीदने संबंधी अगर कोई प्रोग्राम बन रहा है तो उस पर गंभीरता से विचार करें, समय उत्तम है।


नेगेटिव- ध्यान रखें कि दूसरों के साथ किसी की आलोचना में अपना योगदान ना दें। आपकी मानहानि हो सकती है। विद्यार्थी अपने अध्ययन के प्रति और अधिक एकाग्रचित्त रहें। मामा पक्ष के साथ अपने संबंधों को मधुर बनाकर रखें।


व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। मामूली सी बात पर कोई इशू बन सकता है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को किसी रुके हुए कार्य में अधिकारियों की मदद मिलने से समस्या हल हो जाएगी।


लव- जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। परंतु घर के सभी सदस्यों का सहयोग घर की व्यवस्था बनाकर रखेगा।


स्वास्थ्य- नसों व हड्डियों में दर्द की वजह से टेंशन रहेगी।


भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2


 


कन्या - पॉजिटिव- दैनिक दिनचर्या से ऊबकर आज ज्ञानवर्धक गतिविधियों में समय व्यतीत करेंगे। जिससे मानसिक शांति मिलेगी। दैनिक व रोजमर्रा के कार्य यथावत चलते रहेंगे। समय अच्छा है। अचानक ही आपके साथ कोई शुभ घटना घटित होगी।


नेगेटिव- राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें। आप पर कोई इल्जाम या लांछन लग सकता है तथा किसी साजिश के शिकार भी हो सकते हैं। आपको भावनात्मक सपोर्ट की आवश्यकता होगी। अनजान व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का मेलजोल ना करें।


व्यवसाय- कार्यस्थल पर वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। अचानक से ही कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से अत्यधिक लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। खासकर स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में अच्छा मुकाम हासिल करेंगे।


लव- जीवन साथी का घर के प्रति सहयोग और समर्पण भाव आपको चिंता मुक्त रखेगा। तथा घर का वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कोई मौसमी परेशानी रह सकती हैं। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।


भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1


 


तुला - पॉजिटिव- समय आपके पक्ष में चल रहा है। आपकी योजनाओं को कार्य रूप प्राप्त होगा। समृद्धि व अप्रत्याशित लाभ के योग बने हुए हैं। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। अपनी फिटनेस के लिए समय निकालना आपको स्वस्थ रखेगा।


नेगेटिव- घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। उनका ध्यान रखना अति आवश्यक है। बच्चों की किसी समस्या को लेकर घर में तनाव उत्पन्न हो सकता है। परंतु परिजनों के आपसी सहयोग से स्थितियां जल्द ही ठीक हो जाएंगी।


व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां घर में रहकर ही क्रियान्वित होंगी। रचनात्मक व मीडिया से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। सहयोगियों और कर्मचारियों पर विश्वास रखना उनके आत्मबल को बढ़ाएगा।


लव- आपकी मुश्किलों में जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। विवाह योग्य युवाओं के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी प्रकार की भी चिंता ना करें।


भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5


 


वृश्चिक - पॉजिटिव- कामकाज व परिवार के बीच बेहतर सामंजस्य बना रहेगा। ईश्वरीय शक्ति पर दृढ़ विश्वास रखने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। तथा कुछ नया सीखने की चाह में भी अपना समय व्यतीत करेंगे। घर में भी कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बन सकती है।


नेगेटिव- वाणी और क्रोध पर नियंत्रण व काबू रखना अति आवश्यक है। क्योंकि इनकी वजह से तनाव इस कदर हावी हो सकता है कि बनते कामों मे रुकावटें आएंगी। अनावश्यक यात्राएं भी स्थगित रखना जरूरी है।


व्यवसाय- व्यापार व कारोबार में अचानक शुभ घटना घटित हो सकती है जिसकी आपने अपेक्षा भी न की होगी। कोई निवेश संबंधी महत्वपूर्ण ऑफर मिलेगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों का अपने कार्यालय में दबदबा बना रहेगा।


लव- पति-पत्नी अपनी-अपनी व्यस्तता के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। पुराने मित्र से मुलाकात बीती यादें ताजा करवाएगी।


स्वास्थ्य- गर्मी की वजह से पेट में जलन व एसिडिटी जैसी समस्या रहेगी। तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें।


भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6


 


धनु - पॉजिटिव- समय सर्व लाभकारी है। मेहमानों की आवाजाही रहेगी तो समय हंसी-खुशी व्यतीत होगा। आपकी आदर्शवादी तथा अच्छे-बुरे की समझ जैसा व्यवहार आपकी समाजिक छवि को और अधिक निखारेगा। घर की साज-सज्जा संबंधी कार्यों में भी ध्यान देंगे।


नेगेटिव- खर्चों की अधिकता रहेगी जिसका असर आपके बजट पर पड़ेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ गलतफहमी की वजह से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। समय रहते इनका समाधान कर लेंगे तो अच्छा रहेगा।


व्यवसाय- इंश्योरेंस व पॉलिसी से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां रहेंगी। पार्टनरशिप संबंधी कार्य में आपके निर्णय सर्वोपरि व फायदेमंद रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों की कोई उन्नति दायक यात्रा संपन्न हो सकती है।


लव- विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। साथ ही विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादें तरोताजा करेगी।


स्वास्थ्य- इंफेक्शन जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। स्त्री वर्ग विशेष रूप से अपना ध्यान रखें।


भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9


 


मकर - पॉजिटिव- समय प्रतिष्ठा वर्धक है। भाग्य आपके पक्ष में नई उपलब्धियां प्रदान कर रहा है। आप अपने वाक् चातुर्य से तमाम बाधाएं पार करके आगे बढ़ेंगे तथा विशेष व्यक्तियों से मुलाकात भी सार्थक रहेगी। आपकी कार्यशैली सराहनीय रहेगी।


नेगेटिव- कभी-कभी बहुत अधिक सोचने-विचारने में लाभजन्य स्थितियां हाथ से निकल सकती हैं। इसलिए योजनाओं के साथ-साथ उन को क्रियान्वित करने का भी प्रयत्न करें। किसी के व्यक्तिगत मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें इससे आपकी ही साख पर सवाल उठेंगे।


व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धा की अधिकता के कारण तनाव रहेगा परंतु आप उसमें सफलता प्राप्त करने में सक्षम भी रहेंगे। इंटरनेट से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं।


लव- जीवनसाथी का आपके कार्यों के प्रति सहयोग रहेगा। जिससे आपको अपने तनाव से काफी हद तक राहत मिलेगी।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक तनाव के कारणों से अपना बचाव करें।


भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3


 


कुंभ - पॉजिटिव- घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जिसकी वजह से आप तनावमुक्त होकर अपनी रुचि संबंधी कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक समारोह में जाने का अवसर भी प्राप्त होगा।


नेगेटिव- कुछ नकारात्मक स्थितियां भी उत्पन्न होंगी परंतु आप अपनी क्षमता से उन्हें हल करने में सक्षम भी रहेंगे। सिर्फ वाणी और क्रोध पर काबू बनाकर रखें अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल आदि के चक्कर भी लगेंगे।


व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सहकर्मी तथा सहयोगी पूरे मनोयोग से कार्यों को पूरा करेंगे। आप अपनी बुद्धिमता व चतुराई से कोई महत्वपूर्ण अनुबंध भी प्राप्त कर लेंगे। नौकरी में लक्ष्य की प्राप्ति अतिरिक्त प्रयासों द्वारा अवश्य ही संभव है।


लव- पति-पत्नी में अहम की वजह से कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना आपके संबंधों को मधुर बनाकर रखेगा।


स्वास्थ्य- जुखाम, खांसी की वजह से छाती में इंफेक्शन रहेगा। उचित इलाज लेना आवश्यक है।


भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8


 


मीन - पॉजिटिव- संतान की उपलब्धियों को लेकर मन में सुकून तथा प्रसन्नता रहेगी। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से उत्साह भरा वातावरण रहेगा तथा नई वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। मित्रों के साथ मनोरंजन संबंधी पार्टी का आयोजन भी होगा।


नेगेटिव- परंतु कुछ विरोधी आपके कार्य में व्यवधान उत्पन कर सकते हैं जिसकी वजह से विवाद के हालात भी बन सकते हैं। कभी-कभी विपरीत परिस्थितियां होने के कारण आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। जिसका असर आपके घर परिवार व बच्चों पर भी पड़ेगा। इसलिए अपने व्यवहार को संयमित बनाकर रखें।


व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। आय में वृद्धि होगी। कमीशन तथा टैक्स संबंधी कार्यों से जुड़े व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपनी इच्छा के अनुरूप कार्यों की प्राप्ति होगी।


लव- विवाहित जीवन सुखी व समृद्ध रहेगा। परंतु जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है।


स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण में लापरवाही करना भी उचित नहीं है।


भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8


 


जिनका आज जन्म दिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।


 


आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 


 


 


 


शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31, 


 


शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57, 


 


  


शुभ वर्ष : 2021; 2031, 2040 2060,   


 


ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान, 


 


शुभ रंग : नीला, काला, भूरा, 


 


भविष्यफल : 


यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।


 


मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है।


नदी रोड स्थित मोहल्ला गौशाला में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की

मुजफ्फरनगर l शहर के मोहल्ला गौशाला में एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली l जिसके चलते परिवार में कोहराम मचा हुआ है l


 पुलिस सूत्रों के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गौशाला में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी पर झूल कर आत्महत्या कर ली l जिसके चलते परिजनों कोहराम मचा हुआ है पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी l पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया l आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं लग सका l


नगर पालिका चेयरमैन ने किया वार्डों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

टीआर ब्यूरो l


 


 मुजफ्फरनगर l नगरपालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल द्वारा वार्ड संख्या 50 एवं 48 का स्थानीय सभासदों के साथ निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान नाला गैंग के सफाई मित्रों द्वारा नालों की तली झाड़ सफाई कराई गई सफाई कराए जाने से स्थानीय नागरिक एवं वार्ड सभासद काफी खुश नजर आए पालिका अध्यक्ष द्वारा कहा गया नाली और नालो की सफाई का अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा और वार्ड संख्या 12 एवं 25 मैं पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर मैनुअली सैनिटाइजर का कार्य कराया गया साथी रुड़की चुंगी से सरकारी अस्पताल तक बंद प्रकाश बिंदुओं एवं बंद एलईडी लाइटों को चालू कराया गया इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल सभासद अब्दुल सत्तार मंसूरी अन्नू कुरेशी लिपिक गोपीचंद वर्मा स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे


आर्थिक रूप से कमजोर अधिवक्ताओं के लिए बार काउंसिल उत्तर प्रदेश में भेजी सहायता राशि

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l बार कौन्सिल उत्तर प्रदेश द्वारा कोरोना काल में आर्थिक रूप से कमजोर अधिवक्ताओं की सहायता के लिए जनपद मुजफ्फरनगर को 19, 62,199.20 रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। सोमवार को बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ल एडवोकेट ने बताया कि जनपद गंण्डा को 9,69,964.80 रुपये एवं महाराजगंज को 5,87,051.40 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जा रही हैं । जो स्थानीय अधिवक्ता संघ द्घारा पारदर्शी तरीके से पात्र अधिवक्ताओं को वितरित की जाएगी। शुक्ल ने प्रदेश सरकार से कोरोना पीड़ित अधिवक्ताओं की सहायता के लिए 1500 करोड़ रूपयें के पैकेज की मांग की । उन्होंने बताया बार कौंसिल द्घारा जूनियर एडवोकेट को प्रदेश सरकार के सहयोग से 5000 रूपयें का लाइब्रेरी सहयोग भी उपलब्ध कराया जा रहा हैं । इस के अलावा पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ल एडवोकेट ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से प्रस्ताव के माध्यम से प्रदेश के सभी जनपदों में प्रस्तावित मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण सिविल कोर्ट न्यायालय परिसर में अथवा परिसर के निकट स्थापित करने की मांग की है।


सफाई कर्मचारी से मारपीट के विरोध में चौपट रही शहर की सफाई व्यवस्था

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l रविवार को हुए लॉक डाउन में ड्यूटी पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों के साथ वार्ड 28 में पुलिस ने मारपीट कर दी। इस बात से खफा सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को नगर पालिका में हंगामा कर दिया और कामबंद हडताल कर दी। जिस कारण शहर में सफाई व्यवस्था ठप हो गई। सफाई कर्मचारियों की हडताल से अधिकारियों में हडकम्प मच गया। स्थानीय निकाय प्रभारी अधिकारी, शहर कोतवाली और जिला अस्पताल चौकी प्रभारी नगर पालिका पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटा वार्ता चली। कार्रवाई के आश्वासन पर समझौता हुआ और सफाई कर्मचारियों ने हडताल वापस ले ली। लॉक डाउन में रविवार की शाम को सफाई कर्मचारी वार्ड 28 रामपुरी, लद्दावाला मेें सफाई कार्य कर रहे थे। वहीं सफाई हाजरी स्थान पर कुछ सफाई कर्मचारी खडे हुए थे। सफाई नायक सफाई कर्मचारियों की हाजरी ले रहा था। इस बीच एक दारोगा और सिपाही वहां पर पहुंचे और अभद्रता शुरू कर दी। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट भी की। सफाई कर्मचारियों ने इसकी सूचना सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को दी। सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने घटना से खफा होकर नगर पालिका में हंगामा कर दिया। वहीं काम बंद हडताल कर दी। सफाई कर्मचारियों ने सुबह कूडा नहीं उठाया। पालिका के अधिकारियों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। जानकारी मिलने पर स्थानीय निकाय प्रभारी अधिकारी अजय अम्बष्ट, शहर कोतवाल अनिल कपरवान और जिला अस्पताल चौकी प्रभारी भूपेन्द्र कुमार नगर पालिका पहुंचे। सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और अधिकारियों के बीच ईओ के कार्यालय में वार्ता हुई। सफाई कर्मचारी संघ के माहमंत्री राजू वैद्य ने बताया कि आरोपी दरोगा और सिपाही ने माफी मांगी है। वहीं अधिकारियों ने कार्रवाई का अश्वासन दिया है। इसके बाद हडताल को वापस ले लिया गया। करीब चार घंटे सुबह हड़ताल रही है।


जिले में 61 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मचा हड़कंप

टीआर ब्यूरो


मुजफ्फरनगर l जनपद में आज कोरोना के 61 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद जनपद में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 681 हो गई है। जनपद में आज 27 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।


प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के स्वास्थ्य विभाग को आज कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए 7 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। जनपद में आज कोरोना के 61 नए मामले सामने आए हैं। इनमें दो के आरटीपीसीआर, 48 के रैपिड टेस्ट, 6 के प्राइवेट लैब तथा 5 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि मेरठ लैब के जरिए हुई है। जनपद में 27 ओर मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 681 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से जनपद में अब तक 1403 कोरोना मरीजों का उपचार कर उन्हें स्वस्थ किया जा चुका है। आज जो मरीज मिले हैं उनमें दक्षिणी सिविल लाईन से एक, रेलवे रोड से एक, कंबल वाला बाग से एक, सुभाष नगर सरवट से एक, मीका विहार से दो, नई मंडी से 2, सिविल लाइन से तीन, मौहल्ला आबकारी से एक, एटूजेड कालौनी से एक, रामलीला टीला से एक, हनुमान चौक से एक, खालापार से एक, जानसठ रोड मुजफ्फरनगर से एक, रामपुरी से 2, महावीर चौक से 1, गंगा विहार से एक, पटेलनगर से 2, वसंत विहार से एक, कम्बलवाला बाग से एक, बचन सिंह कॉलौनी से एक, द्वारिकापुरी से एक, नया बांस मौहल्ला से एक, गांधी कॉलौनी से 3, अनागपुरी से एक, प्रेमपुरी से एक, श्रीराम गर्ल्स हॉस्टल से एक, खादर तिराहा से एक, गांधीनगर से तीन, नरा से एक, अमित विहार से एक, शुक्रताल से दो, चित्तौडा़ से एक, नया गांव मंधेडा से एक, रतनपुरी से एक, मिल मंसूरपुर से 2, बिटावदा से 6, बडकता रोड बुढ़ाना से एक, सेंट्रल बैंक वाली गली बुढाना से एक, चोकड़ा से दो, तथा काकड़ा से 3 मरीज शामिल है।


मुजफ्फरनगर l Date 31-08-2020


आज कुल सैंपल प्राप्त-07


(RtPcr)


आज पॉजिटिव-- 61


02 Rtpcr 


48 Rapid antigen test 


06 Pvt Lab


05 मेरठ लैब


= 61


----------------------


 


आज ठीक/डिस्चार्ज -27


टोटल डिस्चार्ज- 1403


टोटल एक्टिव केस- 681


श्री आदर्श रामलीला पटेल नगर ने किया झंडा पूजन

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति रजि० के तत्वाधान में आज दिनांक 31-08-20 को 45वे श्री रामलीला महोत्सव के उपलक्ष्य में सोशल डिस्टेंस  का पूर्णतयः पालन करते हुए झंडे का पूजन किया गया।ततपश्चात श्री हनुमान जी के द्वारा रामलीला भवन पर रामलीला महोत्सव की सफलता के लिए झंडा स्थापित किया गया।आज के मुख्य यजमान विनय गुप्ता जी ने पूजन करा कर श्री राम जी व बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल ऐरन ,सुरेंद्र मंगल,प्रमोद गुप्ता विकल्प जैन(सभासद),पंकज शर्मा,विजय मित्तल,परवीन रिंकू,जितेंद्र कुच्छल उपस्थित रहे।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...