रविवार, 8 मार्च 2020

नई मंडी में आर्य समाज के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ वेदपाठी संगीता आर्या को आचार्य गुरुदत्त आर्य ने किया सम्मानित


मुजफ्फरनगर। नई मंडी आर्य समाज में 92 वां तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव वेद की ज्योति जलती रहे, ओम का झंडा ऊंचा रहे के उदघोष के साथ प्रारंभ हुआ। राजस्थान के सवाई माधोपुर से आये आचार्य सोमदेव ने कहा कि भारत की माताएं वीर और देशभक्त पुत्र-पुत्रियों की जननी है। 
दयानंद मार्ग स्थित नई मंडी आर्य समाज के भवन में आयोजित वार्षिकोत्सव में प्रवचन करते हुए आचार्य सोमदेव ने कहा कि परिवार में नारी के अनुशासन, संयम, सदाचरण, साहस और योग्यता का संतान तथा समाज में विशेष प्रभाव होता है। श्री राम, श्री कृष्ण, ऋषि दयानंद, भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद,  लक्ष्मी बाई जैसे वीर, चरित्रवान महान व्यक्तित्व भारत धरा की माताओं ने पैदा किये। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि माता ही बच्चों की प्रथम गुरु और देवता होती है। सनातन संस्कृति में नारी को शक्ति स्वरूपा मानकर पूजा गया है। महर्षि दयानंद ने वेदों के प्रमाण से स्त्रियों को वेद पढ़ने,यज्ञ करने एवं विधा ग्रहण करने का अधिकार दिलाया। सभा अध्यक्षा शकुंतला आर्या ने कहा कि संतान के निर्माण में माता की भूमिका सबसे अहम है। वेदपाठी संगीता आर्या का उत्कृष्ट वैदिक प्रचारार्थ सेवाओं के लिए आचार्य गुरुदत्त आर्य ने शाल और सम्मान राशि भेंट कर अभिनंदन किया। खुशी आर्या तथा कोलकत्ता के भजनोपदेशक  कैलाश कर्मठ ने प्रेरक भजन सुनाए। यज्ञमान अंकित और शिक्षिका नेहा रही। आंनद पाल सिंह आर्य, आर.पी. शर्मा, सुरेंद्र सिंह आर्य, मंगत सिंह, योगेश्वर दयाल, आनंद स्वरूप, मुकेश आर्य, सतीश आर्य, मंजू आर्या, प्रियंका आर्या, राकेश आर्या आदि मौजूद रही। संचालन आर.पी.शर्मा ने किया।


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर घरेलू हिंसा के विरुद्ध अभियान का शुभारम्भ


मुजफ्फरनगर । पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश  द्वारा घरेलू हिंसा से पीडित महिलाओं की मदद के लिए चलाये गये अभियान  के क्रम में आज  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अभिषेक  महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में जनपद के समस्त PRV स्टाफ को ब्रीफ किया गया।
इस अभियान में *महिलाओं के साथ होने वाली घरेलू हिंसा की शिकायत पर भी यूपी-112 त्वरित रिस्पांस करेगी तथा तत्काल मौके पर पहुंचेगी*। 112 पर कॉल करके पीड़ित महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। इसमें महिलाओं द्वारा रजिस्ट्रेशन के बाद महिला युक्त PRV संबंधित महिला के घर जाकर विस्तृत जानकारी लेगी। इसके साथ ही आगामी होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु भी समस्त PRV स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।


महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान सोसाइटी ने महिलाओं का सम्मान किया

 मुज़फ्फरनगर। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान सोसाइटी रजिस्टर्ड ने आज महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का सम्मान किया इसमें मुख्य रूप से चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल जी श्रीमती  शशि गोयल जी रुबीना गुप्ता जी अमिता गुप्ता जी अर्चना गोयल जी दीप्ति अपर्णा पूनम अग्रवाल रीता गोयल आदि अनेक महिलाओं को सम्मान किया गया इस प्रोग्राम को प्रदेश अध्यक्ष राजीव गोयल,  प्रदेश महामंत्री आलोक अग्रवाल,  प्रदेश संयोजक अखिलेश जिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विपिन गोयल,  प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव बंसल,  प्रदेश सचिव श्री रमेश चंद जी,  श्री रवीश सिंघल,  अनुराग, पंकज गुप्ता, श्री सुरेंद्र मित्तल, राधेश्याम सिंघल जी, प्रदेश संरक्षक श्री हर्षवर्धन जी, प्रतीक,  शिवांशु आदि अनेक गणमान्य लोगों ने सहयोग दिया । 


सान्या बिंदल बनी प्रयत्न वुमन ऑफ the year 2020


मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रयत्न संस्था द्वारा श्री राम कॉलेज में आयोजित हुआ।

प्रयत्न संस्था के *प्रयत्न महिला शक्ति बोर्ड*  द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रयत्न संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष समर्थ प्रकाश ने दुनिया की आधी आबादी को बधाई दी और उन्होंने बारी-बारी से महिलाओं की आवश्यकताओं पर बल दिया एवं साथ ही आज की महिलाएं किस तरह समाज के लिए कार्य कर रही हैं और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंतरराष्ट्रीय जगत में परचम लहरा रही हैं आज के कार्यक्रम में 50 महिलाओं के करीब शक्तियों ने *सारे जहां से अच्छा* सामूहिक गीत गायन प्रस्तुत किया. 

इस गायन का खास आकर्षण सभी शक्तियों द्वारा पीत वर्ण की साड़ी पहनना रहा.   आज विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट कार्यप के लिए प्रयत्न woman of the year award 2020 दिए गए । इस वर्ष प्रयत्न वुमन ऑफ दा ईयर 2020 श्रीमती सान्या बिंदल ( बिंदल पेपर ग्रुप)  को मिला जो एक सामाजिक संस्था fly high चला रही है और गरीब बच्चो को मुफ्त ट्यूशन पढवाती है । बिंदल ग्रुप की बहुरानी के इस कार्य ने उन्हें ये सम्मान दिलवाया । Promising Young Woman का अवार्ड सुश्री अनुराधा वर्मा को उनके बेसिक शिक्षा विभाग में किये कार्य के लिए दिया गया । शिक्षा छेत्र में डॉ प्रेरणा मित्तल  को अवार्ड मिला । स्वास्थ्य छेत्र में सोनिया लूथरा को अवार्ड मिला । सरकारी नौकरी में उत्कृष्ट कार्य के लिए मीरा शर्मा जो diet में trainer है सम्मानित किया गया । helping hands नाम का अवार्ड इनर व्हील महिला क्लब की सपना सिंघल को मिला ।

इन के अलावा वरिष्ठ समाजसेविका बीना शर्मा जी को विशेष सम्मान दिया गया ।उन्हें Pride of muzaffarnagar से नवाजा गया और शाल भेट किया ।

सविता वर्मा ग़ज़ल को साहित्य ,गुंजन अरोरा को सोशल मीडिया के लिए, रुचि शर्मा प्रिंसीपल हेज़ल मून स्कूल बिजनोर ,समृद्धि त्यागी , मधु अग्रवाल ,आकांशा शर्मा , उषा रानी शिक्षिका को भी आवार्ड दिए गए । ग्रुप सांग के लिए साधना मेहता , रमा नागर , रश्मि मिश्रा को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राम कॉलेज के चेयरमैन डॉ sc कुलश्रेष्ठा एवं बिंदल पेपर के श्री राकेश बिंदल रहे । कार्यक्रम में dr रिंकू गोयल ,रीना अग्रवाल ,असद फारूकी , डॉ विवेक कुमार, मुकेश अरोरा , बिलकिस चौधरी, मेजर हिमांशु , कुश पूरी , अंकुर बिंदल , यशिका चौहान, dav degree की प्रिंसिपल शशि शर्मा , आदि मुख्य रूप से रहे । कार्यक्रम के director प्रयत्न अध्यक्ष समर्थ प्रकाश ने सभी का आभार किया।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए चलाया  जन जागरण अभियान

  मुज़फ्फरनगर। रविवार को हिन्दू संघर्ष समिति के द्वारा कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव से बचने के लिए शिव चौक पर मास्क, सैनेटाइजर के साथ टेम्पलेट जिस पर कोरोना वायरस से बचाव के सुझाव छपवाकर जन हित में बंटवाकर एक जन जागरण अभियान चलाया गया । हिन्दू संघर्ष समिति की ओर से समिति के संयोजक नरेन्द्र पंवार ( साधू ), सुभाष चौहान,मनीष चौधरी,अमित गुप्ता,अरुण प्रताप सिंह,प्रमोद मलिक,पं ब्रजबिहारी अत्री,पं रामानुज दुबे,चमनलाल कुक्की,बागेश अग्रवाल,देशराज चौहान,पवन मित्तल,मनोज पाटिल,हरीश पालीवाल,संजय् मिस्रा,सतन्देर एडवोकेट,अतुल त्यागी,अनुज चौधरी,विककी चावला,मनोज कंसल,राजीव धीमान,अनुज गुर्जर,नाथीराम धीमान,अनुज विश्वकर्मा,वैभव यादव,बनटी चौधरी,जितेन्द्र गोस्वामी,शैकी शर्मा,अखिलेश पुरी,संजय वाल्मीकि,शिवेश दत्त शर्मा,सीताराम त्यागी,मनीष कुमार घोलू,मोनू हरेराम,बिजेनदर धीमान,अंजेश गुर्जर,अभिषेक गर्ग,अनिल त्यागी,गिरीश पाहुजा,सतीश मलिक,अनमोल छाबड़ा,हेमनत ग्रोवर ,सुनील सिंघल,संदीप कौशिक,आशुतोष खन्ना उपस्थित रहे । 


गणपति धाम मंदिर में पत्रकारों संग मनाया होली मिलन समारोह

मुजफ्फरनगर। श्री गणपति धाम मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उद्योगपति भीमसैन कंसल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। डिस्ट्रिक्ट पे्रस क्लब के अध्यक्ष रविन्द्र चैधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी सद्भाव बढ़ता है उन्होंने उद्योगपति भीमसैन कंसल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इतने सफल आयोजन करना एक अच्छा कार्य है। वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज ने कहा कि भीमसैन कंसल पत्रकारों को साथ इकट्ठा बैठाकर जो आयोजन करते है भविष्य में भी वे इसी तरह का आयोजन करते रहे। भीमसैन कंसल ने कहा कि प्रभु की कृपा से होली के अवसर पर हम सबको एक साथ बैठकर होली मिलन करने का जो कार्य किया है इसके लिए मीडिया के सभी साथी बधाई के पात्र है। उनके आगमन से ही यह आयोजन प्रतिवर्ष ऊंचाईयों को छू रहा है कार्यक्रम के दौरान पत्रकार रिषीराज राही, वशिष्ठ भारद्वाज, संजीव चैधरी गोल्डी, लोकेश भारद्वाज, संदीप वत्स पंडित जी, भगत सिंह वर्मा, श्यामाचरण पंवार, संजय अग्रवाल, सतपाल, अमित पाल, तरूण पाल, अमित पुंडीर आदि ने भी होली से संबंधित अपनी गुदगुदिया छोडी। रिषीराज राही द्वारा प्रस्तुत कविता ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। कार्यक्रम में कैलाशचंद ज्ञानी, गणपति धाम मंदिर के प्रधान अशोक अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। 


पश्चिमी उत्तर प्रदेश का विकास छोटा राज्य बनने पर ही  सम्भव

मुजफ्फरनगर। अलग से प्रदेश बनाए बिना पश्चिमी उत्तर प्रदेश का विकास संभव नही है अतः जल्द से जल्द प्रथक प्रदेश निर्माण होना चाहिए। गुर्जर छात्रावास, रामपुर तिराहा पर आयोजित होली मिलन समारोह एवं मीडिया से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पंवार ने उक्त उदगार व्यक्त किए। प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पंवार ने कहा कि वे संगठन की और से अलग से प्रदेश के गठन की मांग करते है क्योंकि प्रथक प्रदेश बनने पर ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश का विकास संभव है। प्रदेश अध्यक्ष डा.सतेन्द्र सिह ने बताया कि संसार का सबसे मंहगा न्याय हमारे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मिलताहै। संगठन के महासचिव अजय शर्मा ने बताया कि 15 यूनिवर्सिटियांे मे से मात्र 3 यूनिवर्सिटि ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे हैं। साथ ही 30 मैडिकल कालेज मे से मात्र 3 मैडिकल काॅलेज ही हम पश्चिमी उत्तर प्रदेश वालो को दिए गए हैं। प्रेसवार्ता के दौरान संगठन सचिव हाजी वरीश अहमद ने बताया कि हमारे पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे ना तो एन.आई.टी.,है ना आई.आई.टी और ना ही एम्स है। शिक्षक विजय वर्मा ने बताया कि आज जनसंख्या के मामले मे उत्तर प्रदेश संसार के पांचवे बडे देश के बराबर है। इतने बडे प्रदेश मे कानून एवं प्रशासन व्यवस्था करना लगभग असंभव है।    राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पंवार ने कहा कि पंजाब से अलग हुए हरियाणा,हिमाचल प्रदेश हो या महाराष्ट्र से अलग हुआ गुजरात राज्य हो आज से विकसित राज्यो मे शुमार है। प्रदेश अध्यक्ष डा.सतेन्द्र सिह ने कहा कि जब एक करोड की जनसंख्या का उत्तराखण्ड और ढाई करोड की जनसंख्या का हरियाणा बन सकता है तो 25 करोड की जनसंख्या को विभाजित करके आठ करोड की जनसंख्या का उत्तम प्रेदश क्यांे नही बन सकता। प्रेसवार्ता के दौरान राजवीर सिह मुण्डेट,अजय पंवार,डा.सतेन्द्र सिह,सुरेश राठी, रामपाल सिह, राजेन्द्र सिह,संजीव मासूम  आदि मौजूद रहे।  


शनिवार, 7 मार्च 2020

पंचांग 8 मार्च 2020  

पंचांग 8 मार्च 2020     
तिथि चतुर्दशी 
27:03 तक
नक्षत्र आश्लेषा 06:49 तक 
पक्ष शुक्ल
 
वार रविवार  
योग  सुकर्माण 21:06 तक
सूर्योदय 06:42  
सूर्यास्त 18:21  
चन्द्रमा  कर्क राशि में   
राहुकाल   शाम 16:54 − 18:21
विक्रमी संवत्   2076  
शक सम्वत 1941  
मास फाल्गुन  
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:08 − 12:55
ग्रहों की स्थिति-शुक्र मेष राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि के हो चुके हैं। वृश्चिक में कोई ग्रह नहीं हैं। धनु में मंगल, केतु और गुरु हैं। मकर राशि में शनि हैं। सूर्य और बुध कुंभ राशि में गोचर में हैं।
राशिफल-
मेष-
सकारात्मक-स्थिति अच्छी होती जा रही है। किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं है। संतान पक्ष से अच्छा है।
नकारात्मक-अकारण चिंतित न रहें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव को जल दें।


वृषभ-
सकारात्मक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घरेलू सुख बढ़चढ़कर मिलेगा।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-कोई भी ताम्रपात्र की बनी वस्तु किसी गरीब को दान कर दें।
मिथुन-
सकारात्मक-आप द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा।
नकारात्मक-दूसरों पर अत्यधिक भरोसा न करें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-लाभ की स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव को जल दें।
कर्क-
सकारात्मक-रुपए-पैसे का आगमन होता रहेगा।
नकारात्मक-सोच समझकर बोलें। कम बोलें। कुटुम्बीजनों से न उलझें। निवेश अभी न करें।
प्रेम-स्थिति अच्छी हो रही है।
व्यवसाय-अच्छे चल रहे हैं। नई योजनाएं बनेंगी।
सेहत-ठीक चल रहे हैं।
उपाय-लाल या रानी रंग की कोई वस्तु पास रखें।
सिंह-
सकारात्मक-नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं। हर दृष्टि से बहुत अच्छा समय है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-ताम्रपात्र की कोई वस्तु अपने पास रखें। सूर्यदेव को जल दें।
कन्या-
सकारात्मक-धैर्य से काम लेंगे।
नकारात्मक-खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। अज्ञात भय सताएगा।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक चल रहे हैं।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-मसूर की दाल दान करें।
तुला-
सकारात्मक-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे।
नकारात्मक-क्रोध न करें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-पहले से बेहतर चल रहे हैं।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव को जल दें।
वृश्चिक-
सकारात्मक-अच्छी स्थिति है। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे।
नकारात्मक-अनावश्यक चिंतित न रहें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-लाभ होते जा रहा है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव की अराधना करना अच्छा रहेगा।
धनु-
सकारात्मक-भाग्यवश कोई काम सुलझेगा। जीवन में आप आगे बढ़ेंगे। भाग्य साथ देगा। मंदिरों की यात्रा करेंगे।
नकारात्मक-नकारात्मक सोच से बचें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-कोई भी लाल रंग की वस्तु अपने पास रखना अच्छा रहेगा।
मकर-
सकारात्मक-निर्णय लेने की क्षमता बनी रहेगी।
नकारात्मक-आज के दिन थोड़ा बचकर चलें। कोई नया काम शुरू न करें। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक चल रहा है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव की अराधना करें। कोई रिस्क न लें।
कुंभ-
सकारात्मक-जीवन में तरक्की करेंगे।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी।
व्यवसाय-नौकरी में लाभ होगा। व्यापार अच्छा चलता रहेगा।
सेहत-अच्छी है।
उपाय-गणेशजी की वंदना करें। तामपात्र की बनी वस्तु किसी को दान करें।
मीन-
सकारात्मक-विरोधी परास्त होंगे। चली आ रही परेशानी दूर होगी।
नकारात्मक-अति आत्मविश्वास से बचें।
प्रेम-अच्छी स्थिति होगी।
व्यवसाय-तरक्की कर रहे हैं। बाधाएं पार कर जाएंगे।
सेहत-अच्छी होगी।
उपाय-बुजुर्गों की सेवा करें। अपने से बड़ों को प्रणाम करें।


हंसी के ठहाकों तथा व्यंग्य बाणों के बीच सजी मूर्ख महफिल


मुजफ्फरनगर। हंसी ठ_ों और चुंटीले व्यंग्य बाणों के साथ आज होली की हास्य पत्रिका अमर अंधेरा का विमोचन किया गया। केंद्रीय पशुपालन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री डॉ.संजीव बालियान व प्रदेश के कौशल विकास राज्यमत्री कपिल देव अग्रवाल ने होली को मस्ती और प्रेम का पर्व बताते हुए सभी लोगों से मिलकर शांतिपूर्वक पर्व को मनाने की अपील की है। पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
मधुबन रेस्टोरेंट पर आज होली की हास्य पत्रिका अमर अंधेरा के विमोचन पर मूर्ख मंडली का आयोजन हुआ। चुंटीले व्यंग्य बाणों के साथ इस मौके पर तमाम वक्ताओं ने चुटकुले सुनाते हुए हंसी के फव्वारों के बीच होली मनाई। पत्रिका का विमोचन  केंद्रीय पशुपालन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री डॉ.संजीव बालियान,  प्रदेश के कौशल विकास राज्यमत्री कपिल देव अग्रवाल, सपा नेता गौरव स्वरूप तथा पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश ने किया।  इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक संतोष शर्मा व बीबी गर्ग ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर पंडित विष्णु शर्मा, अशोक अग्रवाल, विश्वरतन, जिला बार संघ के अध्यक्ष नासिर हुसैन, प्रदीप शर्मा, सुनील सिंघल, श्रीमोहन तायल, अरविंद भारद्वाज, नेमपाल प्रजापति, प्रदीप मलिक, अनिल लोहिया, आशु गुप्ता, विकल्प जैन, विनय अरोरा आदि ने विचार रखे। संचालन ऋषिराज राही ने किया।


कपिलदेव ने लिया महराज का आशीर्वाद


मुजफ्फरनगर । मौहल्ला बचन सिंह कॉलोनी की गली नंबर-2 में श्रीमद् भागवत कथा  के   अंतिम दिन कथा व्यास अमृत देव जी महाराज ने श्रीमद् भागवत में श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन 
 का प्रसंग सुनाया। कथा सुनाते हुए महाराजश्री ने कहा कि  भगवान श्री कृष्ण के बचपन के घनिष्ठ मित्र सुदामा उनसे मिलने द्वारिकाधीश की नगरी द्वारिका में पहुंच जाते हैं। महल में द्वारपाल से संदेश भिजवाते हैं, तो कृष्ण जी नंगे पैर दौडे हुए द्वार पर आते हैं और सुदामा की हालत देखकर उन्हें गले लगा कर रोने लगते हैं ।इसके बाद एक मुट्ठी चावल खाकर भावविभोर हो गए। आज की कथा के दौरान अनेक भजन भी सुनाए गए। कथा में सुदामा की गरीबी के बारे में सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। आज की कथा के मुख्य यजमान उत्तरप्रदेश सरकार के मन्त्री कपिलदेव अग्रवाल ने महाराजश्री का आशीर्वाद लिया। वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्री भगवान शर्मा ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल का माला पहनाकर स्वागत किया। सरवट ग्राम प्रधान श्रीमती उषा शर्मा ने कथा व्यास को फटका पहनाया। आज की कथा में राजकुमार तायल, श्रीपाल भगतजी, अशोक शर्मा,  सुमन शर्मा, महेशदत्त शर्मा, मुदित शर्मा, अनुराधा शर्मा, कमल राणा,
 पंडित रामचन्द्र मिश्रा,  सोहनवीर
सिंह, सुरेश शर्मा, ऋषभ शर्मा, श्याम लाल, सोमेंद्र शर्मा, सुमन गोयल, रूबी कश्यप, रमेश ठाकुर,  नीलम चौधरी, राकेश गुप्ता, शिव कुमार, कमलेश शर्मा,चंद्रकिरण,चंद्रवीर  श्याम लाल धीमान,महेश पाल,योगराज सिंह, सुखबीरी, ब्रिजेश गोयल, गजराज सिंह, पलटू सिंह, कोमल, कमलेश, गुडडी  समेत बड़ी संख्या में मोहल्ला वासी भी मौजूद रहे।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...