रविवार, 8 मार्च 2020

कोरोना वायरस से बचाव के लिए चलाया  जन जागरण अभियान

  मुज़फ्फरनगर। रविवार को हिन्दू संघर्ष समिति के द्वारा कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव से बचने के लिए शिव चौक पर मास्क, सैनेटाइजर के साथ टेम्पलेट जिस पर कोरोना वायरस से बचाव के सुझाव छपवाकर जन हित में बंटवाकर एक जन जागरण अभियान चलाया गया । हिन्दू संघर्ष समिति की ओर से समिति के संयोजक नरेन्द्र पंवार ( साधू ), सुभाष चौहान,मनीष चौधरी,अमित गुप्ता,अरुण प्रताप सिंह,प्रमोद मलिक,पं ब्रजबिहारी अत्री,पं रामानुज दुबे,चमनलाल कुक्की,बागेश अग्रवाल,देशराज चौहान,पवन मित्तल,मनोज पाटिल,हरीश पालीवाल,संजय् मिस्रा,सतन्देर एडवोकेट,अतुल त्यागी,अनुज चौधरी,विककी चावला,मनोज कंसल,राजीव धीमान,अनुज गुर्जर,नाथीराम धीमान,अनुज विश्वकर्मा,वैभव यादव,बनटी चौधरी,जितेन्द्र गोस्वामी,शैकी शर्मा,अखिलेश पुरी,संजय वाल्मीकि,शिवेश दत्त शर्मा,सीताराम त्यागी,मनीष कुमार घोलू,मोनू हरेराम,बिजेनदर धीमान,अंजेश गुर्जर,अभिषेक गर्ग,अनिल त्यागी,गिरीश पाहुजा,सतीश मलिक,अनमोल छाबड़ा,हेमनत ग्रोवर ,सुनील सिंघल,संदीप कौशिक,आशुतोष खन्ना उपस्थित रहे । 


गणपति धाम मंदिर में पत्रकारों संग मनाया होली मिलन समारोह

मुजफ्फरनगर। श्री गणपति धाम मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उद्योगपति भीमसैन कंसल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। डिस्ट्रिक्ट पे्रस क्लब के अध्यक्ष रविन्द्र चैधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी सद्भाव बढ़ता है उन्होंने उद्योगपति भीमसैन कंसल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इतने सफल आयोजन करना एक अच्छा कार्य है। वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज ने कहा कि भीमसैन कंसल पत्रकारों को साथ इकट्ठा बैठाकर जो आयोजन करते है भविष्य में भी वे इसी तरह का आयोजन करते रहे। भीमसैन कंसल ने कहा कि प्रभु की कृपा से होली के अवसर पर हम सबको एक साथ बैठकर होली मिलन करने का जो कार्य किया है इसके लिए मीडिया के सभी साथी बधाई के पात्र है। उनके आगमन से ही यह आयोजन प्रतिवर्ष ऊंचाईयों को छू रहा है कार्यक्रम के दौरान पत्रकार रिषीराज राही, वशिष्ठ भारद्वाज, संजीव चैधरी गोल्डी, लोकेश भारद्वाज, संदीप वत्स पंडित जी, भगत सिंह वर्मा, श्यामाचरण पंवार, संजय अग्रवाल, सतपाल, अमित पाल, तरूण पाल, अमित पुंडीर आदि ने भी होली से संबंधित अपनी गुदगुदिया छोडी। रिषीराज राही द्वारा प्रस्तुत कविता ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। कार्यक्रम में कैलाशचंद ज्ञानी, गणपति धाम मंदिर के प्रधान अशोक अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। 


पश्चिमी उत्तर प्रदेश का विकास छोटा राज्य बनने पर ही  सम्भव

मुजफ्फरनगर। अलग से प्रदेश बनाए बिना पश्चिमी उत्तर प्रदेश का विकास संभव नही है अतः जल्द से जल्द प्रथक प्रदेश निर्माण होना चाहिए। गुर्जर छात्रावास, रामपुर तिराहा पर आयोजित होली मिलन समारोह एवं मीडिया से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पंवार ने उक्त उदगार व्यक्त किए। प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पंवार ने कहा कि वे संगठन की और से अलग से प्रदेश के गठन की मांग करते है क्योंकि प्रथक प्रदेश बनने पर ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश का विकास संभव है। प्रदेश अध्यक्ष डा.सतेन्द्र सिह ने बताया कि संसार का सबसे मंहगा न्याय हमारे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मिलताहै। संगठन के महासचिव अजय शर्मा ने बताया कि 15 यूनिवर्सिटियांे मे से मात्र 3 यूनिवर्सिटि ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे हैं। साथ ही 30 मैडिकल कालेज मे से मात्र 3 मैडिकल काॅलेज ही हम पश्चिमी उत्तर प्रदेश वालो को दिए गए हैं। प्रेसवार्ता के दौरान संगठन सचिव हाजी वरीश अहमद ने बताया कि हमारे पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे ना तो एन.आई.टी.,है ना आई.आई.टी और ना ही एम्स है। शिक्षक विजय वर्मा ने बताया कि आज जनसंख्या के मामले मे उत्तर प्रदेश संसार के पांचवे बडे देश के बराबर है। इतने बडे प्रदेश मे कानून एवं प्रशासन व्यवस्था करना लगभग असंभव है।    राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पंवार ने कहा कि पंजाब से अलग हुए हरियाणा,हिमाचल प्रदेश हो या महाराष्ट्र से अलग हुआ गुजरात राज्य हो आज से विकसित राज्यो मे शुमार है। प्रदेश अध्यक्ष डा.सतेन्द्र सिह ने कहा कि जब एक करोड की जनसंख्या का उत्तराखण्ड और ढाई करोड की जनसंख्या का हरियाणा बन सकता है तो 25 करोड की जनसंख्या को विभाजित करके आठ करोड की जनसंख्या का उत्तम प्रेदश क्यांे नही बन सकता। प्रेसवार्ता के दौरान राजवीर सिह मुण्डेट,अजय पंवार,डा.सतेन्द्र सिह,सुरेश राठी, रामपाल सिह, राजेन्द्र सिह,संजीव मासूम  आदि मौजूद रहे।  


शनिवार, 7 मार्च 2020

पंचांग 8 मार्च 2020  

पंचांग 8 मार्च 2020     
तिथि चतुर्दशी 
27:03 तक
नक्षत्र आश्लेषा 06:49 तक 
पक्ष शुक्ल
 
वार रविवार  
योग  सुकर्माण 21:06 तक
सूर्योदय 06:42  
सूर्यास्त 18:21  
चन्द्रमा  कर्क राशि में   
राहुकाल   शाम 16:54 − 18:21
विक्रमी संवत्   2076  
शक सम्वत 1941  
मास फाल्गुन  
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:08 − 12:55
ग्रहों की स्थिति-शुक्र मेष राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि के हो चुके हैं। वृश्चिक में कोई ग्रह नहीं हैं। धनु में मंगल, केतु और गुरु हैं। मकर राशि में शनि हैं। सूर्य और बुध कुंभ राशि में गोचर में हैं।
राशिफल-
मेष-
सकारात्मक-स्थिति अच्छी होती जा रही है। किसी प्रकार का कोई जोखिम नहीं है। संतान पक्ष से अच्छा है।
नकारात्मक-अकारण चिंतित न रहें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव को जल दें।


वृषभ-
सकारात्मक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घरेलू सुख बढ़चढ़कर मिलेगा।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-कोई भी ताम्रपात्र की बनी वस्तु किसी गरीब को दान कर दें।
मिथुन-
सकारात्मक-आप द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा।
नकारात्मक-दूसरों पर अत्यधिक भरोसा न करें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-लाभ की स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव को जल दें।
कर्क-
सकारात्मक-रुपए-पैसे का आगमन होता रहेगा।
नकारात्मक-सोच समझकर बोलें। कम बोलें। कुटुम्बीजनों से न उलझें। निवेश अभी न करें।
प्रेम-स्थिति अच्छी हो रही है।
व्यवसाय-अच्छे चल रहे हैं। नई योजनाएं बनेंगी।
सेहत-ठीक चल रहे हैं।
उपाय-लाल या रानी रंग की कोई वस्तु पास रखें।
सिंह-
सकारात्मक-नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं। हर दृष्टि से बहुत अच्छा समय है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-ताम्रपात्र की कोई वस्तु अपने पास रखें। सूर्यदेव को जल दें।
कन्या-
सकारात्मक-धैर्य से काम लेंगे।
नकारात्मक-खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। अज्ञात भय सताएगा।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक चल रहे हैं।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-मसूर की दाल दान करें।
तुला-
सकारात्मक-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे।
नकारात्मक-क्रोध न करें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-पहले से बेहतर चल रहे हैं।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव को जल दें।
वृश्चिक-
सकारात्मक-अच्छी स्थिति है। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे।
नकारात्मक-अनावश्यक चिंतित न रहें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-लाभ होते जा रहा है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव की अराधना करना अच्छा रहेगा।
धनु-
सकारात्मक-भाग्यवश कोई काम सुलझेगा। जीवन में आप आगे बढ़ेंगे। भाग्य साथ देगा। मंदिरों की यात्रा करेंगे।
नकारात्मक-नकारात्मक सोच से बचें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-कोई भी लाल रंग की वस्तु अपने पास रखना अच्छा रहेगा।
मकर-
सकारात्मक-निर्णय लेने की क्षमता बनी रहेगी।
नकारात्मक-आज के दिन थोड़ा बचकर चलें। कोई नया काम शुरू न करें। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक चल रहा है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-सूर्यदेव की अराधना करें। कोई रिस्क न लें।
कुंभ-
सकारात्मक-जीवन में तरक्की करेंगे।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी।
व्यवसाय-नौकरी में लाभ होगा। व्यापार अच्छा चलता रहेगा।
सेहत-अच्छी है।
उपाय-गणेशजी की वंदना करें। तामपात्र की बनी वस्तु किसी को दान करें।
मीन-
सकारात्मक-विरोधी परास्त होंगे। चली आ रही परेशानी दूर होगी।
नकारात्मक-अति आत्मविश्वास से बचें।
प्रेम-अच्छी स्थिति होगी।
व्यवसाय-तरक्की कर रहे हैं। बाधाएं पार कर जाएंगे।
सेहत-अच्छी होगी।
उपाय-बुजुर्गों की सेवा करें। अपने से बड़ों को प्रणाम करें।


हंसी के ठहाकों तथा व्यंग्य बाणों के बीच सजी मूर्ख महफिल


मुजफ्फरनगर। हंसी ठ_ों और चुंटीले व्यंग्य बाणों के साथ आज होली की हास्य पत्रिका अमर अंधेरा का विमोचन किया गया। केंद्रीय पशुपालन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री डॉ.संजीव बालियान व प्रदेश के कौशल विकास राज्यमत्री कपिल देव अग्रवाल ने होली को मस्ती और प्रेम का पर्व बताते हुए सभी लोगों से मिलकर शांतिपूर्वक पर्व को मनाने की अपील की है। पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
मधुबन रेस्टोरेंट पर आज होली की हास्य पत्रिका अमर अंधेरा के विमोचन पर मूर्ख मंडली का आयोजन हुआ। चुंटीले व्यंग्य बाणों के साथ इस मौके पर तमाम वक्ताओं ने चुटकुले सुनाते हुए हंसी के फव्वारों के बीच होली मनाई। पत्रिका का विमोचन  केंद्रीय पशुपालन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री डॉ.संजीव बालियान,  प्रदेश के कौशल विकास राज्यमत्री कपिल देव अग्रवाल, सपा नेता गौरव स्वरूप तथा पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश ने किया।  इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक संतोष शर्मा व बीबी गर्ग ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर पंडित विष्णु शर्मा, अशोक अग्रवाल, विश्वरतन, जिला बार संघ के अध्यक्ष नासिर हुसैन, प्रदीप शर्मा, सुनील सिंघल, श्रीमोहन तायल, अरविंद भारद्वाज, नेमपाल प्रजापति, प्रदीप मलिक, अनिल लोहिया, आशु गुप्ता, विकल्प जैन, विनय अरोरा आदि ने विचार रखे। संचालन ऋषिराज राही ने किया।


कपिलदेव ने लिया महराज का आशीर्वाद


मुजफ्फरनगर । मौहल्ला बचन सिंह कॉलोनी की गली नंबर-2 में श्रीमद् भागवत कथा  के   अंतिम दिन कथा व्यास अमृत देव जी महाराज ने श्रीमद् भागवत में श्रीकृष्ण-सुदामा मिलन 
 का प्रसंग सुनाया। कथा सुनाते हुए महाराजश्री ने कहा कि  भगवान श्री कृष्ण के बचपन के घनिष्ठ मित्र सुदामा उनसे मिलने द्वारिकाधीश की नगरी द्वारिका में पहुंच जाते हैं। महल में द्वारपाल से संदेश भिजवाते हैं, तो कृष्ण जी नंगे पैर दौडे हुए द्वार पर आते हैं और सुदामा की हालत देखकर उन्हें गले लगा कर रोने लगते हैं ।इसके बाद एक मुट्ठी चावल खाकर भावविभोर हो गए। आज की कथा के दौरान अनेक भजन भी सुनाए गए। कथा में सुदामा की गरीबी के बारे में सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। आज की कथा के मुख्य यजमान उत्तरप्रदेश सरकार के मन्त्री कपिलदेव अग्रवाल ने महाराजश्री का आशीर्वाद लिया। वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्री भगवान शर्मा ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल का माला पहनाकर स्वागत किया। सरवट ग्राम प्रधान श्रीमती उषा शर्मा ने कथा व्यास को फटका पहनाया। आज की कथा में राजकुमार तायल, श्रीपाल भगतजी, अशोक शर्मा,  सुमन शर्मा, महेशदत्त शर्मा, मुदित शर्मा, अनुराधा शर्मा, कमल राणा,
 पंडित रामचन्द्र मिश्रा,  सोहनवीर
सिंह, सुरेश शर्मा, ऋषभ शर्मा, श्याम लाल, सोमेंद्र शर्मा, सुमन गोयल, रूबी कश्यप, रमेश ठाकुर,  नीलम चौधरी, राकेश गुप्ता, शिव कुमार, कमलेश शर्मा,चंद्रकिरण,चंद्रवीर  श्याम लाल धीमान,महेश पाल,योगराज सिंह, सुखबीरी, ब्रिजेश गोयल, गजराज सिंह, पलटू सिंह, कोमल, कमलेश, गुडडी  समेत बड़ी संख्या में मोहल्ला वासी भी मौजूद रहे।


होली मिलन के उपलक्ष में कविता पाठ


मुजफ्फरनगर। स्थानीय एस0 डी0 कालेज आॅफ इन्जिनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी में संस्कार भारती (सृजन), मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में होली मिलन के उपलक्ष में कविता पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महेन्द्र आचार्य जी ने की। विशिष्ट अतिथि डा0 ए0 कीर्तिवधर््ान जी व   बी0बी0 चैरसिया, पुलिस अधीक्षक (यातायात), मुजफ्फरनगर रहे। संस्कार भारती (सृजन), मुजफ्फरनगर के संरक्षक प्रो0 (डा0) एस0 एन0 चैहान  ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होने कहा कि होली भारत का पुरातन त्यौहार है ईश्वर में आस्था और उसकी जीत का उत्सव है। पुराण पुरूष भक्त प्रहलाद की ईश्वर में अटूट विश्वास एवं विजय का प्रतीक है होली। ईष्या न करें। सद्भाव से रहे। कार्यक्रम में 24 कवियों ने अपना-अपना कविता पाठ किया। 
प्रो0 (डा0) एस0 एन0 चैहान जी की कविता ‘‘आओ सखी मनायें होली, तन सुन्दर मन तेरा भोली। मन में है जो आस, प्रभु होली पर भर दे झोली।।’’ ने खूब तालियाँ बटोरी। डा0 ए0 कीर्तिवधर््ान जी की कविता ‘‘इन्द्रधनुष के रंगो जैसा मुझको रंग दो। होली के रंगो को सतरंगी कर दो। व श्रीमति प्रतिभा त्रिपाठी जी की कविता ‘‘फूल गंेदा से खेरूँगी होरी-होरी ओ रे पिया गंेदा से खेरूँगी होरी। न रंगियो मोहे कर बरजोरी।’’ ने सभी का मन मोह लिया। श्रीमति रूपा चैधरी जी ने अपनी कविता ‘‘वहाँ हाउडी मोदी गूँजे, यहाँ नमस्ते ट्रम्प। स्वागत में उछले मोदी जी, ट्रम्प लगावे जम्प’’ द्वारा सभी का खूब मनोरंजन किया। 
श्रीमति सुशीला जोशी जी ने अपनी कविता ‘‘होली के रंग हजार, होली किस रंग खेलूँ मैं’’ में होली के त्यौहार का बहुत संुदर वर्णन किया। श्रीमति इंदु राठी जी की कविता ‘‘होली होली सब करें मरम न जाने कोई, क्या होली क्या ना इुई अब मै बतलाऊ तोय’’ में होली के त्यौहार को प्रेम और सदभाव से मनाने की झलक देखने को मिली। श्री राजेश दुलारा जी की कविता ने भी सभी श्रोताओं को प्रभावित किया। डा0 प्रगति शर्मा ने भी अपनी कविता ‘‘प्रकृति और होली’’ से समां बाँधा। इस अवसर पर गोपाल सिंह जी ने हास्य कविता सुनाकर सभी को खूब हँसाया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति प्रतिभा त्रिपाठी जी ने किया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य  डा0 ए0के0 गौतम जी ने इस अवसर एक अति सुन्दर गीत सुनाया। कविता पाठ के बाद सभी ने होली के उत्सव का आनन्द लिया। स्वास्थ्य के लिये हानिकारक रंगों और गुलाल से सभी ने परहेज किया। केवल फूलों से होली खेली गई। 


कृत्रिम गर्भाधान से गायो में 90 से 95 प्रतिशत मादा नवजात की उत्पत्ति होगी-बालियान

मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय राज्यमंत्री डा0 संजीव कुमार बालियान, ने आज विकास भवन मंे मादा गोवंशीय पशुओं में उन्नत नस्ल की केवल मादा संतति उत्पन्न कराने हेतु वर्गीकृत वीर्य (सैक्सड सीमन) से कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम योजना का शुभारम्भ कर पशुपालन विभाग की समस्त गाडियों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री ने विकास भवन के सभागार में बैठक करते हुए कहा कि वर्गीकृत वीर्य (सैक्सड सीमन) से गोवंश में कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से उच्च उत्पादन क्षमता की मादा संतति(बछिया) उत्पन्न करने के उद्देश्य से यह योजना आरम्भ की गयी है। उन्होने कहा कि वर्गीकृत वीर्य के कृत्रिम गर्भाधान से गायो में 90 से 95 प्रतिशत मादा नवजात की उत्पत्ति होगी। उन्होने कहा कि इस योजना में स्वदेशी नस्ल की हरियाणा प्रजाति (ब्रीड) का सीमन जनपद स्तर पर प्राप्त हो गया है शेष साहीवाल, थारपारकर, गिर आदि का सीमन भी शीघ्र ही प्राप्त हो जायेगा। 
मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री को अवगत कराया कि जनपद को वर्गीकृत वीर्य से कृत्रिम गर्भाधान करने के लिए 4860 का लक्ष्य निर्गत किया गया है जिसमें 405 कृ0ग0 प्रतिमाह किया जाना निर्धारित किया गया है। मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री जी ने कहा कि वर्गीकृत वीर्य से कृत्रिम गर्भाधान किये जाने वाले गोवंशीय पशुओ में टैंिगंग किया जाना अनिवार्य है। वर्गीकृत वीर्य से पशु में कृत्रिम गर्भाधान कराने का शुल्क 300 रूपये प्रति कृत्रिम गर्भाधान निर्धारित है। उन्होने कहा कि वर्गीकृत वीर्य से कृत्रिम गर्भाधान कराने से निराश्रित/बेसहारा गोवंश से निजात मिलेगी तथा उच्च उत्पादन क्षमता सीमन के प्रयोग से किसानों की आय में वृद्धि होगी। जैसा मा0 प्रधानमंत्री जी का 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने का लक्ष्य है। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना अन्तर्गत जैनेटिक अपग्रेडेशन योजना में जनपद को 300 ग्राम सभाओं का चयन समस्त विकास खण्डों की सहभागिता करते हुए किया गया है। इस योजना में उच्च गुणवत्ता युक्त सीमन से चयनित 300 ग्रामों में लक्ष्य 20000 कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होने कहा कि इस योजना में साहीवाल, हरियाणा, एच0एफच0एफ0 जर्सी, मुर्रा ब्रीड 4800 से 5000 लीटर उत्पादकता वाले साॅड का सीमन उपलब्ध है।
मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री जी ने कहा कि इस योजना से उच्च उत्पादन क्षमता के नर/मादा वत्स उत्पन्न होगे। रोग प्रतिरोधक क्षमता वाली स्वदेशी (भारतीय) नस्लों का विकास एवं संख्यात्मक वृद्धि होगी, पशुपालकों के द्वार पर ही पशुओ के उच्च गुणवत्ता वाले सीमन से कृत्रिम गर्भाधान कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली बछिया के उत्पन्न होने से किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय पशु रोग नियन्त्रण कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा 11 सितम्बर 2019 को पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्व विद्यालय एवं गो अनुसंधान केन्द्र मथुरा में की गयी थी। इस योजना में सघन टीकाकरण अभियान चलाकर खुरपका-मुहंॅपका एवं बुर्सल्लोसिस बीमारी से देश को मुक्त कराया जायेगा। बुर्सल्लोसिस एक जुनोटिक बीमारी है जो पशुओ में मनुष्यों में भी फैलती है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए जनपद की 498 ग्राम सभाओ में एक वैक्सीनेटर एवं एक सहायक का चयन किया जा रहा है। जिससे इस योजना में 996 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। वैक्सीनेटर को पशुओं में टीकाकरण करने के लिए 3 रूपये प्रति पशु की दर से तथा सहायक को टैंिगंग करने केे लिए 2.50 रूपये प्रति पशु की दर से विभाग द्वारा भुगतान किया जायेगा।
केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत जनपद के समस्त गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं में टैंिगंग की जायेगी। पशुओं में किये गये टैंिगंग तथा अन्य कार्यकलाप की सूचना इनाफ पोर्टल पर अपलोड की जायेगी। इस सूचना में पशु स्वामी तथा पशु का पूर्ण ब्यौरा अंकित किया जायेगा। जिससे पशुओ की खरीद फरोख्त, पशुओं का ट्रांसपोर्ट, पशुओ का बीमा, पशु में बीमारी की स्थिति एवं उसका उपचार तथा बांझपन चिकित्सा आदि का विवरण अंकित किया जायेगा। इनाफ पोर्टल पर पशु की सूचना अपलोड वाले पशु स्वामी को विभागीय योजनाओं में प्राथमिकता दी जायेगी। सभी कृषक/पशुपालक राजकीय योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त करने हेतु अपने गोवंशीय एवं महिषपवंशीय पशुआंे में शत-प्रतिशत टैंिगंग कराये ताकि राजकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशसन अमित सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 दिनेश कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।


होली मिलन के उपलक्ष में कविता पाठ


मुजफ्फरनगर।  स्थानीय एस0 डी0 कालेज आॅफ इन्जिनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी में संस्कार भारती (सृजन), मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में होली मिलन के उपलक्ष में कविता पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महेन्द्र आचार्य जी ने की। विशिष्ट अतिथि डा0 ए0 कीर्तिवधर््ान जी व श्री बी0बी0 चैरसिया जी, पुलिस अधीक्षक (यातायात), मुजफ्फरनगर रहे। संस्कार भारती (सृजन), मुजफ्फरनगर के संरक्षक प्रो0 (डा0) एस0 एन0 चैहान जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होने कहा कि होली भारत का पुरातन त्यौहार है ईश्वर में आस्था और उसकी जीत का उत्सव है। पुराण पुरूष भक्त प्रहलाद की ईश्वर में अटूट विश्वास एवं विजय का प्रतीक है होली। ईष्या न करें। सद्भाव से रहे। कार्यक्रम में 24 कवियों ने अपना-अपना कविता पाठ किया। 
प्रो0 (डा0) एस0 एन0 चैहान जी की कविता ‘‘आओ सखी मनायें होली, तन सुन्दर मन तेरा भोली। मन में है जो आस, प्रभु होली पर भर दे झोली।।’’ ने खूब तालियाँ बटोरी। 
डा0 ए0 कीर्तिवधर््ान जी की कविता ‘‘इन्द्रधनुष के रंगो जैसा मुझको रंग दो। होली के रंगो को सतरंगी कर दो। व श्रीमति प्रतिभा त्रिपाठी जी की कविता ‘‘फूल गंेदा से खेरूँगी होरी-होरी ओ रे पिया गंेदा से खेरूँगी होरी। न रंगियो मोहे कर बरजोरी।’’ ने सभी का मन मोह लिया। श्रीमति रूपा चैधरी जी ने अपनी कविता ‘‘वहाँ हाउडी मोदी गूँजे, यहाँ नमस्ते ट्रम्प। स्वागत में उछले मोदी जी, ट्रम्प लगावे जम्प’’ द्वारा सभी का खूब मनोरंजन किया। 
श्रीमति सुशीला जोशी जी ने अपनी कविता ‘‘होली के रंग हजार, होली किस रंग खेलूँ मैं’’ में होली के त्यौहार का बहुत संुदर वर्णन किया। श्रीमति इंदु राठी जी की कविता ‘‘होली होली सब करें मरम न जाने कोई, क्या होली क्या ना इुई अब मै बतलाऊ तोय’’ में होली के त्यौहार को प्रेम और सदभाव से मनाने की झलक देखने को मिली। श्री राजेश दुलारा जी की कविता ने भी सभी श्रोताओं को प्रभावित किया। डा0 प्रगति शर्मा ने भी अपनी कविता ‘‘प्रकृति और होली’’ से समां बाँधा। इस अवसर पर गोपाल सिंह जी ने हास्य कविता सुनाकर सभी को खूब हँसाया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति प्रतिभा त्रिपाठी जी ने किया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य  डा0 ए0के0 गौतम जी ने इस अवसर एक अति सुन्दर गीत सुनाया। कविता पाठ के बाद सभी ने होली के उत्सव का आनन्द लिया। स्वास्थ्य के लिये हानिकारक रंगों और गुलाल से सभी ने परहेज किया। केवल फूलों से होली खेली गई। 


बचपन प्ले स्कूल मंे रंगो के त्यौहार होली का आयोजन


मुजफ्फरनगर।  नई मंडी स्थित बचपन प्ले स्कूल मे होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम सभी नन्हे मुन्ने बच्चो एवं अध्यापिकाओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की श्शुभकामनाएंे दी। उसके पश्चात् सभी बच्चो को होली के त्यौहार का महत्व बताया गया। होली का त्यौहार धार्मिक सद्भाव और सामाजिक भाईचार को प्रतीक है। यह एक रंग बिरंगा मस्ती भरा पर्व है। इस दिन सभी लोग अपने पुराने गिले शिकवे भूल कर गले लगते हैं और गुलाल लगाते हंै। नन्हे मुन्हे बच्चो ने भी एक दूसरे को रंग लगाया और आपस मे गले मिलकर सामाजिक सद्भाव का परिचय दिया। बच्चो के रंग लगे चेहरे ऐसे लग रहे थे जैसे रंग बिरंगे फूल खिले हो। स्कूल की अध्यापिकाओं ने बच्चो को होली दहन की कहानी सुनाई और प्रहलाद की कठिन परिक्षाओं के बारे मे बताया और उन्हें बुराई पर अच्छाई की जीत होने की शिक्षा दी। इस प्रकार की अच्छी शिक्षा देने वाली कहानियां बच्चो के मन पर सकरात्मक प्रभाव डालती है और अच्छे विचारो के लिये प्रोत्साहित करती है। स्कूल के डायरेक्टर अंचित जैन ने बच्चो को बताया कि यह रंगो का त्यौहार है लेकिन आजकल अच्छी क्वालिटी के रंगो का प्रयोग नही होता और त्वचा को नुकसान पहुचाने वाले रंग खेले जाते हैं। बच्चो को  सावधानी रखनी चाहिए, अपने बडो की निगरानी मे ही होली खेलनी चाहिए। बचपन मे इस त्यौहार को मनाने के लिए रसायन मुक्त हर्बल रंगो का उपयोग किया गया। कार्यक्रम मे गुरबानी, अर्थव, अनायशा, अदिरा, आरव, अरनव, आदित्री आदि बच्चो ने खूब आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन सभी अध्यापिकाओं ने मिलकर संयुक्त रुप से किया।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...