बुधवार, 4 मार्च 2020

आज का पंचांग

🌞🕉 ~ *आज का पंचाग * ~🕉 🌞
                   *।। श्री हरि : ।।*
⛅ *दिनांक - 04 मार्च 2020*
⛅ *दिन - बुधवार* 
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - फाल्गुन*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - दोपहर 01:59 तक नवमी*
⛅ *नक्षत्र - दोपहर 11:24 तक मॄगशिरा*
⛅ *योग - दोपहर 11:26 तक प्रीति*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:39 से 02:06* 
⛅ *सूर्योदय - 06:58*
⛅ *सूर्यास्त - 18:42* 
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -* 
 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


🌷 *काल सर्प योग की शांति हेतु* 🌷
🐍 *काल सर्प योग क्या होता है .... नौ ग्रह है राहू और केतु के बीच सारे ग्रह आ जाये एक तरफ राहू है और एक तरफ केतु है और बीच में सारे ग्रह आ जाये ये होता है, काल सर्प योग अब इसकी निवृति का बड़ा सुन्दर उपाय है बड़ा सरल है.... केतु की शांति के लिये बुधवार बुधवार को गणेश पूजन किया जाता है, गणेश पूजन कर लिया गुड मिश्रित पानी से स्नान करा दिया ॐ गं गणपतये नमः जप कर लिया ...शुद्ध जल से स्नान करा दिया, दीपक जला के रखें, एक माला ॐ गं गणपतये नमः जप कर लिया रोज़ और वो पूजा वाला .....खाली बुधवार को करना है, बस और राहू की शांति के लिये विष्णु भगवान का पूजन अथवा विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ किया जाता है।*


🌷 *ज्योतिष शास्त्र* 🌷
🙏🏻 *फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है, इस बार ये पर्व 09 फरवरी, सोमवार को है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,इस दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं, आज हम आपको होली पर किए जाने वाले ऐसे ही अचूक उपायों के बारे में बता रहे हैं,जो इस प्रकार हैं-*
➡ गताअं से आगे.........
🙏🏻 *8. यदि आपके घर में किसी भूत-प्रेत का साया है तो जब होली जल जाए, तब आप होलिका की थोड़ी-सी अग्नि अपने घर ले आएं और अपने घर के आग्नेय कोण में उस अग्नि को तांबे या मिट्टी के पात्र में रखें सरसों के तेल का दीपक जलाएं, इस उपाय से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।*
🙏🏻 *9. बेरोजगार हैं तो होली की रात 12 बजे से पहले एक नींबू लेकर चौराहे पर जाएं और उसके चार टुकड़े कर चारों दिशाओं में फेंक दें, वापिस घर आ जाएं किन्तु ध्यान रहे, वापिस आते समय पीछे मुड़कर न देखें।*
🙏🏻 *10. यदि आपका पैसा कहीं फंसा है तो होली के दिन 11 गोमती चक्र हाथ में लेकर जलती हुई होलिका की 11 बार परिक्रमा करते हुए धन प्राप्ति की प्रार्थना करें..फिर एक सफेद कागज पर उस व्यक्ति का नाम लाल चन्दन से लिखें जिससे पैसा लेना है फिर उस सफेद कागज को 11 गोमती चक्र के साथ में कहीं गड्ढा खोदकर दबा दें। इस प्रयोग से धन प्राप्ति की संभावना बढ़ जाएगी।*
🙏🏻 *11. यदि आपको कोई अज्ञात भय रहता है तो होली पर एख सूखा जटा वाला नारियल, काले तिल व पीली सरसों एक साथ लेकर उसे सात बार अपने सिर के ऊपर उतार कर जलती होलिका में डाल देने से अज्ञात भय समाप्त हो जाएगा।*
🙏🏻 *12. होलिका दहन के दूसरे दिन होलिका की राख को घर लाकर उसमें थोड़ी सी राई व नमक मिलाकर रख लें। इस प्रयोग से भूत-प्रेत या नजर दोष से मुक्ति मिलती है।*
🙏🏻 *13. शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन के समय 7 गोमती चक्र लेकर भगवान से प्रार्थना करें कि आपके जीवन में कोई शत्रु बाधा न डालें, प्रार्थना के पश्चात पूर्ण श्रद्धा व विश्वास के साथ गोमती चक्र जलती हुई होलिका में डाल दें।*
🙏🏻 *14. शीघ्र विवाह के लिए होली के दिन किसी शिव मंदिर जाएं और अपने साथ 1 साबुत  पान, 1 साबुत  सुपारी एवं हल्दी की गांठ रख लें, पान के पत्ते पर सुपारी और हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर अर्पित करें, इसके बाद पीछे देखे बिना अपने घर लौट आएं यही प्रयोग अगले दिन भी करें, इसके साथ ही समय-समय पर शुभ मुहूर्त में यह उपाय करते रहें, जल्दी ही विवाह के योग बन जाएंगे।*
🙏🏻 *15. होली से शुरू करके बजरंग बाण का 40 दिन तक नियमित पाठ करने से हर मनोकामना पूर्ण हो सकती है।*
➡ *समाप्त.......*
🙏 


🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक
21 मार्च 06:20 से 26 मार्च 07:16 तक
आमलकी एकादशी 6 मार्च


पापमोचिनी एकादशी 19 मार्च


शनिवार, 07 मार्च - शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)


शनिवार, 21 मार्च - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


* 24 मार्च 2020 - मंगलवार - चैत्र अमावस्या (भौमवती अमावस्या)


3- फाल्गुन पूर्णिमा तिथि- 9 मार्च- दिन सोमवार
मेष - पॉजिटिव - आप का दिन आनंद-प्रमोद तथा भोग-विलास में बीतेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से भेंट होगी। मित्रों तथा प्रियपात्रों के साथ मनोरंजनपूर्ण प्रवास हो सकता है। वाहन सुख मिलेगा। नए वस्त्रों की खरीदी और उसे पहनने के अवसर प्राप्त होगें।


नेगेटिव - आज आप अपनी जिंदगी को बदलना चाहेंगे. ये कुछ ठोस कदम उठाने का समय है। समस्याओं को नजरअंदाज करने से उनका हल नहीं निकलेगा। बल्कि कोशिश करने से ही आप उनको सुलझा पाएंगे। आपको सही दिशा को पहचान कर उसकी ओर बढ़ना चाहिए।


लव - आपका प्रेम जीवन जोश से भरा हुआ हो सकता है और चीजों को मसालेदार बनाने के लिए आप बहुत सारी कल्पनाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने साथी के साथ आपका तालमेल अच्छा होगा और गहन प्रेम तथा ढेर सारी मस्ती के क्षण होंगे!


व्यवसाय - वित्तीय मामलों में अतिरिक्त समय देने की वजह से आपकी आय में वृध्दि हो सकती है। बड़ों की सलाह से निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। भौतिक साधनों में वृद्धि हो सकती है।


स्वास्थ्य - माता-पिता का स्वास्थ्य भी काफी हद तक बेहतर रहेगा और आपके लिए राहत की बात होगी।


भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: सात
वृष - पॉजिटिव - अपना स्थान परिवर्तन करेंगे जिससे आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर दिल खोलकर खर्च करते नज़र आएँगे। माता पिता से संबंध अच्छे हो सकते हैं तथा माता पिता से सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। परिवार में आपसी सामंजस्य बेहतर होने की संभावना बन रही हैं। ऐसे में आश्वस्त रहें।


नेगेटिव - किसी मित्र या साथी के साथ झगड़ने से आप को तनाव हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण करना सीखना पड़ेगा। इस तनाव से बचने का एक रास्ता है कि बातचीत की दिशा में पहला कदम आप ही बढाएं और यदि शीत युद्ध की सम्भावना है तो उनके साथ नरमी से बातचीत करे।


लव - एकल लोगों को अपनी पसंद का साथी खोजने के कई अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक समारोहों में इस तरह के लोगों से मिलना और मिलना-जुलना एक कुंजी है|


व्यवसाय - आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहने वाली हैं। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो यदि आप नौकरी करते हैं तो इसी तरह के निवेश का नज़रिया अपना सकते हैं।


स्वास्थ्य - आप अपने स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के निदान अथवा उनकी जांच कराने के लिए खर्चे कर सकते हैं।


भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: चार


मिथुन - पॉजिटिव - घर की साज-सज्जा पर भी उसकी ख़रीददारी के दौरान आपका धन खर्च होगा। आप धर्म-क्रम के कार्यों में अधिक उत्साह दिखाएँगे, इस दौरान आप दिल-खोलकर अपना अच्छा-ख़ासा धन भी खर्च करने से हीच किचायेंगे नहीं। इसका सकारात्मक प्रभाव सीधे तौर पर आपकी छवि पर भी पड़ेगा।


नेगेटिव - छात्रों को पहले से अधिक मेहनत करने की ज़रूरत होगी। आज आपनी जिंदगी की समस्याओं को सुलझाने के लिए किसी सलाहकार को ढूंढ़ेंगे। ध्यान रहे कि आप सही व्यक्ति से ही सलाह लें ताकि बाद में आपको पछताना ना पड़े।


लव - आप कभी नहीं जानते हैं और आप इसे वास्तव में किसी विशेष के साथ शीघ्र ही सम्बन्ध प्रारम्भ कर सकते हैं और यह एक दीर्घकालिक संबंध की शुरुआत हो सकती है।


व्यवसाय - व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आज आपकी व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति के योग बन सकते है। आज आप आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे।


स्वास्थ्य - माताजी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना रहेगी और परिवार में हल्की-फुल्की तनातनी हो सकती है।


भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: दो
कर्क - पॉजिटिव -नौकरी पेशा जातकों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा जिससे आपको आपके अधिकारियों से तारीफ़ और पदोन्नति मिल सकती है। और पारिवारिक जीवन में प्रेम और एकता साफ़ देखी जाएगी।देखा है इसलिए भूमि वाहन इत्यादि की सुख सुविधा प्राप्त होगी।


नेगेटिव - सुनिश्चित करें कि आप अधिशेष नकदी के माध्यम से किसी भी बकाया ऋण का भुगतान कर दें ताकि आप अपने ऊपर वित्तीय दबाव को कम कर सकें। आपके गृह एक प्रतिकूल स्थिति में हो सकते हैं और आपको अपने विषयों की बुनियादी बातों को समझने में बहुत समस्या का सामना करना पड़ सकता है।


लव - अपने जीवनसाथी के साथ उच्च प्रेम अनुकूलता का आनंद लेने के लिए यह दिन अच्छा लग रहा है। ग्रहों की स्थिति के कारण प्रेम रोमांचक और गतिशील होना चाहिए और इसलिए साथ के क्षणों का आनंद लें।


व्यवसाय - किसी कार्य के संपन्न होने से मन प्रसन्न रह सकता है। व्यावसायिक योजना में किसी मित्र का साथ मिल साथ है। शासन सत्ता का सहयोग मिलने की संभावना है।


स्वास्थ्य - आप की संतान का स्वास्थ्य थोड़ा सा पीड़ित होगा जिसकी वजह से आपको चिंता हो सकती है।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: एक
सिंह - पॉजिटिव - दांपत्य जातकों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे, क्योंकि संभावना है कि आपकी संतान अपने कार्य स्थल पर अच्छा करें जिससे उनकी उन्नति हो। इससे घर-परिवार में ख़ुशियों का आगमन होगा। कुछ शुभ कार्य संपन्न होने का भी योग बनता दिखाई दे रहा है।


नेगेटिव - यदि आप यात्रा करना चाहते हैं तो देश के भीतर ही करें | यदि आप विदेश यात्रा करते हैं, तो इसके परिणामस्वरूप आपको वित्तीय नुकसान हो सकता है और आप धोखेबाजों से नुक्सान खा सकते हैं| यात्रा करने की योजना बनाने से पहले उचित जांच पड़ताल और गहन शोध का संचालन करें|


लव - आपका विवाहित प्रेम इस समय रोमांटिक होना चाहिए और आपका जुनून आपके साथी को आकर्षित कर सकता है। एकल लोग किसी के साथ जल्दी से मिल जुल सकते हैं और प्रतिबद्ध रिश्तों में लोग जल्दी ही विवाह कर सकते हैं!


व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में आपको पहले से अधिक सफलता पाने के लिए प्रयास करते रहने की ज़रूरत होगी। मेहनत और परिश्रम से आप आगे बढ़ सकते है। भूमि और भवन से संबंधित सभी कार्य पूरे हो सकते है।


स्वास्थ्य - संयमित दिनचर्या व जीवनशैली अपना कर आप अपने आपको बेहतर रखने की कोशिश करते रहें।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: छ


कन्या - पॉजिटिव - कला और सौंदर्य के क्षेत्र से जुड़े जातकों को सबसे ज्यादा इस गोचर से फायदा मिलेगा। घर-परिवार के वातावरण में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आपकी कोई रचनात्मक क्रिया आपको अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करेगी। जो लोग लेखन या गायन से जुड़े है उनके लिए समय अच्छा है।


नेगेटिव - यदि आप एक उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश पाने का लक्ष्य रखते हैं तो आपको कुछ समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल सत्ता धारी लोगों से ना ही उलझें तो अच्छा होगा, खास तौर से अगर आपको उनसे कोई काम निकलवाना हो तो।


लव - प्यार हवा में है, उसी का आनंद लें! एकल लोग अपने आत्मीय साथी को खोजने में अच्छा करेंगे। मौजूदा रिश्तों में लोग अगले स्तर पर जा सकते हैं। अपने साथी की योजना बनाने के लिए एक शानदार समय हो सकता है।


व्यवसाय - व्यावसायिक योजना में सफलता मिल सकती है। किया गया काम सार्थक हो सकता है। आज आप अपने कैरियर को लेकर प्रगति महसूस कर सकते हैं।


स्वास्थ्य - घर परिवार में स्वच्छता का बेहद ख्याल रखें। इससे राहु के दुष्प्रभाव में कमी आएगी और सब स्वस्थ्य रहेंगे।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: पांच
तुला - पॉजिटिव - संतान पक्ष को भी विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा जिससे घर का वातावरण उत्साहित दिखाई देगा। करियर के क्षेत्र में आप अच्छा लाभ उठा पाएंगे। इस दौरान कार्य से संबंधित विदेश की यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं। वहीं शुक्र का गोचर होने से आप अपनी इच्छा अनुसार फलों की प्राप्ति कर सकेंगे।


नेगेटिव - पारिवारिक मामले आपको उलझाए रख सकते हैं। यह सम्भावना है कि घर के बड़े लोग आपके कुछ तरीकों को पसंद नहीं करें, इसलिए अपने से बड़ों के साथ व्यवहार करते हुए अपने कूटनीतिक सर्वश्रेष्ठ बनें। जहां तक कीमती सामान की बात है तो आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि आज कुछ कीमती वस्तु खोने के संकेत है।


लव - आपसे प्यार करते हैं उनके प्रति कुछ ज्यादा ही लगाव दिखाते हैं जिसकी वजह से कभी कभी सामने वाले को बोरियत होती है। यदि आप एक कार्यालय में काम कर रहे हैं, तो आप एक सहयोगी के साथ भी प्रेम में पड़ सकते हैं।व्यवसाय - व्यावसायिक योजना को समर्थन मिल सकता है। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि हो सकती है। आपके कार्यों में गति आ सकती है।


स्वास्थ्य - आपको पेट से सम्बंधित परेशानियाँ हो सकती हैं। अत: खान-पान पर संयम व वाहन सावधानी से चलाकर स्वास्थ्य को बेहतर रखें।


भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: चार
वृश्चिक - पॉजिटिव - कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा था तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किसी विरोधी के चलते इस समय आपको धन लाभ भी होगा। साथ ही लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा और इससे आप अच्छा धन भी अर्जित कर पाएंगे।


नेगेटिव - यात्रा आशाजनक नहीं है। इस बीच, आपको अनुसंधान, गृहकार्य और अन्य कार्यों में संलग्न होना चाहिए ताकि जब आप यात्रा करते हैं, तो आप अपनी यात्रा से सबसे अच्छा लाभ उठा सकें| अच्छा होगा कि आप अपना मानसिक संतुलन बनाए रखें और अपने सामान को सुरक्षित रखे।


लव - शादीशुदा लोगों को बहुत मज़ा आ सकता है और आप दोनों एक दूसरे पर प्यार की बौछार करेंगे। कुछ समय के साथ जोड़ों के बीच का रिश्ता मजबूत हो सकता है।


व्यवसाय - शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है। व्यावसायिक योजना फलीभूत हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होने की संभावना है। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि हो सकती है।


स्वास्थ्य - आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: एक


धनु - पॉजिटिव - आपका मन इतिहास और पूर्व के रहस्यों को जानने की ओर अधिक लगेगा। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा रखते हैं उन्हें इस समय अच्छा समाचार मिल सकता है। किसी पूर्व के काम को पुनः शुरू करने के लिए क़र्ज़ ले सकते हैं, जिसके सफलता मिलेगी।


नेगेटिव - हालांकि आपको भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन बावजूद इसके किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे छोड़ने से बचे। निवेश करने के कई अवसर प्राप्त होंगे लेकिन इस दौरान किसी अनुभवी शख्स से मदद के बाद ही निवेश करना आपको फायदा देगा।


लव - आप अपने दोस्तों और अन्य लोगों से सलाह ले सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं, तो किसी रिश्ते में आने से पहले व्यक्ति को पूरी तरह से समझने के लिए अपना समय लें।


व्यवसाय - रियल एस्टेट का व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को प्रॉपर्टी या ज़मीन से अच्छा मुनाफ़ा कमाने का अवसर मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति हो सकती है।


स्वास्थ्य - आपमें उत्साह का संचार होगा। समय-समय पर आप जलवायु परिवर्तन करने जा सकते हैं।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: सात
मकर - पॉजिटिव - आपको अपनी रचनात्मकता बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे जिससे आपकी रूचि काम में भी बढ़ पाएगी और अपनी इस कला का प्रदर्शन आप अपने कार्यो में करते हुए लाभ उठा सकेंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा।


नेगेटिव - दांपत्य जातकों के लिए समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा क्योंकि संभावना है कि आपके और आपकी संतान के बीच किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बने जिससे आपको न चाहते हुए भी कोई कड़ा निर्णय लेना पड़े। आपको पहले से अधिक प्रयास करने होंगे तभी आपको सफलता प्राप्त हो सकेगी।


लव - यदि आप पहले से ही अपनी पसंद के साथी के साथ हैं या प्रतिबद्ध हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप यह सम्बन्ध पक्का करने में कोई जल्दी न करें| इस साथी के साथ सम्बन्ध में आने से पहले दो बार सोचें, क्योंकि अंतिम परिणाम आपके लिए कयामत बन सकता है।


व्यवसाय - जो लोग साझेदारी में व्यवसाय करते हैं उन्हें किसी भी विवाद को खुद से दूर रखने की ज़रूरत होगी अन्यथा साथी के साथ विवाद होने से आर्थिक नुक्सान हो सकता है।


स्वास्थ्य - वाहन चलाते समय सावधानी की जरूरत रहेगी।


भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: दो
कुंभ - पॉजिटिव - ससुराल पक्ष से मुलाक़ात करने का अवसर मिलेगा जिससे कुछ भेट भी मिलने की उम्मीद है। आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। इस समय आप खुद को अपना समय देने और अपने आप को खज़ाने-सवारने के ऊपर धन भी ख़र्च करेंगे। पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा और किसी यात्रा पर जाने का योग बनेगा।


नेगेटिव - माता पिता से विवाद होने के भी योग बन रहे हैं। जिससे आपको और उन्हें दोनों को मानसिक तनाव होगा। कार्यक्षेत्र के लिहाज़ से समय अनुकूल है, लेकिन इस दौरान ध्यान रखें कि घर का कोई विवाद अपने काम के आड़े न आने दें।


लव - आपके जुनून का स्तर नई ऊंचाइयों को छू सकता है और इससे आप गलत रास्ते पर फिसल सकते हैं। विवाहेतर संबंधों से सावधान रहें क्योंकि वे एक आपदा में समाप्त हो सकते हैं।


व्यवसाय - ज़रूरत के वक़्त तेज़ी और होशियारी से काम करने की आपकी क्षमता आपको लोगों की प्रशंसा की पात्र बना देगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रह सकता है।


स्वास्थ्य - गणेश जी आपको अपने मन को एकाग्र करने के लिए समाधि और योग क्रियाओं की सलाह देते हैं।


भाग्यशाली रंग: किरमजी, भाग्यशाली अंक: छ


मीन - पॉजिटिव - पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और आप कार्य स्थल पर अपने अनुभव से अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। यदि आप कोई नया घर या वाहन लेने का विचार कर रहे थे तो उसमें सफलता मिलेगी। माता-पिता से संबंधों में सुधार आएगा और किसी कार्य को पूरा करने में वो आपकी मुमकिन सहायता भी कर सकते हैं।


नेगेटिव - शुक्र आपको घर से दूर करेगा, जिससे आपको शुरुआत में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। शत्रु पक्ष आपको परेशान करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ेगा लेकिन आप उन्हें हर कदम पर पराजित करेंगे। इस दौरान पारिवारिक जीवन में सहयोग प्राप्त न होने से आपका मन दुखी हो सकता है।


लव - अपने व्यवहार और प्रेम संबंधों में सुखद व्यवहार रखें। पारिवारिक मामले आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं। आप परिवार में बड़ों के साथ तनावपूर्ण संबंध साझा कर सकते हैं और इससे समग्र वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है।


व्यवसाय - दूसरों के लिए कठोर मत बनो लंबित काम को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करें। कानूनी मामलों को कुशलता से संभाला जाना चाहिए। लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए।


स्वास्थ्य - किसी आर्थिक मुद्दे को लेकर या किसी विरोधी के कारण दिमागी तनाव न पालें। खान-पान पर संयम रखें।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: दो
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है।


जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57
  
शुभ वर्ष : 2021, 2031, 2040, 2060    
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान 
 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।


नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।


मंगलवार, 3 मार्च 2020

नहर में कूद रही थी पुलिस ने बचाया

 मुज़फ्फरनगर  शाम को अचानक एक महिला सुमन पत्नी मोनू गुर्जर नि0 ग्राम बारुकी थाना भोपा मु0नगर भोपा गंग नहर पुल पर चढकर आत्महत्या करने के ईरादे से कूदने वाली थी कि अचानक वहां ड्यूटी में मौजूद आरक्षी नौशाद थाना भोपा द्वारा महिला को कूदने से पहले ही पकड लिया और वहां उपस्थित लोगों की मदद से उसे बचा लिया। महिला पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या का प्रयास कर रही थी।


अंजू अग्रवाल ने डिवाईडर पर लगवाये पौधे

मुजफ्फरनगर । राज्यपाल आनंदीबेन के मुजफ्फरनगर आगमन के मद्देनजर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी द्वारा सभासदों एवं पालिका के कर्मचारियों के साथ रुड़की रोड डिवाइडर पर पौधे लगवाए गए और रुड़की रोड के व्यापारियों से पहले साथ में पौधे लगवाए उसके बाद उन लोगों से अनुरोध किया कि वह भी इन पौधों का ध्यान रखें पौधे लगाते समय गुजर रहे नागरिकों ने रुक कर पालिका अध्यक्ष के इस कार्य की सराहना की इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी सभासद पूनम शर्मा परवीन पीटर संजय सक्सेना अरविंद धनगर लक्ष्मण अमित बॉबी विकास गुप्ता बड़े बाबू पूरन चंद लिपिक गण बिजेंद्र सिंह दुष्यंत सिंह एसके बिट्टू एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।


दो दिन बारिश और आंधी के आसार 

मुजफ्फरनगर। मार्च की शुरुआत होते ही तापमान में फिर से उछाल आ गया है। दिन और रात का तापमान बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में फिर से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते पांच मार्च से सात मार्च तक मौसम बिगड़ने के आसार हैं। इस दौरान आंधी और बारिश की प्रबल संभावना है। 
मार्च में ही इस बार तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। जिस कारण से गर्मी का असर ज्यादा होगा। इस बार सर्दी भी ज्यादा थी तो गर्मी के भी ज्यादा पड़ने के आसार हैं। इस माह के पहले सप्ताह में ही दिन का तापमान 27 डिग्री पर पहुंच गया है। मंगलवार को चटख धूप निकलने से मौसम गर्म बना हुआ था। बुधवार से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखंड के पहाड़ी भागों में हिमपात व बारिश होगी। इसके प्रभाव से मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहने और छह व सात मार्च को मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। मौसम पांच मार्च से ही बिगड़ने का अनुमान है। मेरठ और आसपास में बारिश 20 से 40 मिमी तक हो सकती है।


मण्डलायुक्त, डीआईजी एवं जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं

 
मुजफ्फरनगर। मण्डलायुक्त संजय कुमार ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण संवेदनशील होकर प्राथमिकता पर करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि समयबद्धता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाये। उन्होने कहा कि यह भी ध्यान रखा जाये कि एक ही प्रकृति की समस्या के निस्तारण के लिए फरियादी को बार-बार न आना पडें। उन्होने कहा कि आईजीआरएस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाये। 
मण्डलायुक्त संजय कुमार, डीआईजी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल एवं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. आज खतौली तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन शिकायतों का निस्तारण कर रहे थे। उन्होने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता के साथ सुना और उनका जल्द ही निस्तारण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का अधिकारीगण संवेदनशील होकर तत्परता के साथ इनका निस्तारण करें। इसके अतिरिक्त चकबन्दी विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी, पुलिस, समाज कल्याण विभाग, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि विभागों की समस्याओं पर मण्डलायुक्त ने निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अन्दर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये। उन्होने कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये और शिकायत प्राप्त होते ही उनके निस्तारण की कार्यवाही प्राथमिकता पर संचालित की जाये। उन्होने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता परक ढंग से कराया जाये। 
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि जन सामान्य के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को दिया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि जन सामान्य को मूलभूत सुविधायें प्रदान की जाये। तहसील दिवस में आज 71 शिकायते प्राप्त हुई। इन शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।   
इस अवसर पर एस0डी0एम0 खतौली सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थें।


श्रीभगवान शर्मा को सम्मानित किया


मुजफ्फरनगर। बचन सिह कालोनी की गली न.2 मे वृन्दावन निवासी कथा व्यास संत अमृतदेव योगीराज जी महाराज के मुखारविन्द से तीसरे दिन श्रीमद भागवत कथा श्रद्वालु भाव विभोर हो गये। कार्यक्रम में संयोजक प्रधानपति सरवट श्रीभगवान शर्मा को सम्मानित किया गया।  मुख्य आयोजक संयोजक प्रधानपति सरवट श्री भगवान शर्मा, उषा शर्मा,राजकुमार तायल,अर्चना तायल, हरपाल,कुसुम,सतीश शर्मा,सरोज,सुभाष,सुनीता,सुरेश शर्मा,शशी शर्मा,योगराज,सुखबीरी,के के शर्मा,श्यामलाल धीमान,महेन्द्र शर्मा,कमलेश, सोहनवीर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग व श्रृद्धालुगण मौजूद रहे। 


करोड़ों की विवादित भूमि पर निर्माण शुरू

मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित नगर पालिका कन्या इंटर कालेज के समीप करोडों की विवादित भूमि पर  रोक के बावजूद भी निर्माण कार्य शुरू हो गया है।  
सूत्रों की माने तो कुछ भू-माफियाओं से मिलकर इस विवादित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू किया गया है। शहर के मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मो. खालिद ने 6 अगस्त 2019 में नगर पालिका कन्या इंटर कालेज के पास स्थित पालिका की करोडों की भूमि पर एक दुकानदार द्वारा कब्जा करने की शासन को शिकायत की थी। मो. खालिद की शिकायत पर नगर पालिका ने इस मामले में 21 अगस्त 2019 में संज्ञान लिया। वहीं इस भूमि को लेकर जांच शुरू कर दी।
नगर पालिका द्वारा उक्त दुकानदार को इस भूमि का बैनामा दिखाने के लिए निर्देश दिए गए। आरोप है कि दुकानदार द्वारा कोई बैनामा नगर पालिका को नहीं दिखाया गया। 29 फरवरी को दुकानदार कुछ दस्तोवज लेकर ईओ के समक्ष उपस्थित हुआ। ईओ ने जांच पूरी होने तक दुकानदार को कोई निर्माण कार्य न कराने की चेतावनी दी। लेकिन इस भूमि पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।


 पंकज सिंह हत्याकाण्ड का हत्यारोपित आत्मसमर्पण करके जेल गया

मुजफ्फरनगर। कोतवाली पुलिस को धता बताकर पंकज सिंह हत्याकाण्ड का एक और हत्यारोपित मंगलवार को गैंगस्टर कोर्ट से जमानत तुड़वाने के बाद अदालत में आत्मसमर्पण करके जेल चला गया।  बीती 2 फरवरी को आदर्श कालोनी देहरादून निवासी प्रापर्टी डीलर पंकज सिंह का कई गोलियाँ लगा शव जानसठ बस अड्डे के पास खड़ी गाड़ी से कोतवाली पुलिस ने बरामद किया था। मृतक की पत्नी अंशु सिंह ने अपने पति पंकज सिंह की हत्या का आरोप इसके कारोबारी साथियों जितेन्द्र रावत जित्तो निवासी देहरादून, यतेन्द्र चौधरी निवासी मेरठ, रामबीर निवासी मुजफ्फरनगर व सुरेन्द्र उपाध्याय उर्फ रोजी निवासी पक्का बाग खतौली हाल निवासी देहरादून के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। अंशु सिंह के अनुसार हत्या के एक अन्य मामले में पहले से ही टिहरी जेल में बन्द जितेन्द्र रावत ने उसके पति की साजिशन हत्या करायी थी। 


बलात्कार के आरोपी को दस वर्ष की सजा

मुजफ्फरनगर। बालिका का अपहरण कर बलात्कार करने के आरोपी को कोर्ट ने दस वर्ष की सजा सुनाने के साथ ही उस पर 22 हजार रूपये का जुर्माना भी किया है। बताया जा रहा है कि अभियुक्त द्वारा 13 वर्षीया बालिका का घर से अपहरण कर उसके साथ बलात्कार की घटना को कारित किया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना चरथावल पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग में मानिटरिंग सैल द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गई, जिसके परिणामस्वरूप न्यायालय एडीजे-8 द्वारा अभियुक्त को 10 वर्ष कारावास व 22 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।कोर्ट ने यह भी आदेश दिये है कि अर्थदंड के 22 हजार रूपये में से 20 हजार रूपये पीडि़ता को दिये जायेंगे। चरथावल थाना क्षेत्र के गावं कान्हाहेडी निवासी मोनू उर्फ अजय पुत्र रामकुमार को कोर्ट ने 10 वर्ष के  कारावास की सजा सुनाई है और उस पर 22 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया है।


अशोक ध्यानचंद ने दिये खिलाडियों को टिप्स


मुजफ्फरनगर। ग्राम बहादरपुर एवं खेडी विरान में गोद लिये गांव में आईएमटी गाजियाबाद एवं चलो खेल की ओर संस्था द्वारा आयोजित विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हाकी के प्रसि( जादूगर मेजर ध्यानचंद के पुत्र अर्जुन अवार्डी अशोक ध्यानचंद ने कहा खेलों को चुनौती के रूप में लेंगे तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। अशोक ध्यानचंद ने कहा कि बचपन से ही खेलों के प्रति रूचि जागकृत करने के लिए बच्चों को दौड़ लगानी चाहिए। उन्ही में आने वाले कल के खिलाडी छिपे है। उन्होंने बच्चों को टिप्स देते हुए कहा कि सिर्फ लग्न से ही अगर आप काम करोंगे तो निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी। कुश्ती खिलाड़ी सतपाल यादव ने भी कहा कि बच्चे कुश्ती को अपना कैरियर बनाये इस खेल का भविष्य काफी उज्जवल है। उन्होंने हरियाणा की खिलाड़ी बबीता फोगाट और मुजफ्फरनगर की कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान का जिक्र करते हुए कहा कि इन दोनों ने अपनी मेहनत के बल पर आज गोल्ड मैडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। लम्बी दौड़ में विदेश में गोल्ड मैडल जीतकर लाने वाले अर्जुन अवाडी गोपाल सैनी ने कहा कि दौड़ से जहां शरीर फिट रहता है वही, खिलाड़ी में नई ऊर्जा का संचार होता है और वह पूरे मनोयोग से अपने खेलों के प्रति समर्पित हो जाता है। दिल्ली सरकार के प्रमुख सचिव रहे विजय शंकर पाण्डेय ने बच्चों को अपना आर्शीवाद देते हुए कहा कि आज के समय में तो बहुत सुविधाएं मिलती है बच्चे उन सुविधाओं का लाभ उठाये और खेलों को करियर बनाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे। कार्यक्रम के आयोजक आईएमटी के हैड आॅफ दी गेम्स डिपार्टमेंट डा. कनिष्क पांण्डेय ने कहा कि उन्होंने मुजफ्फरनगर के गांव बहादरपुर और खेडी विरान में यह एक छोटी सी पहल की है इसे सभी का इतना सहयोग मिल रहा है कि भविष्य में मुजफ्फरनगर की धरती देश में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर के गांव में उनका प्रयास है कि खेल स्टेडियम का भी निर्माण हो तथा बच्चों को एक ही छत के नीचे सभी खेल सुविधाएं मिले। उन्होनंे सभी आये हुए अतिथियों खासकर संरक्षक श्रीराम कालेज के चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। श्रीराम कालेज के चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि उन्होंने इस खेल रूपी यज्ञ में आहूति देने के लिए पूर्ण प्रयास किया है इस गांव के बच्चों के लिए गांव में ही होम थियेटर बना दिया गया है जहां पर खेल चैनल के माध्यम से बच्चों को खेल की शिक्षा दी जायेगी। इस गांव में आउटडोर व इंडोर गेम शुरू कराये जायेंगे। खेलने के लिए बच्चों को किट उपलब्ध करायी जायेगी जिसका आधा खर्च संस्था वहन करेगी और आधा खर्च बच्चों को देना पडेगा। डा. कुलश्रेष्ठ ने कहा कि यह हमारे के लिए बडे गौरव की बात है कि बहादरपुर खेडी विरान में कनिष्क पांडेय ने खेलों का महाकुम्भ शुरू कराने का जो प्रयास किया है वो निश्चित रूप से भविष्य में सफल होगा। कार्यक्रम के दौरान आयोजन में सहयोग करने वाले ग्राम प्रधान बहादरपुर राधेश्याम, खेडी विरान प्रधान इमरान सहित स्कूल की प्रधानाध्यापिकाओं, शिक्षिकाओं एवं कार्यक्रम में सहयोग देने वाले श्रीराम कालेज के शिक्षकों एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एमडीए सचिव महेंद्र नाथ, उपजिलाधिकारी सदर दीपक कुमार, उद्योगपति आलोक स्वरूप, सम्पादक रविंद्र चैधरी, पत्रकार लोकेश भारद्वाज सहित विभिन्न पत्रकारों को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डा. एससी कुलश्रेष्ठ एवं डा. प्रशांत ने किया।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...