शनिवार, 22 फ़रवरी 2020

बुलेटिन संपादक उत्तमचंद्र शर्मा की धर्मपत्नी पंच तत्व में विलीन


मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर बुुलेटिन के संपादक उत्तम चंद्र शर्मा की धर्म पत्नी श्रीमती लाजवंती देवी का आज शहर  श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।उनका गत शाम देहावसान हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग उनके निवास पर पहुंचे और संवेदना व्यक्त की। 
मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक  उत्तमचंद्र शर्मा की धर्म पत्नी लाजवंती देवी का  आज काली नदी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। 82 वर्षीय लाजवंती देवी का कल शाम निधन हो गया था। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। वे धर्म परायण महिला थीं और बुलेटिन की प्रेरणास्रोत थीं। आज शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। आज सुबह उनके आवास से अंतिम यात्रा शुरू हुई। बडी संख्या में लोगों ने वहां पहुंच कर दुख जताया और दिवंगत आत्मा को श्र(ांजलि अर्पित की।  उनके निधन पर शोक जताने के लिए पहुंचने वालों में केंद्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रमुख उद्यमी सतीश गोयल,  भीम कंसल, नीलकमल पुरी, आयुष चेयरमैन डाॅ सुभाष शर्मा, डाॅ.एमके बंसल, कुंज बिहारी अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, एनके अरोरा एड., रेवती नंदन सिंघल, सुखदर्शन सिंह बेदी, राजेंद्र काटी, कुश पुरी, सचिन सिंघल, अशोक बाठला, राजकुमार नरुला, अरविंदराज शर्मा, संजय अग्रवाल, निधिश राज गर्ग,  मास्टर विजय सिंह, अचिंत मित्तल, अनिल रायल, अशोक सरीन, यशपाल पंवार, शरद गोयल, सलेकपाल, अमरजीत सिंह सिडाना, ज्ञानी गुरबचन सिंह, राहुल गोयल, रविंद्र चैधरी, सुनील जैन, मुकेश सिंधी, प्रवीण खेड़ा, विनोद छाबड़ा, विश्वदीप गोयल, नरेंद्र पंवार, मनीष चैधरी, अरविंद भारद्वाज, पंकज जैन गांधी टैंट, अशोक अग्रवाल, गौहर सिद्दीकी, राजकुमार कालरा,आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।


जानसठ रोड के पैच वर्क की जर जर हालात पर कड़ी नाराजगी

मुज़फ्फरनगर,। मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव ने  मुख्यमंत्री जी के आगमन पर  मुजफ्फरनगर जानसठ रोड के पैच वर्क की एक वर्षा में ही जर जर हालात पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए  पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से तुरंत कार्य शुरू करने के लिये कहा है।
 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव ने डायरेक्ट एस के मिश्रा को पत्र लिखकर व फ़ोन पर  बेहद नाराजगी प्रकट कर कहा कि वे माननीय मुख्यमंत्री जी गड्डा मुक्त सड़क के संकल्प को पलीता लगा रहे हैं। हाल ही में 27 जनवरी को गंगा यात्रा के अवसर पर बिजनोर व रामराज में मुख्यमंत्री जी के आगमन पर इस मार्ग पर पैच वर्क कराया गया था जो एक वर्षा में ही बह गया और  सड़क का अधिकांश हिस्सा गड्डों में तब्दील हो गया। भारी यातायात होने के कारण प्रतिदिन वाहन पलटना, दुर्घटना होना सामान्य बात हो गयी है।
कपिल देव ने कहा कि प्रोजेक्ट को शुरू होने में अभी समय लगेगा इसलिए तत्काल मार्ग पर कार्य कराकर ठीक कराया जाने की  कार्यवाही तुरन्त कराएं। शहर से लगे गांव शेरनगर के बीच स्तिथि बेहद खराब होने के कारण रोजाना ट्रक, ट्रेक्टर पलटे रहते हैं जिससे सरकार की छवि खराब हो रही है।


सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाए काॅमन सेंटरःआलोक

मुजफ्फरनगर। जनपद के समस्त जन सेवा केन्द्र एवं काॅमन सर्विस सेन्टर संचालको का बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें महिलापरक कानूनो, महिला शिक्षा, महिला सुरक्षा एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं ग्रामीण समस्याओं व उत्कृष्टता पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में 300 से अधिक व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी महोदय श्री आलोक कुमार द्वारा की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी महोदय  आलोक कुमार, उप कृकृषि निदेशक, क्षेत्राधिकारी  हरीश भदौरिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी  अर्चना, जिला प्रोबेशन अधिकारी  मौहम्मद मुशफेकीन, श्रम प्रवर्तन अधिकारी   के0के0 मिश्रा, स्वास्थ्य विभाग से डा0 आकाश त्यागी, खण्ड शिक्षा अधिकारी नगरीय श्रीमती सविता डबराल, महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती शिवांगी बालियान, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर  प्रिंस जैन, सी0एस0सी0 प्रबंधक श्री सनी तौमर, श्री सौरभ शर्मा एवं श्री संदीप सिंह, जिला समन्वयक श्रीमती रेनू सिंह एवं समाज सेवी डा0 राजीव कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। 
 दीप प्रज्जवलन के उपरांत अपर जिलाधिकारी महोदय श्री आलोक कुमार ने अपने सम्बोधन में शासन की प्राथमिकता वाली विभिन्न योजनाओ के बारे में बताया तथा जन सेवा केन्द्र एवं काॅमन सर्विस सेन्टर संचालको को सरकार की योजनाओ का ग्रामध्मौहल्ला स्तर पर सभी को लाभ दिलाये जाने हेतु निर्देश दिये गये।  महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती शिवांगी बालियान द्वारा विभिन्न महिला संबंधी कानूनो एवं मुद्दो पर पी0पी0टी0 के माध्यम से प्रजेन्टेशन प्रस्तुत की गयी। समाज में विद्यमान घरेलू हिंसा को समाप्त करने तथा महिलाओ को पुरूषो के समान अधिकार के बारे में अवगत कराया गया।  उप कृषि निदेशक द्वारा कृकृषि विभाग द्वारा संचालित, जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं पेंशन योजना के संबंध में जानकारी उपलब्घ करायी गयी, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती अर्चना द्वारा अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी उपलब्ध करायी गयी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री के0के0 मिश्रा एवं स्वास्थ्य विभाग से डा0 आकाश त्यागी द्वारा भी अपने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ की विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायी गयी। 
 कायक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनो द्वारा बालिका सुरक्षा एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ की शपथ ली गयी तथा हस्ताक्षर अभियान के अन्तर्गत हस्ताक्षर किये गये। अंत में जिला प्रोबेशन अधिाकरी श्री मौहम्मद मुशफेकीन द्वारा सभी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना 22 जनवरी, 2015 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा हरियाणा के पानीपत से शुरू की गयी थी। बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना वर्तमान मंें भारत के 405 जिलो में संचालित है। योजना का मुख्य उद्देशय महिला-पुरुष लिंगानुपात में असमानता को दूर करना है। वर्ष 2015 में योजना के प्रारम्भ होने के बाद से जन्म पर लिंगानुपात की दर में नियमित रूप से वृद्धि हो रही है। जनपद मुजफ्फरनगर में वर्ष 2014-15 में जन्म पर लिंगानुपात की दर (ब्ैत्) 884 थी जो वर्ष 2018-19 में बढकर 934 हो गयी है। योजना के अन्तर्गत जनपद मुजफ्फरनगर में विभिन्न प्रकार के जनजागरुकता कार्यक्रम नियमित रूप से कराये जा रहे है, जिनका सकारात्मक परिणाम भी दिखाई दे रहा है।


आज का पंचांग 22 फरवरी

 


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 22 फरवरी 2020*
⛅ *दिन - शनिवार* 
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - फाल्गुन (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - माघ)*
⛅ *पक्ष - कृष्ण* 
⛅ *तिथि - चतुर्दशी शाम 07:02 तक तत्पश्चात अमावस्या*
⛅ *नक्षत्र - श्रवण सुबह 11:20 तक तत्पश्चात धनिष्ठा*
⛅ *योग - वरीयान् सुबह 07:14 तक तत्पश्चात परिघ*
⛅ *राहुकाल - सुबह 09:50 से सुबह 11:15 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 07:06*
⛅ *सूर्यास्त - 18:38* 
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण -
 💥 *विशेष - चतुर्दशी और अमावस्या के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 
🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷
➡ *23 फरवरी 2020 रविवार को अमावस्या है ।*
🏡  *घर में हर अमावस अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 
🌷 *अमावस्या* 🌷
🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है  (विष्णु पुराण)*
🙏🏻 *शनि और पितृदोष से छुटकारा पाने के लिए उड़द या उड़द की छिलकेवाली दाल, काला कपड़ा, तला हुआ पदार्थ एवं दूध गरीबों में दान करें ।*
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷
🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*
🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*
🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*
🔥 *आहुति मंत्र* 🔥
🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*
🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*
🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*
🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*
🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*


📖 *💐🙏🏻
पंचक
       26जनवरी 5.40pm से 31 जनवरी 6.10pm तक
23फरबरी 12.29am से 28फरबरी 1.08am तक
एकादशी
            5फरबरी बुधवार 
             19फरबरी बुधवार
प्रदोष 
          6फरबरी शुक्रवार
          20 फरबरी बृहस्पतिवार
पूर्णमासी
            9फरबरी रविवार
अमावस्या
            23फरबरी रविवार
महाशिवरात्रि
                  21फरबरी शुक्रवार
कारोबार महूर्त
                     1 ;21;26;28 फरबरी
नया वाहन महूर्त
                      1;21;28फरबरी
ग्रह प्रवेश महूर्त
                      14;24;26फरबरी
नींव पूजन महूर्त
                     1;14;24;26;28फरबरी



सुबह सूर्योदय से पहले उठना चाहिए। इससे व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है अौर उसका पूरा दिन अच्छे से बीतता है। शास्त्रों में ऐसे कार्य के बारे में बताया गया है जिसको सुबह उठते ही करने से व्यक्ति के सारे काम अच्छे से पूर्ण होते हैं। व्यक्ति को सुबह उठते ही अपनी हथेलियों को देखना चाहिए। इसके साथ ही इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति का पूरा दिन अच्छे से गुजरता है अौर सभी कार्य पूर्ण होते है।


कराग्रे वसति लक्ष्मीः, कर मध्ये सरस्वती
कर मूले तू गोविंदा, प्रभाते कर दर्शनम्


अर्थात:हाथ के अग्र भाग में देवी लक्ष्मी, मध्य भाग में मां सरस्वती तथा मूल भाग में परमब्रह्म गोविंद का निवास होता है। सुबह उठकर हथेलियों के दर्शन करने से इन सभी के दर्शन होते हैं। 


मंत्र उच्चारण के समय आपका ध्यान केवल हथेली की अौर ही होना चाहिए। मंत्र खत्म होने के बाद हथेलियों को अपने चेहरे पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को सभी देवी-देवताअों का आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही सकारात्मक ऊर्जा की भी प्राप्ति होती है। 
 


मेष
पॉजिटिव - आप बिना अधिक मेहनत के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं| हालाँकि, अपने नियमित अध्ययन को आगे बढ़ाते हुए सुस्त न रहें क्योंकि आपकी संभावनाओं के लिए यह महत्वपूर्ण होगा। रचनात्मक या कलात्मक गतिविधियों में लगे छात्रों को अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए खूब सारे अवसर मिलने चाहिए|
नेगेटिव - मूल निवासियों को महत्वपूर्ण योजनाओं और उनके कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आपको आध्यात्मिक प्रयासों और बाहरी उद्देश्यों के बीच समय को विभाजित करना होगा। मुख्य बात यह होगी कि प्राथमिकताएँ सही निर्धारित करें और अपने पेशे और काम के बारे में महत्वाकांक्षी हो जाइये।
लव - मंगल की दृष्टि आग की तरह काम करेगी और आप का झगड़ा भी करवा सकती है जिससे आपका प्रियतम आपसे नाराज हो सकता है। इसी बात को लेकर आपके बीच काफी बहस भी हो सकती है लेकिन उसे आगे न बढ़ने दें।
व्यवसाय - यह एक आशाजनक समय है। आप आनंद भी लेंगे और कुछ अच्छे व्यापारिक सौदों को पक्का भी कर सकेंगे| आपको विदेश यात्रा का भी मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य - आपके पिता जी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है, इसलिए उनका ध्यान रखें। 
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: दो
वृष
पॉजिटिव - आपका वित्त काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि आप आप संपर्क बनाने में कितने अच्छे हैं? बेहतर होगा कि आप अपने व्यवसाय / कार्य में अपने करीबी लोगों और जीवनसाथी को शामिल कर सकें, ताकि आपको कुछ भरोसेमंद समर्थन मिले।
नेगेटिव - अपनी मेहनत से कमाए गए धन को शानदार सामानों को खरीदने पर खर्चा करने से बचें अन्यथा आपकी जेब काफी खाली हो सकती है| प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। इस दौरान घर परिवार में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है।
लव - प्यार की कोमल भावनाएं और मजबूत होंगी तथा आप अपने प्रियतम की भावनाओं को समझते हुए उन्हें पूरा प्रेम और सम्मान देंगे तथा जीवन में उनके महत्व को स्वीकारेंगे।
व्यवसाय - कुछ जोखिम भरे उपक्रमों में निवेश करने के लिए यह अच्छा समय नहीं है, इसलिए उस से बचना चाहिए।
स्वास्थ्य - आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा क्योंकि इस दौरान सबसे ज्यादा आवश्यकता आपको इसी की होगी। 
भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: चार


मिथुन
पॉजिटिव - ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा आपके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। चीजों को अपनी दिशा तय करने दीजिये और सब कुछ आपके लिए अच्छा हो सकता है। सामाजिक संपर्क क्षेत्र प्रक्रिया प्रमुख होगी और परिवार के करीबी सदस्यों के साथ कुछ समय बिताने के लिए यह एक अच्छा समय है।
नेगेटिव - कृपया इस समय अपने संपर्क क्षेत्र पर भरोसा न करें क्योंकि हो सकता है कि आपको उनमें से लाभ न मिले। कम प्रोफ़ाइल बनाए रखें और सही पल आने का इंतज़ार करें। आपको दूसरों की जरूरतों और भावनाओं के प्रति संवेदनशील होने की सलाह दी जाती है।
लव - आपके रिश्ते पर पड़ी धूल छँट जाएगी और आपका प्रेम जीवन खिल उठेगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो आपके लिए काफी अनुकूलता इस समय आने वाली है।
व्यवसाय - आपको प्रॉपर्टी और वाहन से लाभ होगा तथा परिवार में सुख शांति वापस लौट आएगी। निवेश करने से आपको बचना चाहिए।
स्वास्थ्य - बास्केटबॉल या टेनिस जैसे कुछ सक्रिय खेलों में भाग लें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: एक


कर्क
पॉजिटिव - यदि आप काम के लिए यात्रा कर सकते हैं, तो यह आपके लिए अच्छे पुरस्कारों को प्राप्त कर सकता है। आपके अंदर परोपकार की भावना जन्म लेगी और आप दूसरों की भलाई में काफी हद तक लग जाएंगे, ऐसा भी हो सकता है कि आपके अपने लोगों को कई बार इससे समस्या हो।
नेगेटिव - आपको करियर के मोर्चे पर कुछ असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने पर्यवेक्षकों पर अच्छा प्रभाव छोड़ने के लिए आपको अपने काम में सावधानी बरतनी होगी और अपने सहयोगियों के प्रति कूटनीतिक व्यवहार करना होगा। आप परिवार के मोर्चे पर मुद्दों का सामना कर सकते हैं।
लव - आपकी राशि में उपस्थित शुक्र और बुध जहां आपको काफी रोमांटिक और खुशमिजाज बनाएँगे, वहीं सप्तम भाव पर पड़ रही इन दोनों ग्रहों की दृष्टि भी अपना असर दिखाएगी और आपका जीवन साथी भी खुश रहेगा तथा रोमांटिक मूड में रहेगा।
व्यवसाय- आपकी तरक्की हर तरह से मजबूत रहेगी और आपको कोई हिलाने का सामर्थ्य नहीं रख सकता। 
स्वास्थ्य - अपने स्वास्थ्य के स्तर को बनाए रखने के लिए, कृपया अपने भोजन की आदतों के साथ नियमित रहें और गलत खाना खाने से परहेज़ करें|
भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: छ
सिंह
पॉजिटिव - आप में से कई लोगों की विदेश जाने की तमन्ना पूरी हो सकती है क्योंकि शनिदेव इस मामले में आपको पूरा आशीर्वाद देंगे और आपके संबंध विदेशों से जुड़ने की संभावना है। आपकी सोच में अध्यात्म की वृद्धि होगी और आप अपने साथ-साथ दूसरों के बारे में भी सोचेंगे।
नेगेटिव - गणेश जी पारिवारिक मोर्चे पर कठिन समय की भविष्यवाणी करता है। परिवार के सदस्यों के बीच अक्सर झगड़े, बहस और समस्याएं हो सकती हैं। सामंजस्य का तत्व गायब हो सकता है और बढ़ता हुआ खर्चा ऊंचाइयों को छू सकता है।
लव - आपके दांपत्य जीवन की नीरसता दूर होगी और आप दोनों एक दूसरे के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे, जिससे आपके बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। इस प्रकार आप अपने दांपत्य जीवन के सभी सुखों का आनंद लेंगे और जीवन साथी का प्रेम भी प्राप्त करेंगे।
व्यवसाय - आपको अनेक प्रकार की सौगातें मिल सकती हैं। काम से लेकर आर्थिक स्थिति तक आपको बेहतर नतीजे मिलेंगे और इस प्रकार आपके लिए समय काफी अनुकूल रहेगा।
स्वास्थ्य - यदि आप कुछ छोटी बीमारियों से पीड़ित हैं तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: दो


कन्या
पॉजिटिव - मंगल किसी अचल संपत्ति को खरीदने की संभावना को बढ़ाएगा। आपको परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने का मौका मिलेगा और इसमें आपके परिजन आपका भरपूर सहयोग करेंगे। स्थिति में बदलाव आएगा और परिवार में ख़ुशियों के दिन लौट आएँगे।
नेगेटिव - ज्वलंत मसलों को शांत करने और राजनयिक रूप से मुद्दों से निपटने का प्रयास करें क्योंकि कोई दूसरा रास्ता नहीं है। घर के बच्चों को ज्वलंत मुद्दों के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है और उनके लिए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना कठिन हो सकता है।
लव - जीवन साथी को स्वास्थ्य समस्याएं दे सकता है। सूर्य की गर्मी रिश्ते में भी गर्मी बढ़ा सकती हैं और संभव है कि आपके बीच थोड़ी अहम की लड़ाई हो। इससे आपको बचना चाहिए ताकि आपका दांपत्य जीवन और भी बेहतर और खुशनुमा बना रहे।
व्यवसाय - व्यवसाय में बहुत सारे फायदे के मोके मिलेंगे, लेकिन यह आप पर निर्भर है कि उस मौके का आप कितना फायदा उठा सकते है।
स्वास्थ्य - सभी गतिविधियों का आनंद लेंगे। सामान्य व्यायाम और अपने शरीर को लचीला बनाने की गतिविधियों में सलंग्न हों तथा जिम में भारी वजन उठाने से बचें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: एक


तुला
पॉजिटिव - छात्रों के लिए बहुत अच्छा समय है। विशेष रूप से तकनीकी अध्ययन के छात्रों को अच्छे अवसर मिलने चाहिए। साथ ही, ललित कला के छात्र भी अच्छे कौशल प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप तुच्छ मुद्दों पर ध्यान नहीं देते हैं और महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो आप बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
नेगेटिव - आपको बजट में एक प्रभावी संतुलन खोजने और खर्चों को सीमित करने के लिए कुंजी खोजनी होगी| अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास देने और उनके समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करें। आपका ध्यान प्राथमिकताओं को सही तरह से स्थित करने में होना चाहिए|
लव -: प्रेमी युगल के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि पंचम भाव पर सूर्य और शनि की स्थिति विच्छेदनकारी साबित हो सकती है और ऐसे में संभव है कि आप में से कुछ लोगों का रिश्ता टूट जाए।
व्यवसाय - पेशेवर रूप से, आप इस समय थोड़े सुस्त रहेंगे। आप अन्य लोगों के साथ सहयोग करने में अच्छे होंगे और वही आपको सहज तरीके से काम पूरा करने में मदद करेगा।
स्वास्थ्य - आपके स्वास्थ्य का स्तर शानदार होना चाहिए।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: पांच
वृश्चिक
पॉजिटिव - हर तरफ मौज-मस्ती होने की सम्भावना है। बच्चे पढ़ाई और उनकी अतिरिक्त पाठयक्रम गतिविधियों में अच्छी तरह से शामिल होंगे और आप उन्हें अच्छा सहयोग देंगे। घर के बड़ों को आपके आचरण और गतिविधियों से प्रसन्नता होगी। वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होनी चाहिए और खर्च नियंत्रण में रहेगा।
नेगेटिव - आप बाहर के कामों में इतना व्यस्त रहेगे कि आपको घर पर समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा और आप घर के सुख को काफी हद तक मिस करेंगे। चाहे काम के सिलसिले में जाना हो अथवा दोस्तों से मिलना, आप अधिक समय घर से बाहर बिताएंगे, जिसकी वजह से परिवार में आपकी उपस्थिति काफी कम रहेगी। 
लव - प्रेम संबंधों में कड़वाहट घुल सकती है और आपके प्रियतम का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। ऐसे में उनका व्यवहार थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है और उसकी वजह से आपके बीच के संबंध प्रभावित होंगे।
व्यवसाय - सोने पर सुहागा यह है कि साथ ही साथ आप अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में विविधता लाने के लिए समर्थन प्राप्त करेंगे।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य का स्तर सामान्यतः अच्छा रहेगा, कुछ छोटी बीमारियों को छोड़ कर।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: तीन


धनु
पॉजिटिव - आपको अपने जीवनसाथी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों का आनंद लेना चाहिए और कोई बड़ी बहस नहीं होने की सम्भावना है| एक तरह से, अपने साथी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना अच्छा होगा और आप कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं जैसे कि अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करना|
नेगेटिव - आपको अच्छा धन लाभ होता रहेगा, लेकिन आपके खर्चे काफी बढ़ सकते हैं। ऐसे में उन पर नियंत्रण पाना आप की सबसे बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि यदि आप अपने खर्चे पर अंकुश नहीं लगा पाए तो, आपकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो सकती है।
लव - यदि आप अपने रिश्ते को बचाना चाहते हैं तो, कदम कदम पर संभल कर चलें और कुछ भी ऐसा ना करें जिससे आपके प्रियतम को मानसिक रूप से तनाव मिले।
व्यवसाय - वित्तीय स्थिति अच्छी होनी चाहिए। नकदी का प्रवाह अच्छा होगा और कारोबार फल-फूलेंगे। आपके द्वारा अर्जित अधिशेष धन के साथ लंबित ऋण का भुगतान करने के लिए समय अच्छा है।
स्वास्थ्य - अपनी गतिविधियों को ध्यान से चुनें और आपको कड़े शारीरिक अभ्यास से बचना चाहिए।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: दो


मकर
पॉजिटिव - समान रूप से महत्वपूर्ण आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां हैं और पेशेवर रूप से विकसित होने के लिए अपने समय का अच्छी तरह से उपयोग करें। आपके गृह एक अनुकूल स्थिति में हो सकते हैं और आपको आंतरिक शांति बनाए रखने और अपनी बुद्धि को बढ़ाने के बारे में सोचना चाहिए।
नेगेटिव - आप मानसिक तौर पर अधिक चिंतित रह सकते हैं क्योंकि आप हर समय कुछ ना कुछ सोचने की आदत रख सकते हैं और इस वजह से आप स्वयं को काफी हद तक व्यस्त रख सकते हैं। एक बजट बनाकर अपने खर्चों को देखें और धन संबंधित समस्याओं से बच कर रहें।
लव - यदि प्रेमीजन गुस्से में आकर कुछ आपसे कह दें तो, बुरा समय समझ कर इस समय को निकल जाने दें। आशा की डोर ना छोड़ें, आने वाला समय अच्छा होगा।
व्यवसाय - कार्यालय में काम का माहौल सौहार्दपूर्ण होना चाहिए और काम से संबंधित यात्रा से बड़े पुरस्कार मिल सकते हैं। यह समय अतिरिक्त जिम्मेदारियों के लिए पूछने के लिए उपयुक्त है जो एक समृद्ध कैरियर का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।
स्वास्थ्य - तैलीय भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए जो आपकी तंदुरुस्ती की दिनचर्या को खराब कर सकता है।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: छ
कुंभ
पॉजिटिव - यदि आप रचनात्मक कार्यों में लगे हुए हैं तो आप एक छोटी यात्रा कर सकते हैं। आप कुछ सामाजिक कारणों पर ध्यान केंद्रित करेंगे और अपने पेशेवर प्रयासों के लिए भी कुछ समय दे सकते हैं। समाज में आपका कद काफी बढ़ना चाहिए और आप कुछ आध्यात्मिक सीखने पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे।
नेगेटिव - यात्रा से पहले आपको सावधानीपूर्वक योजना बनाने की सलाह दी जाती है। शनि की स्थिति आपको जहां अधिक धन खर्च करने पर मजबूर करेगी। आप काफी भावुक हो सकते हैं और कई बार दिमाग की जगह दिल का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसकी वजह से बाद में परेशानी उठा सकते हैं।
लव - यह समय आपके दांपत्य जीवन के लिए पहले के मुकाबले काफी अच्छा रहने वाला है। विशेष रुप से आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा और आप दोनों के बीच की नजदीकियां भी बढ़ेंगी, जिससे आपका रिश्ता पहले के मुकाबले और भी मजबूत हो जाएगा।
व्यवसाय - पेशेवरों को कार्यस्थल पर फलने-फूलने के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपके पर्यवेक्षकों और सहकर्मियों की मदद से लक्ष्य और कार्य को निर्बाध रूप से पूरा किया जा सकता है।
स्वास्थ्य - किसी भी संभावित खतरे को पहचानने के लिए अपने चिकित्सक के पास जाकर खुद की जांच कराना एक अच्छा विचार है। बीमारी के पुराने होने की संभावना बहुत कम है।
भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: दो
 


मीन
पॉजिटिव - अपनी पढ़ाई करने का आनंद मिलेगा। आपकी मानसिक योग्यता अच्छी होगी और वही आपको अपनी शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद करेगा। यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं तो नियमित अध्ययन के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है। यह आपको दबाव से दूर रखेगा और अच्छे अंक हासिल करने में मदद करेगा।
नेगेटिव - पारिवारिक जीवन के लिए यह समय अधिक अनुकूल नहीं है। परिवार में तनातनी का माहौल रह सकता है और संभवत माता-पिता का स्वास्थ्य भी अधिक अनुकूल ना रहे क्योंकि मंगल का प्रभाव रहेगा जो घर में कलेश करा सकता है।
लव - आप दोनों के बीच संबंध सुधरेंगे। यदि पहले से किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच कोई ग़लतफहमी है अथवा समस्या चल रही है, तो इस दौरान वह समस्या दूर हो सकती है।
व्यवसाय - आपके गृह एक अनुकूल स्थिति में हैं और आपको उपलब्ध अवसरों का सबसे अच्छा उपयोग करना चाहिए। आपका आत्मविश्वास एक नए उच्च स्तर पर होगा और वही आपको नए व्यापारिक सौदों को पक्का करने में मदद करेगा।
स्वास्थ्य - आपका स्वास्थ्य स्तर बेहतर हो जाएगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: नौ


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31 
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57
शुभ वर्ष : 2020, 2021, 2031, 2040, 2060   
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान, 
 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं


शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020

देशी गाय के दूध का सेवन अमृत तुल्य: सुरेन्द्रपाल सिंह


मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन के द्वितीय सत्र में सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह ने स्वयंसेवक सेविकाओं को योग के बारे में जानकारी दी। बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी को सुबह नित्य प्रति कम से कम 1 लीटर जल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि बहुत सारी बीमारियां शरीर में पेट के द्वारा होती हैं।
सुबह जल के सेवन करने से सभी विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और मनुष्य स्वस्थ रहता है। मेडिटेशन से एकाग्रता बढ़ती है। अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं प्राणायाम के द्वारा बहुत सारी बीमारियों को दूर किया जा सकता है। विद्यार्थी जीवन में देशी गाय के दूध का सेवन करना चाहिए, वह अमृत तुल्य है। महाविद्यालय के रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉक्टर आईजी सिंह ने भी शिविर में लुइस पाश्चर के प्रयोग के बारे में बताया कि कुत्ता एवं बंदर के काटने वाली वैक्सीन का निर्माण कैसे किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के चौथे दिन अभिषेक सिंह, कृष्ण कुमार, सुधीर कुमार, अजीत सिंह एवं पिंटू मौजूद रहे। कार्यक्रम अधिकारी गिरराज किशोर, डॉक्टर एस के सिंह एवं डॉक्टर आई डी शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।


बारिश के बीच शिव भक्तों ने शिवालयों में किया जलाभिषेक


मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि पर्व पर बारिश के बीच शहर और देहात के सभी शिव मंदिरों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर मंगलकामना की।शाम के समय शिवमूर्ति पर विशेष आरती में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी, एसएसपी अभिषेक यादव, प्रमुख उद्यमी भीमसेन कंसल समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
शहर के शिव चौक पर कड़ी सुरक्षा के बीच कावड़ियों और नगरवासियों ने पूजा अर्चना के बाद जलाभिषेक किया।  
शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व जनपद में धूमधाम से मनाया गया। सभी शिवालय, देवालय और शिवमंदिरों को भव्य रोशनी से सजाया गया है। मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर और सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बले तैनात रहा। शिव चौक पर तो बृहस्पतिवार देर रात को ही श्रृद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। नगर में शिव मूर्ति पर श्रृद्धालु सबसे अधिक संख्या में जलाभिषेक करते है। महाशिवरात्रि पर्व पर शिव चौक को भव्य रूप से सजाया गया है। रंगीन रोशनी में नहाया शिव चौक श्रृद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। भगवान शिव की प्रतिमा का भी भव्य रूप से श्रृंगार किया गया । इसके अलावा बोहरा वाला मंदिर, गांधी कालोनी मंदिर, सुभाषनगर स्थित शिवमंदिर आदि पर शिव भक्तों और श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ रही।


कचहरी में वादी को बायोमैट्रिक स्लिप देकर अन्दर भेजा जाएगा


मुजफ्फरनगर। कचहरी में बायोमैट्रिक मशीन लगायी जाएगी। कचहरी में गवाह व साक्ष्य के लिए आने वाले वादी को स्लिप देकर अन्दर भेजा जाएगा।
कचहरी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए जिला प्रशासन ने प्रस्ताव शासन को भेजा है। कचहरी में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता के इंतजाम किए हैं। एसपी सिटी सतपाल ऑतिल ने बताया कि कचहरी परिसर 63 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में है। एक सिपाही सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रुम से कचहरी व कोर्ट परिसर की मॉनीटरिंग करता है। वह कोर्ट के बाहर भीड़ या संदिग्ध व्यक्ति को देखकर इसकी सूचना कचहरी सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी को देगा। इंस्पेक्टर डीके त्यागी को एसएसपी ने कचहरी सुरक्षा का इंजार्ज बनाया है। फिलहाल कचहरी सुरक्षा में 35 पुलिसकर्मी, एक क्यूआरटी व डेढ सैक्सन पीएसी को तैनात किया गया है। सभी को हैंड सेट उपलब्ध कराए गए है ताकि कोई अनहोनी होने पर तुरंत सूचना फ्लैश की जा सके। सभी कोर्ट के बाहर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। मुख्यत: पोक्सो कोर्ट, गैंगस्टर व जिला जज की कोर्ट के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। कोर्ट परिसर में जाने के लिए दो गेट बने हुए है। स्केनर से गुजारकर प्रत्येक व्यक्ति को कोर्ट परिसर में भेजा जाता है। एसपी सिटी ने बताया कि प्रत्येक दिन कचहरी परिसर में एलआईयू टीम डॉग स्क्वायड व एएसचेक से कचहरी में चैकिंग करेगी। वादी के लिए स्लिप की होगी जल्द सुविधाएडीएम प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि जल्द ही कचहरी में आने वाले वादी को कोर्ट परिसर के गेट पर स्लिप बनाकर देने का कार्य शुरु हो जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कोर्ट परिसर के गेट पर वादी का नाम, पता पूछकर उसकी स्लिप बनायी जाएगी। स्लिप पर यह भी अंकित किया जाएगा कि उसे कौन से कोर्ट में गवाही के लिए जाना है। स्लिप पर कोर्ट संख्या भी लिखी जाएगी। चैकिंग के दौरान कचहरी में वह अपनी स्लिप पुलिस को दिखा सके। एडीएम प्रशासन ने बताया कि स्लिप बनाने के लिए कांउटर बनाए जाएगे। शासन से कम्प्यूटर व कैमरों की मांग की गयी है। ताकि स्लिप बनाने के लिए वादी का फोटो भी स्केन किया जा सके।हीनियस क्राइम के अपराधी की पेशी के लिए अतिरिक्ति सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है। बाहर की जेल से आने वाले अपराधी को पुलिस जनपद बार्डर से साथ लेकर आयेगी। पेशी के दौरान कचहरी में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पेशी होने के पश्चात उसे पुलिस बार्डर तक वापस छोडने जाएगी। इसके अलावा बडे मामलों में गवाही को आने वाले गवाह को थाना पुलिस या क्राइम ब्रांच सुरक्षा में साथ लेकर आएगी। सुरक्षित उसे उसके घर तक पहुंचाया जाएगा।


बारिश और सर्द हवा चलने से ठंड ओर बढ़ गई

मुजफ्फरनगर।  तेज बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी दिनभर जारी रहा। मौसम खराब होने से जनजीवन पुरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। आसमान में बादल होने से दिनभर कभी तेज तो कभी हल्की बूंदा बांदी होती रही। लगातार बारिश और सर्द हवा चलने से ठंड ओर बढ़ गई है।
अचानक गुरुवार की रात में आई तेज बारिश के बाद ठंड बढ़ने से लोग दिन भर ठिठुरते रहे। शादी का सीजन होने से शुक्रवार को दिन के समय होने वाले विवाह समारोह में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वही लगातार हो रही बूंदाबांदी और तेज हवा चलने से गेहूं और सरसों की अगैती फसल को नुकसान पहुंचा है। वही गेहूं की पछेती फसल के लिए बारिश से काफी फायदा हुआ है। इसके अलावा गन्ने की फसल की छिलाई प्रभावित हुई है। जिसके गन्ना केंद्रों पर गन्ने की आवक न के बराबर रही। वही बारिश के चलते किसानों के सामने पशुओं के लिए चारे की समस्या खड़ी हो गई है।
गुरुवार रात 12 बजे के बाद से शुरू हुई बूंदाबांदी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। वही बर्फीली हवाओं के चलते जनपद का तापमान कभी नीचे तो कभी ऊपर हो रहा है। वही जनपद का अधिकतम तापमान15.4 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री. और 100 प्रतिशत आर्द्रता और 20.8 एमएम बारिश मापी गई। शुक्रवार को दिनभार बूंदाबांदी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार हो रही बारिश के चलते लोग घरों में कैद होकर रह गए। 


बुलेटिन संपादक उत्तमचंद्र शर्मा की धर्मपत्नी लाजवंती देवी का निधन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर बुुलेटिन की प्रेरणस्रोत तथा संपादक श्री उत्तम चंद्र शर्मा की धर्म पत्नी श्रीमती लाजवंती देवी का देहावसान आज शाम हो गया। उनके निधन की सूचना फैलते ही समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग उनके निवास पर पहुंचे और संवेदना व्यक्त की। उनका अंतिम संस्कार कल (आज) शहर श्मशान घाट पर किया जाएगा। अंतिम यात्रा 11 बजे उनके निवास स्थान बुलेटिन कार्यालय भवन से प्रारंभ होगी।
मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक श्री उत्तमचंद्र शर्मा की धर्म पत्नी लाजवंती देवी का आज शाम निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं। वे धर्म परायण महिला थीं और बुलेटिन की प्रेरणास्रोत थीं। आज शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचने वालों का तांता लग गया। तमाम लोगों ने बुलेटिन कार्यालय भवन स्थित उनके आवास पर पहुंच कर दुख जताया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी अंतिम यात्रा बुलेटिन कार्यालय भवन से कल (आज) शनिवार को सुबह 11 बजे शहर श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी।


एसएसपी ने महाशिवरात्रि पर्व पर किए ड्यूटी प्वाइंट चैक

मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि पर्व पर एसएसपी ने शहर में लगायी गए ड्यूटी प्वाइंट चैक किए। सुरक्षा के मद्देनजर शहर में शिवचौक समेत कई स्थानों पर पुलिस को तैनात किया गया था। एसएसपी ने सभी ड्यूटी प्वाइंट चैक करते हुए पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए।
जनपद में महाशिवरात्रि पर्व के लिए सभी शिवालयों पर पुलिस को तैनात किया गया था। रात्रि से भी स्थानों पर ड्यूटी प्वाइंट बनाकर पुलिस को तैनात कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर शहर में शिवचौक पर अधिक सतर्कता बरती गयी है। देहात क्षेत्रों में कई शिवालयों पर पुलिस को तैनात किय गया था। एसएसपी अभिषेक यादव ने शहर में पुलिस के ड्यूटी प्वाइंट चैक किया। एसएसपी के गश्त होने की जानकारी मिलते ही सभी पुलिसकर्मी अपनी अपनी ड्यूटी पर तैनात दिखे।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...