मुजफ्फरनगर । शारदेन स्कूल में सुख, समृद्धि, और बुद्धि का त्योहार मनाया गया सुख, समृद्धि, और बुद्धि का त्योहार " गणेश चतुर्थी" । कार्यक्रम का आयोजन गणेश पूजन एवं गणेश स्तुति के साथ किया गया । कक्षा 9D की छात्रा वैष्णवी ने गणपति बप्पा मोरया की जयकारा लगाते लगाते हुए गणपति के त्यौहार कितने दिनों के लिए मनाया जाता है कैसी पूजा और कैसे विसर्जन किया जाता है इसके विषय में विस्तार से बताया तथा कक्षा 8 से 10 तक के छात्राओं ने देवा श्री गणेश पर मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 4 से 6 तक के बच्चों ने गणेश चतुर्थी पर बहुत सुंदर-सुंदर लेख तथा शुभकामनाएं लिखें।
चिल्ड्रन वर्ल्ड के अध्यापकों द्वारा बच्चों के साथ गणेश जी की सवारी बड़ी धूमधाम से नाच गा कर विद्यालय में लाई गई और स्तुति के बाद मोदक का भोग लगाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी गणेश जी के सामने फूल चढ़ा कर गणेश स्तुति की। छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया और अध्यापकों के द्वारा गणेश चतुर्थी के बारे में बताया गया। सभी नन्हे मुन्ने बच्चे भिन्न-भिन्न वेशभूषा में स्कूल आए, उन्होंने सभी अध्यापकों का मन अपनी ओर आकर्षित किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक महोदय 'श्री विश्व रतन जी 'ने बच्चों को गणेश चतुर्थी की बधाई देते हुए कहा कि गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है किन्तु महाराष्ट्र व कर्नाटका में बडी़ धूमधाम से मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन गणेश का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है।
गणेश चतुर्थी हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार भारत के विभिन्न भागों में मनाया जाता है किन्तु महाराष्ट्र व कर्नाटका में बडी़ धूमधाम से मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन गणेश का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी पर हिन्दू भगवान गणेशजी की पूजा की जाती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें