मुजफ्फरनगर । मोरना क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। किसानों में भी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकडऩे की गुहार लगाई है। ग्रामीण का कहना है कि भोपा अथांई मार्ग पर तेंदुए ने एक नीलगाय को अपना निवाला बना लिया।
लोगों में तेंदुए के नाम से दहशत है। पूर्व में भी वन्य जीवों को क्षेत्र में भटकते हुए देखा गया है। लगभग एक सप्ताह पूर्व भी क्षेत्र में तेंदुए को देखा गया था। भोपा क्षेत्र के भोपा अथांई मार्ग पर खेतों में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है। अथांई निवासी युवक ने बताया कि शनिवार देर रात वह अपनी कार में सवार होकर अपने घर लौट रहा था तभी गैस गोदाम के पास एक नील गाय लहूलुहान अवस्था में पड़ी देखी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें