मंगलवार, 19 सितंबर 2023

गणपति स्थापना के साथ निकली भव्य शोभायात्रा


 मुजफ्फरनगर । गणेश चतुर्थी पर तमाम मंदिरों व घरों में गणपति स्थापना के बाद पूजा अर्चना की गई। गणपति खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से निकली भव्य शोभायात्रा का मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शुभारंभ किया। गौरव स्वरूप संजय मित्तल विशाल गर्ग व रघुराज गर्ग आदि मौजूद थे। 




गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश जी पूजा की गई। पर्व का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। गणपति खाटू श्याम धाम मंदिर में आज भव्य पूजन महा आरती के बाद शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। इसमें राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भगवान गणेश जी की महा आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। मंदिर कमेटी द्वारा शोभायात्रा में दर्जनों बैंड भगवान शिव झांकी और मां गंगा के अवतरण की विशेष झांकी आकर्षित कर रही थीं। आज शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से शुभारंभ हुई। जिसका शहरी क्षेत्र में जगह-जगह स्वागत हुआ और भगवान गणेश जी की आरती कर भोग लगाया। गणेश चतुर्थी का यह कार्यक्रम गणेश धाम मंदिर में लगातार कई दिनों तक चलेगा जहां भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना की जाएगी।
मुख्य रूप से भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, चाचा जेपी गोयल, कैलाश चंद ज्ञानी, सोम प्रकाश कुच्छल, अंबरीश सिंघल, बिजेंद्र कुमार रानो, विकास अग्रवाल, रजत राठी, नीरज गोयल, शशांक राणा, अमित गोयल, अमित गुप्ता, अग्रिम सिंगल, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, प्रतीक कंसल, शुभम तायल, अंकित अग्रवाल, कुलदीप शर्मा एवं सदस्यगण मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...