गुरुवार, 21 सितंबर 2023

महिला दरोगा से छेड़छाड़ में दो सिपाही सस्पेंड और गिरफ्तार


संभल । दो सिपाही पवन चौधरी और रविंद्र गिरफ्तार हुए हैं। आरोप है कि इन्होंने गणेश चतुर्थी मेला ड्यूटी से लौट रही एक महिला दरोगा की कार रोककर छेड़छाड़-अभद्रता की। दोनों सिपाही सस्पेंड भी हुए।आरोपी सिपाही महिला दरोगा का चंदौसी से पीछा कर रहे थे। बहजोई में महिला दरोगा की कार को रोक लिया था। इसके बाद ही महिला दरोगा ने यूपी 112 पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। अमरोहा जिले में तैनात महिला दरोगा ने बहजोई थाने में दी तहरीर में बताया है कि 19 सितंबर को चंदौसी के गणेश मेले में उनकी ड्यूटी लगी थी। रात 12 बजे करीब अचानक तबियत बिगड़ी तो कार से गजरौला आवास के लिए जा रही थी। इस दौरान दूसरी कार में सवार दो व्यक्ति पीछा करते हुए बहजोई तक पहुंच गए। 

बहजोई में इस्लामनगर चौराहे पर आरोपियों ने कार को रोक लिया और कार से उतरे व्यक्ति से जब पीछा करने का कारण पूछा तो उसने अपना नाम पवन चौधरी और कार चला रहे दूसरे साथी का नाम रविंद्र बताया। जब पीछा करने का विरोध किया तो आरोपियों ने अभद्रता और छेड़खानी की। महिला दरोगा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छेड़खानी व अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। साथ ही आरोपी सिपाहियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सिपाही न्यायालय से जेल भेजे गए हैं।

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि महिला दरोगा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। यूपी 112 पुलिस में तैनात सिपाही दो सितंबर से गैरहाजिर चल रहा था। दूसरा सिपाही यातायात पुलिस में तैनात है। आरोपियों को जेल भेजा गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...