शनिवार, 30 सितंबर 2023

छह ग्रहों का राशि परिवर्तन मचाएगा उथल पुथल: इन राशियों की खुलेगी लाटरी


अक्टूबर माह में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन तमाम राशि के जातकों को प्रभावित करने वाला है। अक्टूबर के प्रारंभ में 3 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। नवंबर से पूर्व 30 अक्टूबर को राहु मीन राशि और केतु कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इन ग्रहों की बदलती चाल सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ असर डालेगी। कई राशियों को इस बदलाव से लाभ होगा। 

बुध – बुद्धि के कारक बुध ग्रह 1 अक्टूबर 2023 को रात 08. 45 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में 67 दिन का समय लगता है। इससे कन्या, वृश्चिक, मिथुन, मकर और मेष राशि वालों को बहुत लाभ मिलेगा। मान सम्मान बढ़ेगा। धनलाभ के प्रबल योग है। कारोबार करियर में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। इस दौरान बुधादित्य राजयोग और भद्र राजयोग का निर्माण भी होगा।

शुक्र गोचर 2023 – 2 अक्टूबर 2023 को   शुक्र सिंह राशि में गोचर करेंगे। शुक्र सुंदरता, धन का कारक ग्रह माना है। शुक्र का राशि परिवर्तिन धनु, मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ देगा। आकस्मिक धनलाभ के योग है। कार्यों में सफलता और मान सम्मान में वृद्धि होगी।  बता दें कि शुक्र को सुंदरता, धन-वैभव का कारक माना गया है।

मंगल गोचर 2023 – 3 अक्टूबर 2023 को शाम 06.16 मिनट पर मंगल ग्रह तुला राशि में गोचर करेंगें। इससे सिंह राशि वालों को कार्यस्थल पर पदोन्नति के योग हैं। मंगल का राशि परिवर्तन करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

सूर्य गोचर 2023 – ग्रहों के राजा सूर्य 18 अक्टूबर 2023 को प्रात: 01.42 मिनट पर मंगल के साथ तुला राशि में जाएंगे। ऐसे में मंगल-सूर्य की युति सिंह, धनु राशि के लोगों को अच्छा स्वास्थ, आत्मविश्वास बढ़ेगा और धन के साथ सम्मान मिलेगा।

राहु-केतु का गोचर 2023- 30 अक्टूबर को राहु भी मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं केतु कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। राहु और केतु को पापी ग्रह भी कहा जाता है। राहु और केतु हमेशा उल्टी चाल ही चलते हैं। राहु अपने चाल हर 18 महीने में एक बार बदलता है। राहु के मीन राशि में प्रवेश से कुछ राशि वालों की मुश्किलें कम होती नजर आएगी। केतु के गोचर से सिंह धनु और वृषभ राशि को विशेष लाभ मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...