नम आंखों के साथ पत्रकारिता के भीष्म पितामह स्वर्गीय उत्तम चंद्र शर्मा जी को दी अंतिम विदाई
हजारों लोगों की मौजूदगी में नई मण्डी श्मशान घाट पर शुक्रवार सुबह हुआ अंतिम संस्कार
पत्रकारों, उद्योगपतियों, चिकित्सकों और शिक्षा विदों के साथ आम जन ने अंतिम दर्शन कर उत्तम चन्द्र शर्मा को दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। दुखद समाचार के अनुसार इस छोटे के जनपद में पत्रकारिता के जगत में भीष्म पितामह की उपाधि पाने वाले उत्तम चन्द्र शर्मा का शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा में जनपद से हजारों लोग शामिल रहे। नम आंखों के बीच पत्रकारिता के भीष्म को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उनको अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि देने वालों में जिले के पत्रकारों के साथ ही उद्योगपति, शिक्षा विद, चिकित्सकों के अलावा आम जनमानस भी उमड़ा।
जिले में आम आदमी की आवाज के लिए अपने पांच दशक के सफर में मजबूत स्तम्भ के रूप में पहचान बनाने वाले समाचार पत्र मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संस्थापक और संपादक का दायित्व निभाने के साथ ही भारतीय प्रेस परिषद् के सात बार सदस्य रहे उत्तम चंद्र शर्मा ने का गुरूवार की शाम सिविल लाइन स्थित अपने आवास पर निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से पूरे जिले में शोक का वातावरण दिखाई दिया। उत्तम चन्द्र शर्मा ने पत्रकारिता को नये आयाम दिए। देश के पत्रकारों की समस्याओं को लेकर भी वे प्रेस कांउसिल में हमेशा मुखर रहे। मुजफ्फरनगर बुलेटिन की नींव 51 साल पूर्व उत्तमचंद्र शर्मा व उनके भाई कुंदन लाल ने रखी थी। उत्तमचंद्र शर्मा ने पत्रकारिता को एक आम आदमी की संवेदना से जोड़कर जनता के लिए न्याय का एक प्रमुख माध्यम बनाया। यही कारण रहा कि संघर्ष और परिश्रम के बल पर उत्तम चन्द्र शर्मा ने अपनी कलम को जनता की जुबां बनाकर पत्रकारिता के क्षेत्र में जिले, प्रदेश या देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक मंचों पर जिस बुलंदी को छुआ, उसने उनको भीष्म के मानिंद निर्भीक और मजबूत स्तम्भ के रूप में पहचान दी। प्रेस परिषद जैसी देश की सर्वोच्च संस्था के सदस्य रहने के अलावा वे उत्तर प्रदेश मान्यता समिति के सदस्य रहे। हिंदी समाचारपत्र सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा एडीटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया, इंडियन लैंग्वेज न्यूज पेपर एसोसिएशन ;इलनाद्ध के अध्यक्ष जैसे तमाम प्रतिष्ठित संगठनों के साथ उनका जुड़ाव रहा। मुजफ्फरनगर प्रेस क्लब के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने जिले के पत्रकारों को जोड़कर एक मंच पर लाने का काम किया। शहर कोतवाली के पास उन्होंने जिले के पत्रकारों को मीडिया सेंटर के रूप में महानगरों की भांति एक अपना स्थान दिलाने में प्रमुख भूमिका निभाई। पंजाबी समाज के अध्यक्ष के अलावा तमाम समाजसेवी संगठनों के साथ जुड़कर उन्होंने समाज के विकास में भी अपना बड़ा योगदान दिया। उत्तम चन्द्र शर्मा का गुरूवार को निधन हुआ तो जिले के राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा पत्रकारिता से जुडे तमाम लोगों ने दुख व्यक्त कयिा।
शुक्रवार को सवेरे करीब साढ़े नौ बजे उत्तरी सिविल लाइन स्थित बुलेटिन दफ्तर से उत्तम चन्द्र शर्मा की अंतिम यात्रा प्रारम्भ हुई। उनकी पुत्री पूजा दुआ और दामाद तथा भारतीय प्रेस परिषद् के सदस्य अंकुर दुआ के साथ ही परिजनों ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से उनको विदाई दी। अंतिम यात्रा में हजारों लोग उमड़े। नई मण्डी स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके धेवते वंश दुआ ने परिवार के साथ उनको मुखाग्नि दी और अंतिम क्रिया को पूर्ण कराया। इस दौरान अंकुर दुआ से मिलकर सभी ने शर्मा जी के चले जाने पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनकी अंतिम यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिध के रूप में प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल शामिल हुए और अंकुर दुआ व अन्य परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए पुष्प चक्र भेंट कर उत्तम चन्द्र शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्य रूप से मंत्री कपिल देव अग्रवाल के अलावा उनके परिवार से अंकुर दुआ, विशाल जलोत्रा, अनिल अरोरा, घनश्याम अरोरा के साथ ही पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व विधायक सुशीला अग्रवाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक, अशोक बालियान, उद्योगपति भीमसेन कंसल, राकेश बिंदल, सतीश गोयल, अभिषेक अग्रवाल, इंजी. अशोक अग्रवाल, आईआईए चेयरमैन पवन गोयल, विपुल भटनागर, भाजपा नेता अरविन्द राज शर्मा, यशपाल पंवार, राहुल गोयल, रमेश खुराना, श्रीमोहन तायल सपा नेता राकेश शर्मा, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, संजय मित्तल, सुनील तायल, सुखदर्शन सिंह बेदी, धनप्रीत चन्नी बेदी, सचिन सिंघल, अनिल कंसल, महंत सर्वानंद पुरी, डाॅ. एमके बंसल, शलभ गुप्ता एडवोकेट, शोभित गुप्ता, राजकुमार कालरा, गोहर सिद्दीकी के साथ ही पत्रकार जगत से अरविन्द भारद्वाज, ऋषिराज राही, रविन्द्र चैधरी, राकेश शर्मा, नीरज भार्गव, विजय कर्णवाल, दिलशाद मलिक, राजू सिंह, राशिद अली खोजी, नासिर खान, राशिद अली, संजीव तोमर, अमित सैनी, लोकश भारद्वाज, सलेक चन्द पाल, शरद गोयल, अतुल जैन, विनोद पाराशर, कुलदीप त्यागी, सचिन सिंघल शाहपुर, रोबिन सिंघल, दीपक वत्स, नवनीत शर्मा, रजनीश कुमार, विकास शर्मा, विकास त्यागी और बलवान सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे। दैनिक सूरज केसरी के संपादक सूरज प्रकाश मलिक और कार्यकारी संपादक सैयद मुजम्मिल हुसैन एवं दैनिक सूरज केसरी परिवार ने पत्रकारिता जगत के सबसे मजबूत स्तंभ रहे स्वर्गीय श्री उत्तम चंद्र शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवार को शोक संदेश भेजा है एवं दैनिक मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक श्री अंकुर दुआ को भेजे अपने शोक संदेश में कहा है कि ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं हम सभी को इस अपूरणीय क्षति एवं दुख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करने की कृपा करें दैनिक सूरज केसरी परिवार दुख की इस घड़ी में हर कदम दैनिक मुजफ्फरनगर बुलेटिन परिवार के साथ है
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें