मुजफ्फरनगर। भोपा क्षेत्र गांव सिकंदरपुर में देर रात प्रधान के घर पर हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। दिन निकलते ही ग्रामीणों का प्रधान के घर जमावड़ा लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची। ताबड़तोड़ फायरिंग से परिवार दहशत में है। पुलिस ने मौके से 35 खोके बरामद किए हैं।
बताया गया है कि सिकंदरपुर में कोमल इस समय ग्राम प्रधान है। इसके पूर्व उनके ससुर मेनपाल प्रधान थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें