मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय नेकीराम गर्ग जी की पुण्यतिथि पर आयोजित किये गये रक्तदान शिविर का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप तथा प्रमुख समाज सेवी एवं भाजपा नेता गौरव स्वरूप पूर्व विधायक अशोक कंसल ने स्वर्गीय नेकी राम की फोटो की समक्ष पुष्प अर्चित कर किया। व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने कार्यक्रम आयोजकों की सहारना करते हुए कि ऐसे रक्तदान व ब्लड ग्रुप जांच शिविरों से आमजन की सेवा होती है, इनको बढ़ावा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्व. नेकीराम गर्ग सदैव व्यापारियों के हितों को लेकर संघर्ष करते रहे।
नई मंडी स्थित वर्धमान जैन धर्मशाला में शनिवार को रक्तदान शिविर में विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रमुख उद्योगपति गौरव स्वरूप जी, उद्योगपति, श्री शिव नारायण अग्रवाल, श्रीसुरेंद्र अग्रवाल, श्री प्रमोद मित्तल, पंकज अग्रवाल, श्री सौरभ स्वरूप प्रमुख उद्योगपति, श्री अशोक कंसल पूर्व विधायक, व्यापारी नेता संजय मिश्रा ,श्री सुदर्शन सिंह बेदी, श्री अंकुर गर्ग जी, संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग जी, प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री अनिल कंसल जी, जिला अध्यक्ष रामकुमार तायल, अजय अग्रवाल सीए द्वारा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष, व्यापारी हृदय सम्राट स्व. श्री नेकीराम गर्ग जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप का सभी व्यापारियों ने अभिनंदन किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि रक्तदान महादान कहलाता है, और जीवन में रक्त ही आदमी का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है व समाज सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए व्यापार मंडल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए ऐसे कार्यों को लगातार आगे बढ़ाने पर बल दिया। मुख्य रूप से अमित गर्ग प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल कंसल प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री, हर्षवर्धन जैन प्रदेश मंत्री, जिलाध्यक्ष रामकुमार तायल एवं प्रवीण जैन नई मंडी अध्यक्ष ने समस्त अतिथिगण का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष राधे श्याम विश्वकर्मा, प्रदेश मंत्री हर्षवर्धन जैन, प्रदेश संगठन मंत्री ओमकार अहलावत, प्रदेश मंत्री दीपक वर्मा, प्रदेश युवा महामंत्री जयवीर सिंह,जितेंद्र कुच्छल, विपुल भटनागर, राकेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अमरजीत सिंह सिंडाना, जिलाअध्यक्ष रामकुमार तायल जिला महामंत्री संजय गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यवीर वर्मा, राजीव गुप्ता, मयंक गर्ग, नगर युवा अध्यक्ष राजीव सिंघल पंसारी,अमित अग्रवाल,जिला युवा अध्यक्ष तरणजीत सिंह, जिला युवा महामंत्री मोहित मलिक, अजय गर्ग, नगर कोषाध्यक्ष प्रमोद गोयल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें