शुक्रवार, 7 जुलाई 2023

डीआईजी ने अपने आफिस में ही गोली मारकर आत्महत्या कर ली

 


कोयंबटूर। रेंज के डीआईजी विजयकुमार ने अपने आफिस में ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आईपीएस अधिकारी विजय कुमार ने खुद को क्यों गोली मारी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कोयंबटूर सरकारी अस्पताल में रखा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, DIG विजयकुमार शुक्रवार सुबह टहलने निकले और करीब 6:45 बजे अपने कैंप ऑफिस आए। उन्होंने अपने निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) से अपनी पिस्तौल सौंपने को कहा और वह उसे लेकर कार्यालय से बाहर आ गए। उन्होंने सुबह करीब 6:50 बजे खुद को गोली मार ली। कैंप कार्यालय में ड्यूटी पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचित किया जो मौके पर पहुंचे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...