गुरुवार, 13 जुलाई 2023

दिल्ली में लाल किले और बस अड्डे तक पहुंचा बाढ़ का पानी

 


नई दिल्ली। पहाड़ों में मूसलाधार बारिश से यमुना उफान पर है। लाल किले और आईएसबीटी समेत तमाम इलाके पानी में डूब गये हैं। 

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 45 साल का रिकॉर्ड तोड़कर हर घंटे नया आंकड़ा छू रहा है। दिल्ली में 205.33 मीटर खतरे का निशान है जबकि इस वर्तमान में यमुना नदी 208.52 मीटर पर बह रही है। हालात इतने खराब हैं कि अब दिल्ली में बाढ़ का पानी सीएम आवास से लगभग एक किलोमीटर दूर रह गया। कश्मीरी गेट, आईटीओ, लाल किले का पिछला हिस्सा, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन से लेकर सिविल लाइन्स आदि जगहों तक पानी पहुंच गया है। दिल्ली में हर ओर पानी ही पानी है। इसके चलते दिल्ली के तीनों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए हैं और बाढ़ प्रभावित सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बिना काम लोगों को घर से न निकलने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...