गुरुवार, 6 जुलाई 2023

पुलिस में भर्ती मुज़फ्फरनगर के बीस लोगों को एसएसपी ने दिए नियुक्ति पत्र


 मुजफ्फरनगर । 'उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड' द्वारा चयनित 217 उपनिरीक्षक (गोपनीय ), 587 सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं 344 सहायक उपनिरीक्षक (लेखा), (कुल 1,148 अभ्यर्थियों) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का पुलिस लाईन सभागार में डिजीटल स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया गया। उक्त के क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर से नियुक्त 20 सफल अभ्यर्थियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजीव सुमन द्वारा पुलिस लाईन सभागार में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गयीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक  आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी शरदचन्द्र शर्मा, प्रतिसार निरीक्षण मु नदीम सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...