रविवार, 2 जुलाई 2023

लुटेरी दुल्हन समेत चार गिरफ्तार


मुजफ्फरनगर। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम के नेतृत्व में रतनपुरी थाना प्रभारी पंकज राय ने लुटेरी दुल्हन को पूरे गिरोह के साथ गिरफ्तार कर लिया। 3 महिलाओं सहित पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

रतनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत 3 दिन पहले थाने पर शिकायत मिली थी कि एक दुल्हन पूरे परिवार के सो जाने पर घर से जेवरात लेकर भाग गई है, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लुटेरी दुल्हन सहित दो अन्य महिलाओं एवं सोनू नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन लोगों के पास से ठगा हुआ जेवरात भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इस तरह की घटना को यह गिरोह पहले भी अंजाम दे चुका है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...