सहारनपुर। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वाले हमलावरों को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है एवं पूरे प्रकरण का पटाक्षेप भी कर दिया है हमलावरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री विजय कुमार ने ₹50000 का इनाम दिए जाने की घोषणा की है मिली जानकारी के अनुसार भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर हमले से पूर्व 4 लड़के मेरठ में मित्र से मिल कर आए थे। रोहाना टोल पर पता लगने के बाद पीछे लगे। 3 राउंड फायर, रणखंडी के विक्की ने 2 फायर किए। प्रशांत ने 1 राउंड फायर किया। गाड़ी छोड़ने के बाद हरियाणा भाग गए। चंद्रशेखर को जान से मारने का उद्देश्य था। किसी मामले में वहां से जेल जाना चाहते थे। ढाबे पर घेर कर पुलिस ने गिरफ्तारी की।आरोपियों पर 307, लूट के मुकदमें है। कार में हथियार पहले से था बरामद की गाड़ी टैक्सी में चलती है। लवीश का चाचा जेल में बंद रहा है व लवीश जेलर पर हमले के मामले में जेल में रहा। हरियाणा के विक्की के खिलाफ कोई केस नहीं। विक्की हरियाणा की रणखण्डी में रिश्तेदारी है।
चंद्रशेखर को फिलहाल सुरक्षा दी गई है। स्थाई सुरक्षा के लिए जिला सुरक्षा कमेटी फैसला लेगी। घटना अनावरण करने वाली टीम को प्रशस्ति पत्र, 50 हजार का ईनाम डीजीपी उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें