शनिवार, 22 जुलाई 2023

मुजफ्फरनगर भाजपा ने विजय शुक्ला सहित 45 जिलाध्यक्ष बदले

 लखनऊ। भाजपा प्रदेशअध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल के साथ अपनी बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल सन्तोष ने यूपी के करीब 45 से ज्यादा जिलाध्यक्षों को बदलने की मंजूरी दी। माना जा रहा है कि इनमें मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला भी शामिल हैं। पिछले दिनों नए अध्यक्ष की तलाश में पर्यवेक्षक यहां आकर पार्टी नेताओं की राय लेकर गए थे। हालांकि नए जिलाध्यक्ष का नाम अभी तय नहीं है। माना जा रहा है कि कम से कम तीन नामों को लेकर हाईकमान विचार कर रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

सोमवार विशेष : पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻 🕉️ *~ वैदिक पंचांग ~* 🕉️ 🌤️ *दिनांक - 18 अगस्त 2025* 🌤️ *दिन - सोमवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र...