मंगलवार, 2 मई 2023

बारिश के बाद चंद घंटे मिले फिर प्रचार बंद


मुजफ्फरनगर । नगर निकाय चुनाव में प्रचार का आखिरी दिन बारिश के नाम रहा। मौसम खुलते ही प्रत्याशी और समर्थक अंतिम प्रचार में जुट गए। शाम छह बजे से प्रचार थम जाएगा। चार मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान से 48 घंटे पूर्व यानी, दो मई शाम छह बजे से प्रचार बंद हो जाएगा। इसी के साथ चुनावी शोर तो थम जाएगा लेकिन प्रत्याशियों एवं दलों का संपर्क के माध्यम से जातीय समीकरणों को साधने पर जोर होगा।

उधर, प्रशासन की ओर से चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पर्यवेक्षक एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम का परीक्षण किया गया। पोलिंग पार्टियां बुधवार को रवाना होंगी। मतदान से 48 घंटे पहले ही शराब की दुकानें पूर्ण रूप से बंद हो जाएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मुजफ्फरनगर संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति द्वारा किया गया झंडा रोहण

मुजफ्फरनगर ।संयुक्त व्यापार संघ कैंप कार्यालय नवीन मंडी स्थल अध्यक्ष संजय मिश्रा द्वारा झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया,मुख्य अतिथि प्रदे...