मंगलवार, 2 मई 2023

वेस्ट यूपी के बागी भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित


मेरठ। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा से बगावत कर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे बागियों के खिलाफ पार्टी ने सख्त रुख अपनाया है। पार्टी की ओर से सोमवार को करीब 200 से अधिक बागियों को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया। अब तक पांच सौ से अधिक बागियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। मुजफ्फरनगर में हर जगह बागियों के ताल ठोंकने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई क्योंकि बागियों को पार्टी के बड़े नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त है। 

भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने नगर पालिका नकुड़ के पूर्व चेयरमैन धनीराम सैनी सहित दस नेताओं को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनमें जिला कार्यकारिणी के सदस्य अंकित वर्मा, सरसावा के मंडल अध्यक्ष सुशील कांबोज, सरसावा नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन नवीन जैन, सरसावा नगर मंडल के महामंत्री अरविंद पंवार शामिल हैं। इनके साथ ही सरसावा नगर मंडल के महामंत्री रवि कश्यप, चुनाव संयोजक राकेश साहनी, पूर्व सभासद अनुज कांबोज, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कांबोज, सरसावा के पूर्व सभासद सोनू सैनी को भी निष्कासित किया गया है। मुजफ्फरनगर में भी कई लोगों को भाजपा बदर किया गया है। 

भाजपा ने दूसरे चरण के बागियों और भितरघात करने वालों की सूची भी मांग ली है। जिलाध्यक्षों के जरिये सूची क्षेत्रीय अध्यक्षों तक पहुंच गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष की संस्तुति के बाद प्रदेश स्तर से निष्कासन की मंजूरी दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मुजफ्फरनगर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया ध्वजारोहण

मुजफ्फरनगर । नगर पालिका परिसर में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को नमन किया गया। इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र ब...