बुधवार, 19 अप्रैल 2023

मुजफ्फरनगर के मूल निवासी की कोरोना से मौत, UP में कोरोना से 4 मरीजों की मौत

 


लखनऊ। यूपी में लगातार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। 24 घंट में 910 पॉजिटिव केस सामने आए है। इस दौरान 4 मरीजों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा केस लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में सामने आए है। इन तीन जिलों में 2204 एक्टिव है।

बुधवार को आई रिपोर्ट में लखनऊ में 167 नए मरीज मिले। 9 अप्रैल को कोविड निमोनिया के कारण KGMU में 46 साल की महिला को भर्ती किया गया था। हाइपरटेंशन समेत कई गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा मेरठ में 71 साल की महिला को संक्रमित होने के बाद सुभारती मेडिकल कॉलेज में 11 अप्रैल को भर्ती किया गया था। मंगलवार को बुजुर्ग महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरी मौत गाजियाबाद में हुई।

यहां मुजफ्फरनगर के मूल निवासी 33 साल के पुरुष का 29 मार्च से यशोदा अस्पताल में भर्ती कर इलाज चल रहा था। मरीज पहले से आसाध्य रोग से पीड़ित था। इस बीच कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 15 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। इसके अलावा चौथी मौत बहुत पहले की हैं। मैनपुरी में यह डेथ ऑडिट रिपोर्ट अपडेट होने के बाद इसे जोड़ा गया हैं।

प्रदेश में अप्रैल के 18 दिन के अंदर 7819 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। वही कोरोना के एक्टिव केस 352 से बढ़कर 4298 हो गए हैं। बुधवार सुबह आई रिपोर्ट में प्रदेश के सभी 74 जिलों में संक्रमण फैल चुका हैं। सिर्फ महोबा में फिलहाल कोई पॉजिटिव केस नही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...