मुजफ्फरनगर । थाना चरथावल पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुढभेड़ में दो शातिर अवैध शराब तस्कर अभियुक्तगण को गांधी इण्टर के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 23 पेटी अग्रेजी शराब हरियाणा मार्का, 01 तमंचा मय 01 खोखा व 01 जिंदा कारतूस .315 बोर, 01 तमंचा मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .12 बोर, घटना में प्रयुक्त 01 बुलेरो गाड़ी बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम दीपक पुत्र जगमाल सिंह निवासी ग्राम कबासी थाना बराडा जिला अंबाला व कमलजीत पुत्र दनवीर निवासी ग्राम सुडैल थाना फरकपुर जिला यमुनानगर, हरियाणा बताए गए हैं। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग यह शराब हरियाणा राज्य से सस्ते दामों में खरीद कर आसपास के जनपदों में महंगे दामों में बेच कर आर्थिक लाभ अर्जित करना चाहते थे। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
उनके कब्जे से 4 पेटी(48 बोतल) अंग्रेजी शराब मैक डबल नं0 01 हरियाणा मार्का, 10 पेटी(480 पव्वे) अंग्रेजी शराब मैक डबल नं0 01 हरियाणा मार्का व 9 पेटी(450 पव्वे) अंग्रेजी शराब रॉयल ग्रैन्डर हरियाणा मार्का, 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर, 01 तमंचा मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .12 बोर व घटना में प्रयुक्त 01 बुलेरो गाडी नम्बर एचआर 05 एडी 5507 बरामद की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें