लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल से राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया गया है। चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों की समीक्षा करते हुए कई पार्टियों राष्ट्रीय स्तर का दर्जा दिया और कई पार्टियों को राष्ट्रीय स्तर और राज्यस्तरीय दर्जा वापस ले लिया है।
राष्ट्रीय लोक दल राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की पार्टी है। इसका पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रभाव माना जाता है। 2022 के विधानसभा चुनाव में आठ विधायक आरएलडी के चुनकर आए थे। 2022 में हुए उपचुनाव खतौली विधान सभा जीतने वाली के बाद नौ विधायक हो गए हैं। फिलहाल यूपी में बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय पार्टी होने का बना हुआ है।
यह माना जा रहा है कि राज्य स्तरीय दर्जा वापस होने पर राष्ट्रीय लोक दल का चुनाव चिन्ह भी अब उनसे छीन लिया जाएगा। राष्ट्रीय लोक दल के प्रवक्ता अनिल दुबे के कहना है कि चुनाव आयोग के फैसले पर आगे की रणनीति के साथ विचार किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें