शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023

मुजफ्फरनगर भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के लिए उद्योगपतियों ने की चुनावी बैठक

 







मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप के लिए जिले के प्रमुख उद्योगपतियों द्वारा चुनावी बैठक का आयोजन किया गया। जिस में मुख्य रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रत्याशी के पति एवं उद्योगपति गौरव स्वरूप और खुद प्रत्याशी मीनाक्षी स्वरूप व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन भोपा रोड स्थित बिंदल फार्म में किया गया। इसके आयोजक राकेश बिंदल, सुरेश बिंदल, भीमसेन कंसल, सतीश गोयल, मयंक बिंदल, अंकित बिंदल, विकास बिंदल आदि रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर एम के बंसल, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ एस पी कुलश्रेष्ठ, आशुतोष स्वरूप बंसल, अनुज बंसल, विपुल भटनागर, राजेश जैन, संजय जैन, अशोक बालियान, ललित महेश्वरी, अर्जुन अग्रवाल, कुंज बिहारी अग्रवाल, सीए अजय अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, पुनीत वशिष्ठ, भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर 30 से सभासद प्रत्याशी नवनीत गुप्ता, विकास स्वरूप उर्फ बबल, शशांक जैन, अनिल लोहिया, विवेक गर्ग, आशु गुप्ता, सहित भारी संख्या में भाजपा के नेता एवं उद्योगपति मौजूद रहे। वक्ताओं ने शहर के विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने पर जोर दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...