मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर अध्यक्ष पद हेतू भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी गौरव स्वरूप के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन महावीर चौक पर दंडी स्वामी महेश्वराश्रम जी, केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार संजीव बालियान, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार माननीय कपिल देव अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिले के समस्त जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेतागण, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान व राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मोदी को और योगी के साथ मुजफ्फरनगर में भी भाजपा की सरकार बनेगी तो विकास तेज होगा। बीजेपी नेता गौरव स्वरूप ने भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था का वादा किया। उद्योगपति राकेश बिन्दल, उद्योगपति भीमसेन कंसल, उद्योगपति सतीश गोयल, पूर्व विधायक प्रमोद ऊँटवाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, अशोक कंसल, पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, राम कुमार सहरावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सतपाल पाल, यशपाल पंवार, व्यापारी नेता राहुल गोयल, व्यापारी नेता अशोक बाटला, पंडित श्रीभगवान शर्मा, अरविंद राज शर्मा, अतुल सैनी भाजपा नेता, दल सिंह वर्मा, श्रीमोहन तायल, संजय गर्ग, सुखविंदर सिंह बेदी, सपना कश्यप पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आँचल तोमर, सौरभ स्वरूप बंटी भाई, देवेश शर्मा, ममता अग्रवाल मूलचंद रिजॉर्ट, सुनीता बालियान, रेणु गर्ग, विपुल भटनागर, करण स्वरूप, शंकर स्वरूप, विनीत कात्यायन आदि सैंकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। कुल्लन देवी व दीपक गभीर समेत कई नेता भाजपा में शामिल हुए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें