शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023

जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी भारत स्काउट और गाइड जनपद मुज़फ्फरनगर के अध्यक्ष बने


मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी भारत स्काउट और गाइड जनपद मुज़फ्फरनगर के अध्यक्ष मनोनीत किये गये हैं। 

जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी भारत स्काउट और गाइड जनपद मुज़फ्फरनगर के अध्यक्ष मनोनीत  किये गये हैं । बकौल जिलाधिकारी शिक्षा के साथ—साथ हमे विधार्थियो को  इस तरफ भी अग्रसित करने मौका देना चाहिए ताकि उनमे देश सेवा की भावना जाग्रत हो सके। साथ ही उन्होने कहा कि युवा ही हमारे देश का भविष्य है। इसी क्रम मे भारत स्काउट और गाइड जनपद मुजफ्फरनगर परिवार की  जिला मुख्य आयुक्त डॉक्टर कंचन प्रभा शुक्ला  ,जिला सचिव सुखदेव मित्तल एडवोकेट सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर कविता पांडे  एवं डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजिंग कमिश्नर  भारत भूषण अरोरा  एवं श्रीमती प्रभा दहिया  डिस्ट्रिक्ट काउंसलर अमित सैनी आईटी कोऑर्डिनेटर अनुज ने जिलाधिकारी को भारत स्काउट और गाइड जनपद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष् मनोनीत होेने  पर बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...