रविवार, 12 मार्च 2023

मुजफ्फरनगर की बेटी पेरिस (फ्रांस) में सम्मानित


मुजफ्फरनगर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पेरिस (फ्रांस) में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न देशों की छात्राओं को ब्रिटेन के दूतावास में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुजफ्फरनगर की छात्रा तानिया सिंह को भी सम्मानित किया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्रांस में नियुक्त ब्रिटेन की उच्चायुक्त सुश्री मैना रालिंग्स ने पेरिस में कार्यरत विभिन्न देशों की छात्राओं को दूतावास में आमंत्रित किया और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के पश्चात रात्रि भोज का आयोजन भी दूतावास में ही किया गया। 

ज्ञातव्य है कि इस कार्यक्रम में भारतीय मूल की जनपद मुजफ्फरनगर की निवासी होनहार छात्रा तान्या सिंह पुत्री स्व. मनोज कुमार को भी आमंत्रित किया गया था। तान्या सिंह पिछले करीब 3 वर्ष से फ्रांस में रह रही हैं। इन्होंने वहीं से डाटा साइंस में मास्टर डिग्री (एम.टैक) प्राप्त की है तथा फ्रांस में ही डाटा एनेलिस्ट के पद पर कार्य कर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...