मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023

कुश पुरी ने विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया


मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस  के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर सदर  मे विज्ञान प्रदर्शनी  का आयोजन  किया गया। जिसमें छात्र, छात्राओं द्वारा विज्ञान केविभिन्न  वर्किंग मॉडल्स छात्रों द्वारा तैयार किए गए और प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए गये।

आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुश पुरी भा.ज.पा   प्रकोष्ठ लघु  उद्योग  के प्रदेश  संयोजक रहे इसके साथ  ही ब्लॉक के खंड शिक्षधिकारी ध्यानचंद, समाज सेवी बीना शर्मा जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजीव बालियन महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष वंदना बालियान  रहे।

छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल्स का  अवलोकन निर्णायक मंडल राजश्री व रीना द्वारा किया गया  और कक्षानुसार छात्रों को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार मुख्य अतिथि के द्वारा दिए गए। सभी सभी प्रतिभागियों को जमेट्री बॉक्स, मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम बहुत ही सफल व सुनियोजित रहा। अंत में  मीरा शर्मा द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।  इस कार्यक्रम की सभी के द्वारा प्रशंसा की गई। इस कार्यक्रम की संयोजिका मीरा शर्मा रही। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...