मेरठ। जानी थानाक्षेत्र के पेपला गांव में प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों खून से लथपथ एक कमरे में मिले। ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। जानकारी मिलते ही एसएसपी पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूरी वारदात लड़की के घर में हुई है। प्रेमी की डेडबॉडी प्रेमिका के घर में सोफे पर पड़ी थी। प्रेमी के कनपटी पर गोली मारी गई है। वहीं, पास में ही प्रेमिका बेसुध हालत में पड़ी थी। उसके छाती में गोली लगी थी। प्रेमिका को उसके परिजन इलाज के लिए सुभारती अस्पताल ले गए जहां उसकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई। प्रेमी का नाम शुभम है। जबकि प्रेमिका का नाम साक्षी (19) है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि लड़की के घर में प्रेमी का शव गोली लगा हुआ मिला था। पास ही प्रेमिका बेहोश पड़ी थी। लड़की के परिजनों ने बताया कि जब वो घर पहुंचे तब युवती की सांसें चल रही थी, वो उसे सुभारती अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां लड़की की मौत हो गई। मौके से अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें