बुधवार, 22 फ़रवरी 2023

दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके


 नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके लगे हैं। भूकंप बुधवार दोपहर को महसूस किया गया। बताया जा रहा है कि इसका केंद्र नेपाल में था। राहत की बात है कि कहीं से भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र ने इसकी जानकारी दी है। केंद्र ने बताया कि नेपाल के बाजुरा में बुधवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...