शनिवार, 14 जनवरी 2023

जिला पंचायत सदस्य श्रीभगवान शर्मा और ब्राह्मण समाज ने किया लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद का स्वागत

 


मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद का आज नगर आगमन पर मौहल्ला आबकारी स्थित श्रीराम दरबार पर भव्य स्वागत किया गया। श्रीराम दरबार के अध्यक्ष पंडित श्रीमोहन महाराज ने अपने आवास रामकुटीर पर पहुंचने पर उनका माला व पटका पहनाकर स्वागत किया। यहां पर ब्राह्मण समाज की ओर से फरसा देकर लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य पंडित श्रीभगवान शर्मा, पूर्व चेयरमैन सुभाष चंद्र शर्मा, सुषमा पुंडीर, अखिलेश शर्मा, पुनीत वशिष्ठ, अमित वत्स, केके शर्मा, बालेंद्र वर्मा, रमेश ठाकुर, ऋषभदेव शर्मा आदि ने भी स्वागत किया।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

शुकतीर्थ के विकास हेतू 13.50 करोड़ की मिली स्वीकृति : कपिल देव अग्रवाल

 मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रस्ताव पर शुकतीर्थ के विकास हेतु मुख्यमंत्री द्वारा ₹10 करोड़ की स्वीकृति की गई है।  उत्तर प्रदेश ...