रविवार, 15 जनवरी 2023

मुजफ्फरनगर में सादगी के साथ मनाया मायावती का जन्मदिन


 मुजफ्फरनगर। बसपा नेताओं ने बहन कुमारी मायावती के जन्मदिन पर केक काटकर जश्न मनाया। आज बसपा सुप्रीमो मायावती का 67वां जन्मदिन है जिसको लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में जश्न का माहौल है। उसी क्रम में रात 12 बजते ही कार्यकर्ताओं ने बहन कुमारी मायावती के जन्मदिन का केक काटा और मौके पर मौजूद गरीब व असहाय लोगों को जन्मदिन की पार्टी के स्वरूप गरमा गरम दूध का वितरण किया। 

मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि बहन कुमारी मायावती का जन्मदिन बहुत ही शालीनता और साधारण तरीके से गरीब व बेसहारा लोगों के साथ मनाया गया है। कार्यकर्ताओं ने ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए मांग की है कि जैसा शासन प्रदेश में बहन मायावती ने दिया यदि ऐसा शासन हिंदुस्तान में मिले तो शायद बहुत कुछ बदलाव आ जाएगा। सुशील शर्मा ने बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मौजूदा सरकार बदलाव और कानून व्यवस्था की बात करती है लेकिन बदलाव किसी प्रकार का कुछ नहीं है। कानून व्यवस्था आज भी बेकार है। हर आदमी दुखी है। जिस जनता के लिए सरकारी काम करती है यदि जनता सुखी है तो राजा को पता लग जाता है कि जनता सुखी है तो राजा भी सुखी है।

उन्होंने कहा कि बहन जी के शासन में कोई भी काम अधिकारी करने से मना नहीं करते थे। आज जो भी अधिकारी है वह अपनी मर्जी का काम कर रहे है बीजेपी का कोई नेता भी काम के लिए कहता है। तो अधिकारी उसकी भी नहीं सुनता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोगों को समझना होगा कि बहन जी का शासन कैसा रहा। अबकी बार यदि जनता उसी प्रकार का शासन चाहती है। तो अब की बार 2024 के लोकसभा चुनाव में बसपा को मौका देख कर देखें। फिर एक बार दोबारा से खुशहाली आएगी। विधानसभा प्रभारी सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि 67वें जन्मदिन पर 67 किलो दूध व 67 पोंड का केक काटकर गरीबों मे बाटा है। इस दौरान जिया उर रहमान, सलमान सईद,पुष्पाकर पाल, प्रमोद तेजियान, इन्तेजार त्यागी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...