नई दिल्ली। पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। उन्हें हार्ट अटैक आया है और उनका निधन हो गया है। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें फगवाड़ा अस्पताल ले जाया गया था।
भारत जोड़ो यात्रा दौरान जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह को सीने में दर्द हो गया। इसके बाद वह खुद ही निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंचे जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर राहुल गांधी भी उन्हें देखने पहुंचे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें