शनिवार, 3 दिसंबर 2022

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने किया पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं ईवीएम प्राप्त करने हेतु स्थल का  निरीक्षण

मुजफ्फरनगर । विधानसभा खतौली उपचुनाव के दृष्टिगत नवीन मंडी स्थल में पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं ईवीएम प्राप्त करने हेतु स्थल का निरीक्षण किया गया। 


 खतौली विधानसभा 15 उपचुनाव के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन  नरेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा नवीन मंडी स्थल में पोलिंग पार्टियों की रवानगी हेतु एवं ईवीएम प्राप्त कर उन्हें सुरक्षित रखने हेतु स्थल का निरीक्षण किया गया। जिसके उपरांत संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा एवं व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया। 

उक्त निरीक्षण के दौरान सहायक उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...