मंगलवार, 21 दिसंबर 2021

जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी का सपा कार्यकर्ताओं ने फूका पुतला

  

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी खतौली नगर अध्यक्ष इरशाद जाट को षड्यंत्र और तानाशाही के तहत हटाए जाने का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने अभिषेक गोयल एडवोकेट के नेतृत्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी का पुतला फूंका गया। 

25 सालो से समाजवादी पार्टी में अपनी सेवा दे रहे इरशाद जाट को उनकी काबिलियत को देखते हुए 2 साल पहले तब नगर अध्यक्ष बनाया गया था जब समाजवादी पार्टी खतौली में बहुत कमजोर स्थिति में थी। नगर अध्यक्ष इरशाद जाट ने अपनी मेहनत, लगन से पार्टी को मजबूत किया सभी समाज को जोड़ने व साथ लेकर चले परंतु कुछ नेताओ को उनकी मेहनत हजम नही हुई उनकी बढ़ती लोकप्रियता से जलकर कुछ नेताओं ने उनकी गलत छवि बनानी शुरू कर दी और जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने उनको नगर अध्यक्ष से पदमुक्त कर एक ऐसे व्यक्ति को नगर अध्यक्ष बनाया है जिसकी नगर में साफ छवि नही है। समाजवादी पार्टी खतौली के सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता इस बदलाव का विरोध करते हैं। सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है और यदि इरशाद जाट को पुनः नगर अध्यक्ष नही बनाया गया तो हम आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के खतौली प्रत्याशी का विरोध करेंगे और उनको हरवाने का काम करेंगे। 

पुतला फूकने वालो में नूर मोहम्मद मलिक, सरताज सलमानी, आरिफ सभासद, अरशद मुल्तानी, आकाश पंजाबी , हारून खान, बाबू मलिक, अर्पित गुप्ता, सरताज सलमानी, देवेंद्र कुमार, मास्टर गुलज़ार, शाह आलम, मोहम्मद सलीम, अमीर आज़म, वसीम मिर्जा, फखर काज़ी, रईस मलिक, नईम मलिक, मोहम्मद हामिद, ज़ैद अंसारी, परवेज मिर्जा, रईस अहमद, राकिब सैख, हम्माद सिद्दीकी, अफशद सिद्दीकी, आमिर कस्सार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...