रविवार, 21 नवंबर 2021

मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ के दौरान गौ तस्कर और दरोगा घायल

 



मुजफ्फरनगर । पुलिस और गौ तस्कर के बीच हुई मुठभेड़ में एक गौ तस्कर घायल हो गया। मुठभेड़ में दरोगा भी गोली लगने से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढाना मोड़ पर पुलिस एवँ गौ तस्कर के बीच हुई मुठभेड़ में इस्तकार नामक गौ तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर गौ तस्कर से मुठभेड़ के दौरान दरोगा ब्रह्मजीत तोमर भी गोली लगने से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ में घायल दरोगा ब्रह्मजीत तोमर की कुशलक्षेम जानने के लिए आज भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीमोहन तायल अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और जांबाज दरोगा को बधाई दी और डॉक्टर्स की टीम को उनकी सही देखभाल के लिए कहा। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विपिन चौहान, जिला उपाध्यक्ष भाजपा संजय गर्ग और भाजपा नेता कमलकांत शर्मा उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...